Back
होली पर गुब्बारे के कारण हत्या: द्वारका में सनसनीखेज मामला
RKRajesh Kumar Sharma
Mar 05, 2026 15:01:14
Delhi, Delhi
होली पर गुब्बारे फेंकने के कारण एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना होली शाम की है, जब उत्तम नगर जे–जे कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार की बच्ची ने गुब्बारे में पानी भरकर नीचे फेंका, जो वहां से गुजर रही महिला को जा लगा। इसके बाद उस महिला ने अपने रिश्तेदारों को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद उनके रिश्तेदार आकर इसी गली में रहने वाले बच्चे के परिवार वालों के साथ जमकर मारपीट की। रात को मामला शांत होने के बाद तरुण, जो बच्ची का रिश्तेदार था, वह बच्चों के घर पर आया तो उसकी भी जमकर पिटाई की गई। मृतक तरुण के परिवार वालों की माने तो तरुण को घटना की जानकारी भी नहीं थी। वह रात 11 बजे उनके घर आ रहा था, तभी उसे घर के बाहर ही लोगों ने लाठी डंडों के साथ पत्थर से भी बुरी तरह मारा-पीटा, जिसे बाद में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उसकी आज मौत हो गई। मृतक के लगभग आधा दर्जन परिजन घायल हैं और परिवार वाले आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। द्वारका जिला पुलिस की माने तो झगड़ा गुब्बारे के कारण हुआ था, लेकिन इन दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश भी एक वजह पुलिस घटना के पीछे मान रही है। फिलहाल मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जिले की एडिशनल डीसीपी का कहना है कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowMar 05, 2026 16:17:100
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 05, 2026 16:16:57Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी आज लखनऊ में रोजा इफ्तार के प्रोग्राम में शामिल हुए, जहां पर मुस्लिम समाज के लोगों के साथ उन्होंने रोजा खोला
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 05, 2026 16:16:490
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 05, 2026 16:16:410
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 16:16:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 16:16:13Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी आज लखनऊ में रोजा इफ्तार के प्रोग्राम में शामिल हुए, जहां पर मुस्लिम समाज के लोगों के साथ उन्होंने रोजा खोला
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 05, 2026 16:16:040
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 05, 2026 16:15:530
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 05, 2026 16:15:420
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 05, 2026 16:15:230
Report
PPPRASHANT PARDESHI
FollowMar 05, 2026 16:15:150
Report
0
Report
VTVinit Tyagi
FollowMar 05, 2026 16:01:490
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 05, 2026 16:01:290
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 05, 2026 16:01:150
Report