icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
380006
Yash Mishra Yash Mishra Follow7 May 2024, 07:46 am

अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने डाला अपना वोट

Ahmedabad, Gujarat:

देशभर में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के सदस्यों के साथ गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े हैं। अमित शाह गांधीनगर सीट से उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस ने पार्टी सचिव सोनल पटेल को गांधीनगर से मैदान में उतारा है। इसके अलावा अमित शाह ने लोगों से कहा कि मेरा देश और गुजरात के सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि बढ़चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लें।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमुई गैंगरेप-छेड़खानी मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग, कानून के डर की आह्वान

Patna, Bihar:RJD के विधायक भाई वीरेंद्र ने जमुई की घटना को लेकर कहा यह शर्मसार करने वाली घटना है और हर पार्टी के लोग इस घटना की चिंता जताई है और निंदा की है। हमारे नेता भी कठोर से कठोर कार्रवाई करने के लिए और सरकार को घेरने का काम किया। सरकार ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जो लड़कियों और महिलाओं के साथ बलात्कार कर रहे हों, छेड़खानी कर रहे हों, और दिन दहाड़े रोड पर इस तरह की घटना आप लोग को भी देखना चाहिए। माननीय मुख्यमंत्री से कहूंगा कि जल्द से जल्द इस पर संज्ञान लें और जो दोषी है उसको ट्रायल कराके तुरंत सजा दिलवाने का काम करें। अगर लोगों में भय और डर खत्म होने की बात है, तो हां भय-डर तो खत्म हो ही गया है। कार्रवाई जब तक नहीं होगी, कानून का जड़ मजबूत नहीं होगा, और कानून पर जो चलाने वाले लोग हैं उसका जब चाबुक नहीं चलेगा, तो कानून व्यवस्था ऐसे ही रहेगा। चाबुक को मजबूत कीजिए, चाबुक चलाते रहिए। प्रशासन की तरफ से कहा गया कि टीम की गिरफ्तारी की गई है, एसआईटी का गठन किया गया है, लेकिन दोषियों पर पॉक्सो (POCSO) के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। जो दोषी हैं, निश्चित रूप से लड़कियों का भी बयान लेना चाहिए कि कौन लोग हैं उसमें, और लड़की जिसके बारे में कहे उसको पॉक्सो के तहत कार्रवाई करते हुए तुरंत जेल भेजना चाहिए। ऐसे ही लोगों का एनकाउंटर होना चाहिए जो समाज को तोड़ना चाहता है, समाज के बेटी-बहुओं की इज्जत लूटना चाहता है। अगर एनडीए के कोई नेता इस घटना को छिटपुट बता रहे हैं, तो सवाल है कि ये करते रहे हैं लोग इसलिए ऐसा बताए हैं। उनको बिहार के लोगों से माफी मांगना चाहिए, और महिलाओं और बेटियों से माफी मांगना चाहिए कि हमने गलत बयान दिया है। जमुई में जा रही दो युवतियों पर ब्लेड मारने की घटना पर यही कहूंगा कि जब कानून का डर खत्म हो जाएगा, तो लोग ऐसे ही करेगा। कानून का राज खत्म हो गया है और ऐसे लोगों का राज चल रहा है जो भ्रष्ट लोग हैं, जो अपराधी हैं। अपराधी पर जब तक लगाम नहीं लगेगा, और ऐसे लोगों को एनकाउंटर नहीं किया जाएगा, तो ऐसे ही होता रहेगा। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा योजनाओं को देखने के लिए ऑन स्पॉट मुख्यमंत्री के बिहार दौरे को लेकर मेरी यही राय है कि यह सोच अच्छी है। लेकिन यह लोगों का ध्यान बांटने के लिए है कि देश और बिहार में महंगाई है, बेरोजगारी है, अपराध पर लगाम नहीं लग पा रहा है; तो लोग सोचकर इस पर सोचेंगे कि अब माननीय मुख्यमंत्री जी अच्छा काम कर रहे हैं, देखने जा रहे हैं। पहले जो पुल गिर रहा है, अभी भी पुल गिरा है, जो निर्माणाधीन था और पुल गिरा। ऐसे कई रोड हैं कि एक तरफ से बनते गया और एक तरफ से उखड़ते चला गया। वैसे बड़े इंजीनियरों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है? छोटे जेई (JE) पर कार्रवाई होती है, एसडीओ (SDO) पर कार्रवाई होती है, और बड़े जो पदाधिकारी हैं उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसलिए मैं कहूंगा कि यह काम अच्छा है, लेकिन केवल दिखाने के लिए नहीं, करने के लिए होना चाहिए। अभियान बसेरा के तहत 3 डिसमिल जमीन देने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री आवास के पास हजारों की भीड़ लगने पर भाई वीरेंद्र ने कहा आज जो कुछ हो रहा है, लोगों को जगाया जा रहा है, सब लोग जग चुके हैं। इसमें कहीं दो राय नहीं, हर लोग अपने अधिकार लेने के लिए जग चुके हैं। लेकिन सरकार चाहती है कि झूठा वादा करके इन लोगों को ठगा जाए, अब जनता ठगने के फेरे में नहीं है। अब जनता अधिकार लेने के लिए तैयार है, अधिकार देना होगा सरकार को। जो घोषणा करती है वो सरकार को देना होता है।
0
0
Report

शिवगढ़ जुलूस में आरक्षक से हाथापाई, चाकू मिलने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के शिवगढ़ में धार्मिक जुलूस के दौरान पुलिस आरक्षक से हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जुलूस के दौरान आरक्षक कंवरलाल भीड़ में बंटू नाम के युवक की तलाशी लेते हैं, जहां उसके पास से चाकू बरामद होता है। इसी दौरान बंटू का साथी आक्रोशित हो जाता है और आरक्षक कंवरलाल को थप्पड़ मार देता है। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो जाती है। मौके पर मौजूद दूसरे आरक्षक नीतीश जाटव भीड़ को हटाकर स्थिति संभालते हैं। पुलिस दोनों युवकों को थाने लेकर पहुंचती है। यहां थप्पड़ मारने वाले युवक ने माफी मांगी, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। वहीं, चाकू मिलने वाले बंटू के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है
0
0
Report
Advertisement

छात्रा के अपहरण-पिटाई मामले में आरोपी युवती की अग्रिम जमानत कोर्ट ने खारिज की

Satna, Madhya Pradesh:छात्रा के अपहरण और पिटाई मामले में आरोपी युवती को अग्रिम जमानत नहीं, कोर्ट ने कहा- मामला गंभीर, प्रथमदृष्टया घटना में शामिल नहीं होने का आधार नहीं सतना। कॉलेज छात्रा का धोखे से अपहरण कर बंधक बनाने और बेरहमी से पिटाई करने के मामले में 12वें अपर सत्र न्यायाधीश दीनानाथ वाडीवा की अदालत ने आरोपी युवती की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोलगवां पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5), 74, 75(2)3, 78(2), 79, 61(2) और 140(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी युवती की ओर से सोमवार को सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान कोलगवां पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए कोर्ट को बताया कि आरोपी को जमानत मिलने पर दोबारा अपराध किए जाने की आशंका है। साथ ही गवाहों को प्रभावित किए जाने से मामले के साक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं। पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने भी अग्रिम जमानत का विरोध किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि घटना के बाद छात्रा भयभीत है और इसी वजह से कॉलेज नहीं जा पा रही है। वह अधिकांश समय घर में ही रह रही है। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले को गंभीर प्रकृति का मानते हुए अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने माना कि प्रथमदृष्टया ऐसा कोई आधार सामने नहीं आया है, जिससे यह माना जाए कि आवेदिका घटना में शामिल नहीं थी। पुलिस के मुताबिक मामले में न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेजे गए 19 वर्षीय आरोपी छात्र श्रवण सेन उर्फ श्रवण श्रीवास पर आरोप है कि वह करीब 10 महीने से कॉलेज छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि छात्रा के इनकार करने पर वह उसे अलग-अलग तरीके से प्रताड़ित करता रहा। जब वह अपने प्रयास में सफल नहीं हुआ तो कथित तौर पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड की मदद ली। आरोप है कि गर्लफ्रेंड ने तीन सहेलियों के साथ मिलकर छात्रा का धोखे से अपहरण किया। इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बंधक बनाया और मारपीट की। मारपीट का वीडियो भी बनाया गया। आरोप है कि पिटाई के दौरान छात्रा को वीडियो कॉल के जरिए श्रवण से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद छात्रा की पिटाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि आरोपी युवतियों में से एक की अग्रिम जमानत याचिका अब अदालत ने खारिज कर दी है।
0
0
Report

दमोह के शहरी इलाकों में तेज बारिश से जलभराव, मकान-दुकान पानी में डूबे

Damoh, Madhya Pradesh:बारिश की वजह से कई शहरी इलाकों में जलभराव.. दमोह जिले में दो दिनों से अलग अलग इलाकों में हो रही तेज बारिश की वजह से जिले के शहरी इलाकों में भी जलभराव देखने को मिल रहा है। जिले के हटा और नरसिंहगढ़ इलाके ज्यादा प्रभावित दिखाई दिए जहां तेज बरसात की वजह से सड़के नाला बन गई और पानी लोगों के घरों और दुकानों में भर गया। इस जलभराव की वजह से घरों में लोगों की गृहस्थी खराब हुई तो अधिकांश दुकानों में रखा सामान भी खराब हुआ है, स्थानीय लोगों ने नगर पालिका को इसके लिए दोषी बताया है और ठोस काम करने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

शेखपुरा डीटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के लिए हंगामा, घूस के आरोप

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा कलेक्ट्रेक स्थित जिला परिवहन कार्यालय में उस समय अपने अपने काम से कार्यालय पहुंचे लोगो ने हंगामा किया जब लगातार ऑफिस के कर्मियों द्वारा काम अगले दिन होने की सूचना दे दिया।दरअसल नगर थाना क्षेत्र के मकदुमपुर मोहल्ले निवासी शशिकांत सहित दर्जनों लोग अपने गाड़ी के फिटनेस ,ड्राइवरी लाईसेस सहित अन्य काम के सिलसिली में ऑफिस पहुंचे थे।काफी समय बीत जाने के बाद जब काम नहीं हुआ तो लोगों ने लोगो ने हंगामा कर दिया।अपने गाड़ी का नंबर पुनः रजिस्ट्रेशन के लिए पिछले तीन महीनों से ऑफिस का चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं होने से नाराज शशिकांत ने जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को खड़ी खोटी सुना दिया।पीड़ित शशिकांत ने कहा कि लखीसराय जिले से नीलम हुई गाड़ी को खरीद किया था।जहां जिला प्रशासन और परिवहन विभाग लखीसराय द्वारा अपनी स्वेक्षा से कही भी रजिस्ट्रेशन को लेकर पुनः रजिस्ट्रेशन संबंधित स्वीकृति पत्र सौंपा।जिसके बाद शशिकांत अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन के लिए जिला परिवहन कार्यालय में आवेदन दिया लेकिन तीन महीना होने के बाद भी जब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की प्रिक्रया नहीं हुआ तो आवेदक का गुस्सा फूट गया और उन्होंने जिला परिवहन कार्यालय पर कई आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डीटीओ बेबी कुमारी से मिलने भी नहीं दिया जाता है।पहले डीटीओ से मिलने को लेकर पर्ची पर नाम पता लिया जाता है और अंदर जाने के पहले वहां के गार्ड फरियादियों से मोबाईल फोन जमा के लेते है जो गलत है।जबकि कर्मियों द्वारा घुस की रकम मागने का भी आरोप लगाया है।काम के बदले घुस मांगने वाले की नाम तो नहीं बताया लेकिन घुस की डिमांड की बात कही है।इस पूरे प्रकरण पर जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी ने कहा कि उनका बंगाल नंबर का गाड़ी है जबकि बह 15 वर्ष पुराना है और नीलामी में उन्होंने गाड़ी खरीद किया है।पुराने गाड़ी के रि - रजिस्ट्रेस को लेकर विभाग से दो बार पत्राचार के साथ मार्गदर्शन किया गया है लेकिन कोई मार्गदर्शन नहीं मिल सका है।जबकि उन्होंने कहा कि पूरी रजिस्ट्रेशन की प्रकिया कई स्तरों से ऑनलाइन है ऐसे में कही से कोई लापरवाही नहीं होने की बात कही है।
0
0
Report

चंदवा में दर्दनाक हादसा: प्रदीप उरांव की मौत, पत्नी घायल

Latehar, Jharkhand:चंदवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार प्रदीप उरांव (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी आश्रीता देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रदीप उरांव अपनी पत्नी के साथ हिसरी गांव से कुडू में करमा पूजा के अवसर पर अपने बच्चे को लाने जा रहे थे। इसी दौरान चंदवा थाना के समीप अमूल दूध लेकर जा रही टाटा मैजिक वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार प्रदीप उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा सड़क के दाहिने तरफ जाकर हुआ, वहीं प्रारंभिक जानकारी में हादसे के लिए दूध वाहन की गलती की बात कही जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
0
0
Report

दरभंगा में 16 वर्षीय 10वीं क्लास की छात्रा का अपहरण का प्रयास, दो गिरफ्तार

Darbhanga, Bihar:दरभंगा बिग ब्रेकिंग परीक्षा देने जा रही छात्रा का अपहरण का प्रयास16 वर्षीय 10 क्लास की छात्रा के अपहरण का प्रयास,दो युवक जबरन गले मे दुपट्टा से खीच बाइक पर बैठाने की कोशिश,मचा शोरस्थानीय दुकानदार और शिक्षकों की तत्परता से टली बड़ी वारदात, कीरतपुर उच्च विद्यालय में पढ़ने वाली है छात्रा, सूचना मिलते ग्रामीण SPसाक्षी कुमारी केनेतृत्व में SDPO प्रभाकर तिवारी पुलिस टिम बना छापेमारी शुरू की,दो आरोपी गिरफ्तार,एक राजू और एक नाबालिक गिरफ्तार,जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर अस्पताल के समीप की घटना।
0
0
Report
Advertisement

राजसमंद, आमेट, नाथद्वारा में भाजपा बोर्ड मिलने पर कार्यकर्ताओं का जोरदार जश्न

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले के तीन प्रमुख नगरीय निकायों राजसमंद नगर परिषद, आमेट नगरपालिका और नाथद्वारा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भाजपा जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। यहाँ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और आतिशबाजी कर खुशी जताई। भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम्’ और भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यालय के बाहर काफी देर तक उत्सव का माहौल बना रहा। सड़क-पेयजल और स्वच्छता पर रहेगा फोकस- भाजपा नेताओं ने कहा कि राजसमंद, आमेट और नाथद्वारा में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। बिना किसी भेदभाव के सड़क, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कामों को गति देने की बात कही गई। निकाय क्षेत्रों में आमजन से जुड़े विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

33 लाख नोटिस जारी, 30 सितंबर तक जवाब दें, 4 नवंबर मतदाता सूची जारी

New Delhi, Delhi:जिन लोगों के कुछ दस्तावेज पेंडिंग हैं या जो अपने घर पर नहीं मिले हैं, उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें किसी आम आदमी या वीआईपी के साथ अलग व्यवहार नहीं किया जा रहा है। अगर किसी के दस्तावेज में कमी है या वह व्यक्ति घर पर नहीं मिलता है, तो उसे इसी तरह नोटिस जारी किया जाता है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। इसमें किसी व्यक्ति का नाम देखकर नोटिस नहीं भेजा जाता, बल्कि जिन मामलों में दस्तावेज पूरे करने या किसी जानकारी की जरूरत होती है, वहां नोटिस जारी किया जाता है। जिस व्यक्ति को नोटिस मिला है, उसे भी पूरा मौका दिया जा रहा है कि वह नोटिस का जवाब दे और अपने दस्तावेज पूरे करे। 30 सितंबर तक नोटिस पाने वाले लोग अपना जवाब और जरूरी दस्तावेज जमा कर सकते हैं。 4 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। इसके बाद भी अगर किसी व्यक्ति का नाम सूची में नहीं आता है, तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए भी पूरी प्रक्रिया निर्धारित है। मैं विपक्ष, अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज, कांग्रेस और उन सभी संगठनों से कहना चाहता हूं जो इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं कि ऐसी स्थिति पैदा न करें, जिससे लोगों का चुनाव आयोग पर भरोसा कमजोर हो। चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर लोगों का विश्वास बना रहना जरूरी हो। 33 लाख लोगों को नोटिस मिला है उन सबके पास एक महीने का समय है जवाब देने का मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि उन लोगों को गुमराह ना करें
0
0
Report

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस का ड्रग नेटवर्क पर 96 घंटे का ऑपरेशन, 20 से अधिक गिरफ्तार

Delhi, Delhi:वेस्ट दिल्ली में ड्रग नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा स्पेशल ऑपरेशन, 96 घंटे के ऑपरेशन में 20 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार, 6 विदेशी नागरिक भी शामिल। वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस का ड्रग सप्लाई चेन के खिलाफ 96 घंटे का विशेष ऑपरेशन अभियान चलाया गया जिसमें “नशा मुक्त भारत – पता लगाना, रोकना और नष्ट करना” अभियान के तहत वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने ड्रग ट्रैफिकिंग और नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन के खिलाफ 96 घंटे का विशेष एवं समन्वित ऑपरेशन चलाया। अभियान में वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के सभी पुलिस स्टेशनों और विभिन्न पुलिस यूनिट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी, सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए ड्रग सप्लाई चेन को तोड़ना रहा। अभियान के दौरान NDPS एक्ट के तहत कई मामले दर्ज किए गए तथा ड्रग तस्करी में कथित रूप से शामिल 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 6 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस टीमों द्वारा अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। इस विशेष अभियान की निगरानी सुश्री सुमन गोयल, IPS, जॉइंट CP/वेस्टर्न रेंज तथा श्री हरेश्वर वी. स्वामी, DCP/वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के नेतृत्व में की गई। अभियांन का मुख्य उद्देश्य: ड्रग सप्लाई नेटवर्क की पहचान करना। नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना। ड्रग तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करना। NDPS एक्ट के तहत प्रभावी कानूनी कार्रवाई करना। युवाओं एवं आम जनता को नशे के खतरे से सुरक्षित रखना। वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस का संदेश: नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा ड्रग नेटवर्क से जुड़े लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top