Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Delhi110041

हरी नगर आनंद विहार में सीवर ओवरफ्लो, 75 शिकायतों के बावजूद स्थिति बिगड़ती

RKRajesh Kumar Sharma
Oct 23, 2025 08:31:57
Delhi, Delhi
पश्चिमी जिला के हरीनगर विधानसभा के पोश कॉलोनी आनंद विहार में लोग सीवर जाम पानी की समस्या से त्रस्त सीवर का गंदा पानी लोगो के घरों पार्किंग में घुसा सीवर का गंदा पानी सड़को पर जमा मच्छर पनप रहे कई लोग बीमार 75 शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समस्याओं का हल लाखों रुपए सरकार को टैक्स देने के बावजूद लोग परेशान
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMANISH KUMAR
Oct 23, 2025 12:17:53
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Oct 23, 2025 12:17:20
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Oct 23, 2025 12:16:44
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंति के अवसर पर पूरे देश मे 31 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक पैदल यात्रा (यूनिटी मार्च )निकाली जायेगी ।इस पदयात्रा के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन विचारो और योगदान को जन जन तक पहुचाया जायेगा इसके साथ हि आत्म भारत के निर्माण के लिए विविध आयोजन किये जायेगे ।उक्त जानकारी आज भाजपा कार्यालय मे राजनांदगांव सांसद संतोष पाँडे और भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने एक सयुक्त प्रेस वार्ता के माध्यम से दी ।प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए सांसद संतोष पाण्डे ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की एकता और अखण्डता का प्रतीक थे उन्होंने बिखरी हुई रियासतों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया। उसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए यह ‘यूनिटी मार्च’ आयोजित किया जा रहा है ताकि युवा पीढ़ी सरदार पटेल के विचारों से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके। भाजपा महामँत्री यशवंत जैन ने बताया कि यूनिटी मार्च का आयोजन भारत सरकार के खेल युवा कल्याण विभाग व्दारा आयोजित किए जा रहे है ।सांसद संतोष पाण्डे ने बिहार चुनाव को लेकर भाजपा का जीत का दावा किया है उन्होने कहा कि जिस तरह हरियाणा महाराष्ट्र मे भाजपा की सरकार बनी है इसी तरह बिहार मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय गृहमंत्री अमितशाह और नितीश कुमार के कुशल प्रबंधन के चलते बिहार मे भाजपा और नितीश कुमार की फिर से एक बार और सरकार बनेगी ।उन्होने प्रशांत किशोर पर कटाक्ष करते हुए कि प्रशांत किशोर की इंजन पटरी से उतर गए है । संतोष पांडे को बिहार चुनाव में एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रभारी बनाया गया है。
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Oct 23, 2025 12:16:22
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलौली बाजार के पास स्थित परसोहिया मोड़ के पास कार और रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। इस भीषण सड़क हादसे में अपने परिवार के साथ अपने बहन मंजू श्रीवास्तव के घर अयोध्या भाईदूज मनाने जा रहे 38 वर्षीय नीरज श्रीवास्तव और चचेरे भाई की पत्नी आंचल श्रीवास्तव दोनों की मौके पर ही बेहद दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि इस सड़क हादसे में मृतक नीरज का 3 वर्षीय बेटा आयांश और मृतक का आंचल श्रीवास्तव का 12 वर्षीय बेटा ओम और 3 वर्षीय बेटा गणेश उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें गोंडा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। वही इस सड़क हादसे में मृतक नीरज श्रीवास्तव की पत्नी नेहा श्रीवास्तव को चोट भी नहीं आई है और वह सकुशल सुरक्षित बच गई है। मृतक नीरज श्रीवास्तव श्रावस्ती से पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा के साथ अलग करके ठेकेदारी का काम करते थे जबकि चचेरे भाई की मृतक पत्नी आंचल श्रीवास्तव गृहणी का काम करती थी। ये सड़क हादसा इतना भयानक था कि ड्राइवर साइड की आधी कार खत्म हो गई। कार चला रहे ठेकेदार का दाहिना हाथ कट गया है। स्टेयरिंग उसके सीने में घुस गई आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार का अगला हिस्सा काटकर उसका शव निकाला गया है। घटना की सूचना पर एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर हालचाल जाना है।पुलिस ने नीरज और आंचल के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बलरामपुर में नीरज के घर पर हादसे की सूचना मिलते ही मातम छा गया है। वीओ- वहीं मृतक नीरज श्रीवास्तव के चचेरे साढ़ू गोंडा निवासी कुलवंत श्रीवास्तव ने बताया कि या जो हादसा हुआ है हमारे साढ़ू के बड़े भाई नीरज श्रीवास्तव है। यह बलरामपुर से अयोध्या जा रहे थे रास्ते में इनका गिलौली में एक्सीडेंट हुआ है सोनू ने हमको फोन करके जानकारी दी है। हम मौके पर पहुंचे तो पता चला कि जो बच्चे घायल हैं उनको लेकर के गोंडा अस्पताल गए हुए हैं। हम यहां अस्पताल में पहुंचे तो हमको पता चला कि नीरज और उनके चचेरे भाई अवनीश श्रीवास्तव की पत्नी हिना उर्फ नेहा श्रीवास्तव दोनों की मौत हो गई है। नीरज की पत्नी रोशी पूरी तरह सुरक्षित है तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है। वही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि दोपहर 1:00 बजे थाना इटियाथोक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गोंडा बलरामपुर मार्ग पर गिलौली के पास एक रोडवेज और कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है तीन बच्चे घायल है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा घायल बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां पर घायल बच्चों की स्थिति सामान्य बताई गई है मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइट- मनोज कुमार रावत-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी गोंडा। बाइट- कुलवंत श्रीवास्तव (मृतक नीरज के चचेरे साढ़ू) Visual
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Oct 23, 2025 12:16:00
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई जिले के सवायजपुर कस्बे में रहस्यमय वायरल बुखार का प्रकोप तेज हो गया है। पिछले कुछ दिनों में 200 से अधिक लोग इस बुखार की चपेट में आ चुके हैं। मरीजों को तेज बुखार के साथ जोड़ों में असहनीय दर्द हो रहा है, जिससे चलने-फिरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय सीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन इलाज की कमी और सफाई व्यवस्था की लापरवाही ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह बुखार लंगड़ा बुखार या चिकनगुनिया जैसा लग रहा है। मरीजों के शरीर पर दाने उभर रहे हैं, जोड़ों में सूजन आ रही है और कई दिनों तक बुखार टूटने का नाम नहीं ले रहा। गांव वालों में भय का माहौल है, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के बीच। गांव वालों का कहना है कि हमारे घरों के आसपास मच्छरों का प्रकोप है। सफाई न होने से पानी जमा हो गया है, जिससे यह बीमारी फैल रही है। भाजपा विधायक कु. माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सवायजपुर में एक कैंप लगाया था। टीम ने गांव में जाकर लार्वा जांच की, लेकिन मरीजों को कोई खास राहत नहीं मिली। विधायक रानू ने कहा कि मैंने उच्च अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी दे दी है। जल्द ही और मजबूत कदम उठाए जाएंगे। लोगों से अपील है कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पूरे कपड़े पहनें और मच्छरों से बचाव करें। सीएचसी सवायजपुर के अधीक्षक डॉ. पराग कुमार ने बताया कि बाढ़ के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्वास्थ्य टीम ने कई घरों में लार्वा पाया है। मरीजों की डेंगू और चिकनगुनिया की जांच कराई गई, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है। यह वायरल इंफेक्शन भी हो सकता है। हमने सभी को सलाह दी है कि घरों में साफ-सफाई रखें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और दवाओं का समय पर सेवन करें। ब्लैक स्पॉट वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। सवायजपुर कस्बे में सफाई की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। स्थानीय सफाई कर्मी महीनों से नदारद हैं, जिससे गलियों और घरों के आसपास गंदगी का अम्बार लग गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जमा पानी में लार्वा पनप रहे हैं, जो मच्छरों के बढ़ने का मुख्य कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सफाई का इंतजाम न होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब अतिरिक्त टीम भेजने का आश्वासन दिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर पराग कुमार का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल, सवायजपुर के लोग दहशत में जी रहे हैं, उम्मीद है कि जल्द ही इस रहस्यमई बीमारी पर काबू पा लिया जाएगा.
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Oct 23, 2025 12:15:40
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- सवर्ण समाज ने सुरपुरा थाने का किया घेराव, भीम आर्मी के दबाव में दर्ज गलत मामला की निष्पक्ष जांच की मांग की। भिंड जिले में पेशाब कांड के बाद राजनीति अपने चरम पर है; सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं ने आज दो घंटे तक सुरपुरा थाने का घेराव किया। स्वर्ण समाज की मांग थी कि भीम आर्मी के दबाव में पुलिस द्वारा तीन सवर्ण युवकों पर अपहरण पेशाव पिलाने जैसी फर्जी गंभीर धाराओं की एफआईआर दर्ज की गई है, जिसकी जांच हो और भीम आर्मी कार्यकर्ता सौरव जाटव द्वारा हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ नफरती पोस्ट डालने का मामला तुरंत दर्ज करने की मांग की गई। पुलिस ने आला अधिकारियों के बाहर होने का हवाला देते हुए शाम तक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है, जल्द कार्रवाई न होने पर एक बड़े आंदोलन की चेतावनी सवर्ण समाज के ओर से दी है।
0
comment0
Report
Oct 23, 2025 12:14:08
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Oct 23, 2025 12:12:18
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 23, 2025 12:12:00
Paradeep, Odisha:ସଲଗ - Syber Dt - 23/10/2025 Place - Jagatsinghpur Format - Avb Anchor - ସାଇବର ସିକ୍ୟୁରିଟି ଅଭିଯାନ ୨୦୨୫ ଓ ସାଇବର ସୁରକ୍ଷା ରଥ ଶୁଭାରମ୍ଭ । ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖରେ ସାଇବର ସିକ୍ୟୁରିଟି ଅਭିଯାନକୁ ନେଇ ଏକ ସଚେତନତା ସଭାର ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଥିଲା। ଆୟୋଜିତ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ମୂଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଜେ. ସୋନାଲ ଯୋଗଦେଇ ସାଇବର ସିକ୍ୟୁରିଟି ଅଭିଯାନ ୨୦୨୫ ଏବଂ ସାଇବର ସୁରକ୍ଷା ରଥ ର ଶୁଭାରମ୍ଭ କରିଛନ୍ତି। ଆୟୋଜିତ ସଭାରେ ସାଇବର ଅପରାଧ ଏବେ ଶିକ୍ଷିତ ଅଶିକ୍ଷିତ ସମସ୍ତେ ଏଭଳି ଶିକାର ହେଉଛନ୍ତି ତେଣୁ ଏନେଇ ସଚେତନ ରହିଲେ ହିଁ ଏହି ଠକେଇ ରୁ ବଞଚିହେବ। ଏଥିପାଇଁ ସେ ବିଦ୍ୟାଳୟ ସ୍ତରୀୟ ପାଠ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଏ ଆଇ ସଚେତନତା କୁ ସାମିଲ୍ କରିବା ପ୍ରସଙ୍ଗ ରେ ଆଲୋଚନା କରିଥିବା ବେଳେ ଦିନକୁ ଦିନ ବଢୁଥିବା ଏହି ଅପରାଧ କୁ ନେଇ ସମସ୍ତେ ସଚେତନ ରହିବାକୁ ଅତିଥି ମାନେ_Pରାମର୍ଶ ଦେଇଥିଲେ। ଏହି ସଭାରେ ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତ୍ରୀୟ ଅଧିକାରୀ ଙ୍କ ସମେତ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଓ ମହାବିଦ୍ୟାଳୟ ର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ,ସିଭିଲ ସୋସାଇଟି, ବ୍ୟାଙ୍କ ଅଧିକାରୀ, ଶିଳ୍ପାନୁଷ୍ଠାନ, ସହର ର ବୁଦ୍ଧିଜୀବି ଓ ଗଣମାଧ୍ୟମର ପ୍ରତିନିଧି ପ୍ରମୁଖ ଉପସ୍ଥିତ ସାଇବର ସଚେତନତା ଶପଥ ନେଇଥିଲେ। ସାଇବର ଠକାମୀ ର ଶିକାର ହେଲେ ସର୍ବ ପ୍ରଥମେ ହେଲ୍ପ ଲାଇନ ନମ୍ବର ୧୯୩୦ କୁ କଲ ଏବଂ ସାଇବର ପୋର୍ଟାଲ ରେ ରେଜିଷ୍ଟ୍ରେସନ୍ କରିବାକୁ ଅତିଥି ମାନେ ଉପଦେଶ ଦେଇଥିଲେ। ଏହି ପରିପ୍ରେକ୍ଷୀରେ ସାଇବର ସଚେତନତା ସମ୍ବନ୍ଧୀୟ ବିଭିନ୍ନ ଭିଡିଓ ପ୍ରଦର୍ଶିତ ହୋଇଥିଲା। ପରେ ସାଇବର ସୁରକ୍ଷା ବସ କୁ ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ଆରକ୍ଷୀ ଅଧିକାରୀ ତଥା ଅନ୍ୟ ସମସ୍ତ ଅତିଥି ପତାକା ଦେଖାଇ ଶୁଭାରମ୍ଭ କରିଥିଲେ। ଏହାଛଡ଼ା ବିଭିନ୍ନ ବ୍ଲକ୍ ରେ ଚାଲୁଥିବା ଆମ ବସାଇବର ସଚେତନତା ବାର୍ତ୍ତା ଥିବା ଷ୍ଟିକର ଲଗାଯାଇଥିଲା। ଏହି ଅଭିଯାନ ଏକମାସ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଚାଲିବ ବୋଲି ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାପାଳ କହିଥିବା ବେଳେ ବର୍ତ୍ତମାନ ସମୟ ରେ ବୃଦ୍ଧି ପାଉଥିବା ସାଇବର ଅପରାଧ କୁ ଏହି ସଚେତନତା ମାଧ୍ୟମ ରେ କିଛିମାତ୍ରାରେ ରୋକା ଯାଇପାରିବ ବୋଲି ଜିଲ୍ଲାପାଳ କହିଥିଲେ।
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Oct 23, 2025 12:11:41
Chapra, Bihar:सारण में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई – 216 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तर, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र सारण जिले में उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को विभाग को एक और बड़ी सफलता मिली। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर परसा थाना क्षेत्र के सगुनी नहर के समीप एक सफेद रंग की TATA Nexon कार (BR04AR 2425) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से Officer’s Choice ब्रांड की कुल 1200 पीस (180 ml) विदेशी शराब बरामद की गई, जो “For Sale in UP” अंकित थी। कुल 216 लीटर शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹2,59,200 बताई गई है। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों — सोनू मांझी (मुफ्फसिल, सारण) एवं अनीश कुमार (रिविलगंज) — को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे शराब की यह खेप मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। उत्पाद विभाग ने बताया कि मामले की विशेष जांच की जा रही है और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top