icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण अभियान, 31 अक्टूबर तक नाम जुड़वाएं

Damoh, Madhya Pradesh:मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर दमोह में चल रहा खास अभियान. 31 अक्टूबर तक वोटर्स जुड़वा सकते है अपने नाम..एंकर/ देश भर में एस आय आर यानी मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कट गए थे या जुड़ नहीं पाए थे ऐसे वोटर्स के लिए अब 31 अक्टूबर तक का खास समय है जब वो अपने बीएलओ के माध्यम से या फिर आनलाइन नाम जुड़वा सकते है। दमोह जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक हर मतदान केंद्र पर बीएलओ नियुक्त किए गए है जो अपने अपने क्षेत्र में ऐसे मतदाताओं को खोज रहे है और लोगों को मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने में सहायता कर रहे है। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर खुद इस प्रक्रिया की मानिटरिंग कर रहे है, और औचक रूप से मतदान केंद्रों के जाकर निरिक्षण कर सुनिश्चित कर रहे है कि बीएलओ और अन्य कर्मचारी इस कार्य को सही संपादित कर रहे है या नहीं। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देशों के तहत मतदाता सूचियों में नाम जोड़े जा रहे है और अलग अलग माध्यमों से लोगों को संदेश भी दिए जा रहे है कि जिनके नाम एस आय आर के बाद सूचियों में नहीं आ पाए थे वो अपने बीएलओ से संपर्क कर नाम जुड़वा लें। बाइट/ प्रताप नारायण यादव ( कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दमोह)
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

क्राइम ब्रांच- भोजपुर पुलिस ने 10 हजार इनामी लुटेरे को गिरफ्तार; घायल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:क्राइम ब्रांच और भोजपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के में 10 हजार रुपये के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी की पहचान दिल्ली के न्यू कोंडली निवासी 22 वर्षीय राज उर्फ राजेंद्र पांडे के रूप में हुई है। किल्हौड़ा बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हापुड़ की तरफ से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। आरोपी ने भागने का प्रयास किया और बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम को देखकर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पूछताछ में आरोपी ने 28 जुलाई 2026 को भोजपुर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर हुई लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी की यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में मिनी अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 70 लीटर शराब बरामद

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में मिनी अवैध देशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 70 लीटर चुलाई शराब बरामद, भारी मात्रा में शराब बनाने वाले सामाग्री बरामद, एक गिरफ्तार. मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के कुम्हरौल गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मिनी अवैध देशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. मौके से 70 लीटर चुलाई शराब और शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई, जबकि कारोबारी सुरेश सहनी को गिरफ्तार किया गया. मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के भंडारण, निर्माण, परिवहन और खरीद-बिक्री के खिलाफ सघन छापेमारी एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की. इस दौरान 70 लीटर चुलाई शराब और शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई, जबकि मौके से कारोबारी सुरेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

कैमूर का माँ मुंडेश्वरी वाइल्डप्राणी इको पार्क पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले में स्थित माँ मुंडेश्वरी वन्यप्राणी इको पार्क आज स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बन चुका है। सितंबर 2024 में उद्घाटित यह पार्क कुल 15 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। पहले जहाँ कूड़ा-कचरा फेंका जाता था, वहीं अब वन विभाग के प्रयासों से एक बेहद सुंदर और रमणीक वातावरण तैयार किया गया है। पार्क में बच्चों के लिए चिल्ड्रन सेक्शन, झूले, बोटिंग और कैंटीन जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पार्क का प्रवेश शुल्क बड़ों के लिए 20 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये निर्धारित है। सामान्य दिनों में यहाँ से प्रतिदिन 15 से 20 हजार रुपये और पूजा के अवसर पर 34 से 35 हजार रुपये का दैनिक राजस्व प्राप्त हो रहा है। उन्होंने मुंडेश्वरी माता के दर्शन को आने वाले सभी श्रद्धालुओं से पार्क का भ्रमण करने की अपील की। पार्क में तैनात फॉरेस्टर प्रतिभा भारती ने बताया कि पार्क सैलानियों के लिए सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है। पार्क में बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क है, जहाँ झूले तथा टॉय कार जैसी सुविधाएं शुल्क पर मौजूद हैं। सभी आयु वर्ग के पर्यटकों के लिए बोटिंग की व्यवस्था भी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों पर उन्होंने कहा कि पूरे परिसर में सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं और प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड बॉक्स) की व्यवस्था है तथा वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध है।
0
0
Report

चक्रधरपुर रेल मंडल में मालगाड़ी पटरी से उतरी, अप लाइन का परिचालन रोकना

Chaibasa, Jharkhand:चक्रधरपुर रेल मंडल में फिर पटरी से उतरी मालगाड़ी, अप लाइन का परिचालन प्रभावित जिरौली के पास हादसा, ओवरहेड और सिग्नल विभाग के उपकरण क्षतिग्रस्त; डाउन लाइन से गुजारी गईं कई यात्री ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों के पटरी से उतरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर जिरौली के पास एक आयरन ओर लदी मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। इस दुर्घटना के कारण मुख्य रेल मार्ग की अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। हादसे में रेलवे के ओवरहेड और सिग्नल विभाग से जुड़े उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 से एक बजे के बीच हुई। चलती मालगाड़ी का एक डिब्बा अचानक पटरी से उतर गया, जिससे रेल परिचालन व्यवस्था प्रभावित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की ओर से दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी को हटाने और प्रभावित रेल लाइन को दुरुस्त करने के लिए राहत ट्रेन मौके पर भेजी गई। रेलवे कर्मचारियों ने प्रभावित रेल खंड को सामान्य करने की दिशा में काम शुरू किया। हादसे के बाद अप लाइन पर परिचालन बाधित होने के कारण कई यात्री ट्रेनों को डाउन लाइन से गुजारना पड़ा। इससे रेल परिचालन पर अतिरिक्त दबाव बना और यात्री ट्रेनों के परिचालन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दुर्घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि इस हादसे से करीब 30 घंटे पहले ही चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में रेलवे ने रेल दुर्घटना के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारी परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित किया था। इस अभ्यास का उद्देश्य दुर्घटना की स्थिति में राहत कार्यों को प्रभावी बनाना और आपातकालीन व्यवस्था की तत्परता जांचना था। लेकिन मॉक ड्रिल के कुछ ही समय बाद जिरौली के पास मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना सामने आ गई। इससे रेलवे की परिचालन व्यवस्था की फिर एक बार पोल खुल गयी है। चक्रधरपुर रेल मंडल में मालगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाएं रेलवे के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं। मंडल के विविध रेलखंडों में सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच पटरियों, वैगनों, रखरखाव और सुरक्षा निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में राउरकेला स्टील प्लांट परिसर में भी एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना सामने आई थी। हालांकि, प्लांट परिसर में हुई दुर्घटना को लेकर रेलवे ने अपना पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत बढ़ा दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मालगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे की ओर से क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं? क्या दुर्घटनाओं के कारणों की गहन जांच कर जिम्मेदारी तय की जा रही है? यदि जांच होती है, तो उसकी रिपोर्ट और सुधारात्मक कार्रवाई सार्वजनिक क्यों नहीं की जाती? रेल दुर्घटना के बाद राहत ट्रेन भेजना, पटरी दुरुस्त करना और परिचालन बहाल करना जरूरी है, लेकिन इससे सुरक्षा संबंधी सवाल समाप्त नहीं हो जाते। बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जांच, तकनीकी खामियों की पहचान और जिम्मेदारियों का निर्धारण भी उतना ही आवश्यक है। रेलवे प्रशासन, रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय के सामने चुनौती केवल ट्रेनों का परिचालन सामान्य बनाए रखने की नहीं, बल्कि यात्रियों और रेल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी है। जिरौली की घटना के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भारतीय रेल के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा क्या ठोस कदम उठाये जाते हैं। साथ ही मंडल में लगातार हो रहे रेल हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर रेलवे बोर्ड द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल, जिरौली के पास मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना ने चक्रधरपूर रेल मंडल में ट्रेन परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुर्घटना के कारणों और नुकसान के आधिकारिक आकलन का इंतजार है।
0
0
Report

नालंदा में दुर्गापूजा सुरक्षा चाक-चौबंद, फ्लैग मार्च और फायर-वॉलंटियर तैनाती

Pariaunna, Bihar:नालंदा में दुर्गापूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ा फोकस है। शहर के चौक-चौराहों पर भव्य पूजा पंडालों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सतर्क हैं और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। दुर्गापूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। बड़े पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ अग्निशमन विभाग की विशेष तैयारी की जा रही है, जो पूजा समितियों को आग से बचाव के उपाय बता रहा है। साथ ही पूजा समितियों को पंडालों में फायर वॉलंटियर तैनात रखने का निर्देश दिया गया है ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और मेले का आनंद लेना है।
0
0
Report
Advertisement

अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में मारी जोरदार टक्कर।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow3h ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित ज्वाला नगर पर देर रात अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने के बाद कार बेकाबू होकर बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे खंभा टूटकर सड़क पर झूक गया। हादसे के चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और आसपास अंधेरा छा गया। गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और लोगो की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
0
0
Report

अर्जुनगंज की रामलीला में श्रद्धालुओं व क्षेत्रवासियों की सहभागिता का अनोखा संगम

Raghvendra singhRaghvendra singhFollow6h ago
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। अर्जुनगंज स्थित रामलीला का शुभारंभ शुक्रवार को संजय जी सह-प्रांत प्रचारक (अवध प्रांत ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के द्वारा दीप प्रज्वलित कर और रामायण की आरती से हुआ। लखनऊ के अर्जुनगंज में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर रामलीला मंचन के धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाई। श्री शक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष वंदना मिश्रा ने बताया कि रामलीला का मंचन आगामी 20 तारीख तक किया जाएगा। उन्होंने रामलीला के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामलीला भारतीय सांस्कृति और परंपराओं का अभिन्न अंग है। यह भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश जन-जन तक पहुंचाती है। ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य भी करते हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर डॉ. संजय चतुर्वेदी प्रान्तीय संयोजक गायत्री परिवार, उ.प्र., श्री शक्ति सेवा संस्थान के संरक्षक अशोक सिंह, जय प्रकाश, बी.डी. सिंह, कृष्ण देव त्रिपाठी, रामकृष्ण शुक्ल, प्रभास मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, चिंतामणि सिंह, आकाश शुक्ल, उपेंद्र सिंह, संतोष राय, शैलेंद्र शुक्ल, चंद्रकांत शुक्ल एवं आशीष पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सहभागिता करी।
0
0
Report

पंडाल के ऊपर बने घोंसले, बच्चों के उड़ान भरने तक पूजा-पंडाल बंद रखा जाएगा

Chinsurah, West Bengal:কেউ রঙের মিস্ত্রী কেউ রাজমিস্ত্রী তো কেউ কাঠের কাজ করেন।সেই সব যুবকরা নিজোই মন্ডপ তৈরী করেছে।সেই মন্ডপে ঘুঘুর বাসা। চুঁচুড়া সুকান্ত নগর দুর্গাপুজো কমিটি সাঁচি স্তুপের আদলে মন্ডপ তৈরী করেছে।সেই মন্ডপ তৈরী করতে সময় লেগেছে প্রায় তিন মাস। সেই সময়ে মন্ডপের উপরে বাসা তৈরী করেছে দুটি ঘুঘু পাখি। নিরাপদ আশ্রয়ে তারা ডিম পারে।ডিম ফুটে বাচ্চাও হয়েছে চারটি। বারোয়ারীর সদস্যরা ঠিক করেছেন যতদিন না পাখির বাচ্চা গুলো উড়তে শিখছে ততদিন মন্ডপ খোলা হবে না। সাধারনত দশমীর পরই মন্ডপ খুলে ফেলা হয় প্রতি বছর।এবার সেই নিয়মের ব্যতিক্রম হচ্ছে। পুজো কমিটির সদস্য প্রণব পাল বলেন,সবাই কাজ করে বিকেলের পর থেকে মন্ডপ তৈরী করতাম।তাই সময় লেগেছে।আমরা বুঝতে পারিনি মন্ডপের সিলিং এর উপরে পাখি বাধা বেঁধেছে。 উপরে ত্রিপল চাপা দিতে গিয়ে দেখলাম পাখির বাসা।তাতে ডিম ফুটে বাচ্চাও হয়েছে。 তাই আমরা স্থির করেছি পুজো মিটে গেলেও মন্ডপ থাকবে।যতদিন না উড়তে শিখছে পাখির বাচ্চা গুলো। ওদেরও বাঁচার অধিকার আছে।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top