Back
भिवानी में HPV टीकाकरण कैंपेन का शुभारंभ, 14 साल की लड़कियों को टीका
NSNAVEEN SHARMA
Mar 05, 2026 09:39:27
Bhiwani, Haryana
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध शुरू किए गए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की कड़ी में लोकसभा सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने स्थानीय चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान वीर शहीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीरन तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी की 14 वर्ष की छात्राओं का किया अस्पताल स्टाफ द्वारा वैक्सीनेशन किया गया। जानकारी देते सीएमओ ने बताया कि हमारे देश की 14 वर्ष की सभी लड़कियों को एचपीवी वैक्सीनेशन देकर कैंसर से बचाव करना है। उन्होंने कहा कि विश्व के बहुत से देशों में महिलाओं को कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन की जाती है। हमारे देश में प्रथम बार इस वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया जा चुका है। इस अभियान का लक्ष्य हर साल सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 14 साल की लगभग 1.15 करोड़ लड़कियों को टीका लगाना है। ये अभियान देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है। टीकाकरण सभी सरकारी हेल्थ सेंटर पर मुफ्त में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हमें अपने खान-पान और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। हमें शुद्ध और पौष्टिक आहार का प्रयोग करना चाहिए तथा भोजन में मोटे अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां तथा मौसम के अनुसार फल खाने चाहिए जिससे हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन एचपीवी संक्रमण को रोकता है जो कैंसर का मुख्य कारण है। यह वैक्सीनेशन (ह्यूमन पैपिलोमावायरस टीका) मुख्य रूप से गर्भाशय ग्रीवा सर्वाइकल और मुंह/गले के कैंसर के साथ-साथ जननांगों के कैंसर से भी सुरक्षा प्रदान करता है। वैक्सीन लगभग 90 प्रतिशत से अधिक उन कैंसरों को रोक सकती है जो एचपीवी वायरस के कारण होते हैं। अभी यह 14 वर्ष की लड़कियों के लिए सबसे प्रभावी है जिसे 2 खुराक में दिया जाना है। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 12 हजार किशोरियों को एचपीवी वैक्सीनेशन दिया जाएगा। टीकाकरण नागरिक अस्पताल भिवानी सहित सभी जिले की सीएचसी, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सभी उपमंडल अस्पतालों में किया जाएगा। एचपीवी वैक्सीननेशन का कैंपेन आगामी 3 माह तक चलेगा। उसके बाद एचपीवी वैक्सीनेशन नियमित टीकाकरण का भाग बनकर नियमित टीकरण किया जाएगा। बाईट: भिवानी के सीएमओ रघुवीर शांडिल्य
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 05, 2026 12:23:330
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 05, 2026 12:23:170
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 05, 2026 12:22:590
Report
ADAnup Das
FollowMar 05, 2026 12:22:190
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 05, 2026 12:21:01Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भारत टाकीज ब्रिज पर सड़क हादसा तीन गाड़ियां टकराई आपस में एक्सीडेंट से टूटी ब्रिज की रेलिंग गनीमत किसी भी तरीके की नहीं हुई जनहानि बजरिया थाना क्षेत्र का मामला
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 05, 2026 12:19:07Mathura, Uttar Pradesh:यहां आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला है
फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 05, 2026 12:18:590
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 05, 2026 12:18:410
Report
SMSandeep Mishra
FollowMar 05, 2026 12:18:280
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 05, 2026 12:18:140
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 05, 2026 12:17:560
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowMar 05, 2026 12:17:480
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 05, 2026 12:17:14Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP): ICC T20 MEN’S WORLD CUP/ INDIA VS ENGLAND 2ND SEMI-FINAL MATCH/ PRIEST PERFORM HAVAN FOR INDIA’S VICTORY
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 12:17:060
Report