icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

SP सिंह बघेल ने चौकिया धाम में दर्शन कर महाशक्ति बनने की इच्छा जाहिर

Jaunpur, Uttar Pradesh:चौकिया धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, देश को महाशक्ति बनाने की कामना जौनपुर। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मंगलवार को जौनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की। पूजन-अर्चन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत लगातार विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में विश्व पटल पर एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। मंदिर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। बाईट एसपी सिंह बघेल केंद्रीय मंत्री
0
0
Report

ब Bilaspur के सेलर गांव में तालाब डूबने से बच्ची की मौत; जांच जारी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। पास स्थित सेलर गांव में कल शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, बीती शाम को एक दो साल की मासूम बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक घर के समीप स्थित तालाब के पास जा पहुँची और अनियंत्रित होकर गहरे पानी में डूब गई। जब काफी देर तक बच्ची का पता नहीं चला, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, जिसके बाद उसे तालाब से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में परिजनों बच्ची को इलाज के लिए सिम्स (CIMS) अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया गया है और पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report

पेट्रोल के दाम बढ़े, NSUI ने धक्का देकर प्रदर्शन; नेताओं के काफिले पर आरोप

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में बढ़ती पेट्रोल कीमतों और प्रधानमंत्री की अपील को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी गाड़ियों को स्टार्ट करने के बजाय सड़क पर धक्का देकर चलाया और सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम लोगों से पेट्रोल बचाने और कम इस्तेमाल करने की अपील करते हैं, लेकिन दूसरी ओर नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के लंबे-लंबे काफिले लगातार सड़कों पर दौड़ते दिखाई देते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्या पेट्रोल बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ आम जनता की है? आम लोग महंगे पेट्रोल से परेशान हैं, जबकि सत्ता में बैठे लोग सैकड़ों गाड़ियों के काफिलों के साथ फिजूल खर्ची कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि यदि पेट्रोल बचाने की बात की जा रही है तो इसकी शुरुआत नेताओं और वीआईपी कल्चर से होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। बाइट पारस यादव nsui अध्यक्ष जीवाजी विश्वविद्यालय
0
0
Report
Advertisement

आलीराजपुर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बिजली संकट पर माला पहनाकर ज्ञापन

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बदहाल विद्युत व्यवस्था के विरोध में आज कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे और गांधीगिरी के माध्यम से विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों का माला पहनाकर एवं बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया, इसके बाद नगर में व्याप्त गंभीर बिजली समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह शांतिपूर्ण विरोध जनता की पीड़ा और आक्रोश को प्रशासन तक सम्मानपूर्वक पहुंचाने का प्रयास है। इस अवसर पर महेश पटेल ने कहा कि भारतीय जनता Party की सरकार प्रदेश में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। आलीराजपुर नगर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार अघोषित बिजली कटौती हो रही है, यह कटौती बंद नहीं की तो कांग्रेस नगर बंद रखकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगी बाइट -महेश पटेल आदिवासी विकास परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष
0
0
Report

बालोद में देसी शराब की किल्लत, दलालों के पास शराब और कीमतें बढ़ीं

Raipur, Chhattisgarh:बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में इन दिनों मदिरा प्रेमियों का दर्द छलक कर सामने आ रहा है दरअसल जिले भर की सभी शराब दुकानों में देसी मदिरा की सप्लाई बेहद कम हो रही है जब शराब खरीदने जाओ तो दुकानों से शराब खत्म हो चुका रहता है और वही शराब 80 रुपए के बजाय 120 से 150 और 200 रुपए तक कोचियों के पास आसानी से उपलब्ध रहता है जिसको लेकर नाम ना बताने के शर्त पर एक मदिरा प्रेमी ने अपनी बातों को रखा है वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सौरभ लुनिया ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि विष्णु देव सहाय सरकार की सुशासन में अधिकारियों का कृत्य किसी से छुपा नहीं है और यदि इस तरह की कोर्चियाँ प्रथा पर लगाम नहीं लगाया जाता है तो हम सब भाजपा के पदाधिकारी खुद कोच्चियों के पास दबिश देने पहुंचेंगे। लगातार मिल रही शिकायत भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सौरभ लुनिया ने बताया कि शराब दुकानों में सप्लाई कम है और ग्राहकों को देने के बजाय कोचियों को शराब बेची जा रही है शराब दुकानों में शराब नहीं रहता लेकिन शराब का जखीरा दलालों के पास हमेशा उपलब्ध रहता है मानव की कोई मिनी भट्टी संचालित कर रही हो इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इसमें प्रशासनिक मिली भगत है और इसको लेकर हम संबंधित विभाग को आगाह करना चाहते हैं कि इस तरह के कृत्य बंद कर दे नहीं तो भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता ऐसे दलालों के बीच जाकर कार्रवाई करने को मजबूर हो जाएगा। क्या है वास्तविक स्थिति लगभग 1 महीने से अधिक का समय गुजर चुका है और जिले के लगभग सभी कंपोजिट एवं देसी मदिरा दुकानों में देसी मदिरा की सप्लाई बहुत कम हो रही है कई दिनों तक शराब उपलब्ध नहीं रहता लेकिन यही शराब दलालों के पास आसानी से उपलब्ध रहता है वही ठंडी बीयर की बात की जाए तो बियर भी ठंडी नहीं मिलती है इतना राजस्व शराब दुकानों के माध्यम से सरकार को जा रहा है लेकिन शराब प्रेमियों को यह शराब आसानी से मिल भी नहीं रहा जिसको लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी तो है वहीं राजनीतिक गलियारे में भी संबंधित विभाग को लेकर आक्रोश है और जल्द ही बालोद जिले के आबकारी विभाग के संदर्भ में शिकायत की जाएगी। दुर्गानंद साहू ने उठाया मामला जिला जन समस्या निवारण शिविर में जनपद पंचायत गुरुर के उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गानंद साहू ने भी अवैध शराब के मामले को लेकर जिला आबकारी विभाग के संबंध निरीक्षकों को खरी खोटी सुनाते हुए उनके सामने ही आबकारी विभाग की शिकायत कर दी जिसके बाद से जिला प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन तो दिया लेकिन अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई जमीनी स्तर पर देखने को नहीं मिल रही है राष्ट्रीय राजमार्ग के धब्बों में आसानी से देसी शराब उपलब्ध हैं इसी के साथ ही कई गांव में सक्रिय दलालों के पास भी यह शराब उपलब्ध है। बढ़ाकर बेची जा रही शराब आपको बता दें कि शराब दुकानों में जो देसी मदिरा 80 रुपए प्रति नग के हिसाब से बेचा जाता है वही शराब दलालों को 10 से 20 रुपए अधिक बढ़कर आसानी से बेच दिया जाता है जिसके बाद वह ग्रामीण क्षेत्र या फिर दागों के माध्यम से डेढ़ सौ से 200 रुपए तक बिक रहा है जिसको लेकर लोगों में खासी नाराजगी है。
0
0
Report

सSingrauli: सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से नगर की सफाई अस्तव्यस्त

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली नगर पालिक निगम सिंगरौल के सफाई कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अपनी मांगों को लेकर नाराज कर्मचारियों ने शहर के कई इलाकों से कचरा उठाकर नगर निगम कार्यालय के सामने फेंक दिया और विरोध प्रदर्शन किया। निगम कार्यालय के सामने घंटों तक कचरे का अंबार लगा रहा, जिससे बदबू फैल गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि 1 मई मजदूर दिवस पर उन्होंने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम आयुक्त सरिता प्रधान को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों की मांग है कि 174 दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मियों को स्थायी किया जाए, 70 नियमित कर्मचारियों को चतुर्थ श्रेणी पद पर नियुक्ति दी जाए तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और कई जगह कचरे का ढेर लग गया है। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। बाइट सफाई कर्मचारी
0
0
Report
Advertisement

ढोडन बांध क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान जीतू पटवारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर-काग्रेंस के पीसीसी चीप जीतू पटवारी की मुसीबत बढ सकती है ,छतरपुर के ढोडन बांध में विस्थापित आदिवासी किसानों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। वन विभाग ने बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है।जीतू पटवारी आज ढोडन बांध क्षेत्र में केन-बेतवा परियोजना से विस्थापित आदिवासी किसानों से मिलने पहुंचे थे। "बांध क्षेत्र में बैरिकेड लगाया गया था। प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश किया गया। बैरिकेड के बगल से निकलकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई। वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 27 सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज की जा रही है। वीडियो ग्राफी के आधार पर लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।"
0
0
Report

मोहनिया रेलवे ट्रैक पर युवक का शव: हत्या का शक, पुलिस संवेदनहीनता पर आक्रोश

Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया शहर के पटना मोड़ स्थित रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आदित्य पांडेय के रूप में हुई है। इस घटना ने न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि मानवता और प्रशासनिक संवेदनशीलता को भी पूरी तरह शर्मसार कर दिया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और वीडियो साक्ष्यों के अनुसार, पुलिस प्रशासन द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने हेतु कोई एम्बुलेंस या स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया गया। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में शव को एक काले तिरपाल में लपेटकर बांस की बल्ली के सहारे लटका कर ले जाया गया। शव को इस तरह अमानवीय ढंग से ले जाते देख स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या एक मृतक का कोई सम्मान नहीं होता? मृतक के भाई विमल कुमार पांडेय ने बताया कि आदित्य की मौत कोई दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। उन्होंने कहा, "जिस जगह शव मिला है, वहां रेलवे ट्रैक पार करने का कोई रास्ता या औचित्य नहीं है। हमें शक है कि उसकी हत्या कर शव को वहां फेंका गया है." परिजनों ने यह भी बताया कि घटनास्थल से आदित्य का मोबाइल मिला है, जिसकी जांच से कई राज खुल सकते हैं। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार doom के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, शव को ले जाने के अमानवीय तरीके पर अभी तक किसी वरिष्ठ अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

पंजाब मुख्यमंत्री के खिलाफ विजिलांस रेड पर दबाव डालने का आरोप

Batala, Punjab:ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਸੈਂਟਰ ਏਜੰਸੀ ਦੀ ਰੇਡ ਹੋਣੀ ਸ਼ਰਮਨਾਕ ਗੱਲ ਹੈ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵਿਭਾਗ ਫਿਰੌਤੀ ਮੰਗਣ ਦਾ ਅੱਡਾ ਬਣ ਗਿਆ ਹੈ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਲੀਡਰਾਂ ਕੋਲੋਂ ਵਪਾਰੀਆਂ ਕੋਲੋਂ ਜੋ ਫਿਰੋਤੀ ਮੰਗਦਾ ਹੈ ਉਸ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਇਹ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦਾ ਮੰਤਰੀ ਹੈ ਔਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਲਈ ਇਸ ਲਈ ਇਹ ਸ਼ਰਮ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਜੋ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵਿਭਾਗ ਤੇ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਏਜੰਸੀ ਦੀ ਰੇਡ ਹੋਈ ਹੈ ਮੈਂ ਸ਼ੁਰੂ ਤੋਂ ਹੀ ਸੀਬੀਆਈ ਈਡੀ ਤੇ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਹਾਂ ਸੀਬੀਆਈ ਅਤੇ ਈਡੀ ਕੇਂਦਰ ਦੀਆਂ ਏਜੰਸੀਆਂ ਨੇ ਔਰ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਏਜੰਸੀ ਹੈ ਔਰ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਡਰਾਉਣ ਲਈ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦਾ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕਰਦਾ ਸੀ ਇਹ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਤੋਂ ਸਾਂਸਦ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਦਾ ਨਾਲ ਹੀ ਰੰਧਾਵਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬੀ ਬਹੁਤ ਬਹਾਦਰ ਕੌਮ ਹੈ ਇਸ ਉੱਤੇ ਸ਼ੱਕ ਨਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਰਧਾਵਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਘਵ ਚੱਡਾ ਔਰ ਸੰਦੀਪ ਪਾਠਕ ਨੂੰ ਪੁੱਛ ਲੈਣ ਜੋ ਭਾਜਪਾ ਵਿੱਚ ਗਏ ਨੇ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਜਿੰਨੇ ਵੀ ਰਾਜਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਬਣਾਏ ਸੀ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਕਿੰਨੇ ਪੈਸੇ ਲਏ ਸੀ ਵਪਾਰੀਆਂ ਕੋਲੋਂ ਲਏ ਨੇ ਹੋਰ ਕਿਦੇ ਕਿਦੇ ਕੋਲੋਂ ਲਏ ਨੇ ਇਹ ਹੁਣ ਰਾਗਵ ਚੱਡਾ ਜਾਂ ਸੰਦੀਪ ਪਾਠਕ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਦੱਸ ਸਕਦੇ ਆ ਨਾਲ ਹੀ ਰੰਧਾਵਾ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮੈਂ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਕੋਲੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਇਹ ਸਾਰਾ ਜਿਹੜਾ ਮਾਮਲਾ ਹੈ ਇਹ ਕਿਸੇ ਸਿਟਿੰਗ ਜੱਜ ਕੋਲੋਂ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ
0
0
Report
Advertisement

NEET-UG 2026 री-एग्जाम, पेपर लीक के आरोप: CBI जाँच, NTA DG का बयान

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: पेपर लीक के आरोपों की वजह से कैंसिल हुए NEET-UG 2026 एग्जाम पर NTA DG अभिषेक सिंह ने कहा, "...हमने मामला CBI को सौंप दिया है। सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा ताकि स्टूडेंट्स के भविष्य पर बुरा असर न पड़े। हम स्टूडेंट्स के लिए री-एग्जाम करवाएंगे और यह फेयर तरीके से होगा। हमने यह भी तय किया है कि हम री-एग्जाम के लिए कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं लेंगे, हम पहले एग्जाम में ली गई फीस भी रिफंड करेंगे..." "7 मई की रात को, हमें एक व्हिसलब्लोअर से जानकारी मिली कि एग्जाम होने से पहले, उस व्यक्ति को एक WhatsApp मैसेज मिला था जिसमें कुछ सवाल एग्जाम के सवालों से बिल्कुल मैच कर रहे थे...उन आरोपों को वेरिफाई करना और यह भी वेरिफाई करना हमारा काम था कि क्या वे PDF 3 मई - एग्जाम के दिन से पहले किसी के पास अवेलेबल थे। चेक करने पर, पता चला कि कुछ सवाल हमारे क्वेश्चन पेपर से मैच कर रहे थे। यह भी पता चला कि 1 और 2 मई को, PDF कुछ लोगों के फोन पर अवेलेबल था...यह हमारी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के खिलाफ था। "इससे एग्जाम की कड़ी मेहनत से तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के भविष्य पर असर पड़ा है... इसलिए, उनके फायदे के लिए, हमने यह कदम उठाया है। हमने मामला CBI को सौंप दिया है। सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा ताकि स्टूडेंट्स के भविष्य पर बुरा असर न पड़े। हम स्टूडेंट्स के लिए री-एग्जाम करवाएंगे और यह फेयर तरीके से होगा। हमने यह भी तय किया है कि हम री-एग्जाम के लिए कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं लेंगे, हम पहले एग्जाम में ली गई फीस भी रिफंड करेंगे..." NEET-UG 2026 एग्जाम कैंसिल | दिल्ली: री-एग्जाम की तारीख के सवाल पर, NTA DG अभिषेक सिंह ने कहा, "मैं अपनी टीम के साथ यह तय करने की कोशिश कर रहा हूं। जब उन्होंने मुझे बताया कि आप यहां हैं और मेरा इंतजार कर रहे हैं, तो मैंने सोचा कि मुझे आकर आपसे बात करनी चाहिए... मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि ऐसे हर व्यक्ति पर एक्शन लिया जा रहा है जो इस तरह की हरकतों में शामिल होने की कोशिश कर रहा है। हम किसी भी एग्जाम में कोई गड़बड़ी नहीं होने देंगे।" NEET-UG 2026 एग्जाम कैंसिल | दिल्ली: री-एग्जाम की तारीख के सवाल पर NTA DG अभिषेक सिंह ने कहा, "हम आपको अगले 7-10 दिनों में शेड्यूल बता देंगे।" NEET-UG 2026 एग्जाम कैंसिल | दिल्ली: जब पूछा गया कि क्या NTA में कोई पेपर लीक में शामिल हो सकता है, तो NTA DG अभिषेक सिंह ने कहा, "चाहे कोई अंदर का हो या बाहर का, कोई भी हो, हम CBI से अपील करते हैं कि उन्हें गिरफ्तार करें और सज़ा दें ताकि इस मामले को जड़ से खत्म किया जा सके..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top