पंजाबी बाग़ पुलिस ने कुख्यात झपटमार को किया गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:पंजाबी बाग़ थाना पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को मादीपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष वेस्ट पंजाबी बाग़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। मनीष पर पहले से ही 19 मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने तीन मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
