तिलक नगर थाना पुलिस की गिरफ्त में आया एक कुख्यात वाहनचोर, 2 दुपहिया वाहन बरामद
New Delhi, Delhi:तिलक नगर थाना पुलिस ने कुख्यात वाहनचोर दिनेश उर्फ लालू को संतगढ़ से गिरफ्तार किया है। दिनेश, जो उत्तम नगर के विकास नगर का निवासी है पर पहले से ही 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान चोरी की एक बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि दिनेश की गिरफ्तारी से दो मामलों को सुलझाया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
