Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Delhi110041

tilak नगर चांद नगर मकान में आग, कारोबारी सुनील गिनोत्रा की मौत

RKRajesh Kumar Sharma
Oct 13, 2025 12:07:22
Delhi, Delhi
तिलक नगर के चांद नगर मकान में आग लगी. आग में जलकर कारोबारी की मौत. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया. शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. पुलिस मामले की जांच में जुटी. पश्चिमी जिला के तिलक नगर के चांद नगर के एक मकान में आग लग गई और अफरा तफरी मच गई. दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और तिलक नगर थाने की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद थी. डीसीपी शरद भास्कर ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर आग से एक व्यक्ति की मौत हुई जिसकी पहचान सुनील कुमार गिनोत्रा, 52 वर्ष के रूप में हुई. वह विष्णु गार्डन इलाके के निवासी थे और मकान उनके चचेरे भाई सचदेवा का बताया गया. मृतक के मामा ने बताया कि आग लगते ही प्रथम तल पर रहने वालों को पता चला और दरवाजे के अंदर कुंडी लगी थी. लोगों ने गेट खोला तो अंदर आग लगी थी. पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि सब कुछ जलकर खाक हो गया. पत्नी आई तो सुनील अंदर थे और जले हुए कागजों के पास लाश मिली. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. बताया गया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी और मृतक घर में अकेला था. परिजनों ने बताया कि नो बजकर 33 मिनट पर कमरे में घुसे थे और थोड़ी देर बाद मकान में आग लगी. सुनील दक्षिण दिल्ली में मसाले का कारोबार करता था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MMMRITYUNJAI MISHRA
Oct 13, 2025 14:40:41
Bokaro Steel City, Jharkhand:भोला कोड़ा की निशानदेही पर पुलिस दल ने जंगल में अभियान चलाते हुए दो एसएलआर रायफल, एक एलएमजी खाली मैगजीन, पांच एसएलआर खाली मैगजीन, 233 जिंदा कारतूस, तीन फुल ध्रु, दो चतकबरा मैगजीन पाउच और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद कीं। बरामद हथियारों को विधिवत जप्त कर थाना लाया गया तथा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बोकारो पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी देते हुए कहा की 17.07.2025 को माओवादी नक्सली दस्ता सदस्य बीरसेन उर्फ चंचल एंव उसके टीम का विरहोरडेरा जंगल में भ्रमणशील होने के सूचना प्राप्त होने पर सीआपपीएफ कोवरा 209 एंव बोकारो जिला बल अभियान के तहत बिरहोरडेरा जंगल में नक्सलीयो के विरुद्ध छاپामारी करने के दौरान दो नक्सली के मुढंभेढ़ में मारा गया जिसमें प्रवेज दा, चंचल दा, विशन दा, राजु एव भोला कोंडा एंव अन्य लोग बच कर भाग गये थे। भागने के क्रम में फुलचंद माँझी उर्फ राजु एंव भोला कोड़ा उर्फ रोहित कोड़ा विकाश दा ने अपना एँव रांजु उर्फ फुलचंद का SLR हथियार एँव मैगजीन साथ में गोली को ग्राम मुरपा के समीप एक वांस की टेकरी के पास मिट्टी में गाड़ कर छुपा कर रख दिया था। उसके बाद भोला कोड़ा गिरीडीह गये वँहा से ट्रेन पकड़कर अभयपुर गये वँहा से भोला कोड़ा मुंगेर अपने घर गया। उसके बाद भोला कोड़ा के द्वारा मुंगेर पुलिस बिहार के सामने आत्मसमर्पण किया गया था। तदुपश्चात भोला कोडां उर्फ रोहित कोड़ा उर्फ विकाश दा को अनुसंधान के क्रम में हजारीबाग पुलिस के द्वारा पुछताछ हेतु पुलिस रिमांड पर लाया गया था। पुछताछ के दौरान भोला कोड़ा के द्वारा बताया गया कि राजु उर्फ फुलचंद मांझी एंव अपना हथियार 02 SLR को मुरपा के समीप जंगल में छुपा के रखा है वँहा जाने पर बरामद करा सकता हूँ। तद्‌पश्चात पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कोयला प्रक्षेत्र अंतर्गत बोकारो जिला चतरोचट्टी थाना अंगर्गत मुरपा जंगल में पुलिस महानिरीक्षक कोयला प्रक्षेत्र बोकारो पुलिस महोदय के निर्देशानुसार OPS PLAN के bawah हजारीबाग पुलिस, बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर एंव सीरपीएफ 154 के टीम के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया जिसमे भोला कोड़ा के बताये अनुसार उसके निशानदेही पर 02 SLR, गोली, मैगजीन इत्यादी बरामद किया गया जिसे विधिवत्त जप्त कर थाना लाया एंव अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिमांड में अपराधकर्मी का नाम बंडकागाँव थाना कांड सं0- 166/25 में पुलिस रिमाड पर भोला कोड़ा उर्फ रोहित कोड़ा उर्फ विकाश दा उम्र 21 वर्ष करीब पे०- मनोज कोड़ा उर्फ बुद्द कोड़ा पता- पैसरा थाना-लडैयाटांड जिला मुंगेर, बिहार । बरामद एवं जप्त सामान 1. SLR हथियार - 02 2. SLR एल०एम०जी० खाली मैगजिन-01 3. SLR खाली मैगजिन-05 4. SLR की गोली- 233 5. चतकबरा मैगजीन पोच-02 खंड पुलिस 6. फुल ध्रु-03 एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री अपराधिक इतिहास :- 1. लडेयाटांड थाना कांड सं- 74/21 दिनांक 20.09.2021 धारा 147/148/149/120 (बी0)/121/353/307 भा०द०वि० 27 आर्म्स एक्ट एवं 10/13/16/20 यू०ए०पी०ए० एक्ट 2. कजरा थाना कांड सं- 88/22 दिनांक 13.07.2022 धारा 3/4 वि०पदा० अधि० एव 16/17/18/19/20/21/22 यू०ए०पी०ए० एक्ट 3. कजरा थाना कांड सं- 98/20 दिनांक 28.09.2020 धारा 120 (बी0)/34 भा०द०वि० एवं 25(1) (एए)/25 (1-बी0)/26(प) (पप)/35 आर्म्स एक्ट 3/4 वि०पदा० अधि० तथा 16/17/18/20/23 यू०ए०पी०ए० एक्ट 4. कजरा थाना कांड सं- 79/21 दिनांक 26.08.2021 147/148/149/341/323/307/427/436/385/387/120 (बी०) भा०द०वि०/16/17/18/20 यू०ए०पी०ए० एक्ट 5. पीरी बाजार थाना कांड सं0-133/2021, दिनांक-01/09/2021, धारा 147/148/149/307/353/121/124 भा०द०वि० एवं 25(1-बी)/26/27/35 आर्म्स एक्ट तथा 16/17/18/19/20/21/22 यू०ए०पी० एक्ट 6. हवेली खड़कपुर थाना कांड सं0-366/2022, दिनांक- 27/072022, धारा 147/148/149/307 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा 16/18/20/21 यू०ए०पी० एक्ट 7. महुआटांड थाना कांड सं0- 15/25, दिनांक- 21/04/2025, धारा-191(2)/191(3)/190/32109/111/61(2) बी०एन०एस० 25(1-बी0) (ए0)/25 (5)/26/27/35 आर्म्स एक्ट 17 सी०एल०ए० एक्ट तथा 10/13/16/18/20 यू०ए०पी० एक्ट छاپामारी दल में शामिल पुलिसपदाधिकारी / कमी :- 01. पवन कुमार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बड़कागाँव 02. पु०नि० जितेन्द्र कुमार, गोमिया अंचल तेनुघाट बोकारो 03. अभिनव आन्नद द्वितीय कमान अधिकारी 154 बा0 04. पु०अ०नि० दीपक कुमार राणा, थाना प्रभारी चतरोचट्टी थाना 05. पु०अ०नि० जानु कुमार, थाना प्रभारी आंगो थाना हा 06. पु०अ०नि० कृष्ण कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी बड़कागाँव 07. सी०आर०पी०एफ० 154 बटालियन के सशसात्र बल 08. झारखण्ड जगुआर 16 ए०जी० के सशस्त्र बल
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Oct 13, 2025 14:40:00
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। डीएम मिथिलेश कुमार मिश्र और एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस march में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल के जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च के दौरान SDM प्रभाकर कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। डीएम मिथिलेश कुमार मिश्र ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और नामांकन का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि 06 नवंबर को मतदान होना है। डीएम ने आम जनता से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी से दूर रहें। वहीं एसपी अजय कुमार ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है。
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Oct 13, 2025 14:39:41
Jaipur, Rajasthan:Constitution क्लब में ‘‘विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग बच्चों) के गैर-संस्थागत पूनर्वास‘‘ पर उत्तरी क्षेत्र की क्षेत्रीय परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में अपने सम्बोधन में केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) की सीईओ भावना सक्सैना ने कहा कि विषेष योग्यजन बच्चों का दत्तक ग्रहण ईष्वर की सेवा के समान पुण्य सेवा कार्य है, जो सन्तान विहीन माता-पिता यदि ईश्वर की सच्ची सेवा करना चाहते हैं, वे विषेष योग्यजन बच्चों का दत्तक ग्रहण कर इस पुण्य सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग बच्चों) की विशिष्ट आवश्यकताओं को समझते हुए CARA ने पुनर्वास के गैर-संस्थागत रूपों को सुदृढ़ करने के लिए स्वयं को प्रतिबद्ध किया है, जिसमें दत्तक ग्रहण एक केंद्रीय स्तंभ है। लक्ष्यों को उच्चतम स्तर पर प्राप्त करके हमारा सेवा कार्य सार्थक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक मानसिकता में बदलाव लाकर इस सेवा में आ रहीं चुनौतियों को दूर किया जा सकता है।
2
comment0
Report
PSPrince Suraj
Oct 13, 2025 14:38:53
Noida, Uttar Pradesh:DELHI - कोर्ट ने लिखित आदेश में लालू प्रसाद यादव को लेकर क्या कहा! राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करते हुए कहा है: कोर्ट ने कहा कि इस बात की पूरी संभावना लगती है कि लालू प्रसाद यादव इस पूरी साजिश के सूत्रधार थे। उन्होंने अपने मंत्री पद का दुरूपयोग किया。 लालू प्रसाद यादव पर गंभीर शक है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित किया ताकि M/s Sujata Hotel Pvt. Ltd. को फ़ायदा मिले。 इससे उनके परिवार को आर्थिक लाभ हुआ और सरकार को नुकसान पहुँचा — एक तो टेंडर प्रक्रिया में हेराफेरी से दूसरा ज़मीन के वास्तविक कीमत से कम दाम पर बेचने से टेंडर प्रक्रिया को किसी निजी कम्पनी के पक्ष में प्रभावित करना और फिर उसके बदले उस कंपनी से अपने परिवार के नाम पर ज़मीन हासिल करना- यह सार्वजनिक पद का दुरुपयोग कर निजी आर्थिक लाभ हासिल करने का मामला नज़र आता है लालू प्रसाद यादव, को रांची और पुरी के बीएनआर होटलों को IRCTC को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी थी। उन्होंने दो मौकों पर — 31 अगस्त 2004 और 26 सितंबर 2006 को — मौखिक निर्देश देकर इस ट्रांसफर की प्रक्रिया और रफ़्तार को प्रभावित किया。 टेंडर प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए ताकि यह सुनिश्चित किया सके होटल का टेंडर एक खास कंपनी यानि Sujata Hotel Pvt. Ltd. को मिले कोर्ट ने यह भी पाया कि कोचर भाइयों से लालू यादव के परिवार तक ज़मीन के टुकड़ों का जो लेन-देन हुआ, उसमें गड़बड़ी की आशंका है। जब 2005 में विजय और विनय कोचर ने ज़मीन M/s DMCPL को बेची, तब उसकी कीमत बाज़ार मूल्य से कम रखी गई थी। बाद में, जब इस M/s DMCPL कंपनी के शेयर राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के नाम हुए, तब यह कम दाम की ज़मीन उनके ( राबड़ी और तेजस्वी) के पास चली गई。 कोर्ट ने राबड़ी और तेजस्वी की भूमिका को लेकर कहा है。 कोर्ट ने कहा कि M/s DMCPL के शेयर राबड़ी देवी और तेजस्वी प्रसाद यादव को बहुत कम कीमत (under valued rates) पर ट्रांसफर किए गए, और इस लेन-देन के तरीके को लेकर गंभीर संदेह है。 कोई भी निजी सौदा, जिसमें मूल्य जानबूझकर हेरफेर या धोखे से तय किया गया हो, खासकर जब वह सामान्य बाज़ार मूल्य से बहुत कम हो, तो ऐसा लेन-देन बेईमानी और धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है — क्योंकि इससे सरकारी खजाने को निश्चित रूप से आर्थिक नुकसान होता है。 कोर्ट ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने बचाव में यह दलील नहीं दी कि जब M/s DMCPL के शेयर उसे बेचे गए, उस समय वह नाबालिग थे इसलिए, साल 2005 में भूमि की बिक्री के समय उसका नाबालिग होना यह कानूनी आधार नहीं बन सकता कि साल 2010 के बाद हुए शेयर लेन-देन से संबंधित मामलों में उस पर वयस्क के रूप में मुकदमा न चलाया जाए।इसके अलावा, M/s DMCPL द्वारा किए गए शेयरों का यह ट्रांसफर उसी पूरी प्रक्रिया का अंतिम चरण था, जिसकी शुरुआत उस समय हुई थी जब इस कंपनी ने कोचर बंधुओं से भूमि के टुकड़े खरीदे थे。 कोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी के खिलाफ इन धाराओं में आरोप तय किए है:- IPC120 B IPC 420 प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट का section 13(2) ,section 13(1) (d)(i)and (iii)
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Oct 13, 2025 14:37:56
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर शहर में 15 अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन को खत्म कर दिया गया है। इसके बाद सभी ने एक स्वर से शहर का आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की बात पर प्रशासन के साथ अपनी रजामंदी जताई। उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट में संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना से लेकर शुरू हुआ विवाद पिछले 8 महीने से चल रहा है। वकीलों का एक गुट हाई कोर्ट परिसर में संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने पर अड़ा हुआ है वही कुछ वकील इसका विरोध कर रहे है. इस मामले को भी बैठक में उठाया गया। कोर्ट में प्रचलित इस मामले की जल्द सुनवाई और राज्य सरकार के हस्तक्षेप से मामले को जल्द निपटाने की बात कही गई है।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Oct 13, 2025 14:37:35
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर संघ शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है । इसी कड़ी में आज आरएसएस के नगर मण्डल द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया । इस मौके पर नगर के पड़ाव स्थित अष्टविनायक मैरिज लान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया और फिर पथ संचलन निकाला गया जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ मैरिज लान पहुंचा जंहाँ कार्यक्रम का समापन हुआ पथ संचलन के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा की गई जिसमें जहाँ केबिनेट मंत्री समपतिया उइके की उपस्थिति में महिलाओं ने पुष्प वर्षा की वंही व्यापारी समाज, जैन समाज, सिंघी समाज सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने हिस्सा लिया ।
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Oct 13, 2025 14:35:18
Jalpaiguri, West Bengal:আগামী দশদিনের মধ্যে কামতাপুরী জনজাতির উন্নয়নের ব্যবস্থা না করা হলে‌ উত্তরবঙ্গে দাউদাউ‌ করে আগুন জ্বলবে। সোমবার জলপাইগুড়ির জেলাশাসকের দপ্তরের সামনে দাঁড়িয়ে এমন‌ই হুমকি দিলেন প্রাক্তন কেএল‌ও সদস্যরা। পৃথক কামতাপুর‌ রাজ্যর দাবিতে ফের সরব হয়েছেন তারা। এক্স কেএলও লিঙ্ক‌ম্যান মহিলা মঞ সমন্বয় কমিটি নামে একটি সংগঠন গড়ে তুলে আন্দোলনে নেমেছেন প্রাক্তন কেএলও-রা। সংগঠনের পক্ষ থেকে সোমবার জলপাইগুড়িতে একটি বিক্ষোভ মিছিল বের করেন তারা। মিছিল নিয়ে জলপাইগুড়ির জেলাশাসকের দপ্তরের সামনে এসে বিক্ষোভ প্রদর্শন সংগঠনের শতাধিক সদস্য। সংগঠনের নেত্রী‌ জ্যোৎস্না রায় বলেন, আমাদের দাবি পৃথক কামতাপুর‌ রাজ্য গঠন করা। এছাড়া কামতাপুরি‌ ডেভেলপমেন্ট বোর্ড গঠন করার পাশাপাশি আমাদের ছেলেদের জন্য কর্মসংস্থানের‌ ব্যবস্থা করতে হবে। কামতাপুরী‌ ভাষা‌ ও স্কুল, কলেজ সহ পৃথকভাবে কামতাপুর‌ রাজ্যের ইতিহাস তুলে ধরতে হবে বলে দাবি করেন তিনি। অভিযোগ করে বলেন, উত্তরবঙ্গের কামতাপুরী‌ মানুষেরা বছরের পর বছর ধরে অবহেলিত অবস্থায় রয়েছে। তাই আলাদা রাজ্য গঠন করা, ছেলেমেয়েদের জন্য চাকরির ব্যবস্থা করা, বিদ্যালয় ও কলেজ স্থাপন করা সহ আরো বিভিন্ন দাবি নিয়ে আমাদের এই আন্দোলন।
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Oct 13, 2025 14:34:21
Patna, Bihar:पटना मुख्यमंत्री आवास में जदयू के कई नेता और उम्मीदवार पहुंचे प्रथम चरण के कई उम्मीदवारों को जेडीयू ने सिम्बोल दिया मुख्यमंत्री आवास से निकले कई उम्मीदवार मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में देर शाम केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी मुख्यमंत्री आवास में सीएम नीतीश कुमार के साथ बैठक की। इस बीच कई उम्मीदवारों को बुलाया गया मुख्यमंत्री आवास और जदयू में सिंबल देने की प्रक्रिया शुरू हुई, वैशाली से जेडीयू विधायक सिद्धार्थ पटेल को पार्टी का सिंबल दिया गया। पूर्व मंत्री संतोष निराला, मंत्री सुनील कुमार, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भी मिला जेडीयू का सिंबल। सिद्धार्थ पटेल कल वैशाली सीट से जेडीयू के उम्मीदवार के तौर पर करेंगे नामांकन उधर उमेश कुशवाहा कल महनार विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे। कई उम्मीदवार अभी सीएम हाउस में मौजूद बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा को मिला जेडीयू का सिंबल,जितेंद्र कुमार को मिला जेडीयू का सिंबल। अशोक कुमार मुन्ना को मिला जेडीयू का सिंबल,
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Oct 13, 2025 14:34:11
Chittorgarh, Rajasthan:छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर मंथन चल रहा है.. करीब दो दर्जन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है.. इस बीच रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया के ज़रिए कांग्रेस से दूरी बनाने का ऐलान किया है.. अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि, उन्होंने रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया था, लेकिन निराशा हाथ लगी.. कुछ साथियों का समर्थन जरूर मिला.. अब वे राजनीति से हटकर दोबारा इंजीनियरिंग के पेशे में लौटेंगे.. कांग्रेस नेता ठाकुर ने आगे लिखा कि 15 साल तक राजनीति की.. इस दौरान कई बड़े पदों पर भी रहा, लेकिन अब फिर इंजीनियरिंग की क्षेत्र में वापस लौटने की बात कही.. कांग्रेस नेता शिव ठाकुर का सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल होने के बाद उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया.. उन्होंने zee मीडिया को बताया कि उसे आभार प्रदर्शन के लिए लिखा था. उसको लोग अन्यथा ले रहे हैं.. कुछ दिनों के लिए राजनीति से ब्रेक ले रहा हूं.. मैंने उसमें यह भी लिखा कि कुछ दोस्तों ने साथ दिया, लेकिन कुछ साथियों ने नहीं. जिनसे मुझे अपेक्षा थी..  उसी को मैंने लिखा था.. उसे अन्यथा ले रहे थे इसलिए मैंने उसे डिलीट कर दिया.. आज भी शहर जिलाध्यक्ष के लिए मेरी दावेदारी मजबूत है..
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Oct 13, 2025 14:33:59
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर अपडेट कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस पर सख्त नजर आए सीएम साय.. चंगाई सभा को लेकर सीएम साय ने जताई कड़ी नाराजगी.. चंगाई सभा पर रोक लगाने के दिए सख्त निर्देश.. धर्मांतरण पर पूर्ण रोक लगाने के कड़े निर्देश. गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक एसपी को लगाई फटकार.. चालान समय पर पेश नहीं होने को लेकर लगाई फटकार.. फटकार लगाते गृह मंत्री ने कहा आपका जिला छत्तीसगढ़ से बाहर नहीं है.. कोरबा, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद एसपी से नाराजगी.. मुख्यमंत्री साय ने बैठक में कहा- एसपी के जुतो की धमक शहर तक आनी चाहिए.. कलेक्टर एसपी के बीच तालमेल नहीं होने ने बलौदबजार जैसी की घटनाएँ होती है.. छोटे अपराध पर लगाम नहीं लगते वही बड़े रूप लेते हैं..
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Oct 13, 2025 14:33:49
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top