Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhiwani127021

श्रुति चौधरी का कांग्रेस पर बड़ा हमला: क्रॉस-वोटिंग पर हैरान कर देने वाला दावा

NSNAVEEN SHARMA
Mar 28, 2026 11:10:48
Bhiwani, Haryana
भिवानी कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी का बड़ा बयान राजसभा चुनाव के सवाल पर बोली मंत्री श्रुति कांग्रेस मुश्किल से जान बचाकर निकली, होंश संभालने में लगेगा समय क्रॉस वोटिंग के सवाल पर बोली श्रुति कभी कहते है 4, कभी 5 ,कभी9 इनकी रणनीति क्या है नहीं पता काँग्रेस विधायक ने शुरू में कहा था कि कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई, बाद में बदले बयान:मंत्री कहा कांग्रेस पार्टी हेड लैस चिकन की तरह हो गई,जिसकी कोई डायरेक्शन नहीं:श्रुति तेल के दामों में एक्साइज ड्यूटी कटौती पर की पीएम मोदी की सराहना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध जैसे माहौल पर बोली सिंचाई मंत्री शांति ही समाधान है, हम पीएम मोदी के साथ खड़े, सभी को उनके साथ खड़ा होना चाहिए:श्रुति भिवानी पहुँची सिंचाई व महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा तथा कांग्रेस पार्टी को बिल्कुल निष्क्रिय करार देते हुए कहा कि काँग्रेस बिल्कुल हेड लैस चिकन की तरह हो गई है जिसकी कोई दिशा नहीं है। बता दें कि आज वें उनके पैतृक गांव में पूर्व सीएम व उनके दादा चौधरी बंसीलाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंची थी।साथ ही उन्होंने जिला भिवानी में साढ़े 16 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्धघघाटन व शिलान्यास किया। पत्रकारों से रूबरू होते हुए श्रुति ने कहा कि उनके दादा चौधरी बंसीलाल ने प्रदेश की तकदीर बदलने का काम किया ,तमाम इलाके को पता है ,इस क्षेत्र में पानी की किल्लत थी, उन्होंने लिफ्ट इरीगेशन योजना को लागू कर क्षेत्र को हरा भरा किया ।उन्होंने बिजली, पानी, कृषि व हर क्षेत्र में काम किया।उन्होंने बताया कि 31 मार्च को भिवानी के तोशाम में मुख्यमंत्री सिंचाई मेले का उद्घाटन। बताया कि पंप हाउस का रिहैबिलिटेशन वर्ष 19 97 के बाद अब नया बन रहा है, यह किसानों के लिए अच्छा कदम है जो कि सीएम सैनी के नेतृत्व में होगा। वहीं उन्होंने राज्यसभा चुनाव के सवालों पर कहा कि कांग्रेस मुश्किल से जान बचाकर निकली है होंश संभालने में समय लगेगा। क्रॉस वोटिंग किस वालों पर उन्होंने कहा कि कभी 4, कभी ,5, कभी 9 इनकी क्या रणनीति है वह नहीं पता! किसको दिखा रहे हैं किसको छिपा रहे हैं क्या सोचते हैं। कहा कि शुरू में उनके विधायक अरोड़ा निकले थे तो उन्होंने कहा था कि कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई फिर उन्होंने बयान बदले बार-बार बयान बदले, कांग्रेस एक तरह से निष्क्रिय पार्टी को चली है जैसे हैडलेस चिकन की तरह जिसकी कोई डायरेक्शन नहीं है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ईंधन के वैश्विक संकट के बीच केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को कम कर कीमतें बढ़ने से रोक है, ताकि कोई दिक्कत ना हो ।उन्होंने कहा कि कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी देश में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेट्रोल व एलपीजी स्थिति पर शुरू से ही हाई लेवल की मॉनिटरिंग की है। अंत में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के माहौल के सवाल पर भारत की स्थिति पर कहा कि भारत की नीति है कि शांति ही समाधान है हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं और सभी को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। बाईट:कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJai Prakash
Mar 28, 2026 12:15:56
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद नगर निगम सदन की बैठक में आज साल 2026-27 के लिए 2236 करोड़ रूपये के बजट को सहमती की साथ पास कर दिया गया है। जबकि पिछले साल 1900 करोड़ रूपये का बजट पास किया गया था। निगम की फाइनेंस कमेटी के गठन के बगैर पहली बार बजट को मंजूरी दी गई है। मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और 3 विधायक रहे मौजूद निगम के बजट को लेकर सदन की बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा, बडखल से धनेश अद्लखा, और एनआईटी से विधायक सतीश फागना मौजूद रहे। निगम मेयर प्रवीण बत्रा और कमीश्नर धीरेंद्र खड़गटा सहित सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे। 2186 करोड़ रूपये का खर्च निगम मेयर प्रवीण बत्रा ने कहा कि सभी पार्षदों की आपसी सहमति से 2026-27 के लिए 2236 करोड़ रूपये का बजट पास किया गया है। शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है। पिछले साल 1900 करोड़ रूपये का बजट रहा था। जिसमें 336 करोड़ रूपये की राशि को बढ़ाया गया है। 2236 करोड़ रूपये में से 2186 करोड़ रूपये नगर निगम के द्वारा निगम के कार्यों पर खर्च किए जायेगा। निगम सदन में पहली बार बिना फाइनेंस कमेटी का गठन के बजट को पास किया गया है। जून 2025 में बीजेपी की तरफ से मेयर बनी प्रवीण बत्रा का ये पहला बजट था। बिना फाइनेंस कमेटी के बजट का पास होना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। डिप्टी मेयर और सीनियार डिप्टी मेयर का चुनाव नही हो पाया है। यह सभी विवरण समाचार में दर्ज किए गए हैं ताकि आगे के विकास की प्रक्रिया निर्बाध हो सके।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 28, 2026 12:15:39
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के खटाना गांव में एक मुर्गा फार्म मालिक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके ही यहां काम करने वाले नौकर ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया, जिसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान 39 वर्षीय प्रशांत उर्फ चीची के रूप में हुई है, जो खटाना गांव के पूर्व प्रधान जयवीर सिंह के बेटे थे। प्रशांत गांव के बाहर एक मुर्गा फार्म चलाते थे। जांच में सामने आया है कि प्रशांत पिछले कुछ दिनों से अपने यहां काम करने वाले मजदूर सुख को कथित तौर पर जातिसूचक गालियां देकर अपमानित कर रहे थे: इसी बात से नाराज होकर आरोपी सुख ने शुक्रवार देर रात अपने मालिक को सोते समय मौत के घाट उतार दिया। प्रशांत रोज की तरह अपने मुर्गा फार्म पर बने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी सुख कमरे में घुस गया और उसने पहले चाकू से प्रशांत की गर्दन पर वार किया। इसके बाद उसने लोहे के पाइप से उनके सिर पर हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी और वहां से फरार हो गया। शनिवार सुबह जब दूसरा नौकर कमरे की ओर गया तो दरवाजा बाहर से बंद देखकर उसे शक हुआ। उसने कुंडी खोली और अंदर पहुंचा तो देखा कि प्रशांत का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत नारेबाजी करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की, इसके बाद पुलिस ने तुरंत दो टीमों का गठन किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और लोहे की पाइप भी बरामद कर ली है। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में जाति सूचक विवाद हत्या के मुख्य वजह सामने आई है इसके अलावा आगे की जांच जारी है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Mar 28, 2026 12:15:21
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव में व्यवसायी दिलीप राठौर के घर पर फायरिंग का मामला। आज दिलीप राठौर और राजपूत समाज के लोगों द्वारा कसरावद थाने पहुंचकर आरोपियों का पता लगाकर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की घटना के 12 दिन बीत जाने पर भी पुलिस कार्यवाही नही होने का आरोप राजपूत समाज ने जताया आक्रोश। लारेंस विश्नोई गैंग के सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया पर जवाबदारी लेने को भी बताया झूठा। स्थानीय किसी हमलावर लोगो ने की फायरिंग। राजपूत समाजजनों ने घटना में स्थानीय लोगों के हाथ होने के सबूत भी पुलिस को दिए है। मगर 12 दिनों में भी पुलिस द्वारा कोई सुराग नहीं जुटाने पर थाने के सामने घेरावकर हनुमान चालीसा पाठ कर दिया ज्ञापन। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करो। पुलिस को प्रमाण सहित दी है जानकारी, 2024 में भी इसी तरह स्थानीय हमलावरों एवं अपराधियों ने लारेंस विश्नोई के नाम से दी थी धमकी। आरोप में राजनितीक संरक्षण मिलने पर नही हो रही है कार्यवाही के आरोप। दिलीप राठौर ने बताया आरोपियों के नाम एवं सबूत पुलिस को मेरे द्वारा दिए गए है। वही लोग है। जिन्होने फायरिंग की। वर्ष 2024 में भी मुझे उठाने की धमकी इसी ग्रुप का नाम लेकर इन्हीं स्थानीय लोगों ने दी थी। वही मामले को लेकर sdop श्वेता शुक्ला ने बताया इन्वेस्टिगेशन चल रहा है। कुछ भी बताया नहीं जा सकता उससे आरोपियों को मदद मिलेगी। पुलिस जल्द कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ेगी। उल्लिखित है कि 12 दिनों पहले कसरावद के भीलगांव के व्यवसायी दिलीप राठौर के पुत्र सत्येंद्र राठौर ने 10 करोड की फिरौती और फायरिंग की शिकायत थी। कुछ वीडियो एवं स्थानीय लोगों के हाथ होने की जानकारी भी दी थी। कसरावद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है。
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 12:12:51
Milak, Uttar Pradesh:मिलक: अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल का जन्मदिन उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देकर खुशियां मनाईं। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की और उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। शुक्रवार को पल्लवी पटेल नगर निवासी मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद राकेश गंगवार के आवास पर पहुंची। वहां पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपने जन्मदिन पर केक काटा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें केक खिलाकर बधाइयां दी। इस दौरान जिला महासचिव बरेली अतेश गंगवार, जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह, जिला अध्यक्ष बरेली सुभाष पटेल, मंडल अध्यक्ष बरेली आनंद मोहन पटेल, हिमांशु पटेल, भानु प्रताप सिंह समाजवादी, सुरेश गंगवार, मोहन पटेल, गोपेश्वर पटेल, हंसराज गुप्ता, हरिओम गंगवार, विवेक गंगवार, दीपक गंगवार, अशोक गंगवार, सूरज पटेल और सुशील गंगवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकार - विनोद कुमार गंगवार
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 12:07:22
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाज़ीपुर में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। आज जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ईवीएम की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। दरअसल, शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर ने कोतवाली क्षेत्र के जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम प्रभारी ए.आर. कोऑपरेटिव द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम गोदाम को विधिवत खोला गया। इस दौरान अधिकारियों ने गोदाम के अंदर रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड और सीलिंग की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि ईवीएम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनी रहें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और चुनावी सामग्री की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने को कहा। जिला प्रशासन का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की शंका को दूर करने के लिए समय-समय पर ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया जाता है। फिलहाल इस निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 12:05:02
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर जिला प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों ने जिला जेल में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।दरअसल शनिवार को जिला जज धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर के मेस और बैरकों की सघन तलाशी कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। निरीक्षण के दौरान पूरे जेल परिसर को बारीकी से चेक किया गया और जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कैदियों से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की। बताया जा रहा है कि यह औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को परखने के उद्देश्य से किया गया। फिलहाल निरीक्षण के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद होने की सूचना नहीं है, लेकिन अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 28, 2026 12:02:42
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने के उद्देश्य से कई अहम परियोजनाओं पर तेज़ी से काम करने का आग्रह किया। इस मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को कुंभ 2027 की व्यापक तैयारियों और इसे "डिजिटल कुंभ" के रूप में विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने इस पहल के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से 143.96 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मांगी। राज्य में पर्यटन में हो रही तेज़ी से बढ़ोतरी और बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने RRTS का विस्तार हरिद्वार और ऋषिकेश तक करने का आग्रह किया, और अनुरोध किया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को 2026 तक पूरा करके उसका उद्घाटन किया जाए।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 28, 2026 12:02:30
0
comment0
Report
SSSHAILESH SHARMA
Mar 28, 2026 12:02:19
Bewar, Uttar Pradesh:ब्यावर बांगड़ ग्राम स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव 2 से 5 अप्रैल तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति ने विस्तृत जानकारी दी। वार्षिकोत्सव के दौरान प्रसिद्ध संत स्वामी गोविंद देवगिरी महाराज प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक “कृष्ण नीति दर्शन” विषय पर प्रवचन देंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ज्ञान के माध्यम से जीवन को सही दिशा प्रदान करना और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। प्रेस वार्ता में इकाई प्रमुख विकास सिंघल, कमर्शियल हेड रविन्द्र जैन, मानव संसाधन विभाग के हेड देवेंद्र माथुर सहित आशीष वर्मा, विशाल जयसवाल और कुंदन बैराठे उपस्थित रहे। मंच संचालन भरत शर्मा द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को भव्य बनाने के प्रयास जारी हैं।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 28, 2026 12:01:30
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और जोधपुर प्रभारी भूपेंद्र सैनी शनिवार को जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने संगठनात्मक बैठकों में भाग लिया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सैनी ने पार्टी के चल रहे अभियानों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो विभिन्न मंडलों में आयोजित हो रहा है। इन शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सैनी ने कहा कि 6 अप्रैल को बीजेपी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती पर भी पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे, जिसमें दीपदान, पुष्पांजलि और जागरूकता गतिविधियां शामिल होंगी। राजस्थान सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने अब तक एक लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। साथ ही उन्होंने जोधपुर में उद्योग, कौशल विकास और रोजगार को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों के समन्वय पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरकार और संगठन लगातार जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 28, 2026 12:01:00
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 28, 2026 12:00:47
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 28, 2026 12:00:30
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो, अक्षरा सिंह ने कहा झारखंड मेरा ननिहाल और यहां पला बढ़ा हूँ इसलिए झारखंड में फिल्म इंडस्ट्रीज की असीम संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि यहां फिल्म इंडस्ट्रीज होने से लोगो को काफी ज्यादा रोजगार मिलेगा साथ ही पर्यटन और होटल उद्योग को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड सरकार फिल्म इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडीज की बात कर रही है और ऐसा हुआ और हमे मौका मिला तो झारखंड में भी काम करने में काफी खुशी मिलेगी क्योंकि यहां मेरा ननिहाल है। उन्होंने कहा कि यहां कई खूबसूरत जगह है जहां फिल्मों की शूटिंग हो सकती है और बड़े पैमाने पर लोगो को रोजगार से जोड़ा जा सकता है। झारखंड में कई आकर्षक पर्यटक स्थल है और झारखंड जल, जंगल जमीन से घिरा हुआ है और यहां नेचुरल खूबसूरती काफी है ऐसे में हमें अगर काम करने का मौका मिले तो जरूर यहां काम करेंगे। फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बोकारो के चास के तलगडिया मोड स्थित होटल क्लर्क इन के उद्घाटन के मौके पर पहुंची थी जहां उन्होंने उक्त बाते मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने होटल का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान चन्दनक्यारी के जेएमएम विधायक उमाकांत रजक और होटल मालिक के साथ साथ अन्य समाजसेवी भी मौजूद रहे। इस दौरान अक्षरा सिंह को देखने के लिए लोगो की भीड़ भी जुट गई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top