पश्चिम जिला AATS पुलिस ने 2 वाहनचोरों को गिरफ्तार किया, 4 स्कूटी बरामद
New Delhi, Delhi:पश्चिम जिले की AATS पुलिस ने द्वारका मोड़ से दो वाहनचोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान निखिल सिंह (मोहन गार्डन) और सुमित पांडेय (विकासपुरी) के तौर पर हुई है। उनके कब्जे से चोरी की 4 स्कूटी बरामद की गई हैं। इन पर पहले से ही वाहनचोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 4 पुराने मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
