361005
जामनगर लोकसभा सीट पर वोटिंग को लेकर बना रहा शांतिपूर्ण माहौल
Jamnagar, Gujarat:जामनगर लोकसभा सीट पर आज सुबह से ही शांतिपूर्ण माहौल में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। वहीं मतदान केंद्र पर जामनगर शहर के बीजेपी विधायक दिव्येश अकबरी ने शहर के म्यूनिसिपल हाई स्कूल में बनी बूथ पर पहुंचकर वोटिंग की। साथ ही उन्होंने सभी मतदाता से मतदान पर्व को सफल बनाने की अपील भी की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धवारी स्टेडियम नामकरण पर सियासी उथल-पुथल, अर्जुन सिंह नाम की मांग तेज
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के धवारी क्रिकेट स्टेडियम के नामकरण को लेकर सतना में सियासी और सामाजिक विरोध शुरू हो गया है। नगर निगम परिषद में महापौर योगेश ताम्रकार के पिता स्व. शंकर प्रसाद ताम्रकार के नाम पर स्टेडियम का नाम रखने के प्रस्ताव के विरोध में गुरुवार को रॉयल राजपूत संगठन और सर्वसमाज के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए अंदर घुसने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने नगर निगम कार्यालय जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। दोपहर करीब 1:30 बजे प्रदर्शनकारी कार्यालय पहुंचे और बैरिकेडिंग हटाकर अंदर जाने की कोशिश करने लगे। हालात को देखते हुए नगर निगम का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। मौके पर एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धवारी स्टेडियम का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के नाम पर रखा जाना चाहिए। उनका तर्क है कि केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री रहते हुए अर्जुन सिंह ने सतना को इस स्टेडियम की सौगात दी थी। ऐसे में स्टेडियम का नाम उन्हीं के नाम पर होना चाहिए। नगर निगम कार्यालय में प्रवेश नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारी मुख्य गेट के बाहर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगe। दोपहर 1:30 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन एक घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में जुटे रहे। स्टेडियम के नामकरण को लेकर शुरू हुआ यह विरोध अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है।0
0
Report
बिलासपुर पटवारियों की हड़ताल: प्रशासन और संघ के बीच गहरी तकरार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में पटवारियों की हड़ताल अब प्रशासन और पटवारी संघ के बीच आर-पार की लड़ाई का रूप लेती नजर आ रही है। एक तरफ जिला प्रशासन ने लंबे समय से जारी हड़ताल को गंभीरता से लेते हुए 259 पटवारियों को नोटिस जारी किया है, तो दूसरी तरफ पटवारी संघ ने भी अपने तेवर साफ कर दिए हैं। संघ का कहना है कि पटवारी अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन समाप्त करने का सवाल ही नहीं उठता। पटवारी संघ ने पदोन्नति सहित अपनी अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग दोहराई है। संघ का कहना है कि केवल नोटिस जारी करने या दबाव बनाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। सरकार और प्रशासन को पटवारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इधर, हड़ताल के चलते राजस्व विभाग से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं। आम लोगों को भी अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही 15 नवंबर से धान खरीदी भी चालू हो रही है जिससे किसानों को काफी समस्या हो सकती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन की सख्ती के आगे पटवारी झुकेंगे या फिर मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा? फिलहाल बिलासपुर में प्रशासन और पटवारी संघ के बीच गतिरोध खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।0
0
Report
नालंदा में चोरी के शक पर भीड़ ने युवक को पिटाई कर अस्पताल भेज दिया
Pariaunna, Bihar:नालंदा के बिहारशरीफ में चोरी के शक में कानून हाथ में लेने का मामला सामने आया है। लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी युवक की पहचान बड़ी पहाड़ी निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। युवक के मुताबिक, वह चोरी का सामान किसी व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान मेहरपर मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया। हैरानी की बात यह रही कि इलाज के दौरान जख्मी युवक ने सदर अस्पताल से भी भागने کا प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों और डायल 112 की टीम ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। इलाज कराने के बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार: APK फाइल से 17 लाख की ठगी का खुलासा
Jamui, Bihar:जमुई पश्चिमी दिल्ली साइबर थाना पुलिस और चंद्रमंडीह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बनपोखरा गांव से दो शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बनपोखरा निवासी सुभाष दास के पुत्र टारजन भारती और नागेश्वर दास के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है। दोनों पर फर्जी एपीके फाइल के जरिए करीब 17 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है।थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली साइबर थाने में 10 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 567/26 दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में दिल्ली पुलिस ने एपीके फाइल बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गोरखपुर और नवादा से दबोचा था। उन्हीं की निशानदेही पर बनपोखरा में छापेमारी की गई, जहां दोनों युवक एपीके फाइल खरीदकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने विक्रम के पास से एक टैब व दो मोबाइल तथा टार्जन के पास से तीन मोबाइल जब्त किए, हालांकि नगदी बरामद नहीं हुई। जमुई न्यायालय में दंडाधिकारी के समक्ष पेशी के बाद दिल्ली पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई।बताते चले कि कुछ दिन पहले भी चंद्रमंडीह पुलिस ने चौंफला गांव में छापेमारी कर व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा था। तब पुलिस ने चौंफला निवासी राम दास के पुत्र सूरज कुमार व अमित कुमार तथा जितेंद्र दास के पुत्र सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर 15 मोबाइल, दो लैपटॉप और 3.27 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। पूछताछ में सुबोध के डेढ़ साल तथा दोनों भाइयों के तीन-चार महीने से इस धंधे में लिप्त होने की बात सामने आई थी। वे भी एपीके फाइल से व्हाट्सएप हैक कर परिचितों को सड़क दुर्घटना की झूठी तस्वीर भेजते थे और क्यूआर कोड के जरिए रुपये ऐंठते थे। उस गिरोह का संचालन टेलीग्राम के माध्यम से किया जा रहा था।छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार, एसआई रितेश कुमार, नंदन कुमार, अमित कुमार, सशस्त्र बल सहित दिल्ली साइबर पुलिस की टीम शामिल थी। पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र के साइबर ठगों में हड़कंप मचा है。0
0
Report
बोकारो में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग, चालक बाल-बाल बचा
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के नावाडीह के फुसरो-डुमरी मुख्य पथ पर बगजोबरा के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया, लेकिन देखते ही देखते स्कूटी जलकर राख हो गई। बताते चले कि बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के फुसरो-डुमरी मुख्य पथ पर बगजोबरा के पास आज एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण पहले स्कूटी से धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख स्कूटी सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्कूटी रोकी और चाबी निकाल ली। लेकिन तब तक आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। लगातार इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी और मेंटेनेंस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों से अपील है कि समय-समय पर अपनी गाड़ी की जांच जरूर कराएं।0
0
Report
बस्तर के युवाओं की 204 पदों की मांग पर शासन का फैसला कब?
Kondagaon, Chhattisgarh:युवाओं का कहना है कि आदिवासी समाज से आने वाले जनप्रतिनिधि ही आज आदिवासी युवाओं की आवाज नहीं सुन रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही 204 पदों की मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान बेरोजगार युवाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। गौरतलब है कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के प्रभाव में कमी आने के बाद अब स्थानीय युवा पुलिस फोर्स में शामिल होकर क्षेत्र की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाने का सपना देख रहे हैं। इसके लिए पिछले दो महीनों से लगातार प्रशिक्षण लेकर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन घोषित रिक्त पदों की संख्या उनकी अपेक्षा से कम होने के कारण युवाओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। अब सवाल यह है कि बस्तर के इन युवाओं की मांग पर शासन कब तक फैसला लेता है? दो महीने की मेहनत और पुलिस फोर्स में भर्ती होने का सपना संजोए युवाओं को क्या 204 पदों की मांग पर सरकार से राहत मिलेगी?0
0
Report
Advertisement
ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर बरेली के मुस्लिम समुदाय की मिली-जुली प्रतिक्रिया
Bareilly, Uttar Pradesh:असीरुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को लेकर बरेली के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी मिली जुली प्रतिक्रिया दी , कुछ लोगों का कहना है कि यह गठबंधन कोई भी गुल नहीं मिला सकता , वही कुछ मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों को कहना है कि यह भारतीय जनता पार्टी की चाल है जो आखिरी चाल साबित होगी , वहीं कुछ असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथों लेते हुए नजर आये0
0
Report
शुभ मुहूर्त में मंडी में अनाज की शानदार खरीदी, किसान उत्साह से झूमे
Ujjain, Madhya Pradesh:शुभ मुहूर्त में फसल बेचने बैलगाड़ियों से मंडी पहुंचे किसान, ऊंचे भाव पर हुई अनाज की खरीदी परंपरा अनुसार दीपावली से पहले धनतेरस के पूजन के बाद कृषि उपज मंडी में कारोबार बंद हो जाता है। दीपावली पर्व मनाने के बाद नए व्यापारिक वर्ष की शुरुआत शुभ मुहूर्त में अनाज की खरीदी के साथ होती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस बार भी कृषि उपज मंडी में गुरुवार को उत्साह और उल्लास के साथ नए व्यापारिक साल का शुभारंभ हुआ। शुभ मुहूर्त की खरीदी के लिए किसानों की फसलों के नाम की चिट्ठियां निकाली गईं। जिस किसान की चिट्ठी सबसे पहले खुली, उसकी उपज व्यापारियों ने तय शुभ मुहूर्त में ऊंचे भाव पर खरीदी। इस दौरान सोयाबीन 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। शांतिलाल तुलसीराम की सोयाबीन अग्रवाल ने खरीदी। वहीं गेहूं 4200 रुपए प्रति क्विंटल में बिका, जिसे संतोष सिंह बाबूसिंह पवसा से अंबिका फॉर्म ने खरीदा। इसी तरह चना 21 हजार 11 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। मनोज नाथूलाल का चना महावीर ट्रेडिंग कंपनी ने खरीदा। इन ऊंचे भावों के साथ मंडी में नए व्यापारिक साल का शुभारंभ हुआ। मंडी अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ओर मंडी सचिव राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीदी पूरी होने के बाद मंडी परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। जनप्रतिनिधियों, किसानों और व्यापारियों ने आतिशबाजी की तथा ढोल की धुन पर नृत्य कर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर किसानों की ओर से दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।0
0
Report
बीBirsa मुंडा जयंती पर प्रदेश में 10 दिनों तक बीजेपी का जनजातीय गौरव अभियान
Mandla, Madhya Pradesh:Mandla - बिरसा मुंडा की जयंती पर बीजेपी का जनजातीय गौरव अभियान, प्रदेशभर में 10 दिनों तक होंगे विशेष आयोजन जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी ने बड़ी तैयारी की है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश में 10 दिनों तक जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भव्य आयोजन किए जाएंगे। खास बात यह है कि प्रदेश के 80 जनजातीय बहुल विकासखंडों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम के मुताबिक, खंडवा, धार और जबलपुर में मुख्य आयोजन होंगे। वहीं, आदिवासी छात्रावासों में भी कार्यक्रमों के आयोजन पर विशेष जोर रहेगा। छात्रावासों में आयोजन का मकसद युवाओं के वोट बैंक को साधने की कोशिश तो नहीं के सवाल पर पंकज टेकाम ने कांग्रेस पर जनजातीय समाज की उपेक्षा करने ओर सिर्फ वोट के लिए उपयोग करने के आरोप लगाते हुए कहा कि जनजातीय युवाओं को उनके गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और देश के विकास में समाज के महान नायकों के योगदान से परिचित कराना ही इन आयोजनों का प्रमुख उद्देश्य है।0
0
Report
Advertisement
चौथे चरण के मतदान के लिए पुलिस ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष सुरक्षा निर्देश दिए
Sri Ganganagar, Rajasthan:जिला पुलिस अधीक्षक ने चौथे चरण के चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के दिए सख्त निर्देश। जिला गंगानगर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के चौथे और अंतिम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक ने आज चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में चुनाव से जुड़ी कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते दिए। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और आदर्श आचार संहिता की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। मतदान के दिन किसी भी तरह की गड़बड़ी या अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए मोबाइल पार्टियों और क्यूआरटी (QRT) टीमों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं。0
0
Report
सुधा छठ के लिए दूध-घी आपूर्ति बढ़ाने का लक्ष्य: दूध 11 लाख लीटर
Danapur, Bihar:छठ महापर्व में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं, लोक आस्था के इस महापर्व पर व्रतियों को दूध और घी की किल्लत न हो, इसके लिए पटना डेयरी प्रोजेक्ट सुधा ने कमर कस ली है सुधा ने इस बार पिछले साल की तुलना में दूध और घी की आपूर्ति बढ़ाने का लक्ष्य रखा है पिछले साल करीब 9 लाख लीटर दूध की आपूर्ति की गई थी, वहीं इस बार 11 लाख लीटर दूध उपलब्ध कराने की तैयारी है जबकि घी की आपूर्ति का लक्ष्य भी बढ़ाकर 45 से 50 हजार किलो कर दिया गया है नहाय-खाय से लेकर खरना और अर्घ्य तक व्रतियों को दूध, दही और शुद्ध देसी घी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी हैपटना डेयरी प्रोजेक्ट के एमडी रूपेश कुमार ने बताया कि छठ बिहार का सबसे बड़ा लोक आस्था का पर्व है हर साल सुधा परिवार अपने उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था करता है उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष करीब 9 लाख 90 हजार लीटर दूध की आपूर्ति की गई थी, जबकि इस बार 11 लाख लीटर दूध उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है वहीं पिछले साल 42 हजार किलो घी की आपूर्ति हुई थी, जिसे इस बार बढ़ाकर 45 से 50 हजार किलो करने की तैयारी है एमडी ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं तक समय पर उत्पाद पहुंचाने के लिए डोर-टू-डोर सप्लाई की व्यवस्था की जाएगी वहीं बाजार में मानकों के विपरीत खाद्य उत्पाद तैयार कर बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए फूड सेफ्टी विभाग के प्रयासों की भी सराहना की सुधा का कहना है कि शुद्धता और गुणवत्ता उसकी प्राथमिकता है, ताकि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े0
0
Report
टोंक के देशवाली मोहल्ले का वीडियो: हथियार दिखाने का दावा, पुलिस CCTV से जांच
Tonk, Rajasthan:टोंक हथियार लेकर युवक के पीछे दौड़ा युवक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हथियार होने का किया जा रहा दावा पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के देशवाली मोहल्ले का बताया जा रहा वीडियो पुरानी टोंक थाने में पीड़ित ने कार्रवाई शिकायत दर्ज पुलिस जुटी सीसीटीवी आधार पर जांच में जी मीडिया नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि0
0
Report
Advertisement
संभल में मस्जिद पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात*
Sambhal, Uttar Pradesh:*संभल में मस्जिद पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात* संभल के थाना ऐचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सकता में नव निर्माण कर बनाई गई मस्जिद पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान चार थानों की पुलिस के साथ आरआरएफ सुरक्षा बल तैनात रहा। सुरक्षा की दृष्टिगत मस्जिद के आसपास बने मकानों की छतों पर भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। बताया जा रहा है कि मस्जिद का निर्माण आबादी की भूमि पर किया गया था। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। *संभल तहसीलदार बोले*- इस विषय में जानकारी देते हुए तहसीलदार संभल धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि यह गाटा संख्या 57 का रस्ता जो है, इसका 150 वर्ग मीटर है। यह वक्फ संपत्ति बाय नेचर घोषित थी जिस पर की अनाधिकृत निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता था। लेकिन स्थानीय निवासियों ने न केवल इस पर अनाधिकृत निर्माण कार्य किया अपितु इस पर एक नई परंपरा नमाज की भी शुरू कर दी। इस संबंध में जब ग्रामवासियों की शिकायत आई तो उसकी जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के द्वारा कराई गई। और उन्होंने यह वक्फ बोर्ड ने उनको बताया कि यह इस नवनिर्माण की अनुमति वक्फ बोर्ड से नहीं मिली है। इसलिए जो नवनिर्माण कार्य हुआ है उसको गिराया जा रहा है और इसकी विस्तृत रिपोर्ट वक्फ बोर्ड को भेजी जाएगी। इसमें जुर्माने आदि की कार्यवाही वक्फ बोर्ड की ओर से की जाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि यह आबादी लैंड है। जो ग्रामवासियों के रहने के लिए प्रयुक्त की जाती है।0
0
Report
राजनांदगांव स्टेशन पर बम अफवाह से ट्रेन रोक दी गई, बाद में अफवाह ही साबित
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोरबा से यशवंतपुर जाने वाली यात्री ट्रेन में बम होने की सूचना मिली। ट्रेन के ड्राइवर को एक अज्ञात व्यक्ति ने सीधे सूचना दी थी कि बम विस्फोट होने की चेतावनी है और महज दस मिनट बचे हैं। इसके बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। करीब दो घंटे तक ट्रेन को स्टेशन पर रोककर उसकी हर बोगी की सघन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बम मिलने की सूचना अफवाह साबित हुई। सुरक्षा बलों ने पूरी ट्रेन को घेरे में लेकर हर बोगी की तलाशी ली। अंततः यह खबर फर्जी निकली और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। यह सच है कि बम नोटिस झूठा था, लेकिन इस हरकत ने प्रशासन को घंटों तक अलर्ट रखा। सवाल उठता है कि ऐसा क्यों किया गया और आरोपी की पहचान किस तरह होगी।0
0
Report
झारखंड में आदिवासियों हत्याकांड पर राष्ट्रपति शासन की मांग, बबलू मुंडा ने चेतावनी दी
Ranchi, Jharkhand:केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड में आदिवासियों की लगातार हो रही हत्याओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जाहिर की। बबलू मुंडा ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जंगलराज जैसी स्थिति बन गई है्। बबलू मुंडा ने कहा कि वर्तमान सरकार पर उन्हें भरोसा नहीं है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। साथ ही निशा भगत मामले में एफआईआर में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सीबीआई जांच की बात तो कही है, लेकिन अब तक जांच के लिए संबंधित दस्तावेज केंद्र सरकार को क्यों नहीं भेजे गए हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणा कर आदिवासी समाज को गुमराह कर रही है। बबलू मुंडा ने यह भी कहा कि राज्यपाल ने उनकी मांगों पर संबंधित विभाग को पत्र लिखने और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो आदिवासी संगठन आगे आंदोलनात्मक कदम उठाएंगे। बाइट: बबलू मुंडा, अध्यक्ष, केंद्रीय सरना समिति0
0
Report
Advertisement
