Back
तापमान की चपेट में किसान: गेहूं-सरसों की फसल पर 50% नुकसान की आशंका
AKAMAN KAPOOR
Feb 17, 2026 10:06:00
Ambala, Haryana
लगातार बढ़ते तापमान ने बढ़ाई किसानों की चिंता। बढ़ते तापमान से फसलों को होगा काफी नुकसान . गेहूं की फसल को हो सकता है 50% नुकसान . किसानों की माने तो 20 दिन पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी जिसकी वजह से लगातार बढ़ रहे तापमान से गेहूं की पैदावार में 50% की कमी आने की संभावना है हालांकि अगर बारिश हो जाती है तो गेहूं की फसल को पकने के लिए टाइम मिल जाएगा और तापमान में गिरावट होने से गेहूं की पैदावार बढ़ जाएगी . किसानों का कहना है कि सरसों की फसल को भी तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है । फरवरी में ही गर्मी का अहसास होने लगा है । लगातार बढ़ते तापमान ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। अंबाला का तापमान 26° के पार चला गया है और एक दो दिन तक तापमान 28° के पार होने की संभावना है जो किसानों की फसलों के लिए काफी नुकसानदायक है । बढ़ते तापमान से किसान काफी चिंतित है । किसानों से जब बढ़ते तापमान पर बात की तो उनका कहना है कि फसलों पर 100% नुकसान होने की संभावना है क्योंकि 20 से 25 दिन पहले गर्मी आ गई अभी फसल के पक्कने का टाइम था और अभी से गर्मी स्टार्ट हो गई । उनका कहना है कि कच्ची फसल पकेगी वहीं उन्होंने बताया कि सरसों में भी काफी नुकसान हुआ है क्योंकि तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से सरसों की फसल जमीन पर गिर गई थी और उसकी डंडी टूट चुकी थी । उनका कहना है कि सरसों में दाना तो है लेकिन उसमें रस नहीं आएगा जो तेल उसमें बनना रहा वो नहीं बना क्योंकि कच्ची फसल टूट गई है । उन्होंने कहा कि वो ही हाल गेहूं का भी होगा क्योंकि जो फसल अपने टाइम पर पकती है वो 20 दिन पहले पाक रही है वहीं मौसम विभाग की माने तो आज कल में बारिश हो सकती है अगर बारिश हो सकती है तो उससे फसल को काफी फायदा होगा क्योंकि बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और अगर 20 दिन और ठंड पड़ती है तो फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। क्योंकि जितनी ज्यादा ठंड पड़ती है गेहूं की पैदावार उतनी ज्यादा होती है । वहीं किसानों का कहना है कि अभी फसल में बीमारी तो नहीं है लेकिन जिस प्रकार से तापमान बढ़ रहा है उससे गेहूं की फसल में बीमारी आने की भी संभावना है । कुल मिलकर देखा जाए तो बढ़ते तापमान से किसान काफी चिंतित दिखाई दे रहे है ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowFeb 17, 2026 11:50:160
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 17, 2026 11:49:350
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 17, 2026 11:49:080
Report
0
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 17, 2026 11:48:290
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 17, 2026 11:48:160
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 17, 2026 11:46:250
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowFeb 17, 2026 11:45:460
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 17, 2026 11:45:300
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 17, 2026 11:41:590
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 17, 2026 11:41:460
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 17, 2026 11:41:210
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 11:41:100
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 11:40:550
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 17, 2026 11:40:240
Report