Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Aravalli383315
बायड़ पुलिस ने जुआघर पकड़ा; पुलिसकर्मी के भाई चला रहा था जुआ — 5 गिरफ्तार
PMPARMAR MAHESHKUMAR AMRUTLAL
Oct 10, 2025 08:30:21
Modasa, Gujarat
અરવલ્લી બાયડ પોલીસે ઝડપ્યું જુગારધામ પોલીસ કર્મચારીનો ભાઈ જ چلાવેતો હતો જુગારધામ દખનેશ્વર ગામની સીમમાં આવેલા ખેતરની ઓરડીમાં ચાલતું હતું જુગારધામ મનોજભાજપાણી દેવાભાઈ રાઠોડના ખેતરમાં ચાલતું હતું જુગાર ધામ 5 શકુનિઓ ને પોલીસે ઝડપી પાડ્યા રોકડ , મોબાઈલ , કાર , બાઇક સહિત 3,60,530 રૂપિયાનો મુદ્દામાલ પોલીસે કબજે કર્યો પોલીસ કર્મી સંજય રાઠોડ નો ભાઈ વિજય રાઠોડ ચલાવતો હતો જુગારધામ બાયડના આંબલીયારા પોલીસ સ્ટેશનમાં ફરજ બજાતા પોલીસ કર્મી નો ભાઈ જુગારધাম ચલાવતો ઝડપાયો
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MGManoj Goswami
Oct 10, 2025 13:51:44
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया पूर्व सरपंच पुत्र के तेवर बुलंद,महिला पटवारी को खुलेआम गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी वीडियो हुआ वायरल दतिया// जिले में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच के पुत्र राम मिलन दागी ने महिला पटवारी को खुलेआम गालियाँ दीं । प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का जिक्र करते हुए पद से हटाने की धमकी दी है । बताया गया है कि महिला पटवारी मंजू अहिरवार ग्राम सेमई सरकारी रिकॉर्ड के सत्यापन और भू-अभिलेख कार्य में लगी थीं, तभी सर्वर न चलने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। घटना के दौरान पूर्व सरपंच पुत्र राममिलन दांगी ने न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि कार्यस्थल पर मौजूद अन्य कर्मचारियों के सामने महिला अधिकारी का अपमान भी किया। , बीच बचाव में पटवारी के सहयोगी लोगों की मारपीट भी की। बताया गया है राममिलन दांगी शराब के नशे में भी चूर था । ग्राम सेमई महिला पटवारी ने पूरी घटना की शिकायत धीरपुरा थाना थाने में दर्ज कराई है। वहीं जिला प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट तलब कर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व सरपंच परिवार लंबे समय से प्रभावशाली रहा है और अक्सर इसी तरह की दबंगई के लिए चर्चा में रहता है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन ऐसी घटनाओं पर कड़ा संदेश देने के लिए निर्णायक कार्रवाई करेगा प्रशासन सख्त रुख अपनाएगा या दबंगई फिर हावी होगी ,
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Oct 10, 2025 13:51:18
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन बूंदी बूंदी से बड़ी खबर कांग्रेस के पर्यवेक्षक के सामने कांग्रेस की गुटबाजी की बात आर रही है बूंदी आए कांग्रेस संगठन के प्रभारी के जेट्टी कुसुम कुमार सामने कांग्रेस विधायक अशोक चांदना और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के बीच हुई नोकझोक की खबर हाडोती में कांग्रेस का नेता गुंजल होने के तंज के बाद गर्माया माहौल ,चांदना द्वारा गुंजल पर तंज कसने से हुआ हंगामा वरिष्ठ नेताओं ने की किया समझाईश का प्रयास संगठन सृजन की बैठक के दौरान हुआ हंगामा, अशोक चांदना ने प्रहलाद गुंजल पर लगाये गंभीर आरोप, दरअसल आज सुबह बूंदी स्थित होटल अनंता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष को लेकर विधायक हरिमोहन शर्मा, सी एल प्रेमी,अशोक चांदना, सत्येश शर्मा सहित कांग्रेस के पर्यवेक्षक आदि मौजूद थे। जानकारी के हिसाब से प्रहलाद गुंजल के द्वारा कोटा जिला अध्यक्ष के पद पर श्री बृजेश शर्मा नीटू का नाम दिया गया था इस बात पर अशोक चांदना ने मीटिंग में कहा कि 2 महीने पहले जो व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का काम करता है ऐसे बाहरी व्यक्ति को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष कैसे बनाया जा सकता है। इस बात पर गुंजल के द्वारा विरोध जताया गया तो अशोक चांदना और प्रहलाद गुंजल मैं काफी बहस हुई बताया तो ये तक जा रहा है कि इसमें अशोक चांदना के द्वारा यहां तक कह दिया गया कि कोई दिमाग में गलतफहमी तो निकाल देना देवा का बेटा हूं बंधा धर्मपुरा गांव में भी आकर लड़ सकता हूं।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 10, 2025 13:50:58
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में घर के बाहर खेल रही बच्ची को दबोच ले गया भेड़िया, ग्रामीणों के दौड़ाने पर खेत में छोड़ा, गंभीर हालत में भर्ती बहराइच से बड़ी ख़बर, आदमखोर भेड़िये का हमला जारी, कैसरगंज क्षेत्र में फिर हुआ आदमखोर जंगली जानवर का हमला, 6 साल की बच्ची को आदमखोर दबोच कर भागा, ग्रामीणों के पीछा करने पर आदमखोर भेड़िया बच्ची को छोड़ गन्ने के खेत में हुआ फरार, वन विभाग कर रहा आदमखोर की तलाश, गम्भीर हालत में बच्ची का नजदीकी अस्पताल में चल रहा इलाज, 24 घण्टे के दौरान हुई तावड़तोड़ 3 वारदात, खबर बहराइच से है, जहां आदमखोर भेड़िये का क़हर जारी है, बीते 24 घण्टे के दौरान आदमखोर 3 लोगों को घायल कर चुका है, ताज़ा मामला जिले के कैसरगंज के प्रधान पुरवा गांव से सामने आया जहाँ घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची को आदमखोर जबड़े में दबोच ले गया। परिजनों और ग्रामीणों के पीछा करने पर भेड़िया बच्ची को करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गया। बच्ची को गंभीर हालत में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कैसरगंज क्षेत्र के प्रधान पुरवा ग्राम के गंगाराम की बेटी नेहा अपने घर के पास खेल रही थी, तभी भेड़िए ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर ले जाने लगा। बच्ची को ले जाते देख परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर भेड़िए के पीछे दौड़े। लोगों को आता देख भेड़िया बच्ची को गन्ने के खेत में छोड़कर फरार हो गया。 हमले में बच्ची के पेट, पीठ और हाथ पर गहरे घाव आए हैं। घायल बच्ची को इलाज के लिए कैसरगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहीं वन विभाग की टीम नरभक्षी जानवर की तलाश में जुटी हुई है,
0
comment0
Report
MSManuj Sharma
Oct 10, 2025 13:50:25
Solan, Himachal Pradesh:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के बड़े भाई दुराचार के आरोप में गिरफ्तार महिला थाना सोलन की पुलिस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के बड़े भाई, 81 वर्षीय रामकुमार बिंदल पुत्र वैद्य बालमुकुंद बिंदल, निवासी बिंदल कॉलोनी सर्कुलर रोड सोलन को दुराचार के मामले में गिरफ्तार किया है। मामला 8 अक्तूबर 2025 को दर्ज हुआ था। पीड़िता ने महिला थाना सोलन में शिकायत दी थी कि वह लंबे समय से गायनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थी और कई जगह इलाज कराने के बावजूद आराम नहीं मिला। परिजनों की सलाह पर वह 7 अक्तूबर को पुराने बस अड्डे के पास स्थित एक वैद्य के पास वैदिक उपचार कराने गई। शिकायत के अनुसार, वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़कर नसें दबाने और बीमारी के बारे में पूछताछ करने के बाद चेकअप के बहाने गलत हरकत की। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो वह व्यक्ति वहां से भाग गया। महिला थाना सोलन ने शिकायत के आधार पर धारा 64 और 68 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया। घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल जुंगा की टीम से करवाया गया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मौके से कई सबूत जुटाए गए। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आज आरोपी रामकुमार बिंदल को गिरफ्तार किया। डीएसपी अनिल धौलटा ने पुष्टि की कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
Oct 10, 2025 13:50:16
Sangrur, Punjab:ਸੰਗਰੂਰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵਿੱਚ ਰਾਜਨੀਤਕ ਉਥਲ-ਪੁਥਲ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਦੋ ਆਜ਼ਾਦ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ‘ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ’ ਛੱਡ ਚੁੱਕੇ 8 ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਕਈ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਨੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤੋਂ ਆਪਣਾ ਸਮਰਥਨ ਵਾਪਸ ਲੈ ਲਿਆ ਹੈ।ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀਆਂ ਕਈ ਫ਼ੈਸਲੇ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਹਿੱਤ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਹਨ। ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਮਰਥਨ ਵਾਪਸ ਲੈ ਕੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਡੀ.ਸੀ.) ਸੰਗਰੂਰ ਨੂੰ ਮਿਲ ਕੇ ਆਪਣੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪੂਰੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਤਸਵੀਰਾਂ ਬਿਆਨ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ ਕਿ ਹਰ ਗਲੀ ਹਰ ਥਾਂ ਤੇ ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਨਾਲ ਲੋਕ ਬਿਮਾਰ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋਰ ਬਹੁਤ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਚਾਹੇ ਮਹੱਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੀਵਰੇ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਫਿਰ ਨਾਲੀਆਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਹੋਵੇ ਹਰ ਪਾਸੋਂ ਵਾਰਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਦੁਖੀ ਹਨ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਵਾਰਡ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸਾਨੂੰ ਆਪਣੀ ਕੀਮਤੀ ਵੋਟ ਦੇ ਨਾਲ ਜਿੱਤਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਇਹ ਆਪਣੇ ਵਾਰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੇ ਇਸ ਦੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸ਼ਰਮਿੰਦਗੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰੀ ਵਿਉਂਤਬੰਦੀ ਦੇ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਉਹ ਆਪਣੇ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਗਟ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਲਈ ਆਪਣੇ پੱਧਰ ਤੇ ਲੜਾਈ ਲੜਨਗੇ। ਸੰਗਰੂਰ ਦੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਇਹ ਤਾਜ਼ਾ ਘਟਨਾ-ਕ੍ਰਮ ਨਾਲ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਚਰਚਾ ਵਿੱਚ ਹੈ ਅਤੇ ਅਗਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਵੱਡੇ ਫ਼ੈਸਲੇ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਜਤਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।ਜ਼ਿਕਰ ਯੋਗ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਸੰਗਰੂਰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸਿਰਫ ਸੱਤ ਐਮਸੀ ਹੀ ਜਿੱਤ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਸਕੀ ਸੀ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੇ ਸਮਰਥਨ ਦੇ ਕੇ ਸੰਗਰੂਰ ਦੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਬਣਾਈ ਸੀ ਪਰ ਸੰਗਰੂਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਵਿਕਾਸ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਅਤੇ ਵਾਰਡਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਐਮਸੀਆਂ ਦੇ ਕੰਮ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਜਿਨਾਂ ਐਨਸੀਆ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਸਮਰਥਨ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਪਾਰਟੀ ਜੁਆਇਨ ਕੀਤੀ ਸੀ ਉਹਨਾਂ ਐਮਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਅਲਵਿਦਾ ਕਹਿ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸੰਗਰੂਰ ਸ਼ਹਿਰ ਅਤੇ ਵਾਰਡਾਂ ਦਾ ਕੰਮ ਹੀ ਨਹੀਂ ਹੋਣੇ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜਾਵਾਂਗੇ ਸੰਗਰੂਰ ਦੇ ਐਮਸੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸੰਗਰੂਰ ਨੂੰ ਜਰੂਰ ਸੀਐਮ ਸਿਟੀ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪਰ ਸੰਗਰੂਰ ਹਲਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਾਜਨੀਤੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਸੰਗਰੂਰ ਜੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡੇ ਵੱਡੇ ਲੀਡਰ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ ਪਰ ਸੰਗਰੂਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਹੀ ਵਿਕਾਸ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Oct 10, 2025 13:49:04
Panna, Madhya Pradesh:14 लाख रुपयों की साइबर ठगी करने वाले पन्ना पुलिस ने दो आरोपीयो को झारखंड से किया गिरफ्तार! पन्ना जिले के पवई थाना कस्बा निवासी एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के नाम पर लगभग 14 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को पन्ना पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड से देवघर जिले के हसन रजा (27) और इरफान अंसारी (25) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से ठगी के 8.50 लाख नगद, सोना, चांदी, लैपटॉप, 10 मोबाइल और 15 सिमकार्ड बरामद किए गए हैं। यह शातिर ठग बैंक अधिकारी बनकर OTP मांगते थे और AnyDesk जैसे ऐप इंस्टॉल करवाकर या लिंक भेजकर ठगी करते थे। मामले में अभी दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पन्ना पुलिस को उम्मीद है कि इन गिरफ्तारियों से देश के अन्य साइबर ठगी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
2
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Oct 10, 2025 13:48:52
Sidhi, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत, प्रशासन का एक्शन: ADM के निर्देश पर सीधी बाजार सहित आंचलिक क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर की जांच शुरू हो गई है। कुसमी सहित सिहावल में भी कई मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई हुई है। औषधि निरीक्षक और तहसीलदार, नायब तहसीलदार की टीम ने छापेमारी की, जिससे जिले में हड़कंप मच गया है; दुकानदार मौके से फरार हो गए और दुकानें बंद पड़ी नजर आईं। जिले में नशीली सीरप और बच्चों की अवैध दवाओं पर भी कार्रवाई जारी है, आगे भी प्रशासन द्वारा ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। SDM गोपद बनास राकेश शुक्ला के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार सभी मेडिकल स्टोरों में अवैध दवाओं के विक्रय पर रोक है और अगर आवश्यक हो तो आगे भी छापेमार कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
ADAjay Dubey
Oct 10, 2025 13:48:39
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलियरी इलाके में बीती रात एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी. मृतक की पहचान प्रेम कुमार के रूप में हुई. घटना की सूचना परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया. पोस्टमार्टम के बाद जब परिजन शव को कोतवाली थाना के मुख्य द्वार पर लाए, तो उन्होंने जोरदार हंगामा किया. परिवार का आरोप है कि प्रेम कुमार लगातार अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके परिजन द्वारा मानसिक और आर्थिक परेशानियों का शिकार हो रहा था. मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि लड़की और उसके परिजन लगातार उसे परेशान कर रहे थे और भारी रकम की मांग कर रहे थे, जिसे वह पूरा नहीं कर पा रहा था. यही कारण था जिसने उसे मौत के कगार तक ला दिया. परिजन पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर सकते में हैं और पुलिस प्रशासन इसे गंभीरता से जांच शुरू कर दी है
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Oct 10, 2025 13:48:25
Harda, Madhya Pradesh:हरदा विकास नगर स्थित एक निजी स्कूल के परिसर में खाद से भरा ट्रक पकड़ा गया। ट्रक में करीब 500 से अधिक बोरियां भरी हुई थीं। सूचना मिलने पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ट्रक और खाद की जांच-पड़ताल शुरू की। खाद की जानकारी जुटाई जा रही है। स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ट्रक जिस जगह खड़ा था, परिवार की निजी संपत्ति है।उस स्थान पर अस्थायी गोदाम बनाया गया था। प्रबंधन का कहना है कि स्कूल समिति का इससे कोई लेनदेन नहीं है।अधिकारियों ने खाद की बोरियों के पंचनामा बनाया मामले की विस्तृत जांच जारी है। प्रशासन ने कहा कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस घटना से इलाके में चर्चा का माहौल है। बाइट 01 कमलेश सिंह, कृषि अधिकारी बाइट 02 नरेन्द्र तोमर ,स्कूल प्रबधक
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Oct 10, 2025 13:48:11
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन गलत उपचार से नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पताल किया सील, फ्रीगंज स्थित मुंगी चौराहा पर "विशेष अस्पताल" में हुई कार्यवाही, फर्जी डॉक्टर द्वारा प्रसूता का किया गया था गलत उपचार, प्रसव के दौरान चिन्तामन गांव की महिला के बच्चे की गर्भ में ही हो गई थी मौत, फर्जी महिला डॉक्टर तैयबा शेख पर हुआ केस दर्ज, डॉक्टर हुई फरार, उज्जैन में गलत इलाज कर नवजात की जान लेने वाली फर्जी डॉ. तैयबा पर घटना के 7 दिन बाद पंवासा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आशीर्वाद अस्पताल के बाद उनके विशेष अस्पताल को सील कर दिया है। हालांकि, अभी डॉक्टर फरार है। दरअसल, 6 माह में 2 नवजात बच्चों की जान लेने वाली, डॉ. तैयबा के पास न डिग्री थी न क्लिनिक चलाने के लिए जरूरी संसाधन और न ही क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन, फिर भी नियम विरुद्ध वो क्लिनिक के साथ-साथ एक मेडिकल भी फर्जी रजिस्ट्रेशन से संचालित कर रही थी। 2 अक्टूबर को चिन्तामन में रहने वाले लखन मालवीय की पत्नी काजल को डिलीवरी का दर्द होने पर शासकीय अस्पताल जीवाजीगंज में लेकर गये थे। वहां पर मौजूद महिला सजनी तम्बोली ने डॉ. तैय्यबा शेख का पता बताया। डॉ. तैयबा शेख के मक्सी रोड पर स्थित पंवासा क्षेत्र के आशीर्वाद हॉस्पिटल में काजल का चेक अप किया और उन्होंने बता दिया कि बच्चे के हाथ पैर नहीं बने हैं। उन्होंने फ्रीगंज के विशेष हॉस्पिटल में जाकर दोपहर 1 बजे भर्ती कराया और इलाज शुरू कर दिया एवं खून की बॉटल उनके द्वारा मरीज को लगाई गई। मरीज को ज्यादा पीड़ा होने लगी तब परिजनों द्वारा छुट्टी की गुहार लगाई तो उनके द्वारा इमरजेंसी बताकर बताया कि पेट में जहर फैल जाएगा शहर के बड़े निजी अस्पताल ले जाने का बोला। यहां से पहले अपना अस्पताल ले गए हा? वहां से काजल और उसके परिजनों को छोड़कर डॉ. तैयबा भाग गई। इसके बाद परिजन काजल को एसएन कृष्णा अस्पताल में लेकर आए जहां पर काजल की नार्मल डिलीवरी हुई, लेकिन बच्चे की मौत हो गई थी। पूरा मामला इस प्रकार है कि.... काजल मालवीय को 6 माह का गर्भ था वो लगातार डॉ मीनाक्षी जाटव से इलाज करा रही थी। 2 अक्टूबर को काजल को दर्द हुआ डॉ जाटव से सम्पर्क करने की कोशिश करी लेकिन बातचीत नहीं हो पाई। 2 अक्टूबर को शासकीय अस्पताल जीवाजीगंज ले गए। यहां मिली एक आशा कार्यकर्ता ने डॉ. तैयबा शेख का बताया। इसी दिन डॉ. तैयबा ने चेक करते हुए बताया की बच्चे के हाथ पैर नहीं बने है। खुद ने महिला डॉक्टर बनकर दोपहर 1 बजे विशेष अस्पताल में काजल को भर्ती करवा दिया। यहां खून की बोतल चढ़ने के बाद भी काजल की हालत बिगड़ने पर डॉ. तैयबा ने उसे माधव नगर अस्पताल भेज दिया। लेकिन परिजन उसे फ्रीगंज के निजी अस्पताल ले गए。 यहां पर काजल की नॉर्मल डिलीवरी हुई, लेकिन बच्चा मृत पैदा हुआ। जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए。 3 अक्टूबर को हंगामा कर दिया। शाम होने तक डॉ विक्रम रघुवंशी ने डॉ. तैयबा का फर्जी क्लिनिक सील कर दिया। 6 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष अस्पताल पहुंची, यहां पर काजल के भर्ती होने से उसके इलाज की जानकारी की जांच कर विभाग को सौपी। 9 अक्टूबर को सीएमचओ ने टीम के जांच पर प्रतिवेदन बनाकर पंवासा थाने भेजा जिसके बाद महिला डॉ. के खिलाफ FIR दर्ज की गई। आज 10 अक्टूबर को इसी मामले में फ्रीगंज क्षेत्र के मुंगी चौराहा स्थित विशेष अस्पताल को भी सील कर दिया गया है।
0
comment0
Report
Oct 10, 2025 13:47:48
Chaukhandi, Uttar Pradesh:पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री के पुण्यतिथि पर कैंडल जलाकर व पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि वाराणसी ।सेवापुरी विधानसभा के डंगहरिया गांव स्थित एस.बी.पी इंटरमीडिएट कालेज के प्रांगण में शुक्रवार की शाम पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के तीसरी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर के कैंडल जलाकर समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम के संयोजक समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अमन यादव 'अन्नू' के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।अमन यादव ने कहां ने कहां की देश के रक्षा मंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने सेना के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने दलितों और पिछड़ों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा। उन्होंने समाज के दबे-
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top