icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110015
SKSanjay Kumar VermaFollow29 Oct 2024, 07:38 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर: बड़ौदामेव थाने के बाहर युवक की हत्या, सिर पर पत्थर से वार; जांच जारी

Alwar, Rajasthan:बड़ौदामेव थाने के बाहर युवक की हत्या, पत्थर से सिर पर किए कई वार; मौत के बाद मचा हंगामा अलवर। बड़ौदामेव में पुलिस थाने के बाहर एक युवक की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बड़ाबास बुटौली निवासी सेकुन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान युवक के सिर पर पत्थर से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस घायल युवक को गंभीर हालत में अलवर के चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारण और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report

करौली नगर परिषद के नए सभापति सुनील सैनी ने पदभार ग्रहण किया

Karauli, Rajasthan:करौली नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुनील सैनी ने गुरुवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद पदभार ग्रहण किया। उनके साथ नवनिर्वाचित उपसभापति अमीनुद्दीन ने भी अपना पदभार संभाला। कार्यक्रम नगर परिषद कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम से पहले कांग्रेस कार्यालय से सभापति, उपसभापति, नवनिर्वाचित पार्षदों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पैदल नगर परिषद कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए गए। नगर परिषद के मुख्य द्वार पर जेसीबी से कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा भी की गई। सभागार में पंडित सागर शर्मा बिजलपुर वालों ने श्री राधा मदनमोहन के चित्रपट के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई, जिसके बाद सभापति सुनील सैनी और उपसभापति अमीनुद्दीन ने पदभार ग्रहण किया। इसके बाद नगर परिषद प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। टोडाभीम विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम महर, पूर्व विधायक लाखन कटकर, पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज, नवनिर्वाचित पार्षद, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। लोगों और कार्यकर्ताओं ने सभापति, उपसभापति सहित अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सभापति सुनील सैनी ने कहा कि शहर की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी और नगर परिषद के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report

जैसलमेर के नवनिर्वाचित सभापति विजय डांगरा ने पदभार ग्रहण किया

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर के नवनिर्वाचित सभापति विजय डांगरा ने जैसलमेर नगर परिषद परिसर में गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह से पहले गणेश प्रतिमा का पूजन किया गया। पंडित आनंद ओझा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद नगर परिषद आयुक्त पवन कुमार ने नवनिर्वाचित सभापति विजय डांगरा को पदभार ग्रहण करवाया। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला; विजय डांगरा ने अपनी माँ के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। समारोह में विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, पूर्व सभापति हरिवल्लभ कल्ला, अशोक तंवर, नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित आदि समेत सभी नव निर्वाचित पार्षद और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण के बाद विजय डांगरा ने मीडिया से कहा कि जनता के प्यार, विश्वास और सहयोग के लिए आभारी हैं; उनकी प्राथमिकता जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है और शहर की मूलभूत सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण व सौंदर्यीकरण पर ध्यान देंगे ताकि जैसलमेर की यादगार छवि बनी रहे। उनका लक्ष्य पर्यटन को बढ़ावा देना, शहरवासियों की समस्याओं के लिए ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा लाना और विकास योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि जैसलमेर की पहचान पूरी दुनिया में है और नगर परिषद में विकास का तीसरा इंजन जुड़ गया है; स्वच्छता और सौंदर्यीकरण से पर्यटन व स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार अवसर बढ़ेंगे, तथा सड़क, पेयजल व विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। नगर परिषद बिना राजनीतिक भेदभाव के निष्पक्ष रूप से काम करेगी और सभी वार्डों का समान विकास सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जैसलमेर स्वच्छ, सुंदर और सर्वसुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित हो सके।
0
0
Report
Advertisement

सासाराम के डिवाइडर ब्लैक स्पॉट पर बार बार दुर्घटना, बालू लदा ट्रक टकरा गया

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा के पास ओल्ड जीटी रोड पर एक बार फिर बालू लदा हुआ एक हाईवा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। जिसमे ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई एवं हाईवा का पदखच्चा उड़ गया। बताया जाता है कि ट्रक दुर्घटना में ड्राइवर तथा खलासी घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। बता दे की सासाराम नगर में प्रवेश करते ही बेदा के पास एक डिवाइडर है। जिसमें आए दिन बड़ी गाड़ियां टकरा जाती है। आज अहले सुबह ये घटना हुई है। इसमें बालू लगा हुआ ट्रक डिवाइडर से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक के पुर्जे तथा कई पहिया खुलकर अलग-अलग बिखर गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ब्लैक स्पॉट हो गया है और यहां आए दिन दुर्घटना होते रहती है। इसके बावजूद डिवाइजर पर कोई संकेत आदि नहीं बनाय गया है। खासकर रात के समय यहां दुर्घटना होना आम बात हो गई है。
0
0
Report

निवाड़ी पुलिस ने मोबाइल दुकान चोरी के रिश्तेदारों को गिरफ्तार, 36 मोबाइल बरामद

Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का किया खुलासा, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों ही आरोपी मोबाइल दुकान के संचालक के रिश्तेदार हैं और पुरानी रंजिश को लेकर चोरी की वारदात को आरोपियों ने अंजाम दिया था, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल एक ई-स्कूटी की बरामद, बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 10 लाख 9 हजार 471 रुपये बताई जा रही है। बी.ओ.-1- दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी शहर के एचपी पेट्रोल पंप के पास स्थित राधिका मोबाइल शॉप का है, जहां 6 और 7 जुलाई 2026 की दरमियानी रात धर्मेंद्र कुशवाहा की मोबाइल दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की गई थी, जिस पर कोतवाली ने पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था, पुलिस जांच के बाद उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के निवासी देवदास कुशवाहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को करना कबूल किया, आरोपियों की निशानदेही पर 33 नए मोबाइल 3 पुराने मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-स्कूटी बरामद की गई है, बरामद किए गए नए मोबाइल फोनों की कीमत करीब 9 लाख 29 हजार 471 रुपये बताई जा रही है, जबकि पुराने मोबाइल फोनों की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है, पुलिस के अनुसार आरोपी और फरियादी आपस में रिश्तेदार हैं और उनके बीच पुराना विवाद चल रहा था, आरोपियों ने मोबाइल दुकान में चोरी करने से पहले रेकी की और वारदात की रात एक आरोपी बाहर निगरानी करता रहा, जबकि दूसरे ने सब्बल से दुकान की पिछली दीवार तोड़कर मोबाइल चोरी किए थे, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। वाईट-1- डॉ. राय सिंह नरवरिया (एसपी निवाड़ी)
0
0
Report
Advertisement

UP चुनाव में जदयू उम्मीदवार उतारेगी, राजद बोले भाजपा के सामने यू होगी नतमस्तक

Patna, Bihar:up चुनाव में jdu उतारेगी उमीदवार इसको लेकर राजद ने कहाँ की जनता दल (यू) कहीं न कहीं बिहार में ही समाप्ति की दिशा में है। उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ने का जो कवायद करना चाहते हैं, जो कवायद कर रहे हैं, उसमें उनको कोई सफलता नहीं मिलेगी और उनका जमानत तक जब्त हो जाएगा। पिछली बार भी चुनाव लड़े थे, उनकी स्थिति क्या हुई थी? झारखंड में चुनाव लड़े थे, उनकी स्थिति क्या हुई थी? इस तरह से जो नेतृत्व विहीन जनता दल (यू) हो चुका है और नेपथ्य में जिस राजनीति को और जिस नेतृत्व को भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने भाजपा के विचारों के आधार पर भेजने का काम किया है, वह भाजपा कभी भी उत्तर प्रदेश में जनता दल (यू) को चुनाव नहीं लड़ने देगी और अंत में जनता दल (यू) कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी के सामने नतमस्तक हो जाएगी।
0
0
Report

रोहतास के सोन नदी से मानव कंकाल बरामद, फोरेंसिक लैब भेजे जाने की तैयारी

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला से है। जहां दरिहट थाना क्षेत्र के भूसऊला के पास सोन नदी से एक मानव का कंकाल बरामद हुआ है। बताया जाता है कि नदी में बहते हुए एक मानव कंकाल किनारे आ गई थी, जिसे देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद भूसऊला से दरिहट थाना की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसका कंकाल बरामद किया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के अस्पताल लाया। लेकिन सासाराम के सदर अस्पताल के मेडिकल टीम के द्वारा बताया गया कि बॉडी की स्थिति काफी नाजुक है। ऐसे में इस कंकाल को पटना स्थित फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा, जहां उसकी विशेष पोस्टमार्टम होगी। बता दें कि सोन नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में यह मानव कंकाल दूसरे जगह से बहकर भूसऊला के पास किनारे लग गई है। शव की स्थिति ऐसी है कि उसे पहचानना काफी मुश्किल है。
0
0
Report
Advertisement

शराब दुकान में नशेड़ियों का तांडव: 4 गिरफ्तार, 9 फरार, इलाके में दहशत

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर बमनौरा थाना क्षेत्र में पुलिस थाने से महज 600 मीटर दूर स्थित आबकारी शराब दुकान पर नशेड़ियों ने जमकर तांडव मचाया। इस वारदात में 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि 9 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने शराब दुकान के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वो दुकान के अंदर घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने दुकान में रखी लाखों रुपये की शराब की बोतलें फोड़ दीं। इतना ही नहीं बाहर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुई इस हिंसक वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी अलावा, थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तत्तकाल कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि 9 अन्य आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है, पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
0
Report

डांग में गांजे की खेती पकड़ी गई, 30.69 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार

ડાંગ જિલ્લામાં ગાંજાના વાવેતરનો મોટો કેસ ઝડપાયો વઘઈ તાલુકાના બરડા ગામમાં પોલીસ ગાંજાના છોડનું વાવેતર ઝડપી પાડ્યું LCB અને વઘઈ પોલીસની સંયુક્ત ટીમે કાર્યવાહી કરી હરીભાઈ રડકેશભાઈ રાઠોડના ઘરના પાછળના વાડામાં ગાંજાનું વાવેતર ઝડપાયું 03 થી 13 મોટો નાના-મોટા ગાંજાના 10 છોડ મળી આવ્યા ગાંજાના છોડનું કુલ વજન 30.69 કિલો હોવાનું સામે આવ્યું ઝડપાયેલા મુદ્દામાલની કિંમત રૂ. 15,48,400 હોવાનું પોલીસનું અનુમાન પોલીસે આરોપી હરીભાઈ રસાઠોડની ધરપકડ કરી NDPS એક્ટ હેઠળ ગુનો નોંધી વધુ તપાસ હાથ ધરાઈ ડાંગ LCBની કાર્યવાહીથી જિલ્લામાં અત્યાર સુધીનો સૌથી મોટી રકમનો ગાંજાના વાવેતરનો કેસ ઝડપાયો હોવાનું પોલીસ દ્વારા જણાવાયું
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026: कल महापौर पद के लिए मतदान की तैयारी तेज

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026: कल महापौर पद के लिए मतदान जोधपुर। नगर निगम महापौर पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कल महापौर पद के लिए मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया नगर निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त राहुल जैन और डीसीपी कमल शेखावत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती, आरओ और अधिकारियों की जिम्मेदारियों, सिटिंग अरेंजमेंट तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस फोर्स का कहां और किस तरह डिप्लॉयमेंट रहेगा, आरओ और अन्य अधिकारी कहां तैनात होंगे तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान व्यवस्थाएं किस प्रकार संचालित होंगी, इन सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top