दिल्ली में नवजात शिशु तस्करी का मास्टरमाइंड कोलकाता से हुआ गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नवजात शिशुओं की तस्करी के मास्टरमाइंड को कोलकाता से गिरफ्तार किया। बेगमपुर निवासी दास पर पहले से ही चार मामले दर्ज थे और 20,000 रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी उत्तर भारत में अपना नेटवर्क चलाता था। वह गरीब परिवारों को निशाना बनाकर बच्चों की अच्छी परवरिश का झांसा देता था। साथ ही, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों से शिशुओं की चोरी भी करता था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
