icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134003
AKAMAN KAPOOR12 Nov 2025, 08:32 am

अंबाला कैंट पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद को गिरफ्तार किया; 14 मामले दर्ज

Ambala, Haryana:अंबाला कैंट पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के अंतर्गत एक पूर्व पार्षद को गिरफ्तार किया है। पूर्व पार्षद राजेश पर 14 मामले दर्ज है और पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के एक मामले में पूर्व पार्षद की गिरफ्तारी की है। सदर थाना प्रभारी ने बताया पूर्व पार्षद हिस्ट्रीशीटर है और उसने चोरों से चोरी का सामान खरीदा था बदले में उन्हें पैसा व नशा दिया था। डीजीपी हरियाणा द्वारा हरियाणा पुलिस को ऑपरेशन ट्रैक डाउन चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसके अंतर्गत मामलों में लंबित चल रहे अपराधियो को ट्रैक डाउन कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं। इसी ऑपरेशन के तहत अंबाला कैंट सदर थाना पुलिस ने एक पूर्व पार्षद को गिरफ्तार किया है। पूर्व पार्षद राजेश पर 14 मामले दर्ज है और पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के एक मामले में पूर्व पार्षद की गिरफ्तारी की है। सदर थाना प्रभारी ने बताया पूर्व पार्षद हिस्ट्रीशीटर है और उसने चोरों से चोरी का सामान खरीदा था बदले में उन्हें पैसा व नशा दिया था।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

*मध्यनगर में चोरों का आतंक, एक पखवारे के भीतर दूसरी बडी चोरी*

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। थाना क्षेत्र के मध्यनगर गांव में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार रात अज्ञात चोरों ने रोजगार सेवक दिलीप सिंह के घर को निशाना बनाकर पांच हजार नकदी सहित आभूषण पार कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि एक पखवारे के भीतर गांव में चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है।पीड़ित के अनुसार वह पत्नी के इलाज के लिए लखनऊ गए थे। घर पर माता-पिता अकेले थे और बरामदे में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर पीछे के रास्ते छत से घर में घुसे। कमरे में रखा बक्सा उठाकर खेत में ले गए और उसमें रखे पांच हजार की नकदी व जेवरात निकाल लिए। रात करीब तीन बजे मां की नींद खुली तो देखा अंदर का दरवाजा रस्सी से बंधा हुआ था। *पुलिस के लिए चुनौती बनी चोरियां * यह कोई पहली घटना नहीं है। 12 अक्टूबर को इसी गांव में चितरंजन सिंह उर्फ लाल साहब के घर से 18 हजार नकद व लाखों के जेवरात चोरी हुए थे। सितंबर में बिनोहनी में तीन घरों में चोरी, 10 सितंबर को डाकघर में एजेंट के बैग से 50,100 रुपये की दिनदहाड़े चोरी और जन्माष्टमी पर कस्बे से ई-रिक्शा चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस अब तक किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गौरव सिंह तौर ने बताया की प्रकरण संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

(नामित) सभासद विमल पोरवाल का आरोप,, अधिशासी अधिकारी ने भेजें पत्र नहीं दिया जवाब। नाराजगी

MLMadan LalFollow1h ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा -तीन माह में दो पत्र भेजने के बावजूद नहीं मिली सूचना,, सात दिवस में अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग। नगर पंचायत मिहीपुरवा में विकास कार्यों और सरकारी धन के खर्च का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराए जाने का मामला सामने आया है, नामित सभासद विमल पोरवाल ने अधिशासी अधिकारी को दो बार पत्र भेज कर बजट आवंटन विकास कार्यों ठेकेदारों के भुगतान और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित अभिलेख मांगे लेकिन करीब तीन माह बाद भी उन्हें जवाब नहीं मिला है सभासद ने अब सात कार्य दिवस के भीतर मांगी गई सूचनाओं उपलब्ध कराने की मांग की है सभासद विमल पोरवाल ने बताया कि 12 जून 2026 को अधिशासी अधिकारी को पत्र भेज कर नगर पंचायत में कराए गए विकास कार्यों और वित्तीय खर्चे से संबंधित जानकारी मांगी थी निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने 30 जुलाई को अनुस्मारक पत्र भेजा इसके बावजूद सूचना उपलब्ध नहीं कराए जाने पर सभासद ने मिहींपुरवा नगर पंचायत के ईओ के कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताई है सभासद ने बताया कि वर्ष 2024 से लेकर 2027 तक राज्य वित्त आयोग 15वें वित्त आयोग सहित अन्य मदों से प्राप्त बजट का मदवार ब्योरा मांगा था इसके अलावा सड़क नाली और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े स्वीकृति विकास कार्यों की लागत उनकी वर्तमान स्थिति और संबंधित ठेकेदारों को किए गए भुगतान की प्रमाणित सूची उपलब्ध कराने की मांग की है अगर 7 दिवसों के अवधि में सूचना नहीं मिलने पर वह अन्य माध्यमों से जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई करेंगे, इस संबंध में मिहींपुरवा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनके मोबाइल की घंटी बजती रही लेकिन फोन उठा नहीं।
0
0
Report
Advertisement

रणथम्भौर में बाघिन T-2403 तीन शावकों के साथ दिखाई, पर्यटकों में उत्साह

Jaipur, Rajasthan:सवाई माधोपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के जोन-8 में रविवार सुबह करीब 4.5 साल की बाघिन T-2403 अपने शावकों के साथ विचरण करती नजर आई। प्रत्यक्ष साइटिंग के दौरान बाघिन के साथ तीन शावक दिखाई दिए। हालांकि, शावकों की वास्तविक संख्या की पुष्टि कैमरा ट्रैप के आधार पर की जाएगी。 सफारी के दौरान पर्यटकों को भी बाघिन और उसके शावकों के दीदार हुए। जंगल में शावकों के साथ बाघिन की मौजूदगी देखकर पर्यटक उत्साहित नजर आए। यह दृश्य रणथम्भौर में वन्यजीव पर्यटन के आकर्षण का केंद्र रहा。 वन विभाग रख रहा नजर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की फील्ड टीम बाघिन T-2403 की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही थी। शावकों के साथ दिखाई देने के बाद वन विभाग उनकी सुरक्षा और प्राकृतिक विचरण पर विशेष नजर बनाए हुए है। विभाग का प्रयास है कि बाघिन और उसके शावकों की गतिविधियों में किसी तरह का व्यवधान न हो。 पर्यटकों से की अपील वन विभाग ने सफारी पर आने वाले पर्यटकों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने, वन्यजीवों से उचित दूरी बनाए रखने और उनके प्राकृतिक व्यवहार में हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की है। शावकों की संख्या को लेकर कैमरा ट्रैप से मिलने वाले आंकड़ों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

सोनभद्र में अवैध खनन के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, गैंगस्टर एक्ट में 83 लाख के दो ट्रक कुर्क।

Arvind DubeyArvind DubeyFollow1h ago
Shendhuriya, Uttar Pradesh:अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन से संपत्ति अर्जित करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। चोपन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आरिफ खान के 83 लाख रुपये कीमत के दो ट्रकों को कुर्क कर लिया। जिलाधिकारी के आदेश पर थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। पुलिस के अनुसार, राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के परही गांव निवासी आरिफ खान पर बिना परमिट गिट्टी और बालू के अवैध परिवहन से संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इसी मामले में जिलाधिकारी के 9 अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुपालन में 25 अक्टूबर को दोनों ट्रकों को कुर्क किया गया। कुर्क किए गए वाहनों में पहला ट्रक UP64CT 9049 है, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, दूसरे ट्रक UP64CT 5215 की कीमत 48 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों वाहनों की कुल कीमत 83 लाख रुपये है। थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में चोपन पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, अचेत अवस्था में पहुंचा अस्पताल ।

ADArvind DubeyFollow1h ago
Shendhuriya, Uttar Pradesh:अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र के डाला में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया। घायल की पहचान कृष्ण सिंह पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई है। सीएचसी चोपन में तैनात डॉक्टर फैज के मुताबिक, सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था। वह अचेत अवस्था में था। प्राथमिक उपचार के बाद जब उसे होश आया, तब उसने अपना नाम और पता बताया। शरीर में गंभीर चोटें होने और हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने घायल के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। दुर्घटना चोपन थाना क्षेत्र की डाला चौकी अंतर्गत अल्ट्राटेक गेट के सामने हुई। BYTE: डॉक्टर फैज, सीएचसी चोपन
0
0
Report

उन्नाव में देर रात व्यक्ति को मारी गोली, जबड़े में लगी गोली; कानपुर रेफर

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1h ago
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां सोहरामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली जबड़े में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बेटे की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि पुलिस के अनुसार, सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ठकुराईनखेड़ा गांव निवासी अमन पुत्र कन्हैयालाल ने शनिवार रात थाने में तहरीर देकर बताया कि रात करीब 12:30 बजे उनके पिता कन्हैयालाल (45) पुत्र स्वर्गीय शिवराज पर बाइक सवार तीन युवकों ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली उनके जबड़े में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

उन्नाव में शुरू हुई पथम पाली की UPSSC द्वारा आयोजित PET परीक्षा

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1h ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में शुरू हुई पथम पाली की UPSSC द्वारा आयोजित PET परीक्षा अभ्यर्थियों की सुरक्षा सुविधा पार्किंग को लेकर SP सिटी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण PET परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर पुलिस तैनात तीन लेयरो में की जारही अभ्यर्थियों की चेकिंग उन्नाव पेट परीक्षा में चार हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल उन्नाव में चार बड़े परीक्षा केंद्रों पर हो रही PET परीक्षा SP सिटी आयुष श्रीवास्तव ने सभी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण अभ्यर्थियों की सहायता के रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर बनाए गये सहता केंद्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में अभ्यर्थी देंगे परीक्षा प्रत्येक 24 बच्चों लगाया गया एक सीसीटीवी कैमरा।। बाइट:- आयुष श्रीवास्तव (एसपी सिटी उन्नाव)
0
0
Report
Advertisement

गंगा एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी ईको कार, 13 वर्षीय किशोर की मौत, 6 घायल

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1h ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जिले के सफीपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हुई ईको कार पलट गई। हादसे में 13 वर्षीय किशोर सौरभ की मौत हो गई, जबकि बच्चों और महिला समेत छह लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, परिवार हापुड़ से कोलकाता स्थित मां काली मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर कार का अचानक टायर फट गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार पलट गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सफीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उन्नाव जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। वहीं, 13 वर्षीय सौरभ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

पंचायत चुनाव: बीजेपी की रणनीति और 27 अक्टूबर बैठक से आगे राजस्थान

Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनावों में मिली जीत के बाद अब बीजेपी की नजर पंचायत चुनावों पर है। पार्टी प्रदेश में जारी पंचायत चुनावों में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहती है। इसी को लेकर बीजेपी में एक बार फिर मंथन होगा। 27 अक्टूबर को बीजेपी के प्रमुख नेताओं की बैठक होगी, जिसमें पंचायत चुनावों के अब तक के सियासी समीकरणों और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बीजेपी प्रदेश में सरकार के कामकाज और संगठन के दम पर पंचायत चुनाव लड़ रही है। टिकट बंटवारे से लेकर चुनाव प्रचार तक पार्टी ने पूरी ताकत झोंक रखी है। पंचायत चुनावों के बीच बीजेपी के नेता जीत के समीकरण साधने के लिए लगातार प्रदेशभर का दौरा कर रहे हैं। बीजेपी प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया से लेकर सह प्रभारी और संगठन के अन्य नेता भी चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं। अब पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी के नेता समीक्षा करेंगे। 27 अक्टूबर को पार्टी के प्रमुख नेताओं की बड़ी बैठक होगी। बैठक में बीजेपी प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान चुनावों के अब तक के हालात, पार्टी के प्रदर्शन और आगे की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बीजेपी ने पंचायत चुनावों की जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं को सौंपी है। पार्टी की कोशिश है कि स्थानीय स्तर पर नेताओं के बीच बेहतर तालमेल रहे और प्रत्याशियों को एकजुट रखा जाए। इसके लिए विधायकों और अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बीजेपी ने पंचायत चुनावों में उतरे प्रत्याशियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी भी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से इसे प्रशिक्षण की परंपरा का हिस्सा बताया जा रहा है, लेकिन प्रत्याशियों के प्रशिक्षण की शुरुआत कब होगी, इसे लेकर भी चर्चा जारी है। प्रशिक्षण दीपावली से पहले शुरू होगा या बाद में, इस पर परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लिया जा सकता है। बीजेपी के उम्मीदवारों को भी चिंता सता रही कही दिवाली बाड़ेबंदी में ना माननी पड़े ......... टिकट वितरण से लेकर प्रत्याशियों के बीच तालमेल बनाने तक बीजेपी ने संगठन स्तर पर रणनीति तैयार की है। पार्टी की कोशिश है कि पंचायत चुनावों में स्थानीय नेताओं की भूमिका प्रभावी रहे और चुनावी मैदान में प्रत्याशियों को संगठन का पूरा सहयोग मिले। 27 अक्टूबर की बैठक में इन तमाम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बीजेपी पंचायत चुनावों में सरकार के कामकाज और संकल्प पत्र को आधार बनाकर जनता के बीच जा रही है। पार्टी को उम्मीद है कि निकाय चुनावों के मुकाबले पंचायत चुनावों में भी उसे बेहतर समर्थन मिलेगा। वहीं, कांग्रेस भी पंचायत चुनावों में जीत का दावा कर रही है। ऐसे में अब सबकी नजर चुनावी नतीजों पर रहेगी। देखना होगा कि राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में जनता किस पार्टी के पक्ष में अपना फैसला सुनाती है।
0
0
Report

भाग्य लक्ष्मी मंदिर में प्रखर जी महाराज का अभिषेक और सनातन संवर्धन पर संबोधन

Jaipur, Rajasthan:जयपुर भाग्य लक्ष्मी मंदिर पहुंचे प्रखर जी महाराज माता लक्ष्मी का अभिषेक कर की विशेष पूजा-अर्चना, सनातन संवर्धन पर दिया संबोधन जयपुर। श्री प्रखर जी महाराज न्यू सांगानेर रोड स्थित सुमेर नगर विस्तार के भाग्य लक्ष्मी मंदिर पहुंचे। यहाँ माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की गई और कमल के पुष्पों से माता का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर पंडित देवीशंकर शर्मा ने गुरुदेव श्री प्रखर जी महाराज का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ब्राह्मणों ने महाराज का अभिनंदन किया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में महाराज श्री के शिष्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुदेव की पादुका का पूजन कर आशीर्वाद लिया। शरद पूर्णिमा के विशेष अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भक्तिभाव और वैदिक परंपराओं का संगम देखने को मिला। प्रखर जी महाराज ने इस अवसर पर सनातन धर्म के संवर्धन और संरक्षण को लेकर भी संबोधन दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top