बिना सीएम के दिल्ली में लोगों को समस्याओं का सामना, बिलों में हुई बढ़ोतरी पर उठी आवाजें
New Delhi, Delhi, Delhi:दिल्ली में बिना मुख्यमंत्री के लोग कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उतरा। उन्होंने कहा कि सीएम ने दिल्ली में रहकर जनता को ठगा है। लोगों का कहना है कि अचानक बिजली के बिल डबल हो गए हैं। पहले जिनका बिल 7 से 8 हजार आता था, अब वो 26 हजार तक पहुंच गया है। उन्होंने पीपीएसी के असर को लेकर भी चिंता जताई है जिसका बोझ आम जनता पर पड़ रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
