110043
मोती नगर थाना पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार, 2 स्कूटी बरामद
New Delhi, Delhi:मोती नगर थाना पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को कर्मपुरा टर्मिनल के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम अजय है जो दिल्ली के विजय विहार का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 2 स्कूटी व एक मोबाइल को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 4 आपराधिक मामले दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने तीन मामलो को सुलझाने का दावा किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों का सम्मान: स्थानीय उत्पादों को मिला प्रोत्साहन
Jaipur, Rajasthan:राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर सायला उपखंड के जीवाणा में पारंपरिक हथकरघा बुनकरों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्थानीय बुनकर बुधाराम बुनकर ने अपने हाथों से तैयार पारंपरिक अंगवस्त्र और वस्त्र (पट्टू) पर नरेंद्र मोदी नाम लिखा हुआ पहनाकर मुख्य सचेतक का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान स्थानीय बुनकरों ने साफा, अंगवस्त्र, शॉल, दुपट्टे सहित विभिन्न हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, जिसे अतिथियों ने सराहा। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि हथकरघा उद्योग हमारी संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की पहचान है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से अधिक से अधिक स्वदेशी और हाथ से बने उत्पाद अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बुनकरों ने अपनी समस्याओं और सुझावों से भी मुख्य सचेतक को अवगत कराया। जोगेश्वर गर्ग ने उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार पारंपरिक उद्योगों के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है। समारोह में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला समूह, युवा और बड़ी संख्या में बुनकर परिवार मौजूद रहे। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम स्वदेशी उत्पादों के सम्मान और स्थानीय कारीगरों के उत्साहवर्धन का संदेश देकर संपन्न हुआ.0
0
Report
Muzaffarpur के 22 कुख्यात अपराधियों की जमानत रद्द करने का प्रस्ताव अदालत को भेजा जाएगा
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur: बिहार पुलिस ने 22 कुख्यात अपराधियों की जमानत निरस्त करने के लिए न्यायालय को प्रस्ताव भेजने की योजना बनाई है. पुलिस मुख्यालय और तिरहुत रेंज के डीआईजी के निर्देश के बाद ऐसे कुख्यात अपराधी जिन्होंने हाल ही में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आकर फिर से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो रहे हैं, उनके जमानत को निरस्त करने के लिए कोर्ट को सूची भेजी जाएगी. सम्राट चौधरी की सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए प्रयास कर रही है. नगर थाना की पुलिस ने दो अपराधियों के विरुद्ध जमानत निरस्त करने के लिए न्यायालय को प्रस्ताव भेजा है, और 20 अन्य को चिन्हित कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने की तैयारी है. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि 22 कुख्यात अपराधकर्मियों को चिन्हित किया गया है; उनमें वे शामिल हैं जो हाल ही में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आकर फिर से अपराध में संलिप्त पाए गए हैं.0
0
Report
सावन माह में बिरयानी की दुकान पर चला बुलडोजर, हिंदू संगठनों के विरोध पर प्रशासन का तत्काल एक्शन
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। सावन माह के दौरान बहेड़ी नगर में संचालित एक बिरयानी की दुकान को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा जताए गए विरोध के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। बताया जाता है कि सावन माह में बिरयानी की दुकान के संचालन को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दुकान पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, लेकिन पुलिस ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा। पुलिस प्रशासन ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। शिकायत मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई तथा पूरे घटनाक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखी गई। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी विवाद की स्थिति में प्रशासन को सूचना देने की अपील की। वहीं नगर पालिका निरीक्षक अहमद हसन ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई है। यदि कोई भी व्यक्ति नगर पालिका के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना रहा, जबकि पुलिस प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में ससुराल जाते युवक ट्रेन की चपेट में आकर दोनों पैर कटे; अस्पताल में भर्ती
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में पत्नी को मनाने ससुराल जा रहा युवक ट्रैन की चपेट में आ गया जिससे उसका दोनो पैर कट गया घायल को जीआरपी की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे बेहतर ईलाज के लिए डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया घटना आज शुक्रवार दोपहर थावे थाना क्षेत्र के थावे स्टेशन की है जहाँ ट्रैन की चपेट में आने से युवक का दोनो पैर कट गया पीड़ित थावे थाना क्षेत्र के रिखई टोला निवासी 30 बर्षीय अजहरुद्दीन है जो अपनी पत्नी को मनाने के लिए ससुराल जा रहा था तभी एओ ट्रैन की चपेट में आ गया जिससे उसका दोनो पैर कट गया जीआरपी के एएसआई ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक ट्रैन की चपेट में आ गया है मौके से उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया डॉक्टर ने ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है मामले की जांच की जा रही है पीड़ित थावे का रहनेवाला है0
0
Report
दिल्ली के मेहरौली-बरदरपुर रोड पर भारी जलभराव, यातायात ठप
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के काया माया मेहरौली बदरपुर रोड पर जल भराव की भीषण समस्या सामने आई है जहां बारिश की वजह से सड़के लबालब पानी से भरी हुई है तो वहीं सड़क पर दिल्ली में पहली बार बारिश के दौरान झरना भी देखने को मिला जहां तेज धारा के साथ सड़क पर झरना बह रहा था तो वही नीचे मेहरौली बदरपुर रोड पूरी तरह जलमग्न थी जिसके वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. जो तस्वीर आप देख रहे हैं यह तस्वीर है दिल्ली के काया माया स्थित मेहरौली बदरपुर रोड की जहां आप देख सकते हैं कि सड़क पर 3 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है जिससे यातायात प्रभावित हुई है और महरौली से बदरपुर की तरफ जाने वाला जो भी यात्री है वह इस जल भराव की वजह से दूसरा रास्ता अपना रहे हैं.0
0
Report
स्टेट गेस्ट हाउस में मंत्रियों की समिति बनी, सोनू, पाण्डेय, लिंडा और यादव शामिल
Ranchi, Jharkhand:छात्रों से बातचीत स्टेट गेस्ट हाउस में हो रही है। बात चीत के लिए मंत्री सुदिव्य सोनू, मंत्री दीपिका पाण्डेय, मंत्री चमरा लिंडा और मंत्री संजय यादव को कमेटी में शामिल किया गया है0
0
Report
Advertisement
कोटा विश्वविद्यालय में 24 साल बाद पेयजल संकट खत्म, चंबल जल पहुँचा परिसर
Kota, Rajasthan:कोटा विश्वविद्यालय को 24 साल बाद मिली पेयजल संकट से राहत, परिसर में पहुंचा चंबल का शुद्ध जल ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने वर्चुअली किया लोकार्पण, कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने प्रेशर वाल्व खोलकर की जलापूर्ति शुरू कोटा। कोटा विश्वविद्यालय की स्थापना के 24 वर्षों बाद परिसर में चंबल के शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति शुरू हो गई है। शुक्रवार को 10.80 करोड़ रुपये की लागत वाली पेयजल परियोजना का लोकार्पण ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने वर्चुअली किया। वहीं, कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने परिसर में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रेशर वाल्व खोलकर जलापूर्ति का शुभारंभ किया。 ऊर्जा मंत्री ने इसे विश्वविद्यालय के इतिहास का ऐतिहासिक क्षण बताते हुए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कुलगुरु प्रो. सारस्वत ने कहा कि वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होने से हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और हरित क्षेत्र को पर्याप्त पानी मिलेगा。 जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) द्वारा निर्मित इस परियोजना में 6.6 किमी लंबी पाइपलाइन, 500 किलोलीटर का उच्च जलाशय और 400 किलोलीटर का स्वच्छ जलाशय शामिल है। समारोह में कुलगुरु के एक वर्ष के सफल कार्यकाल की उपलब्धि पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।0
0
Report
महराजगंज के कोल्हुई कस्बे में युवक का शव फंदे से लटका
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज कोल्हुई कस्बे में युवक का शव फंदे से लटका मिला,बीती रात पत्नी से विवाद होने पर उठाया कदम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा कोल्हुई कस्बे में 35 वर्षीय दिनेश प्रजापति का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। दिनेश प्रजापति का बीती रात अपनी पत्नी से विवाद हो गया था और इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया था; सुबह परिजनों ने दरवाजा खोला तो अंदर शव लटक रहा था। थानाध्यक्ष ने कहा ऐसे में जांच proceeding के लिए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गोरखपुर-हादसे: एंबुलेंस पलटी, दो घायल, यातायात बहाल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिहार से मरीज लेकर गोरखपुर आ रही एक एंबुलेंस सतहवा ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस में सवार दो लोगों को चोटें आईं,जबकि चौरी चौरा पुलिस ने मरीज को सुरक्षित दूसरी एंबुलैंस से गोरखपुर भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही चौरीचौरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू कर यातायात भी बहाल कराया। यह तस्वीरें चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-देवरिया मार्ग स्थित सतहवा ओवरब्रिज की हैं, जहां शुक्रवार को तड़के एक एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस बिहार से एक मरीज को इलाज के लिए गोरखपुर लेकर आ रही थी। ओवरब्रिज पर पहुंचते ही चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और एंबुलेंस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एंबुलैंस में सवार सलमान पुत्र राजू और विकास कुमार घायल हो गए। दोनों को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गवाये घायलों तथा मरीज को दूसरी एंबुलैंस के जरिए गोरखपुर अस्पताल के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना के चलते गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मगर पुलिस ने तत्काल क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को हटवाया और यातायात को सामान्य कराया। समय पर राहत कार्य शुरू होने से किसी बड़ी जनहानि से बचाव हो गया। हादसे को लेकर सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि एंबुलेंस में मौजूद मरीज सुरक्षित रहा और उसे समय रहते दूसरी एंबुलैंस से अस्पताल भेज दिया गया। अगर हादसा अधिक गंभीर होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को हटाकर यातायात पूरी तरह बहाल करा दिया है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत में दामाद ने सास की हत्या कर शव जलाया, राख से मिली चूड़ियाँ
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला के अमरिया थाना क्षेत्र के जिठनिया गांव में एक दामाद पर अपनी ही सास की हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि सास अपनी बेटी मीना कुमारी को बार-बार घर बुला लेती थी, इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। 31 जुलाई की रात आरोपी महेंद्रपाल ने 65 वर्षीय मोहनदेई की हत्या कर दी और शव को घर के पास बने बूंगे में जला दिया। छह दिन बाद बेटे सुरेश कुमार ने गांव वालों के साथ राख हटाई तो जली हुई हड्डियां और चूड़ियाँ मिलीं। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। दरअसल 31 जुलाई की रात महेंद्र पाल अपनी सास के घर पहुंचा था और वहीं रुका था घर पर उसकी सास मोहनदेई के अतिरिक्त कोई और नहीं था मौका पाकर इसी दौरान महेंद्र ने उनकी हत्या कर दी। और बुंगे में शव रख कर आग लगा दी। घटना के 6 दिन बाद सुरेश को जली हुई राख में शक हुआ तो जब राख हटाकर देखा तो जली हुई हड्डियां मिली और चूड़ियाँ मिली। घटना की सूचना मिलते ही अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राख में मिले मानव अवशेषों तथा अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लिया। पुलिस ने पूरे घटनास्थल की बारीकी से जांच की। फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने की भी कार्रवाई की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को किस तरह जलाया गया। चूंकि शव पूरी तरह जल चुका होने का आरोप है, ऐसे में मामले की जांच में फोरेंसिक परीक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राख से मिले हड्डियों के नमूनों की वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर यह भी तय किया जाएगा कि बरामद अवशेष मोहनदेई के ही हैं या नहीं। इसके लिए डीएनए परीक्षण की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।0
0
Report
SC ने आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव याचिका पर रोक नहीं लगाई; इलेक्शन ट्रिब्यूनल सुनवाई जारी
Noida, Uttar Pradesh:छत्तीसगढ़ 2023 के विधानसभा चुनावों में पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए प्रतिद्वंदी उम्मीदवार की ओर से दायर चुनाव याचिका पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है। इसका मतलब है कि इलेक्शन ट्रिब्यूनल चुनाव याचिका पर सुनवाई करता रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले में दखल देने से इंकार कर दिया। बीजेपी उम्मीदवार विजय बघेल की ओर से दायर चुनाव याचिका में कहा गया है कि भूपेश बघेल ने वोटिंग से 48 घंटे पहले प्रचार पर रोक के नियम का उल्लंघन करते हुए जनसभा में हिस्सा लिया। भूपेश बघेल की ओर से कपिल सिब्बल ने कहा कि ये कोई जनसभा नहीं थी बल्कि एक प्राइवेट मीटिंग थी, उस वक्त CM होने के चलते बघेल के साथ बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मी और स्टाफ होता था, जिन्हें आम वोटर बताया जा रहा है। जस्टिस बागची ने कहा कि ये सब दावे जांच का विषय हैं, इस वक़्त सुप्रीम कोर्ट को दखल देने की कोई वजह नहीं दिखती।0
0
Report
कोटा के पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के लिए टीमें तैनात करने की मांग
Kota, Rajasthan:खतरनाक पिकनिक स्पॉट्स पर पुलिस, आपदा प्रबंधन और मेडिकल टीम तैनात करने की मांग हादसों पर लगाम लगाने के लिए भाजपा नेता राकेश नायक की अगुआई में संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन कोटा। बरसात के मौसम में कोटा संभाग के पिकनिक स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भाजपा नेता राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवारी को ज्ञापन सौंपा। नायक ने कहा कि चम्बल नदी घाटी और विंध्याचल पर्वत क्षेत्र में स्थित कई पिकनिक स्पॉट प्रशासनिक अनदेखी के कारण जानलेवा साबित हो रहे हैं। हाल ही में चूलिया जलप्रपात में भाजपा नेता नंदकिशोर वैष्णव के पुत्र ध्रुव वैष्णव की हुई असामयिक मृत्यु इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। यदि वहां सुरक्षा व चिकित्सा व्यवस्था होती तो यह हादसा रोका जा सकता था। बाइट राकेश नायक0
0
Report
Advertisement
टोडारायसिंह की क्रय-विक्रय सहकारी समिति की आमसभा में किसानों का हंगामा, अनियमितताओं के आरोप
Tonk, Rajasthan:लोकेशन :-टोडारायसिंह, टोंक विधानसभा क्षेत्र:- मालपुरा- टोडारायसिंह क्रय-विक्रय सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा में हंगामा, किसानों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप क्रय-विक्रय सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा किसानों के भारी विरोध और हंगामे के बीच विवादों में घिर गई। जिसमें किसानों ने समिति प्रबंधन पर समय पर खाद, बीज और कृषि दवाइयां उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। वही समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए बार-बार एक ही फर्म को टेंडर दिए जाने पर भी सवाल उठाए गए। किसानों ने संबंधित फर्म पर तुलाई के पैसे किसानो से वसूलने तथा 750 ग्राम अधिक वजन तोलने का आरोप लगाया गया। किसानों ने कहा कि पूर्व में फर्म का भुगतान संचालक मंडल की सहमति के बाद ही करने का प्रस्ताव पारित हुआ था, लेकिन इसके बावजूद क्रय विक्रय सहकारी समिति अधिकारियों द्वारा फर्म का भुगतान नहीं रोका गया। किसानों ने फर्म का भुगतान तत्काल रोकने, व पूर्व प्रबंधक के यात्रा भत्तों की जांच कराने तथा पूर्व प्रबंधक से जुड़ी शिकायतों की जांच उसी से कराए जाने पर भी कड़ा विरोध जताया। आरोपों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने आमसभा निरस्त करने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। इस पर सर्वसम्मति से आज आयोजित की गई आमसभा में बजट का अनुमोदन नहीं किया गया। 1.बाइट अध्यक्ष रामराज चौधरी क्रय विक्रय सहकारी समिति टोडारायसिंह 2.रामचंद्र गुर्जर पूर्व डीआर0
0
Report
अभिषेक बनर्जी का इलाज भारत में ही कराने पर जोर, लकेट चट्टोपाध्याय ने कहा
Chinsurah, West Bengal:যে ডাক্তারই লাগুক আমরা এনে দেবো,এখানেই চিকিৎসা করিয়ে উনি ভালো হয়ে উঠুন,অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায়ের বিদেশে চিকিৎসা করাতে যাওয়া প্রসঙ্গে বললেন লকেট চট্টোপাধ্যায়। বার বার হাইকোর্ট সুপ্রিম কোর্ট করছে অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় বিদেশ যেতে এত মরিয়া চোখের চিকিৎসার জন্য। এই প্রসঙ্গে রাজ্য বিজেপি সাধারণ সম্পাদক লকেট চট্টোপাধ্যায় আজ চুঁচুড়ায় এসে বলেন, এটাই খারাপ লাগে গরিব মানুষের জন্য স্বাস্থ্য সাথী কার্ড, নিজের জন্য বাইরে গিয়ে চিকিৎসা করানো। মানুষ যেটা দেখে এসেছে আমাদের সরকার তার জন্য সব রকম ব্যবস্থা করে দেবে। বাইরের যে ডাক্তারই লাগুক না কেন সবাইকে এনে দেওয়া হবে তার চিকিৎসা হবে। আমরা চাইব এস এস কে এম বা অন্য হাসপাতালে ভারতবর্ষেই উনি চিকিৎসা করান তাড়াতাড়ি সুস্থ হয়ে যান।।0
0
Report
जसराना स्थित विद्यालय शिव ओम पब्लिक स्कूल में भारतीय शास्त्रीय नृत्य पर आधारित कार्यक्रम में का आयोज
Jasrana, Uttar Pradesh:जसराना स्थित विद्यालय शिव ओम पब्लिक स्कूल में भारतीय शास्त्रीय नृत्य पर आधारित कार्यक्रम में का आयोजन किया गया जिसमें असम राज्य की विख्यात शास्त्रीय नृत्य नृत्यांगना मीनाक्षी मेखी ने अपनी प्रस्तुति दी उन्होंने नृत्य के माध्यम से बहुत सारी लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की नृत्य संगीत से संबंधित बच्चों से बहुत सारे प्रश्न पूछे जिनका सभी बच्चों ने सही उत्तर दिया कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने एक कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें स्कूल के बच्चों को बुलाकर उनको नृत्य की बारीकियां सिखाई पूरे कार्यक्रम को बच्चों ने बहुत ही धैर्य और लगन के साथ पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया यह कार्यक्रम शिकोहाबाद की संस्था शब्दम एवं स्पीक मेंके द्वारा संयुक्त रूप से किया अंत में विद्यालय के निदेशक अमले द्र कुमार लोधी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रस्तुत किया साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को नई जानकारियां मिलती हैं तथा उनको सीखने समझने का मौका मिलता है जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक होता हैइस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य हुकुम सिंह यादव कार्तिकेय लोधी गीता वर्मा माधुरी चौहान अभिषेक कुमार धर्मवीर बृजमोहन प्रियंका आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सुखविंदर सिंह ने किया0
0
Report
Advertisement
