110043
मोती नगर थाना पुलिस ने 2 वाहनचोरों को किया गिरफ्तार, 5 दुपहिया वाहन बरामद
New Delhi, Delhi:मोती नगर थाना पुलिस ने 2 वाहन चोरों को कर्मपुरा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान दीपक कुमार निवासी कर्मपुरा और आज़ाद उर्फ़ स्टैनली निवासी चन्दर विहार के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की चार स्कूटी व एक बाइक को बरामद किया है। इनके ऊपर पहले से ही वाहन चोरी के कई मामले दर्ज़ है। इनकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 5 मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ के कलाना मोबाइल शॉप फायरिंग: मुख्य आरोपी विशाल धानक गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) फायरिंग का मामला कलाना गांव में मोबाईल शॉप पर हुआ, जिला पुलिस ने मुख्य शूटर विशाल धानक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी हरियाणा की झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर की गई। फायरिंग में संदीप की मौत हो गई थी और मनीष गंभीर घायल हुआ था। एसपी नरेंद्र मीणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना के बाद डीएसपी रमेश माचरा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई थी। जांच के दौरन टीम ने अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य शूटर विशाल धानक का नाम प्रमुख था, जिसने सोशल मीडिया पोस्ट डालकर की गई हत्या की जिम्मेदारी ली थी। एसपी ने बताया कि विशाल समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से महत्वपूर्ण सबूत और घटनाक्रम से जुड़े सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है।0
0
Report
तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में तीन सियारों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में तीन सियारों की हत्या, वीडियो सामने आने पर उज्जैन में आरोपी गिरफ्तार मोबाइल से मिले हत्या के वीडियो, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज; वन विभाग ने अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की उज्जैन। उज्जैन के जीवाजीगंज थाना पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तंत्र-मंत्र के नाम पर तीन सियारों की हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मिथुन पिता राजू के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ और मोबाइल की जांच के दौरान ऐसे वीडियो मिले, जिनमें आरोपी तीन सियारों को उनके प्राकृतिक आवास से पकड़कर उनकी हत्या करता दिखाई दे रहा है। उज्जैन वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जीवाजीगंज पुलिस द्वारा आरोपी मिथुन पिता राजू को पकड़ा गया था। पूछताछ और मोबाइल की जांच के दौरान उसके फोन से तीन सियारों की हत्या के वीडियो मिले। मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने वीडियो की जांच की, जिसमें आरोपी द्वारा सियारों का शिकार और हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। अनुराग तिवारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने तीन सियारों को मारने की बात स्वीकार की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तंत्र-मंत्र से जुड़े अंधविश्वास और सियार के अंगों के उपयोग की भ्रांत के कारण आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। वन विभाग अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। वन विभाग की टीम आरोपी के स्थायी निवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई कर रही है, ताकि वन्यजीवों के अवशेष या अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें। अधिकारी के अनुसार सियार Golden Jackal वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित वन्यजीव है और उसकी हत्या गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित गैर-जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा न्यायिक हिरासत की मांग की जाएगी। वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने लोगों से अपील की है कि तंत्र-मंत्र के नाम पर फैलाई जाने वाली अफवाहों और अंधविश्वासों से दूर रहें तथा वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करें。0
0
Report
रंगनाथ थाने में पिता-पुत्र ने युवक पर चाकू से हमला कर हत्या की, गिरफ्तार
Katni, Madhya Pradesh:थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र में चाकू मारकर हत्या करने वाले पिता और पुत्र आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रंगनाथ थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक मंगल नगर थाना क्षेत्र में कन्हैया गौड़ और रमेश यादव के बीच विवाद हो रहा था तभी रमेश यादव का लड़का रितेश यादव चाकू लेकर पहुंच गया और कन्हैया गौड़ पर हमला कर के पिता रमेश यादव और पुत्र रितेश यादव भाग गए. स्थानीय लोगों ने घायल कन्हैया को जिला चिकित्सालय ले गए और उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. इसके बाद आरोपी बेटा और पुत्र फरार हो गए. रंगनाथ थाना की पुलिस ने आरोपी पिता रमेश यादव और बेटे रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के मंत्री का दावा: मॉनसून के लिए सब कुछ तैयार, विपक्ष पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: मॉनसून की तैयारियों पर दिल्ली के मंत्री पंकज सिंह ने कहा, "हमारी तैयारियों की बात करें, चाहे वह नगर निगम (MCD) हो या दिल्ली सरकार, हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। हमें नहीं लगता कि ऐसी कोई समस्या आएगी जिसे हम प्रभावी ढंग से हल न कर सकें। हमारे पास बेड उपलब्ध हैं, दवाइयों का स्टॉक है और डॉक्टर भी तैयार हैं..." SIR पर विपक्षी दलों के विरोध पर उन्होंने कहा, "विपक्ष का काम सिर्फ़ आरोप लगाना है... किसी का नाम SIR में शामिल होने पर भी वे इसे मुद्दा बना लेते हैं। वे नकारात्मक पहलुओं पर ही ध्यान देते हैं। विपक्ष के पास उठाने के लिए कोई असली मुद्दा नहीं है, इसलिए वे कुछ भी कहने के लिए आज़ाद हैं।", Return JSON only with the specified format.0
0
Report
डूंगरपुर में सूने मकान में चोरों ने तिजोरी खोल दी, चांदी और बर्तन चोरी
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर में सूने मकान में चोरों ने तिजोरी खोल दी, चांदी और बर्तन चोरी, वेंट को तोड़कर बदमाश घुसे डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के कतिसौर में चोरों ने एक सुने घर को अपना निशाना बनाया है। चोर घर से कई कीमती सामान चुरा कर ले गए। पीड़ित परिवार अहमदाबाद रहता है। परिवार के आने के बाद चोरी हुए वास्तविक समान का पता चल पाएगा। मामले के अनुसार कतिसौर निवासी गणेशलाल पुत्र कोदर लाल पंड्या जो अहमदाबाद में रोजगारत है, जिसका ब्राह्मणों के मोहल्ले में मकान है जिसमें चोरों ने घर के पीछे वेंट को तोड़कर अंदर घुसे। घर में रखे तिजोरी सहित सभी सामान बिखेर कर चोरी का प्रयास किया और तांबे एवं पीतल के बर्तन, तीन जोड़ी चांदी की पायजेब, दो चांदी की बगड़ी सहित चुरा कर ले गए। घटना की जानकारी पड़ोसी भगवती पंड्या ने दी। उन्होंने देखा कि पीछे वाला दरवाजा खुला होने पर गांव के उनके बहन आशा को दी। अंदर जाकर देखा तो सब सामान बिखरा हुआ था। कुछ रुपए और लॉकर्स की चाबी जो रखी थी जो नहीं मिल रही है। मकान मालिक अहमदाबाद से शाम तक घर पहुंचने के बाद और जानकारी मिल सकती है। इधर आबादी क्षेत्र में घर में चोरियों को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। इधर पुलिस के गश्त पर भी सवालिया निशान लग रहे है।0
0
Report
यमुनाजल समझौते को लटकाने का कांग्रेस पर आरोप, शेखावाटी में विरोध तेज
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस ने यमुना जल समझौते को लटकाए रखा यमुनाजल समझौते के बाद दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विजयी उत्सव जैसे स्वागत अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जी राजस्थान से खास बातचीत में भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर यमुनाजल समझौते को लटकाने और शेखावाटी की जनता से छलावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा लम्बे समय तक कांग्रेस ने राज किया, लेकिन शेखावाटी की जनता और आम जन के दर्द को नहीं समझा। उन्होंने बीजेपी सरकार को गरीब को गणेश मानकर पूजने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर डबल डाउन बार हत्या: प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: डबल डाउन बार हत्याकांड की जांच में पहुंचे जोनल आईजी मनोज कौशिक, घटनास्थल का किया निरीक्षण, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जमशेदपुर में डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना के युवक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को जोनल आईजी मनोज कौशिक शहर पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने एएसपी के साथ बैठक कर अब तक की जांच की जानकारी ली और अधिकारियों से घटना से जुड़े हर पहलू पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी。 बैठक के बाद जोनल आईजी मनोज कौशिक ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से पूछा कि घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और किस स्तर पर चूक हुई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जांच को तेज और निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए。 इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी है और परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में ही हिमांशु सिंह पर हमला किया गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई。 प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए डबल डाउन बार को सील कर दिया है। वहीं, पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या, शव बोरे में बरामद
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र के नूनफरा पंचायत के कोइली गांव से चार दिन पूर्व सात माह की गर्भवती खुशबू कुमारी लापता हो गई थीं. उनके पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव बोरे में फेंकने का आरोप लगाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की. बाद में सूचना मिली कि खुशबू कुमारी का शव ईंट भट्ठा के पास बोरे में फेका गया है. शव बरामद कर एफएसएल टीम के साथ जाँच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेजा गया है. एसएसपी ने कहा कि गायब महिला का बोरे में बंद शव बरामद हुआ, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.0
0
Report
गंगा में डूबने से 40 वर्षीय किसान की मौत, परिजनों में शोक
Munger, Bihar:गंगा में डूबने से 40 वर्षीय किसान की हुई मौत, परिजनों में शोक, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में आज मंगलवार को 40 वर्षीय व्यक्ति के डूबने का मामला प्रकाश.mode आया है। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा गंगा में डूबे हुए व्यक्ति का शव खोज कर निकाला गया, इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस दियारा इलाके गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया और पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र अंतर्गत जाफरनगर गांव निवासी शांति बिंद का पुत्र ललन बिंद के रूप में हुई है। वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के भाई रूपचंद सिंह ने बताया कि मेरा भाई आज सुबह गंगा स्नान करने के लिए गांव के समीप गंगा घाट गया हुआ था। इसी दौरान जैसे ही वह नहाने के लिए गंगा के पानी में उतर तभी स्वच्छ पानी में स्नान करने के लिए थोड़ी दूर आगे जैसे ही बढ़ा वैसे ही डूबने लगा, जिस वक्त हमारा भाई गंगा में डूब रहा था उस वक्त गंगा घाट पर सिर्फ छोटे-छोटे बच्चे थे जिस कारण किसी के द्वारा बढ़ाने का प्रयास नहीं किया गया। थोड़ी ही देर में बच्चों के द्वारा देखा गया कि गंगा में नहाने वाला व्यक्ति देखते ही देखते डूब गया। इसके बाद ग्रामीण बच्चों के द्वारा गांव में आकर इसकी जानकारी दी गई सूचना मिलते ही हम सभी ग्रामीण गंगा घाट पहुंचे और लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद गंगा में डूबे हुए व्यक्ति को खोज कर निकल गया बाहर निकलने पर उसे सीपीआर दिया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया। मृतक के भाई ने बताया कि गंगा में डूब कर मरने वाला व्यक्ति अपने पीछे पत्नी बिंदो देवी सहित 6 छोटे छोटे बच्चों को छोड़ गए। घटना के बाद मृतक की पत्नी को अब अपने 6 बच्चों के पढ़ाई के अलावा उसके भविष्य की चिंता sता रही है। मृतक के भाई ने बताया कि मृतक अपने घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। बाइट परिजन इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि गंगा में डूबने से एक कि मौत हुई है हमलोगों के द्वारा पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौप ढिया गया और आगे की कार्रवाई जारी है। जबकि इस घटना से गांव में भी शोक है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ ने मई 2026 में राजस्थान में NCD रैंकिंग में दूसरा स्थान पाया
Jaipur, Rajasthan:एनसीडी रैंकिंग : हनुमानगढ़ की बड़ी छलांग, राज्य में दूसरे स्थान पर पहुंचा जिला, दो माह में 13वें स्थान से दूसरे स्थान तक का सफर, नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्तापूर्ण कार्य का मिला परिणाम एनसीडी रैंकिंग : हनुमानगढ़ जिले ने राष्ट्रीय गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मई 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में करीबन 53 अंकों के साथ राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मार्च 2026 की रैंकिंग में जिला 13वें स्थान पर था, लेकिन जिला प्रशासन एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सुनियोजित प्रयासों, नियमित मॉनिटरिंग, डेटा गुणवत्ता में सुधार तथा फील्ड स्तर पर प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप मात्र दो माह में यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। यह रैंकिंग विभिन्न गतिविधियों की भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धि के आधार पर हर माह जारी की जाती है।0
0
Report
धामनोद में पानी की होदी में डूबकर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Dhar, Madhya Pradesh:धामनोद में राजराजेश्वरी मंदिर के समीप स्थित होटल देवेंद्र रेस्टोरेंट एंड ढाबे में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक चालकों के नहाने-धोने के लिए बनाई गई पानी की होदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई。 प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विक्रम बघेल, निवासी ग्राम सराई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश वह होटल परिसर में बनी पानी की होदी में डूब गया। सूचना मिलते ही डायल-112 एवं धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची。 थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की। इसके बाद एसडीओपी मोनिका सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने होदी से शव बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की तथा पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया。 पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से राशन पर्ची एवं गुटखा पाउच मिला है। फिलहाल युवक के होदी में डूबने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी。0
0
Report
पिथौरागढ़ जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी तत्काल भंग
Noida, Uttar Pradesh:पिथौरागढ़ की जिला महिला कांग्रेस पार्टी की तत्काल प्रभाव से कार्यकारिणी भंग कर दी गई0
0
Report
Advertisement
तेज रफ्तार कार हादसे में चार घायल, अस्पताल भेजे गए
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा जिला में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बाघामुड़ा-कापादह के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से खेत में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन तीन टुकड़ों में बिखर गया। दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो पुरुष, एक महिला और एक बच्ची शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कार मध्यप्रदेश के बालाघाट-सीवनी से हरदी खेकतरा जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं पंडरिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
बलिया के बेसमेंट जिम को प्रशासन ने सील कर दिया, सुरक्षा मानक नहीं मिले
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में बेसमेंट में चल रहे एक जिम को जिला प्रशासन ने सील कर दिया। दरसअल लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन लगातार बेसमेंट में व्यवसायिक कार्य करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रहा है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग और पुलिस बल निराला नगर गडवार रोड स्थित रॉयल जिम को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम ने बताया कि जिम में फायर सेफ्टी को लेकर कोई इंतजाम नहीं थे इसके अलावा बेसमेंट में जिम को अवैध तरीके से चलाया जा रहा था लिहाज़ा जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जिम को सील कर दिया। वही कहा कि बेसमेंट में किसी प्रकार का व्यावसायिक कार्य नहीं किया जा सकता आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।0
0
Report
शिक्षा विभाग: हर शनिवार नो बैग डे को रक्तदान जागरूकताCampaign से जोड़ेगा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शिक्षा विभाग की बड़ी पहल विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और मानवीय संवेदनाओं को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को आयोजित होने वाला 'नो बैग डे' केवल रचनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे रक्तदान जागरूकता अभियान से भी जोड़ा जाएगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक शनिवार को विद्यालयों में विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व और इसके सामाजिक योगदान के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए पोस्टर निर्माण, भाषण प्रतियोगिता, संवाद सत्र, समूह चर्चा और अन्य जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को बताया जाएगा कि स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है और समाज में इसकी कितनी महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा विभाग का मानना है कि अधिकांश विद्यार्थी अभी रक्तदान की आयु में नहीं हैं, लेकिन वे अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं। बचपन से ही इस विषय पर सकारात्मक सोच विकसित होने से भविष्य में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों में सेवा भाव, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता के प्रति संवेदनशीलता भी मजबूत होगी। विभाग के अनुसार इस पहल का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि बच्चों में जीवन बचाने की सोच विकसित करना भी है। भविष्य के रक्तदाता आज के विद्यार्थी ही हैं, इसलिए उन्हें प्रारंभिक स्तर से ही रक्तदान के महत्व से जोड़ना आवश्यक है। शिक्षा विभाग की इस पहल से समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार होने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
