110043
तिलक नगर थाना पुलिस ने एक कुख्यात वाहनचोर को किया गिरफ्तार, 2 दुपहिया वाहन बरामद
New Delhi, Delhi:तिलक नगर थाना पुलिस एक कुख्यात वाहनचोर को संतगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम रोहित उर्फ़ गोली है जो तिलक नगर की हरिजन बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक स्कूटी व बाइक को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 15 आपराधिक मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामलो को सुलझाने का दावा किया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारामूला IT एक्ट केस: कश्मीरी पंडित कार्यकर्ता हंडू गिरफ्तार, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
Chaka, कश्मीरी पंडित एक्टिविस्ट राकेश हंडू 'बंटी' को साइबर-आतंकवाद के मामले में गिरफ्तार। समुदाय की माँग निष्पक्ष जांच हो। सोशल मीडिया पर रिहाई के माँग ने पकड़ा ज़ोर।। कश्मीरी पंडित एक्टिविस्ट और RTI कार्यकर्ता राकेश हंडू, जिन्हें 'बंटी' के नाम से जाना जाता है, को 17 अक्टूबर 2026 को हरियाणा के फरीदाबाद स्थित उनके घर से बारामूला पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया। फिलहाल, वह उत्तर कश्मीर में दर्ज एक साइबर-आतंकवाद मामले के सिलसिले में बारामूला जेल में बंद हैं। यह मामला FIR नंबर 151/2026 से जुड़ा है, जिसे 12 सितंबर 2026 को बारामूला पुलिस स्टेशन में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 66F (साइबर-आतंकवाद) और 84C के तहत दर्ज किया गया था। यह शिकायत एक अन्य कश्मीरी पंडित, रोहित रैना ने दर्ज कराई थी, जो प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज के तहत काम करते हैं और बारामूला के वित्त विभाग में तैनात हैं। आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, आरोप एक सार्वजनिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बार-बार इलेक्ट्रॉनिक सामग्री (कंटेंट) प्रसारित करने से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि यह सामग्री 'यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल' (ULC) नामक एक कम ज्ञात आतंकी संगठन से जुड़ी थी। गिरफ्तारी मेमो में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री में कथित तौर पर बदलाव करने और उसे आगे भेजने (ट्रांसमिट करने) का भी जिक्र है। इससे पहले, पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी कर हंडू को जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। कई बार समन भेजे जाने के बावजूद, वह जांच में शामिल नहीं हुए। हंडू ने बताया कि वह फरीदाबाद में रह रहे हैं और सुरक्षा खतरों के कारण कश्मीर की यात्रा नहीं कर सकते। उन्होंने वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए जांच प्रक्रिया में शामिल होने का अनुरोध किया था। उन्हें गिरफ्तारी के कारणों और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया, जिसमें वकील से परामर्श करने और जमानत मांगने का अधिकार शामिल है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस गिरफ्तारी पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई हाल के महीनों में कश्मीरी पंडितों को मिली धमकियों की व्यापक जांच का हिस्सा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हंडू “लगातार ऐसे पोस्टर अपलोड करता था जिनमें कश्मीरी पंडितों को धमकियां दी गई होती थीं। भारत में धमकियां देने वाले आतंकवादी समर्थकों के अकाउंट ब्लॉक किए जाने के बाद भी, राकेश उन लोगों में सबसे पहले था जो इन धमकियों को पोस्ट करते थे।” अधिकारी ने आगे कहा कि जांच कानून के अनुसार चल रही है और “किसी भी निर्दोष को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, कानून अपना काम करेगा।” हंडू अपने समुदाय में एक आरटीआई (RTI) और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उनका काम मुख्य रूप से कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास, 'पीएम पैकेज' के तहत काम करने वाले प्रवासी कर्मचारियों की सुरक्षा, सुरक्षित आवास और सुरक्षा ऑडिट की मांग, तथा इन कर्मचारियों के निजी डेटा लीक होने के आरोपों की जांच से जुड़ा रहा है। सितंबर 2026 की पिछली रिपोर्टों से पता चलता है कि उन्होंने ULC नामक आतंकी संगठन द्वारा कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को दी गई धमकियों वाले पोस्ट को साझा किया और उजागर किया था। उन्होंने PMO और MHA को टैग करते हुए इस संगठन के खिलाफ FIR दर्ज करने और कर्मचारियों के लिए तुरंत सुरक्षित ट्रांजिट आवास उपलब्ध कराने की मांग की थी। उनके समर्थकों का तर्क है कि 'पीएम पैकेज' कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए की गई इस वकालत को उन कथित अपराधों के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इस गिरफ्तारी ने कश्मीरी पंडित समुदाय के कुछ वर्गों के बीच चिंता और तीखा विवाद पैदा कर दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता संजय सर्राफ ने सार्वजनिक रूप से हंडू का समर्थन किया है। उन्होंने एक पारदर्शी और निष्पक्ष जांच तथा कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सर्राफ ने कहा कि फरीदाबाद से गिरफ्तारी और उसके बाद बारामूला जेल में रखे जाने से, हंडू के काम से परिचित लोगों के बीच गहरी चिंता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आरोपों की गहन जांच होनी चाहिए, लेकिन साथ ही हंडू के साथ निष्पक्ष व्यवहार होना चाहिए, उनकी गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए और कानूनी प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। सर्राफ ने कहा, “कश्मीरी पंडित समुदाय न्याय और कानून के शासन में विश्वास रखता है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के जरिए सच्चाई सामने आएगी। समुदाय के सदस्यों और समर्थकों के बीच हंडू की रिहाई की मांग को लेकर ऑनलाइन अभियान भी शुरू हो गए हैं। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस की ओर से अभी तक कोई चार्जशीट या विस्तृत सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है। कानून के तहत जांच जारी है, और समुदाय के लोग इस बात पर जोर दे रहे हैं कि जांच में पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया का पालन होना अनिवार्य है।0
0
Report
पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए 50 हजारी गौकश मुकीम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर ब्रेकिंग - 50 हजार के ईनामी गौकश से हुई चोला थाना पुलिस की मुठभेड़ मुठभेड़ में ईनामी गौकश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग पुलिस की जबाबी फायरिंग में गिरफ्तार हुआ गौकश मुकीम गौकश मुकीम के पास से पुलिस ने सरकारी पिस्टल,9 जिंदा कारतूस,1 खोका कारतूस किया बरामद। 15 अगस्त की रात चोला थाना क्षेत्र में अपने साथियों के साथ जंगल मे मुकीम ने दिया था गोकशी की घटना को अंजाम तभी से मुकीम चल रहा था फरार पुलिस ने घोषित किया था 50 हजार का ईनाम मुकीम को चोला थाना पुलिस ने किया था गिरफ्तार गिरफ्तार के बाद पुलिस ईनामी मुकीम को बाईक पर मेडिकल परीक्षण के लिए ले जा रही थी हॉस्पिटल रास्ते मे गैस गोदाम के पास बाईक फिसलकर गिरी,तभी मौका पाकर ईनामी मुकीम पुलिस कर्मियों की पिस्टल लेकर हो गया था फरार। जिसकी सूचना पर पुलिस ने की ईनामी की घेराबंदी कर मुठभेड़ में किया गिरफ्तार। बुलन्दशहर के थाना चोला क्षेत्र में हुई मुठभेड़। बाइट प्रेमसुख दडिया (IPS) सीओ सिकंदराबाद0
0
Report
वाराणसी: मतगणना के बीच स्टोर रूम का CCTV कैमरा 10 मिनट तक बंद रहने से मचा हड़कंप
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। मतगणना के बीच स्टोर रूम का CCTV कैमरा करीब 10 मिनट तक बंद रहने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, CCTV कैमरा बंद होने की सूचना मिलते ही सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा मौके पर पहुंच गए और आपत्ति जताई। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैमरा बंद दिखाई दे रहा है। कैमरा बंद रहने के दौरान स्टोर रूम में क्या हुआ, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रत्याशियों और समर्थकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।0
0
Report
Advertisement
बेगूं में 11.4 किग्रा अफीम बरामद, चालक गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने एनएच-27 पर सूरतपुरा की सरहद में नाकाबंदी के दौरान क्रेटा कार से 11 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने कार चालक रतनलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी बेगूं थाना क्षेत्र के तुरकड़ी गांव का निवासी है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। मामले में बेगूं थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस अब अफीम की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है。0
0
Report
आगरा MLC चुनाव में चुनाव आयोग की कड़ी कार्रवाई: 6 अधिकारी और 3 पुलिसकर्मी निलंबित
Agra, Uttar Pradesh:आगरा MLC चुनाव में लापरवाही पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पुनर्मतदान मामले में चुनाव आयोग सख्त * मतदान केंद्रों पर लापरवाही बरतने वाले 6 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश * सैंया और फतेहाबाद के मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों पर गिरी गाज * सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड होंगे * सैंया के मतदान केंद्र संख्या 21 पर तैनात 3 अधिकारियों पर कार्रवाई * फतेहाबाद के मतदान केंद्र संख्या 26 पर तैनात 3 अधिकारियों पर कार्रवाई * सैंया में सेक्टर मजिस्ट्रेट ओपी चक, इंस्पेक्टर हरिशरण सिंह और सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार पर कार्रवाई के निर्देश * फतेहाबाद में सेक्टर मजिस्ट्रेट विशाल राठौर, इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम पाल और सब-इंस्पेक्टर सुमित त्यागी पर कार्रवाई के निर्देश * चुनाव आयोग ने माना- पर्यवेक्षण और मतदान केंद्रों के आसपास नियंत्रण बनाए रखने में गंभीर चूक हुई * अन्य 5 मतदान अधिकारियों और 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश * संबंधित अधिकारियों को 10 दिन के भीतर आरोपपत्र का मसौदा आयोग को भेजना होगा * आयोग ने तत्काल अनुपालन रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश * 25 अक्टूबर को आगरा मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश0
0
Report
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर: भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर दिखने की आशंका.. चक्रवात अर्नब के चलते आज कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.. बस्तर संभाग के कई इलाकों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है..मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.. कुछ इलाकों में 50 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं..0
0
Report
Advertisement
प्रेमी ले साथ मिलकर बेटी ने क्यो की पिता की हत्या,खुलासा
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज कुछ घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी अभिलाष सिंह उर्फ छोटू उर्फ माचो को गिरफ्तार किया है। दरअसल, टीबी अस्पताल की कांशीराम कॉलोनी में श्यामसुंदर कठेरिया का शव संदिग्ध हालत में बक्से के अंदर मिला था, जबकि उनकी नाबालिग बेटी पूजा मौके से लापता थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि बेटी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी और पिता इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। पहले चाय में नींद की गोली देकर पिता को सुलाया गया, फिर चारपाई से बांधकर सिल के बट्टे से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को कंबल में लपेटकर बक्से में छिपा दिया गया और साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल सिल का बट्टा, चाकू और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
जामिया परिसर के विरोध के बावजूद दिल्ली पुलिस सुरक्षा बढ़ाने में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:जामिया में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ऑफ अलर्ट मोड पर है दिल्ली पुलिस एग्जामिया सिक्योरिटी ने मिलकर जाने के चारों तरफ बाउंड्री का निरीक्षण किया और जितने भी एंट्री गेट हैं उन सभी पर दिल्ली पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स और जामिया की सिक्योरिटी गार्ड को तैनात किया गया है सुबह देखा यह गया था कि पीछे की साइड से कुछ स्टूडेंट दीवार खुद कर कैंपस के अंदर पहुंचे थे जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस और जामिया सिक्योरिटी ने मिलकर सभी एंट्री गेट पर पुलिस फोर्स तैनात की है0
0
Report
महिला खिलाड़ी मनीषा शर्मा का आरोप, सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
Modinagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों को लेकर गाजियाबाद में एक महिला खिलाड़ी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मोदीनगर की महिला खिलाड़ी मनीषा शर्मा ने दो युवकों पर फेसबुक पेज और पावरलिफ्टिंग से जुड़े ग्रुप में कथित तौर पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मनीषा शर्मा ने थाना मोदीनगर पुलिस और एसीपी मोदीनगर को शिकायत देकर प्रभात वर्मा और प्रशांत वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला खिलाड़ी का कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों से उनकी मानहानि हुई है। मनीषा ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बाइट: मनीषा शर्मा, महिला खिलाड़ी फिलहाल, मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपित युवकों का पक्ष सामने आना बाकी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में वृहद रोजगार मेला, 37 कंपनियों में 2500 युवाओं को रोजगार का मौका
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित जयपुरिया स्कूल में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस रोजगार मेले में करीब 37 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जहां लगभग 2500 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया। मंत्री ने मौके पर 10 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। युवाओं को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि यह एआई का दौर है और युवाओं को नई तकनीक के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने बताया कि वन एम वन बी कंपनी की ओर से युवाओं को ट्रेनिंग देने के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आगामी चार नवंबर को मेवाड़ इंस्टीट्यूट में भी रोजगार मेले का आयोजन होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री पर दिए गए बयानों को लेकर मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं, युवाओं को ‘बजरंगी’ नाम देने की पैरवी करते हुए इसे ऊर्जा से जुड़ा शब्द बताया। 2027 के चुनाव पर उन्होंने भाजपा की भारी जीत और सपा की हार का दावा किया। नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं ने नौकरी को अपने जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं, कंपनी के सीईओ ने कहा कि ट्रेनिंग के जरिए युवाओं को सही जवाब देने और सफलता हासिल करने के तरीके सिखाए गए। बाइट: सुनील शर्मा, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार0
0
Report
हेमंत सोरेन को ऐतिहासिक राजी पाड़हा जतरा-2026 के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण
Ranchi, Jharkhand:ऐतिहासिक राजी पाड़हा राजकीय मुड़मा जतरा-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रण। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज झारखंड मंत्रालय में ऐतिहासिक राजी पाड़हा जतरा समिति, मुड़मा के प्रतिनिधिमंडल ने 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक राजी पाड़हा राजकीय मुड़मा जतरा-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर सरना धर्मगgurु बंधन तिग्गा एवं केंद्रीय सरना समिति, भारत के अध्यक्ष नारायण उरांव उपस्थित रहे。0
0
Report
आगरा डिवीजन के अधिकारियों पर चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई; छह अधिकारी निलंबित
Agra, Uttar Pradesh:भारत के चुनाव आयोग ने आगरा डिवीज़न टीचर्स कॉन्स्टिट्यूएंसी से दो साल में एक बार होने वाले उत्तर प्रदेश लेजिस्लेटिव काउंसिल चुनाव के दौरान सुपरविजन और कंट्रोल में गंभीर चूक के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों समेत छह सुपरवाइज़री अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई आगरा डिवीज़नल कमिश्नर की उस रिपोर्ट के बाद की गई है जिसमें पोलिंग स्टेशन 20, 21 और 26 पर दोबारा पोलिंग की ज़रूरत बताई गई थी। आयोग ने अधिकारियों को छह अधिकारियों को चार्जशीट जारी करने और 10 दिनों के अंदर जांच के लिए ड्राफ्ट कॉपी जमा करने का भी निर्देश दिया है। पोलिंग स्टेशन 21 और 26 पर तैनात पांच दूसरे पोलिंग अधिकारियों और 16 पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी डिसिप्लिनरी कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए, और इसकी कम्प्लायंस रिपोर्ट तुरंत आयोग को भेजी जानी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
स्मृति ईरानी के रायपुर दौरे के दूसरे दिन भाजपा की बैठकें संपन्न
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन संगठन की अहम बैठकें संपन्न हो गई हैं.. रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मौजूदा विधायकों, लोकसभा और राज्यसभा सांसदों, प्रदेश मंत्रिमंडल और बीजेपी कोर ग्रुप के साथ चरणबद्ध बैठकें हुईं.. पार्टी की ओर दूसरे दिन की बैठक को लेकर भाजपा की ओर से अधिकृत जानकारी साझा की गई.. बताया कि बैठकों में सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने, जनसंवाद बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया.. स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए अनुशासन, सादगी और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही.. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर संवाद जरूरी है, लेकिन इसका विकल्प जमीनी संपर्क नहीं हो सकता.. गांव-गांव और पारा-टोला तक पहुंचकर जनता की समस्याएं सुननी होंगी और उनके समाधान के लिए काम करना होगा.. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे..0
0
Report
UP NEWS : गृह मंत्रालय में तैनात जवान की बेटी के साथ छेड़छाड़, दो लोगों पर केस दर्ज
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र में आईटीबीपी के जवान की बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का दो लोगों पर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर पुलिस क्षेत्राधिकारी बीसलपुर ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता के पिता की गृह मंत्रालय में तैनाती बताई जा रही है। दरअसल मामला पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र का है जहां एक इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के जवान की बेटी ने आरोप लगाया है कि वह 23 अक्टूबर सुबह करीब 7:30 बजे शौचालय से लौट कर अपनी बहन के साथ वापस घर जा रही थी तभी रास्ते में ओमवीर सिंह,ऋषि सिंह ने उसे रास्ते में रोक कर तालाब के पास पकड़ लिया और दोनों ने उसके साथ छेड़खानी व अश्लील हरकतें की शोर मचाने पर पीड़िता की मां सहित अन्य महिलाएं मौके पर आ गई तभी दोनों लोग गंदी गंदी गालियां व जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पीड़िता का कहना है दोनों ने देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर बिलसंडा पुलिस ने एससी एसटी एक्ट सहित 126 (2),74,352,351(3), 3(1)द, 3(1) घ, 3(2) (VA),का गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच सीओ बीसलपुर ने शुरू कर दी है। वहीं बीसलपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से पहले भी एक मुकदमा दर्ज कराया गया था फिलहाल किसी जगह का विवाद बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में मतदान दलों के छह दिवसीय प्रथम चरण प्रशिक्षण संपन्न
Hanumangarh, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव: मतदान दल कार्मिकों का छह दिवसीय प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हनुमानगढ़ में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान दल कार्मिकों के प्रथम चरण का छह दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन प्रपत्रों और ईवीएम संचालन से संबंधित जानकारी दी गई। हनुमानगढ़ टाउन स्थित नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय में 21 अक्टूबर से आयोजित प्रशिक्षण के अंतिम दिन पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।0
0
Report
Advertisement
