110043
मोहन गार्डन थाना पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:मोहन गार्डन थाना पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को द्वारका मोड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम राजकुमार है जो नांगलोई का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक बटनदार चाकू बरामद किया है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिवनी में मुख्यमंत्री ने धान रोपकर धान महोत्सव का उद्घाटन किया
Bhopal, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में खेत में धान रोपा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सिवनी में किसान के खेत में धान रोपकर धान महोत्सव का शुभारंभ किया। मिट्टी और पानी से भरे खेत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ महिलाओं ने भी धान रोपाई की। उन्होंने रोपाई के पारंपरिक गीत "चंदन राजा को परहा गढ़ से, रानी सरुपा सकारी उठ से" गाकर पूरा वातावरण भक्तिमय और संगीतमय बना दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा धान रोपने से किसान और समस्त ग्रामीण उत्साह से भर उठे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेरे क्षेत्र में मुख्य रूप से सोयाबीन की खेती होती है। धान रोपने का यह मेरा पहला अनुभव है, इस अनुभव ने मुझे असीम प्रसन्नता मिली। उन्होंने कहा कि अगली बार मैं अपनी धर्मपत्नी को साथ लेकर आऊंगा जिससे वह भी इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बन सकें।0
0
Report
पूर्णिया सेंट्रल जेल से बांग्लादेशी नागरिक फरार, पुलिस छापेमारी में जुटी
Purnia, Bihar:पूर्णिया के सेंट्रल जेल परिसर स्थित विशेष निगरानी केंद्र से एक बांग्लादेशी नागरिक फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में जेल अधीक्षक की शिकायत पर के. हाट थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फरार बांग्लादेशी नागरिक की पहचान मन्ना, पिता जामशेद जलक सिकंदर के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश के अजीज नगर, थाना रूपगंज, जिला नारायणपुर का रहने वाला है। उसे सुपौल जिले की वीरपुर पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में फॉरेनर्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। मन्ना अपनी सजा पूरी कर चुका था। भारत सरकार की ओर से उसे वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी वजह से उसे पूर्णिया सेंट्रल जेल के विशेष निगरानी केंद्र में रखा गया था। बिहार कारा विभाग के निर्देश पर 31 मार्च 2026 को उसे वीरपुर उपकारा से पूर्णिया सेंट्रल जेल के विशेष निगरानी केंद्र में लाया गया था। 29 जून की दोपहर करीब 2:20 बजे वह वहां से फरार हो गया। घटना के बाद केंद्रीय कारा पूर्णिया सह विशेष निगरानी केंद्र के अधीक्षक मनोज कुमार ने के. हाट थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को आरोपी की तस्वीर और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई गई है। इसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े थानों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही जेल के सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है。0
0
Report
पारिवारिक विवाद के कारण भाजपा नेता पर गोली, गंभीर हालत में अस्पताल
Katihar, Bihar:पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, भाजपा नेता गंभीर रुप से घायल आपसी विवाद में गोलीबारी की यह घटना कटिहार जिला के सहायक थाना क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के कारण हुई। सिर्फ पानी बहाने को लेकर हुए मामूली विवाद में भाजपा नेता के भाई विकास यादव को घर में घुसकर गोली मार दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास यादव और उनके भाई अखिलेश यादव की पत्नी के बीच पानी बहाने को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अखिलेश यादव के साले बिट्टू यादव और चिट्टू यादव मौके पर पहुंचा और हथियार निकालकर विकास यादव पर गोली चला दी। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल विकास यादव को तुरंत सदर अस्पताल कटिहार पहुंचाया गया। जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में गोलीबारी की यह घटना हुई है। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और कांड दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
हाई कोर्ट: आर्य समाज प्रमाण से विवाह वैध नहीं, भरण-पोषण नहीं मिलेगा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के सिंगल बेंच ने वैवाहिक दर्जे और भरण-पोषण को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है, यदि कोई मुस्लिम महिला किसी हिंदू पुरुष से आर्य समाज मंदिर के रीति-रिवाजों से विवाह करती है, तो महज आर्य समाज द्वारा जारी विवाह और शुद्धि प्रमाण-पत्र के आधार पर उसे कानूनी रूप से विवाहित पत्नी का दर्जा नहीं दिया जा सकता। वैध वैवाहिक संबंध साबित न होने की स्थिति में महिला, पति से भरण-पोषण पाने की हकदार नहीं होगी। कोर्ट ने फैमिली कोर्ट मनेंद्रगढ़ के फैसले को सही ठहराते हुए महिला की क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया है।याचिकाकर्ता महिला शायना परवीन उर्फ राधिका सुमन, वर्तमान निवासी खोंगापानी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने दायर याचिका में कहा, उसका विवाह 15 जून 2017 को रायपुर के बैजानाथपारा स्थित आर्य समाज मंदिर में घनश्याम सुमन निवासी सारंगढ़ के साथ हुआ था। विवाह से पूर्व उसने शुद्धि संस्कार के जरिए वैदिक धर्म अपनाया था। शादी के करीब तीन साल बाद उसे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो गई। महिला ने अपनी याचिका में आरोप लगाती हुई बताया, इलाज का खर्च उठाने से बचने के लिए पति ने उसे मायके में छोड़ दिया। बाद में पति ने कविता नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। महिला ने बताया कि उसका पति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैजैपुर जांजगीर-चांप में सहायक ग्रेड-III के पद पर कार्यरत है और उसकी कुल मासिक आय लगभग 80,000 रुपये है। गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए महिला ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 144 के तहत ₹30,000 प्रति माह भरण-पोषण दिलाने की गुहार लगाई थी याचिकाकर्ता के पति घनश्याम सुमन ने कोर्ट में महिला को अपनी पत्नी मानने से साफ इनकार कर दिया। पति की दलील थी कि वह हिंदू है और महिला मुस्लिम है, उनके बीच कभी कोई वैध विवाह नहीं हुआ। उसने बताया कि वह महिला के संपर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से आया था। सहानुभूति और दोस्ती के नाते उसने महिला को कैंसर और उसके पिता की बीमारी के इलाज के लिए अप्रैल 2021 से सितंबर 2025 के बीच ऑनलाइन माध्यम से ₹9,07,900 और नगद ₹3,00,000 (कुल ₹12,07,900) की भारी-भरकम वित्तीय मदद दी थी। पति का आरोप था कि महिला उसे ब्लैकमेल कर पैसे वसूल रही थी और अब रकम वापस न करनी पड़े, इसलिए खुद को झूठी पत्नी बताकर कोर्ट पहुंच गई। पति ने यह भी बताया कि उसके सभी मेडिकल रिकॉर्ड में उसका नाम आज भी शायना परवीन ही दर्ज है और वह कोलियरी क्षेत्र में सुख-सुविधाओं के साथ किसी अन्य व्यक्ति की पत्नी के रूप में रह रही है।मनेंद्रगढ़ फैमिली कोर्ट ने 19 मई 2026 को जारी अपने आदेश में माना था कि महिला अपनी आजीविका चलाने में असमर्थ है, लेकिन वह यह साबित करने में पूरी तरह नाकाम रही कि वह घनश्याम की कानूनी रूप से वैध पत्नी है। कोर्ट ने आशीष मौर्य बनाम अनामिका धीमान मामले के न्यायिक सिद्धांत का हवाला देते हुए कहा था कि आर्य समाज द्वारा जारी प्रमाण-पत्र स्वतः ही विवाह की वैधानिकता सिद्ध नहीं करते। इस आधार पर फैमिली कोर्ट ने भरण-पोषण की अर्जी खारिज कर दी थी। फैमिली कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए महिला ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता महिला के अधिवक्ता अली अफजाल मिर्जा ने दलील दी कि दोनों 2017 से 2022 तक पति-पत्नी की तरह रहे। अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का हवाला देते हुए कहा, लंबे सहवास के आधार पर वैध विवाह की धारणा बनती है। उन्होंने दलील देते हुए कहा, भरण-पोषण के मामलों में फैमिली कोर्ट को विवाह की वैधता की इतनी सूक्ष्म जांच नहीं करनी चाहिए थी।हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है, फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों के तों, दस्तावेजों और साक्ष्यों का पूरी तरह मूल्यांकन करने के बाद ही यह आदेश दिया है। भले ही महिला खुद का भरण-पोषण करने में असमर्थ पाई गई हो, लेकिन जब तक पक्षों के बीच एक वैध वैवाहिक संबंध स्थापित नहीं हो जाता, तब तक वह BNSS की धारा 144 के तहत गुजारा भत्ता पाने की हकदार नहीं हो सकती।0
0
Report
Subrat Kumar Das ने NML के CEO पद संभाला; मजबूत संचालन की उम्मीद
Ranchi, Jharkhand:सुब्रत कुमार दास ने एनएमएल मुख्यालय, रांची में एनटीपीसी की कोल माइनिंग सहायक कंपनी, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार संभाला। विद्युत इंजीनियर श्री दास 1989 में एनटीपीसी में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में शामिल हुए थे। 37 वर्षों के अनुभव के साथ, उन्होंने सिंगरौली और तालचेर कनिहा में इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस और ऑपरेशन्स में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, इसके बाद वे एनटीपीसी के कॉर्पोरेट सेंटर में बिज़नेस एक्सीलेंस और बाद में फ्यूल मैनेजमेंट से जुड़े रहे। बिजली उत्पादन से खनन क्षेत्र की ओर उनका रुख 2024-25 में हुआ, जब उन्होंने एनएमएल की सबसे बड़ी कोल माइनिंग परियोजना, पकरी बरवाडीह में हेड ऑफ प्रोजेक्ट के रूप में जिम्मेदारी संभाली। अपने पूरे कार्यकाल में, उन्होंने प्लांट ऑपरेशन्स, फ्यूल मैनेजमेंट और प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन के क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल की है। उनकी सीईओ के रूप में नियुक्ति से एनएमएल को मजबूत परिचालन नेतृत्व मिलने की उम्मीद है, क्योंकि कंपनी भारत के ऊर्जा सुरक्षा परिदृश्य में एक बड़ी भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ रही है。0
0
Report
खंडवा: पत्नी-प्रेमी की साजिश से पति की हत्या; अदालत ने आजीवन कारावास सुनाई
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले के बोर्गांव क्षेत्र में पिछले साल अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पति Amīn की गोली मारकर हत्या करने वाली पत्नी शहनाज और उसके प्रेमी अख्तर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अदालत ने दोनों पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी किया। मामले के अनुसार शहनाज के चार बच्चे हैं; वह महाराष्ट्र में अख्तर से निकाह कर वापस अपने पूर्व पति अमीन के पास लौटी और उसके साथ फिर निकाह कर लिया। रात तीन बजे प्रेमी अख्तर अमीन के घर पहुंचा, शहनाज ने दरवाजा खोलकर अंदर बुलाया, आसपास के घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और अमीन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 13 माह पूर्व खण्डवा के बोर्गांव थाना क्षेत्र की है। हत्या के बाद आरोपी भाग गए थे, लेकिन आज खण्डवा न्यायालय ने दोनों को आजीवन कारावास के साथ जुर्माने से दंडित किया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में SIR की शुरुआत: मुस्लिम नामों की जाँच को लेकर डर कायम
New Delhi, Delhi:दिल्ली में आज से शुरू हो रही है स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR की शुरुआत 30 जून से 30 जुलाई तक चलने वाली प्रक्रिया में नई वोटर लिस्ट को लेकर तैयार की जा चुकी है पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश बिहार में एस ए आर की प्रक्रिया के बाद खासतौर पर मुसलमान में काफी डर देखा जा रहा है पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक बंगाल हो या फिर उत्तर प्रदेश या बिहार कई ऐसे मुस्लिम इलाके हैं जहां जाकर मुसलमानो के नाम एस ए आर प्रक्रिया में बाहर कर दिए गए ऐसे में दिल्ली में भी एस ए आर की शुरुआत हुई है जिसको लेकर जमात इस्लामी हिंद के वाइस प्रेसिडेंट मलिक मोतासीम खान ने कहा कि हमारे सामने पुराना रिकार्ड मौजूद है ऐसे में मुसलमानो को ज्यादा से ज्यादा इस प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहिए ताकि किसी का नाम ना कट सके।0
0
Report
राजस्थान HC ने RCA एडहॉक कमेटी निलंबित, IAS भास्कर सावंत प्रशासक नियुक्त
Jaipur, Rajasthan:इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आईएएस भास्कर ए सावंत को एसोसिएशन का प्रशासक नियुक्त किया है। अदालत ने उन्हें कहा है कि वे व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करें कि एसोसिएशन की प्रबंध समिति के चुनाव तीन माह में पूरे कर लिए जाए। अदालत ने उन्हें यह भी निर्देश दिए हैं कि वे 29 जुलाई तक अदालत को चुनाव कार्यक्रम से अवगत कराए। अदालत ने स्पष्ट किया है कि सभी जिला संघ प्रशासक के प्रति जवाबदेह होंगे और नियमित समिति गठित होते तक प्रशासक के नियंत्रण में रहेंगे। अदालत ने मामले में सहकारिता रजिस्ट्रार को पेश होकर बताने को कहा है कि क्यों ना उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई आरंभ की जाए। एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा और जस्टिस मनीष शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश राजीव प्रताप सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता पीयूष नाग ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने जून, 2024 को राजस्थान आरसीए की एडहॉक कमेटी का गठन किया था। कमेटी को तीन माह में एसोसिएशन के चुनाव कराने थे। कमेटी का कार्यकाल पूरा होने के बाद समय-समय पर उसका कार्यकाल बढा दिया गया। जबकि खेल अधिनियम में किसी खेल संघ की एडहॉक का कार्यकाल बढाने या पुनर्नियुक्ति का कोई प्रावधान नहीं है। याचिका में कहा गया कि दो साल से अधिक का समय बीतने के बाद अभी तक एडहॉक कमेटी ने आरसीए के चुनाव नहीं कराए है। जिसके चलते आरसीए की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। याचिकााकर्ता की ओर से बताया गया कि गत सुनवाई पर अदालत ने सहकारिता रजिस्ट्रार से जवाब मांगा था कि चुनाव नहीं कराने पर एडहॉक कमेटी के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, लेकिन रजिस्ट्रार की ओर से इसकी पालना नहीं की गई। दूसरी ओर भारत के लिए क्रिकेट खेल चुकी मेघा व मोहन सिंह की ओर से मामले में पक्षकार बनने के लिए दायर प्रार्थना पत्र में कहा गया कि यदि एडहॉक कमेटी चुनाव कराने का निर्णय लेगी तो भी आशंका है कि वह स्वतंत्र रूप से चुनाव नहीं कराएगी। ऐसे में पूर्व जजों के पैनल के जरिए चुनाव कराए। जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने एडहॉक कमेटी को निलंबित करते हुए आईएएस भास्कर ए सावंत को प्रशासक नियुक्त किया है।0
0
Report
चमोली के गैरसैंण में PMGSY सड़क निर्माण से ग्रामीणों को नई राहें
Karnaprayag, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत सीमांत जनपद चमोली के विकासखंड गैरसैंण में 15.375 किलोमीटर लंबा खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित कर दिया गया है। אדिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी ने बताया कि इस मोटर मार्ग का निर्माण 15 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। सड़क निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं सर्वकालिक आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस सड़क के निर्माण से कूनीगाड़ मल्ली, कूनीगाड़ तल्ली, कूनीगाड़ बिचली, कोठा, भण्डारीखोड़ सहित आसपास के अनेक गांवों के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच पहले की अपेक्षा अधिक आसान और तेज होगी। मोटर मार्ग बनने से स्थानीय किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को अपने कृषि, बागवानी एवं अन्य स्थानीय उत्पादों को गैरसैंण तथा चौखुटिया के बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। इससे परिवहन लागत में कमी आएगी, समय की बचत होगी तथा ग्रामीणों की आय और आजीविका को भी नई मजबूती मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने निर्माण कार्य के दौरान विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि खजूरखाल – भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।0
0
Report
Advertisement
बारिश ने नटवा अंडरपास में जलजमाव से यातायात बढ़ाया मुश्किल, गोवा लाल पानी निकालने में जुटे
Ukhdand, Uttar Pradesh:2 घंटे की हुई बारिश में ही खोल दिया सरकारी व्यवस्थाओं का पोल, नटवा स्थित अंडरपास में भारी जल जमाव के चलते यातायात हुआ बाधित, बस से लेकर मोटर बाइक सवारों व अन्य राहगीरो के लिए बना मुसीबत का सबक, मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गोवा लाल अपने विभाग के द्वारा पानी निकालने का कर रहे हैं प्रयास, वही इस समस्या की जानकारी अधिशासी अधिकारी गोवा लाल से मांगने पर उनके द्वारा कुछ भी कहने से किया गया इनकार。0
0
Report
रामनगर में तेज कार पेड़ से टकराई; चार युवक गंभीर रूप से घायल
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, सीताबनी-पाटकोट मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घटना की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा व पुलिस को दी. 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया. अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ह Harsh ने बताया कि घायल हुए युवकों की पहचान अंकित रावत, अमन वर्मा, अमन कुमार और अंकित कुमार के रूप में हुई है, सभी युवक काशीपुर के निवासी हैं. डॉ. ह Harsh के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद अंकित रावत और अमन की हालत गंभीर पाई गई, दोनों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. जबकि अन्य दो घायलों का उपचार रामनगर अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना की सूचना कोतवाली रामनगर पुलिस को दे दी गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि कार के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. इस हादसे ने पहाड़ी और वन क्षेत्रों से गुजरने वाले मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता को उजागर किया है. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सड़क पर पूरी सतर्कता के साथ वाहन चलाएं.0
0
Report
सुषिल कुमार: सीस्मोलॉजिस्ट से भू-विज्ञान के प्रमुख पद तक
Noida, Uttar Pradesh:Sushil Kumar Seismologist Former Scientist 'G' & Head Geophysics Professor AcSIR0
0
Report
Advertisement
SP ने धंबोला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया, सीएलजी बैठक में समस्या सुनी
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के एसपी मनीष कुमार आज धंबोला थाना क्षेत्र के दौरे पर रहे। अपने दौरे के दौरान एसपी ने धंबोला थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। वही थाना परिसर में एसपी ने जनसुनवाई व सीएलजी की बैठक लेते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था व अपराधिक मामलों को लेकर आमजन की समस्याएं सुनी। वही जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। अपने दौरे के दौरान एसपी ने धंबोला सीआई देवेंद्र देवल से लंबित प्रकरणों की विस्तृत जानकारी लेकर उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद थाना परिसर में सीएलजी, पुलिस मित्र एवं ग्राम रक्षक दल के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर आमजन से फीडबैक लिया तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। बैठक में एक रोचक लेकिन गंभीर मुद्दा भी सामने आया। भादर निवासी ज्योतिलाल बुझ ने कहा कि जब खाद खरीदने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है, तो शराब खरीदने के लिए ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं होनी चाहिए। उनका कहना था कि यदि शराब बिक्री आधार से जुड़ जाए तो एक व्यक्ति द्वारा अत्यधिक खरीदारी पर नियंत्रण रहेगा और सामाजिक बुराइयों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा। उनके इस सुझाव पर बैठक में मौजूद लोगों ने भी चर्चा की। बैठक में सीमलवाड़ा कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था, पीठ पुलिस चौकी में स्टाफ बढ़ाने, चौकी भवन का निर्माण शीघ्र शुरू कराने, विवेचनाओं को अधिक प्रभावी एवं निष्पक्ष बनाने, डीजे पर नियंत्रण, सामाजिक बैठकों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने, शराब के अड्डों पर कार्रवाई, बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को पुनः चालू कराने तथा अवैध मुर्गी-मांस की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। एसपी मनीष कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में जिले में 29 हत्याएं तथा करीब 300 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हुई थी। इनमें से अधिकांश लोगों की जान हेलमेट पहनने से बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा कि लोग हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान बचाने के लिए पहनें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग भी उतना ही आवश्यक है जितना पुलिस का। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को रात्रि गश्त और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।0
0
Report
#साई कॉलेज ऑफ #फार्मेसी में मेधावी विद्यार्थियों को मिला '#पंच #स्पेक्ट्रम #अवॉर्ड'।
Mau, Uttar Pradesh:#साई कॉलेज ऑफ #फार्मेसी में मेधावी विद्यार्थियों को मिला '#पंच #स्पेक्ट्रम #अवॉर्ड'। साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मऊ में 'पंच स्पेक्ट्रम अवॉर्ड-2026' का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बी.फार्म के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शोभा मुख्य अतिथि श्री अनूप कुमार (अपर पुलिस अधीक्षक, मऊ) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. ए.के. रंजन (सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट), डॉ. वैष्णवी जताना (फीटल मेडिसिन) व डॉ. विश्वजीत सिंह (कार्डियोलॉजिस्ट) की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी।0
0
Report
कांकेर में चोरी की रात: 5 दुकानों के ताले टूटे, 3 संदिग्ध CCTV में
Kanker, Chhattisgarh:कांकेर चोरी ब्रेकिंग। कांकेर के चारामा में चोरों का आतंक, एक रात में 5 दुकानों के ताले टूटे, सीसीटीवी में नजर आए 3 संदिग्ध, नेशनल हाईवे 30 के किनारे चोरों के बेखौफी अंदाज में चोरी से लोगो में दहशत, थाना से महज 300 मीटर दूर वारदात, जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
