Back
अंबाला नगर निगम: बीसी-बी आरक्षित से बदली सियासी समीकरण, दोनों दल चुनावी मोड में
AKAMAN KAPOOR
Feb 02, 2026 10:01:58
Ambala, Haryana
अंबाला नगर निगम का कार्यकाल पूरा हो चुका है और कांग्रेस व भाजपा दोनों चुनावी मोड में है। चुनाव का एलान कभी भी संभव है। लेकिन अंबाला नगर निगम की सीट बीसी बी होने से दोनों ही पार्टियां अपने चेहरे प्रदर्शित नहीं कर पाई हैं कि इस बार कौन मैदान में होगा। हालांकि दावों में दोनों ही पार्टियों ने उम्मीदवार व जीत का दावा किया है।
अंबाला नगर निगम के संभावित चुनावों को लेकर दोनों मुख्य प्रतिद्वंद्वी दल भाजपा और कांग्रेस में उत्साह के साथ-साथ ऊहापोह की स्थिति बन चुकी है। मेयर पर के लिए जहां दोनों दलों के पास फिलहाल कोई सक्रिय राजनीतिक चेहरा सामने नहीं है तो वहीं वार्ड पार्षदों के लिए खासा उत्साह है और एक अनार सौ बीमार वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। हालांकि अभी चुनावों के समय को लेकर भी अनिश्चित्ता बनी हुई है। स्वतंत्र उम्मीदवारों के बारे चुनाव घोषणा के बाद ही पता चल पाएगा। दरअसल, अम्बाला नगर निगम में मेयर का पद बीसी-बी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों का सक्रिय महिला चेहरा सामने नहीं आया है। दरअसल मेयर सीट के आरक्षण ने अम्बाला की पूरी राजनीतिक समीकरणों को बदल कर रख दिया है। लोकसभा चुनाव की बात करें तो यह आरक्षित क्षेत्र का हिस्सा है लेकिन विधानसभा चुनाव में अभी तक यह सीट महाजन और पंजाबी खत्री वर्ग की सीट मानी जाती है। करीब एक वर्ष पहले हुए मेयर पद का चुनाव भाजपा की पंजाबी वर्ग से जुड़ी शैलजा सचदेवा ने जीता था जबकि 2020 में यह पद ब्राह्मण समुदाय की शक्तिरानी शर्मा को मिला था जो अब कालका हलके से भाजपा विधायक हैं। निगम के गठन के बाद सबसे पहले मेयर रमेश मल आरक्षित वर्ग से थे, लेकिन तब प्रत्यक्ष चुनाव नहीं करवाए जाते थे बल्कि पार्षद ही मेयर का चुनाव करते थे। भाजपा का कहना है संगठन काम कर रहा है और भाजपा के पास उम्मीदवारों की कमीं भी नहीं है। भाजपा में ऐसा कभी नहीं होता कि उम्मीदवार का नाम पहले आए यहां तो कमल का फूल ही देखा जाता है। जिस भी नाम पर सहमति बनेगी पार्टी उसे जिताने का काम करेगी। कांग्रेस के संगठन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा अभी तो कांग्रेस का संगठन नया है। भाजपा कहीं आगे है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 09, 2026 23:48:170
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 09, 2026 23:48:020
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 09, 2026 23:47:480
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 23:47:330
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 09, 2026 23:47:170
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowFeb 09, 2026 23:47:060
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 09, 2026 23:46:510
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 23:46:360
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 09, 2026 23:46:230
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 09, 2026 23:46:010
Report
KMKIRAN MANNA
FollowFeb 09, 2026 23:45:440
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 23:45:120
Report
1
Report
1
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 09, 2026 19:00:250
Report