110037
निहाल विहार से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:कापसहेड़ा थाना पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में 6 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को निहाल विहार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सुनील चौहान है जो निहाल विहार का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ साल 2018 में चेक बाउंस होने का एक मामला कापसहेड़ा थाने में दर्ज हुआ था। जिसके चलते यह पोलइ की गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल कर रह रहा था। तीस हजारी कोर्ट की जज तीस्ता शाह द्वारा इसे साल 2018 में भगोड़ा भी घोषित किया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर में भारी बारिश से नदी-नाले उफान, स्कूल जलमग्न, सड़कें टूटें
Chanwal, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बीती रात से बारिश हो रही है, जिसके कारण नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं। हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के सरकारी स्कूल हथोल में खड्ड का पानी घुस गया, जिससे स्कूल की दीवार पानी में बह गई है। कुली प्रशासन द्वारा बच्चों को तुरंत छुट्टी कर दी गई। नादान के एसडीएम मौके पर पहुंचे हैं और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। फिलहाल किसी भी तरह की जान का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं शुक्कर खड्ड से लेकर पाहलू तक संपर्क मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है, खड्ड के तेज बहाव से सड़क पानी पूरी तरह से बह चुकी है, जिस कारण एक दर्जन गांवों का संपर्क सड़क मार्ग से टूट चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क बह जाने के कारण स्कूली छात्र और कामकाजी लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए हैं। सड़क पर बड़े-बड़े ल्हासे गिरने से कई वाहन मलबे में फंस चुके हैं, फिलहाल स्थानीय लोगों द्वारा संपर्क मार्ग को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा नुकसान का आकलन करते हुए कहा गया कि नादान के हथोल स्कूल में खड्ड का पानी घुस गया था, जिससे स्कूल की दीवार पानी में बह गई है, परंतु किसी जान का नुकसान नहीं हुआ है। अन्य जगहों पर मलबे के कारण चार घरों के लोग फंसे थे जिन्हें सुरक्षित निकाला गया है। लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान नदी-नालों के नजदीक न जाएं, क्योंकि बरसात के समय में ये उफान पर रहते हैं। जिन सड़कों पर अवरोध हैं उन्हें जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
शेखपुरा के बरबीघा में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम; फ्रॉड पर कार्रवाई तेज
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सर्वा में साईबर जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।इस दौरान साईबर हॉट पॉट में शामिल जिला को मुक्त जिला घोषित किए जाने की दिशा की शुरुआत किया गया।इस दौरान डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से एआई जनरेटेड साइबर जागरूकता वीडियो जारी किया ।जिला प्रशासन द्वारा जारी एआई जनरेटेड वीडियो में विदुषी नाम से साईबर डीएसपी जिला वासियों को बढ़ते साईबर अपराध को लेकर लोगों को जागरूकता करते नजर आ रही है।इस मौके पर डीएम शेखर आनंद ने कहा कि साइबर ठगी के मामले में देश स्तर पर शेखपुरा जिला हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित है। अब साइबर फ्रॉड पर एक साथ कई स्तरों पर कार्रवाई शुरू की गई है। साइबर फ्रॉड से बचाव का सबसे अच्छा तरीका जानकारी ही है। साइबर मंगलवार के तहत जिला एवम पुलिस प्रशासन के अधिकारी शिक्षण संस्थानों में जाकर साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूक करने का काम कर रहे है। वही एसपी हिमांशु ने बताया कि साईबर हॉट पॉट की श्रेणी में जिला शामिल होने के बाद अब तक एक माह में जिला में साइबर फ्रॉड के कुल आठ मुकदमा दर्ज हुए है और 15 साइबर ठगों की गिरफ्तारी हुई है। एसपी ने कहा साइबर ठगों की जिस इंटेंसिटी के कारण जिला रेड जॉन में आया था उसमें भारी कमी हुई है। साइबर ठगी बाले स्पॉट को चिन्हित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही साइबर क्यू आरटी का गठन कर तीन स्तरों पर कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
समस्तीपुर के कलेक्ट्रेट से रविदास जयंती की कलश यात्रा, आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान
Samastipur, Bihar:संत रविदास की 685वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट से निकाली गई कलश यात्रा सांसद शांभवी ने कहा- संत रविदास के आदर्शों को युवा अपने जीवन में उतारें, इसी उद्देश्य से निकाली गई कलश यात्रा। समस्तीपुर में संत रविदास की 685वीं जयंती के मौके पर पहली बार कलेक्ट्रेट परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी, विधायक अश्वमेध देवी, भाजपा के एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। कलश शोभायात्रा कलेक्ट्रेट से रवाना होकर शहर के विभिन्न इलाकों के साथ ही रविदास बहुल क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। इस दौरान लोगों से संत रविदास के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके संदेश को समाज कल्याण से जोड़ने का आह्वान किया जाएगा। कलश यात्रा को रवाना करने के मौके पर सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि संत रविदास ने समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने इस अभियान की शुरुआत की है, जो सराहनीय है। कलश यात्रा के माध्यम से लोगों से संत रविदास के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा उन्हें समाज कल्याण के लिए उपयोग करने का आह्वान किया जाएगा। भाजपा के एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी ने कहा कि संत रविदास की जन्मस्थली से उनकी मिट्टी लाकर राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक जिले में कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य संत रविदास के आदर्शों और उनके कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है। कलश यात्रा के माध्यम से लोगों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का भी आह्वान किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
पटियाला में कांग्रेस नेता मोहित महिंद्रा प्रेस वार्ता後 निगम चुनाव दोबारा कराने की संभावना
Patiala, Punjab:ਅੱਜ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਮੋਹਿਤ ਮਹਿੰਦਰਾ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਰੱਖੀ ਗਈ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਦਿਆ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਵਤੀਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਮਿਲ ਚੁੱਕਾ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਫੈਕਟ ਫਾਡਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਗਠਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਜੋ ਵੀ ਹੋਇਆ ਉਸ ਸਮੇਂ ਉਹ ਧੱਕਾ ਹੋਇਆ ਤੇ ਆਹ ਸਹਿ ਕੇ ਇਹ ਮਨਸਪਲ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦੁਬਾਰਾ ਕਰਨਗੀਆਂ ਅਤੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਦੇ ਮੌਜੂਦ ਸਾਰੇ ਅਫਸਰਾਂ ਮੌਜੂਦਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਅਧਿਕਾਰੀ ਜਿਹੜੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਇਨਵੋਲਵ ਸਨ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ।।0
0
Report
दिल्ली मंत्री ने महिलाओं के लिए सुरक्षा बसों का वादा, सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार आरोप
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा, "महिलाओं के लिए अलग से बस शुरू की है। जहां भी सुनसान इलाकें हैं, उनको चिन्हित किया है, उनमें सुरक्षा रहेगी। 56 बसें चल रही हैं, बाद में इसे जितना भी बढ़ाना पड़े, हम बढ़ाएंगे." पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने दिल्ली की जनता को 11 साल केवल बेवकूफ बनाया है। दिल्ली की जनता से झूठे वादे किए, पीने के पानी, स्वास्थ्य, DTC को लेकर केवल वादे किए, वे हम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, CAG की रिपोर्ट कहती है कि उन्होंने हर चीज में भ्रष्टाचार किया है."0
0
Report
फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का पर्दाफाश: क्लीनिक बंद, जांच शुरू
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव चंदावली में छापा मारकर एक फर्जी डॉक्टर का पर्दाफाश किया है। यह फर्जी डॉक्टर पिछले कई सालों से गांव में क्लीनिक खोलकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा था। आरोपी के पास कोई डॉक्टर की डिग्री नहीं है; उसके अनुसार वह पहले कई डॉक्टरों के यहां सहायक के रूप में काम कर चुका है और क्लीनिक पर इंजेक्शन दे रहा था। टीम इसे लेकर पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। अभी ऐसे और भी कई फर्जी डॉक्टर मौजूद हैं जो मौत की दुकानें चला रहे हैं; इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहिए।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में श्रावण भक्तों की भारी भीड़; पास अनिवार्यता समाप्त
Ayodhya, Uttar Pradesh:श्रावण मास के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर 31 अगस्त तक के समस्त दर्शन पास की बुकिंग पहले से ही फुल हो चुकी है। खास बात यह है कि ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पास की अनिवार्यता मई माह से ही समाप्त कर दी है। वर्तमान व्यवस्था के तहत श्रद्धालु बिना किसी पास के भी इच्छा अनुसार सभी मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं। हालांकि, आरती में शामिल होने के लिए पास की बाध्यता अभी भी लागू है। ट्रस्ट ने भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम दर्शन के लिए स्टील की लेन बनवाई है, जिससे सामान्य और पासधारक श्रद्धालु अलग-अलग कतारों में दर्शन कर रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। हालांकि मंदिर में रामलला के दर्शन करके वापस लौटे श्रद्धालुओं ने कहा बिना पास के ही सभी मंदिरों में भव्य दर्शन हो रहा है तो पास की क्या जरूरत है।0
0
Report
मथुरा में हाईवे के पास स्क्रैप फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान
Mathura, Uttar Pradesh:हाईवे पर गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्क्रैप फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान मथुरा। हाईवे पर गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्थित एक स्क्रैप फैक्ट्री में मंगलवार देर रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। फैक्ट्री से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में स्क्रैप और ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने काफी सावधानी के साथ मोर्चा संभाला। करीब दो घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते दमकल टीम के पहुंचने से आग को फैक्ट्री के आसपास के अन्य हिस्सों और प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा बड़ी मात्रा में स्क्रैप और अन्य सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री उद्योगपति प्रमोद गर्ग कसरे की बताई गई है। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के दौरान आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक धुएं का गुबार छाया रहा। हाईवे के नजदीक घटना होने के कारण मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को घटनास्थल से दूर रखा और आग के दोबारा भड़कने की आशंका को देखते हुए काफी देर तक निगरानी की। घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद आग लगने के कारण और नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है。0
0
Report
लाडली बहनों के नाम पर सियासत: रोजगार के बजाय भत्ता पर चर्चा तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल लाडली बहनाओं को सौगात पर सियासत कांग्रेस प्रवक्ता डॉ विक्रम चौधरी ने कहा सरकार केवल लाडली बहनों के नाम पर राजनीति करती है रोजगार देने की जगह केवल हर महीने ₹1500 दिए जाते हैं.... सरकार कर्ज लेकर के पैसे दे रही है....इससे नारी सशक्तिकरण नहीं होता अगर महिलाओं को उत्थान करना है तो उनको रोजगार देना चाहिए... बाइट-डॉ विक्रम चौधरी, कांग्रेस प्रवक्ता भाजपा प्रवक्ता सचिन सिंह बघेल ने कहा कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही है नारी शक्ति वंदन बल गिराने से लेकर के लाडली बहनों के बारे में नहीं सोचती सरकार हमेशा से बहनों के लिए काम करती आई है... बाइट-सचिन सिंह बघेल, भाजपा प्रवक्ता0
0
Report
Advertisement
राजस्थान विधानसभा मॉनसून सत्र पर विपक्ष-सरकार की घमासान, सोनिया गांधी की भूमिका पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर (राजस्थान): राजस्थान विधानसभा के मॉनसून सत्र की तैयारियों, सत्र को लेकर विपक्ष के आरोपों, कांग्रेस के कार्यक्रम में 'वंदे मातरम' को रोकने की कथित कोशिश और 'वंदे मातरम' विवाद में सोनिया गांधी की भूमिका पर डॉ. प्रेम चंद्र बैरवा (राजस्थान के उपमुख्यमंत्री) का बयान。0
0
Report
पत्नी से विवाद के बाद बरेली में युवक ने फंदे से आत्महत्या कर ली
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़गंज गांव में पत्नी से विवाद के बाद 26 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली. मृतक की शिनाख्त सनी कुमार उर्फ राहुल के रूप में हुई है. घटना से ठीक पहले सनी ने सोशल मीडिया लाइव/वीडियो बनाया, जिसमें वह फंदा तैयार करते हुए दिख रहा था. वीडियो सामने आते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची इज्जत नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. करीब 4 मिनट 50 सेकेंड के इस लाइव वीडियो में सनी कुमार बेहद शांत और गमगीन नजर आ रहा था. कमरे में छत के हुक से लाल रंग का कपड़ा बंधा हुआ था. सनी स्टूल/टीन के डिब्बे पर खड़ा होकर बार-बार फंदे की मजबूती जांचता रहा और उसे अपने गले में डालकर नापता दिखा. बैकग्राउंड में दर्द भरा गाना बज रहा था. वीडियो के दौरान वह कई बार फंदे को गले में अटकाकर कुछ पल रुकता, फिर उतारकर ठीक करता दिखाई दिया. आखिरकार उसने फंदा गले में कसा और आत्मघाती कदम उठा लिया. लाइव वीडियो में यह खौफनाक मंजर जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई. परिजनों के अनुसार सनी कुमार अपनी पत्नी काजल और तीन बच्चों के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहता था, जहां वह पिंडदान व धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़ा कार्य करता था. कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसके बाद काजल बच्चों के साथ पहाड़गंज स्थित अपने मायके चली आई थी. रविवार शाम सनी भी हल्द्वानी से बरेली पहुंचा. परिजनों का कहना है कि घर पहुंचने के बाद उसकी फोन पर पत्नी से बातचीत हुई थी. दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है. बातचीत के कुछ देर बाद ही सनी ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया और आत्मघाती कदम उठा लिया. जब तक परिजन उसे रोक पाते, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं.0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में पद्मिनी विहार योजना का भव्य शुभारंभ; 663 भूखंड ई-नीलामी से आवंटन शुरू
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में कपासन-भीलवाड़ा रोड पर यूआईटी की पद्मिनी विहार आवासीय योजना का भव्य शुभारंभ किया गया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत 663 आवासीय भूखंडों के ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर के अनुसार भूखंडों की दर 1,400 रुपये प्रति वर्गफीट निर्धारित की गई है। योजना के लिए 18 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। योजना में चौड़ी सड़कें, गार्डन, चिकित्सा सुविधा सहित विभिन्न नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जिला कलक्टर ने आवेदन और आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे क्षेत्र में सुनियोजित आवासीय विकास को गति मिलेगी。0
0
Report
Advertisement
NOIDA Authority ने 4 साल की सड़क रिसर्फेसिंग की जांच के आदेश दे दिए
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA CEO नोएडा अथॉरिटी ने पिछले 4 वर्षों में बनीं सड़क और सड़कों की हुई रिसर्फेसिंग के जांच के आदेश दिए, साल 2022 से 2026 तक के बीच की सड़क टेंडर की होगी जांच, चार साल तक नहीं टिकी सड़कें, सीईओ ने जांच के दिए आदेश, सड़क तय समय से पहले टूटी और उखड़ी, रखरखाव में लापरवाह ठेकेदारों पर भी एक्शन की तैयारी, बाजारी और गिट्टी उखड़ी मिली, ठेकदारों को ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा और जुर्माना वसूलेगा नोएडा अथॉरिटी0
0
Report
राजस्थान में खनन पट्टाधारकों द्वारा 50 लाख पौधे लगाकर विकास की राह
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर. उदयपुर में माइनिंग को लेकर सेमिनार. माइनिंग एट क्रॉसरोड्स- रेगुलेशन्स एंड रियलिटी विषय पर आयोजन. फैडरेशन ऑफ इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन इंडस्ट्री द्वारा आयोजन. सेमिनार में अतिरिक्त निदेशक खान (मुख्यालय) महेश माथुर ने कहा, खनन क्षेत्र में समय के साथ नियामकीय व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया. पूर्व में खनन पट्टों का आवंटन अपेक्षाकृत सरल था, जबकि वर्तमान में प्रक्रिया अधिक विस्तृत एवं जटिल हुई है. जो उद्योग प्रतिनिधि अपनी समस्याओं, सुझावों को प्रभावी ढंग से रख रहे विभाग उद्योग की उन समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है. राजस्थान में खनन पट्टाधारकों द्वारा 50 लाख पौधे लगाए जा रहे. इन पौधों की 90 प्रतिशत से अधिक सर्वाइवल रेट एक बड़ी उपलब्धि. देश में लगभग 60,000 खनन पट्टों में से करीब 20,000 राजस्थान में. पिछले 3 वर्षों में सर्वाधिक नीलाम खनिज ब्लॉकों में ग्रेनाइट का बड़ा योगदान. राज्य में 141 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी, जो देशभर में सर्वाधिक. राजस्थान में REE का पहला ब्लॉक भी नीलाम किया गया. उन्होंने कहा, खनिज विभाग और उद्योग साथ मिलकर राज्य का विकास करेंगे.0
0
Report
मीरजापुर में भारी बारिश से बाढ़, लोगों को राहत शिविर में सुरक्षित पहुंचाया गया
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर के लालगंज एवं सदर तहसील क्षेत्र में भारी बारिश और अतिवृष्टि से हालात बिगड़ गए हैं। बाढ़ की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार हलिया और नगर विधायक पं रत्नाकर मिश्र छानबे ब्लॉक में पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। डीएम के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम ने दिघुली गांव से 45 लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित राहत शिविर पहुंचाया, जबकि छानबे में 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया। मीरजापुर में लगातार हुई भारी बारिश के बाद कई गांवों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगुवार मौके पर पहुंचे, उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। सबसे अधिक प्रभावित दिघुली गांव में एसडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाकर 45 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को राम हरख इंटर कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचाया गया। शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल, बिस्तर और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था की गई है। छानबे ब्लॉक के भटेवरा गांव में सोमवार की शाम बारिश और बाढ़ के बीच करीब 15 लोग फंस गए। ग्रामीणों से मिली सूचना पर नगर विधायक पं रत्नाकर मिश्र ने जिला प्रशासन को अवगत कराया, जिस पर एसडीएम के साथ ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। पानी में फंसे लोगों को बचाया गया।0
0
Report
Advertisement
