icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110015
SKSanjay Kumar VermaFollow29 Oct 2024, 07:38 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामनगर में बेटी के साथ अश्लील हरकत के आरोप: पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला है. यहां एक मां ने अपने ही पति पर अपनी 22 वर्षीय अविवाहित बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश और अश्लील मैसेज भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला रामनगर के मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी का बताया जा रहा है. पीड़ित युवती की मां ने रामनगर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति अपनी ही बेटी के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए गंदे और अश्लील संदेश भेजता था, इतना ही नहीं वह बेटी के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत करने की कोशिश भी करता था. महिला के मुताबिक उसकी बेटी ने खुद उसे इस पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद जब महिला ने अपने पति से इस बारे में बात की तो उसने उल्टा पत्नी को ही धमकाना शुरू कर दिया. महिला ने आरोप लगाया कि पति ने तरह-तरह की धमकियां देते हुए डराने का प्रयास किया. तहरीर में महिला ने यह भी कहा कि उसे डर है कि कहीं उसका पति बेटी को अकेला पाकर उसके साथ कोई गलत और अश्लील हरकत न कर बैठे, इसी आशंका और बेटी की सुरक्षा को देखते हुए उसने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला उपनिरीक्षक द्वारा 22 वर्षीय युवती के बयान दर्ज किए गए, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74 के तहत आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग भी इस तरह के आरोपों को लेकर हैरानी जता रहे हैं.
0
0
Report

कैदी दीपक की मौत, जेल प्रशासन पर सवाल और जेल चौराहे पर हंगामे- जाम

Moradabad, Uttar Pradesh:मौत पर हंगामा और लगाया जाम कैदी की जेल में मौत।परिजनों ने कैदी युवक की जेल में हत्या करने का लगाया आरोप। कार्रवाई की मांग करते हुए पोस्टमार्टम हाउस और जजी चौराहे पर किया हंगामा। पोस्टमार्टम हाउस पर भारी पुलिस बल किया तैनात। इसी दौरान बरेली DIG का काफिला जजी चौक से गुजर रहा था वह भी जाम मे फस गया और सड़क पर जाम लगाने वाली महिलाये DIG बरेली साहनी की गाड़ी के आगे लेट गयी। बिजनौर कारागार मे बंद सजाय आफ्ता कैदी दीपक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। कैदी द्वारा की गयी जेल मे आत्महत्या एसपी सिटी ने दिया बयान।कैदी की मौत पर परिजनों ने किया पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा। परिजनों ने लगाया जेल मे हत्या किये जाने का गंभीर आरोप। पुलिस प्रशासन मामले की जाँच मे जुटा। कैदी दीपक हिस्ट्रीशीटर बदमाश था लूट डकैती के प्रयास के मुकदमे दर्ज थे। जेल प्रशासन पर उठ रहे सवालिया निशान। थाना शहर कोतवाली इलाके के जिला कारागार का मामला। जिला कारागार मे कैदी दीपक की मौत का मामला। परिजनों ने लगाया जजी चौराहे पर जाम। जाम मे फसा बरेली DIG अजय साहनी का सरकारी काफ़िला। जाम लगाने वाली महिलाये DIG की गाड़ी के सामने लेटी। 20 मिनट तक जाम मे फसी रही DIG अजय साहनी। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने खुलवाया जाम। बिजनौर के जजी चौक کا मामला।
0
0
Report
Advertisement

नेपाल-भारत सीमा पर पहचान पत्र अनिवार्य, प्रवासी और व्यापार प्रभावित

Bahraich, Uttar Pradesh:भारत नेपाल बार्डर पर अलर्ट हुआ सुरक्षा तंत्र.. नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी, नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद नेपाल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों और अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर भारतीय नागरिकों के लिये पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया है. बार्डर पर अचानक बढ़ी इस सख्ती से आवाजाही प्रभावित हुई है. बिना आईडी कार्ड वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू भारत और नेपाल के बीच दशकों पुराने रोटी-बेटी के संबंधों के बीच अब एक नई दीवार खड़ी हो गई है. शनिवार सुबह से भारत-नेपाल सीमा पर अचानक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. नेपाल प्रशासन के नए फरमान के मुताबिक, अब भारतीय नागरिकों के लिए नेपाल में प्रवेश करने के लिए वैध पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा. इस आदेश के लागू होते ही बॉर्डर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.बार्डर पर तैनात एसएसबी और नेपाल पुलिस हर आने-जाने वाले की गहन जांच कर रही है, जिसके कारण सीमा पर वाहनों और पैदल यात्रियों की लंबी कतारें लग गई हैं. बिना पहचान पत्र वाले लोगों को बैरिकेडिंग से ही वापस लौटाया जा रहा है, जिससे व्यापारियों, मरीजों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय लोगों के लिए आईडी अनिवार्य दरअसल, नेपाल प्रशासन ने अब नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया है.जिससे बार्डर पर अफरा तफरी का माहौल छा गया है,
0
0
Report

देवबंद हिंसा: सांसद आजाद ने अस्पताल में इलाज देर से देने का आरोप लगाया

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में हुई हिंसा के बाद सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल दलित समाज के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घायलों को समय पर इलाज नहीं दिया गया और न्याय प्रक्रिया को दबाने की कोशिश की जा रही है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह सुबह से पीड़ित परिवारों से मिलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन प्रशासन का कहना था कि गांव जाने से तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि वह भी किसी नए विवाद के पक्ष में नहीं हैं और हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है। बाद में प्रशासन से वार्ता के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में गंभीर रूप से घायल लोगों का समय पर उपचार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की आंख, सिर और शरीर में गंभीर चोटें हैं, उनका देर से परीक्षण कराया गया। कुछ लोगों को यह कहकर वापस भेज दिया गया कि सोमवार को आना, अभी कार्रवाई नहीं हो पाएगी। सांसद ने कहा कि यह चिंताजनक है कि जिन लोगों को चोट लगी, वही मुकदमे झेल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी रात बैठकों के बाद पीड़ितों के खिलाफ ही मुकदमे दर्ज कर दिए गए। जबकि घायल लोग खुद बता रहे हैं कि उन्हें अब तक सही इलाज नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अस्पताल में छह घायल भर्ती हैं, जिनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। उनके अनुसार मेडिकल दस्तावेजों में चोटों का पूरा उल्लेख नहीं किया गया, जो संदेह पैदा करता है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि महिलाओं ने उन्हें बताया कि पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज किया, हाथ-पैर तोड़ दिए और शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि दो दिन पहले ही विवादित जमीन पर कब्जे की आशंका की सूचना प्रशासन को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिसके पास वैध कागज हों, उसे जमीन सौंप दी जाए। साथ ही निर्दोष लोगों के नाम मुकदमों से हटाए जाएं और घायलों की रिपोर्ट दर्ज कर दोषी पुलिसकर्मियों तथा मारपीट में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाए। सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, मुकदमे दर्ज नहीं हुए, मुआवजा नहीं दिया गया और निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आजाद समाज पार्टी बड़ा और मजबूत आंदोलन करेगी।
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में ओलों ने आम-फसल को भारी नुकसान, किसानों की चिंता बढ़ी

Khunti, Jharkhand:खूँटी में रविवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। करीब 15 मिनट तक लगातार हुई ओलावृष्टि से पूरा इलाका सफेद चादर में तब्दील हो गया। कई स्थानों पर आधा किलो से लेकर लगभग एक किलो तक वजन वाले बड़े-बड़े ओले गिरने की बात सामने आई है। इस तेज ओलावृष्टि और बारिश ने जहां मौसम को पूरी तरह ठंडा कर दिया, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। आम के पेड़ों में लगे फल बड़ी संख्या में टूटकर गिर गए, जबकि सब्जियों की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में लगी मौसमी फसलें प्रभावित हुई हैं और किसान नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश और ओलावृष्टि परेशानी का कारण बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह सड़कों और आंगनों में ओलों की मोटी परत जम गई, जिसे देखने के लिए लोग घरों से बाहर निकल पड़े।
0
0
Report

जमुई के नए परिवहन मंत्री दामोदर रावत का भव्य स्वागत, जनता का उत्साह

Jamui, Bihar:जमुई बिहार सरकार के परिवहन विभाग के मंत्री बनने के बाद पहली बार जमुई पहुंचे दामोदर रावत का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। शहर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। मंत्री के स्वागत में जेसीबी मशीन से फूलों की बारिश की गई, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। लगातार छह बार झाझा विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाले दामोदर रावत ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि झाझा की जनता ने हमेशा उन पर भरोसा जताया है और उनकी जितनी भी सराहना की जाए, वह कम होगी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन की वजह से ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि बिहार सरकार में उन्हें परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी की सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस भरोसे पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में कई अच्छे कार्य हुए हैं और आने वाले समय में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी बिहार में विकास और तेज होगा तथा जनता के जीवन में खुशहाली आएगी। मंत्री ने कहा कि जमुई उनकी जन्मभूमि है, इसलिए यहां की जनता के लिए विशेष रूप से काम करने का प्रयास करेंगे ताकि क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके。
0
0
Report
Advertisement

SSC GD परीक्षा में हाईटेक नकल का बड़ा खुलासा: 6 अभ्यर्थी गिरफ्तार

Ranchi, Jharkhand:SSC GD कांस्टेबल परीक्षा के दौरान हाईटेक फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है। पंडरा स्थित फ्यूचरिस्टिक एग्जामिनेशन सेंटर के कंप्यूटर सिस्टम में रिमोट एक्सेस के परीक्षा कराई जा रही थी। यानि कंप्यूटर के सामने परीक्षार्थी तो मौजूद थे लेकिन रिमोट एक्सेस के जरिए क्वेश्चन सॉल्व किया जा रहे थे। मामले में कार्रवाई करते हुए 6 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है और इस स्कैम के तह तक जाने के लिए पुलिस की तफ्तीश शुरू हो चुकी है। SSC GD की परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल। The Futuristic Online Examination Center में परीक्षा के दौरान अपने आप चलते दिखे कर्सर। परीक्षा केंद्र के अंदर 6 कंप्यूटर मिले कंप्रोमाइज। मामले में कार्रवाई करते हुए 6 अभ्यर्थियों को किया गया गिरफ्तार। एग्जाम स्कैम के पूरे नेटवर्क को तलाशने में जुटी पुलिस। राजधानी रांची सहित राजभर के विभिन्न सेंटर में 9 मई को SSC GD कांस्टेबल 2026 की परीक्षा ली जा रही थी। परीक्षा शुरू हुई और तमाम परीक्षार्थी कंप्यूटर स्क्रीन पर अपनी नजर का हाथ में मौजूद माउस से जवाब सेलेक्ट कर रहे थे। तभी रांची के The Futuristic Online Examination Center में परीक्षा के दौरान लैब-01 के कुछ कंप्यूटरों में कर्सर अपने आप चलते दिखाई दिए। एग्जामिनर ने देखा कि स्टूडेंट बगैर किसी हरकत के कंप्यूटर के सामने बैठा है और कंप्यूटर का कर कर खुद-बखुद आंसर सेलेक्ट कर रहा है। बाइट....पारस राणा,सिटी एसपी जब पूरे सेंटर्स को वेरीफाई किया गया तो कई ऐसे कंप्यूटर कंप्रोमाइज पाए गए। सूचना मिलते ही रांची पुलिस हरकत में आई। रांची एसएसपी के निर्देश के अनुसार कई टीमों का गठन किया गया। और पुलिस अचानक से एग्जामिनेशन सेंटर में पहुंच गई और 6 कंप्रोमाइज कंप्यूटर के साथ 6 अभ्यर्थियों को डिटेल कर लिया गया। पुलिस ने मौके से 6 कंप्यूटर, 2 फायरवॉल, 2 DVR, एयरटेल और जियो के राउटर, CPU, C-DAC बॉक्स, एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन और टैब समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। जांच के दौरान सेंटर सुपरिटेंडेंट, सेंटर आईटी हेड और छह अभ्यर्थियों के खिलाफ पंडरा ओपी में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। मामले में जांच होगी तो कई खुलासे भी होंगे लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कड़ी सुरक्षा और डिजिटल निगरानी के बावजूद परीक्षा केंद्र के सिस्टम कैसे हैक हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली क्राइम ब्रांच पाकिस्तान से जुड़े होने के संदेह पर नैगुवा के युवक को गिरफ्तार

Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के नैगुवा गांव निवासी 21 वर्षीय एक युवक के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के संदेह पर दिल्ली से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़कर गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई है, प्रत्यादर्शियो अनुसार ग्राम पंचायत नैगुवा निवासी अनमोल पिता राजेश राय का पाकिस्तान से तार जुडे होने का मामला सामना आया है, जिसमें उसके द्वारा पाकिस्तान से कुछ लेनदेन कर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ था, वही स्थानीय लोगों ने बताया की अनमोल राय छोटे से ही गांव में ही चोरियां करता था, जिससे ग्रामीण परेशान थे और चोरी होने की शिकायत उसके मां बाप से करने पर मां बाप के द्वारा उसको डाटा जाता था, लेकिन वह गांव में लगातार चोरिया करता था और करीबन 2 साल पहले वह दिल्ली मजदूरी करने के लिये चला गया, और वहां से लौटने के बाद वह अधिंकाश घर ही रहता था, घटना 5 मई की साय करीबन 7 बजे की है, जब दिल्ली से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके घर से उसे दबोच लिया, लेकिन ग्रामीणों को इस बात की जानकारी नहीं है की उसे किस जुर्म में गिरफ्तार किया गया है, क्योकि उसे गिरफ्तार करने के बाद सीधे दिल्ली ले गई, वही सूत्रो की माने तो इनके तार पाकिस्तान से जुडे थे और यह किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में भी था, आरोपी की फेसबुक और इन्ट्राग्राम पर भी एक कटटा लिये हुये फोटो भी डाली गई थी, वही दिल्ली क्राइम बांच की टीम ने दिल्ली में कुछ संदेहियो को भी पूछताछ के लिय बुलाया था, जिसमें उन्हे पता चला की आरोपी के मोबाइल की ऑडियो काॅलिग, बायस काॅलिंग, और ईमेल से पता चला की उसकी पाकिस्तान से बात होती थी, जिसकी रिकाॅर्डिग भी उन्हे सुनाई गई है। वही आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम रिमाण्ड में रखे हुये है, पृथ्वीपुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया की दिल्ली की टीम यहां आई थी और उन्होने सूचना दी थी की दिल्ली में आरोपी के विरूद्व मामला पंजीवद्व है, जिसे वह गिरफ्तार करके दिल्ली ले जा रहे है।
0
0
Report

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ में हुए कई अहम खुलासे

Baheri, Uttar Pradesh:बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बहेड़ी पुलिस ने गश्त और सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अपराधियों में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध हालत में केशर मिल से मुड़िया जाने वाले रास्ते पर ग्राउंड के पास खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को मौके से धर दबोचा। गिरफ्तार युवक की पहचान अरुण निवासी मोहल्ला रामलीला, कस्बा बहेड़ी के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचा अपने पास लोगों में दहशत फैलाने और आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल करने के इरादे से रखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं
0
0
Report

UP के संत कबीर नगर में जमीन विवाद दौरान युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- यूपी के सन्तकबीरनगर जिले में दबंगों ने जमीनी विवाद में पुलिस के सामने ही एक युवक को गाड़ी से खींच कर उसे लाठी-डंडे से जमकर पीटा। युवक चार पहिया वाहन में बैठ कर काम से बाहर जा रहा था। इसी दौरान दबंगों ने गाड़ी को रास्ते में रोक लिया और युवक को गाड़ी से बाहर निकाल कर जमकर पीटा। मारपीट में युवक घायल हो गया। सड़क पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। मामला बखिरा थाना क्षेत्र के नंदौर चौराहे का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है । बताया जाता है कि दबंगों का नन्दौर गांव निवासी युवक के परिवार के साथ कुछ सालों से जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार को युवक एक चार पहिया वाहन में बैठेकर मेंहदावल जा रहा था। रास्ते में गाड़ी को रोककर दबंगों ने युवक को उतारकर बेरहमी से पीटा जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क पर पुलिस के सामने अचानक हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top