icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, इलाके में हड़कंप

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollowJust now
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के 12 नंबर सरकारी ट्यूबवेल के निकट एक बकैना के पेड़ से नाबालिग प्रेमी युगल के लटके हुए शव बरामद हुए। शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। आनंन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक जोगीपुर नौसारा मोहल्ले के बताए गए हैं। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला जोगीपुर नौसारा का रहने वाला रवि उर्फ टाइगर 16 वर्ष पुत्र बहादुर का अपने ही खानदान की बहन 14 वर्षीय काजल पुत्री सुरेंद्र से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। सोमवार को शाम 5:00 बजे दोनों अचानक लापता हो गए। मंगलवार को सुबह 8:00 बजे 12 नंबर सरकारी ट्यूबवेल के पास बकैना के एक पेड़ से दोनों के शव लटके हुए पाए गए। किशोरी दुपट्टे से लटकी थी जबकि रवि उर्फ टाइगर गमछे से लटका था। खेतों पर जाने वाले लोगों ने जब दोनों को लटका देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा।
0
0
Report

देहरादून पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया

Noida, Uttar Pradesh:टॉप: देहरादून स्लग- अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का सरगना गिरफ्तार एंकर- टिकट और पद का झांसा देकर नेताओं से करोड़ों ठगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना देहरादून पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी खुद को कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताकर महिला जनप्रतिनिधि से 25 लाख रुपए ऐंठ चुका था। इसके साथ ही साथ यह भी खुलासा हुआ है कि यह ठग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की भी साजिश कर रहे थे。 वीओ- 3 मई को भावना पांडे ने थाना राजपुर में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि कनिष्क सिंह नाम के व्यक्ति ने खुद को एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताया। आरोपी ने उत्तराखंड में सर्वे और पार्टी में अहम पद दिलाने के नाम पर 25 लाख की डिमांड की। 13 अप्रैल को आरोपी ने अपने साथी को राजपुर रोड स्थित आवास पर भेजकर 25 लाख कैश ले लिए। शिकायतकर्ता भावना पाण्डेय ने कहा कि उसने खुद को बड़े नेता का PA बताया। पार्टी में पद और सर्वे के नाम पर 25 लाख ले लिए। जब शक हुआ तो पुलिस में शिकायत की。 बाइट- भावना पाण्डेय, शिकायतकर्ता मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने अलग-अलग टीमें गठित की। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी उत्तराखंड में भी कई बड़े नेताओं के संपर्क में था। पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी पैसिफिक मॉल, जाखन में एक और नेता से टिकट के नाम पर पैसे लेने आ रहा है।सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमृतसर, पंजाब निवासी कनिष्क उर्फ गौरव कुमार को जाखन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शातिर है। बड़े नेताओं के नाम का इस्तेमाल कर ठगी करता था। 2017 में जयपुर, राजस्थान में 2 नेताओं को विधायक टिकट के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख और 12 लाख की ठगी की और 2025 में पटना, बिहार में पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 3 लाख लिए। इसके गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। अन्य राज्यों से भी रिकॉर्ड मंगाए जा रहे हैं。 बाइट- प्रमोद कुमार, एसपी सिटी इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोटियाल ने कहा कि पुलिस ने किसी को पकड़ा है तो अब SIT जांच करे। पुलिस ही बताए कि पूरा मामला क्या है। मेरे पास भी ऐसे लोगों के फोन आए थे, लेकिन मैंने बात नहीं की। नेताओं को ऐसे ठगों से सावधान रहना चाहिए। हालांकि गणेश गोदयाल अपनी बात कहते हुए भावुक भी हुए और उन्होंने यह कहा कि पार्टी में ऐसा कौन सा नेता है जो मुझे अध्यक्ष पद से हटाना चाहता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि कोई और मजबूत नेता अध्यक्ष के लिए है तो वह उनको बिठा दें। बाइट- गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रे
0
0
Report

बिलासपुर पुलिस के मुस्कान-तलाश ऑपरेशन में 648 गुमशुदा मिले, 3 बालिकाएं सुरक्षित बरामद

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। पुलिस ने अप्रैल 2026 में चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन तलाश के तहत शानदार सफलता हासिल करते हुए 648 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला। इस अभियान ने न सिर्फ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने का रिकॉर्ड कायम किया, बल्कि सैकड़ों परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी। छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2026 के दौरान ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन तलाश अभियान चलाया गया। इस अभियान में बिलासपुर पुलिस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 69 अपहृत बालक/बालिकाओं और 579 महिला एवं पुरुषों को बरामद किया। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र को मजबूत किया, जिससे कई मामलों में अहम सुराग मिले। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ बच्चे अन्य राज्यों में हैं। इसके बाद विशेष टीमों का गठन कर उन्हें महाराष्ट्र और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों में भेजा गया, जहां से 3 बालिकाओं को सुरक्षित बरामद किया गया। राज्य के भीतर भी अलग-अलग जिलों में टीमों ने सक्रियता दिखाई और 66 बच्चों सहित कुल 579 महिला और पुरुषों को खोज निकाला। पूरे अभियान के दौरान पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखा। इस सफलता के चलते कई बिछड़े हुए बच्चे, महिलाएं और पुरुष अपने परिवारों से दोबारा मिल सके। Abhiyan की बड़ी उपलब्धियाँ Abhiyan अवधिः 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 ऑपरेशन मुस्कानः 69 बालक/बालिकाएं (11 बालक, 58 बालिकाएं बरामद) ऑपरेशन तलाशः 579 महिला/पुरुष (430 महिला, 149 पुरुष बरामद) राज्य के बाहर से बरामदगीः महाराष्ट्र से 2 बालिकाएं, ओडिशा से 1 बालिका बरामद राज्य में रैंक ऑपरेशन मुस्कान में बिलासपुर प्रथम स्थान मे रहा। ऑपरेशन तलाश में द्वितीय स्थान
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद में CM के निर्देश: 19 मई को सहयोग शिविर से जनता को राहत

Jehanabad, Bihar:बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कमान संभालते ही प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव दिखने लगा है। मुख्यमंत्री के जन-सेवा के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए जहानाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी सिलसिले में आज समाहरणालय के ग्रामप्लेक्स भवन में एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिला। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के BDO, CO, सभी थानों के थानाध्यक्ष और जिला स्तर के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने स्पष्ट किया कि अब फाइलों को लटकाने का समय बीत चुका है और सीधे जनता को राहत पहुँचाने पर ध्यान देना होगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की विस्तृत रूपरेखा साझा की। पहले चरण में जिले की 15 पंचायतों को चिन्हित किया गया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि शिविर के दिन समस्याओं को सिर्फ सुना न जाए, बल्कि उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। भूमि विवाद और राजस्व संबंधी शिकायतों को देखते हुए CO को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि परिमार्जन, म्यूटेशन और अन्य लंबित मामलों को युद्धस्तर पर पूरा करें। मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के आलोक में हमने प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। मैं आम जनता से अपील करती हूँ कि वे अपने परिवाद पंचायत स्तर पर तैनात डिज़िग्नेटेड कर्मियों को प्राप्त करवा दें। हमारी पूरी कोशिश होगी कि 19 तारीख को शिविर लगने से पहले ही उन आवेदनों का निष्पादन कर दिया जाए ताकि शिविर के दिन परिणाम सामने हों।
0
0
Report

अनूपपुर जैतहरी नगर परिषद पर लोकायुक्त की दबिश, दस्तावेज खंगालते जाँच टीम

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर / ब्रेकिंग अनूपपुर जिले की जैतहरी नगर परिषद में लोकायुक्त का छापा लोकायुक्त रीवा की टीम ने मारा छापा अनूपपुर जिले की नगर परिषद जैतहरी में रीवा लोकायुक्त की दबिश खंगाले गये कुछ आवश्यक दस्तावेज लोकायुक्त की यह दबिश पार्षद और भाजपा नेता जय प्रकाश अग्रवाल की शिकायत पर की गई। नगर परिषद अध्यक्ष उमंग गुप्ता के द्वारा खुद की फर्म श्री राम इंफ्रा को किए गए भुगतानों के तहत की गई थी शिकायत जिसको लेकर लोकायुक्त ने दी दबिश संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है。 बाइट 01 प्रवीण सिंह उप पुलिस अधीक्षक रीवा लोकायुक्त टीम बाइट 02 भूपेंद्र सिंह CMO जैतहरी बाइट 03 जयप्रकाश अग्रवाल शिकायतकर्ता
0
0
Report
Advertisement

बंगाल चुनाव के बाद राजस्थान में डोटासरा-राठौड़ के बीच तकरार तेज

Jaipur, Rajasthan:बंगाल चुनाव पर सियासी वार-पलटवार, डोटासरा के आरोप पर बोले राठौड़ - केरल में जीते तो भुजाएं फड़का रहे, बंगाल में ठीकरा फोड़े, पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों को लेकर राजस्थान की सियासत में भी वार-पलटवार चल रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने वोट चोरी के आरोप लगाए तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया। राठौड़ ने कहा कि केरल में कांग्रेस चुनाव जीते तो भुजाएं फड़का रहे हैं, वहीं बंगाल में हमारी जीत पर चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का यह दोहरा चरित्र अब नहीं चलने वाला है। राठौड़ ने RGHS को लेकर भी कहा कि कांग्रेस भ्रम फैला रही है। राजस्थान में अब पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर सियासी तकरार शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने पश्चिम बंगाल में SIR के जरिए वोट चोरी और संस्थाओं के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए बीजेपी पर हमला बोला। डोटासरा के इस बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जोरदार पलटवार किया। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के नेता “दोहरी नीति” को अपना रहे हैं. बंगाल में हार गए तो निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं केरल में जीत का जश्न मना रहे हैं. बड़े दुख की बात है कि एक राजनीतिक दल जिसने देश पर बरसों तक शासन किया है, उसके नेता हल्की शब्दावली का उपयोग कर जनादेश का अपमान कर रहे हैं. राठौड़ ने कहा कि तमिलनाडू में कैसे हो गया, केरल में कैसे हो गया, कांग्रेस जहां जीत रही है, वहां भुजाएं फड़क रही है, हम बंगाल जीत गए तो आरोप लगा रहे हैं। जहां जीते हैं वहां भी सभी वही संस्थाएं काम कर रही हैं। राजनीति में इस तरह की दोहरी बातें नहीं चलती है। केरल में कांग्रेस ने वामपंथियों को हराया तो बंगाल में शून्य पर आ गए तो आरोप लगाने लगे। ममता का हारना जरूरी था, अत्याचारों की अति हो गई थी, जनता ममता की हार चाहती थी। तमिलनाडू में तो एक नौजवान आया। उसने दो साल पहले ही पार्टी बनाई, वहां हम एक सीट लेकर आए। ऐसे में निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाना ठीक नहीं है। आरोप लगाने से पहले डोटासरा को केरल का ध्यान नहीं आया, वो किस मुंह से बात करते हैं, अपने गिरेबां में झांक कर देखें, केरल में भी वोट चोरी करते, ऐसी बातें बोलना ठीक नहीं है। केवल झेंप मिटाने के लिए ऐसे बयान ठीक नहीं है। राठौड़ ने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व में अपनी पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए जाना जाता है और इस पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास है. देश में चुनाव पूरी तरह व्यवस्थित, निष्पक्ष और संवैधानिक ढांचे के तहत संपन्न होते हैं. भाजपा ने हमेशा सेवा, समर्पण और संघर्ष के बल पर जनता का विश्वास अर्जित किया है और हर परिस्थिति में जनादेश का सम्मान किया है. इसके विपरीत, कुछ विपक्षी दल अपनी हार को स्वीकार करने के बजाय जनादेश पर ही प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं. जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र के प्रति अनादर को दर्शाता है. राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को लेकर कहा कि हमें बदले की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करनी चाहिए। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के कार्यकाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं सामने आईं, बीजेपी समर्थकों को निशाना बनाया गया, उनके घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जिम्मेदार राष्ट्रनेता के रूप में सभी पक्षों से बदले की भावना से काम नहीं करने की अपील की और प्रदेश की जनता के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। यह एक राष्ट्रनेता, राष्ट्रपुरुष ही कर सकता है. मदन राठौड़ ने गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा आरजीएचएस योजना को बंद करने के आरोपों पर कहा कि पानी, बिजली और चिकित्सा सेवाएं सरकार की मूल जिम्मेदारी है. और इसी क्रम में आरजीएचएस भी जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजना है. राठौड़ ने कहा कि कुछ स्थानों पर योजना के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आई थीं, विशेषकर आउटडोर सेवाओं के नाम पर अनावश्यक रूप से बड़े-बड़े बिल बनाए जा रहे थे, जो चिंता का विषय है. ऐसे मामलों में जांच के दौरान संबंधित सेवाओं को अस्थायी रूप से रोका गया, लेकिन जहां भी गड़बड़ी नहीं पाई जाएगी, वहां सेवाएं पुनः शुरू कर दी जाएंगी. यदि कहीं वास्तविक अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने आता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन आम जनता की सुविधाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

डिंडोरी कलेक्टर बैगा आदिवासियों के बीच जनसुनवाई, गर्मी के बावजूद मौके पर निपटाई समस्याएं

Dindori, Madhya Pradesh:आम जनता की समस्याओं का हल एसी कैबिन में बैठकर नहीं हो सकता है. उनके बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को नजदीक से जानकर ही उनकी समस्याओं का हल निकाला जा सकता है मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया बैगा आदिवासियों के बीच गांव में जाकर जनसुनवाई की. 42 डिग्री तापमान के चलते कलेक्टर ने एसी कैबिन छोड़कर आदर्श ग्राम चांडा में बैगा आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याओं को न सिर्फ सुना बल्कि आदिवासियों को किस तरह से सरकार की मदद मिल रही है और किन योजनाओं को वह लाभ ले रहे हैं ..? बैगा जनजाति के लोग शिक्षा को लेकर कितने जागरूक है पानी की क्या समस्याएं हैं..? स्वास्थ्य को लेकर उन्हें किन तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है...? यह सारी समस्याएं कलेक्टर ने खुद सुनी और उन्हें हल करने का वादा किया. कलेक्टर ने पेड़ की छांव में बैठकर जनता अधिकारियों के बीच की दूरी को खत्म कर दिया. बैगा आदिवासियों ने जब अपने बीच कलेक्टर को देखा तो उनके चेहरे पर उत्साह साफ नजर आया. कलेक्टर बिजली विभाग की शिकायत मिलने पर जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते नजर आई।
0
0
Report

बढ़ती गैस सिलेंडर कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना

Muju, Jeonbuk State:एकर:बढ़ती महंगाई और घरेलू व कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया ने जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुमार चौक पर चक्का जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कीमतें वापस लेने की मांग की। धरना-प्रदर्शन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली, जो कुमार चौक पहुंचकर प्रदर्शन में तब्दील हो गई। यहां कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस और कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में लगातार वृद्धि से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि गैस सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पारस राजवाड़े, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल रहीं.
0
0
Report

गजरौला में बीसीए छात्र ने फांसी लगाकर दी जान; जांच जारी

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना सुल्तान नगर मोहल्ला गली नंबर तीन की है। बताया जा रहा है कि मृतक मोहित अपने दोस्त आकाश के किराए के कमरे पर गया था, जहां उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि मोहित का फोन पर किसी से कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मृतक बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र था और आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही चौपला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे के अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

रीवा जनसुनवाई: कलेक्टर का सख्त रुख, 2 बाबुओं पर निलंबन, आवेदनों का निराकरण

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, कलेक्टर का सख्त रुख, दो कर्मचारियों पर गिरी गाज। रीवा के कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में भीड़ का माहौल देखने को मिला। इस दौरान कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का सख्त और एक्शन मोड वाला अंदाज़ सामने आया। जनसुनवाई के दौरान जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय के कर्मचारियों पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए डीपीसी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए, वहीं दो बाबू को तत्काल निलंबित करने के आदेश जारी किए। कलेक्टर ने साफ कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दूर-दराज़ से आए लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं, जिन पर कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सभी शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक की सुनवाई की गई। कुल 250 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई किया गया, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। साथ ही नामांतरण और अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों में लापरवाही पाए जाने पर दो बाबुओं के खिलाफ निलंबन कार्रवाई करते हुए एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। कलेक्टर के इस सक्रिय और संवेदनशील रवैये से आम लोगों में संतोष और भरोसे का माहौल देखने को मिला। 01 बाइट नरेंद्र सूर्यवंशी कलेक्टर रीवा 02 बाइट विनोद कुमार पाण्डेय आवेदक 03 बाइट राम शिरोमणि मिश्रा आवेदक
0
0
Report

टोंक के हाड़ौती गांव में पानी की बदहाली, पानी से महिलाएं परेशान, पाइपलाइन मांगे

Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के हाड़ौती गांव में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। गांव में साफ पानी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं का सब्र अब जवाब देने लगा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और अपनी समस्या को लेकर गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले करीब 5 सालों से लगातार पानी की समस्या को लेकर प्रशासन से मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। गांव में उपलब्ध पानी खारा होने के कारण पीने योग्य नहीं है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में मजबूरी में उन्हें खारा पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बीसलपुर परियोजना की नई पाइपलाइन बिछाकर गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top