icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीकर में सेफ्टी टैंक खुदाई के दौरान मजदूर की मौत

Sikar, Rajasthan:सीकर शहर में सेफ्टी टैंक खुदाई के समय गड्ढे में दबा मजदूर, मजदूर को 12 घण्टे बाद निकाला बाहर मजदूर की हुई मौत सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में पिपराली रोड पर आदर्श गर्ल्स हॉस्टल के पास शनिवार को सेफ्टी टैंक की खुदाई का काम करते समय मिट्टी धंसने से एक मजदूर मिट्टी में दब गया, जिसे 12 घण्टे बाद देर रात सिविल डिफेंस टीम ने बाहर निकाला. मजदूर सिकंदर की मौत हो गई. शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा. 12 घंटे से रेस्क्यू किया गया । सीकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने ने बताया कि मजदूर सीकर में इस्लामिया चौक के पास रहने वाला सिकंदर अली (28) पुत्र नवाब अली है। जो शनिवार को आदर्श गर्ल्स होटल के पास सीवरेज का काम करने के लिए आया था। इसी दौरान अचानक मिट्टी देने से वह दब गया। फिलहाल सिविल डिफेंस सहित अन्य मजदूरों के साथ रेस्क्यू किया है। मौके पर उद्योगनगर, थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मजदूर करीबन 20 से 22 फीट नीचे गहराई में दबा हुआ था। सिविल डिफेंस की टीम बार बार रेस्क्यू कर रही थी लेकिन मिट्टी धंसने से टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था क्योंकि आस-पास भी सेफ्टी टैंक बने हुए थे। इसके बाद बड़े पाइप लाकर वहां पर खुदाई की गई करीबन बारह घंटे बाद सिविल डिफेंस की टीम ने मिट्टी में दबे मजदूर सिकंदर को बाहर निकाला गया। हादसे में सिकंदर की मौत हो गई। सिकंदर के शव को सीकर के राजकीय अस्पताल की मौतरी में रखवाया गया है। आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

64 किलो 680 ग्राम डोडा-चूरा जब्त; दो सगे भाइयों को गिरफ्तार

Baran, Rajasthan:64 किलो डोडा-चूरा जब्त, दो सगे भाइयों को घर के पास ही दबोचा पुलिस को देख कार घुमाई, तलाशी पर डिक्की में मिला 7 कट्टे डोडा चूरा एंकर-बारां जिले के सारथल थाना पुलिस ने बरसत निवासी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 64 किलो 680 ग्राम डोडा-चूरा जब्त किया है। आरोपी कार की डिक्की में सात प्लास्टिक के कट्टों में डोडा-चूरा सप्लाई के लिए जा रहे थे। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली। भरकर एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि सारथल थानाधिकारी राधेश्याम मंडावत टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान ग्राम बरसत में एक कार पुलिस वाहन को देखकर अचानक वापस मुडने लगे और कार से उतरकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर कार की तलाशी ली। जिसमें कार की डिक्की में सात प्लास्टिक के कट्टों में डोडा-चूरा भरा मिला। जिसका वजन 64 किलो 680 ग्राम निकला। पुलिस ने कार चालक महेश सुमन और मनीष सुमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच छीपाबड़ौद थानाधिकारी गंभीर सिंह कर रहे हैं。 थानाधिकारी राधेश्याम मंडावत ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी कहीं से डोडा-चूरा लेकर आए थे। इसके बाद इसे कार से किसी स्थान पर सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनके घर के पास ही दोनों को पकड़ लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी डोडा-चूरा कहां से लेकर आए थे और इसे किसे सप्लाई करने वाले थे。
0
0
Report
Advertisement

योगी ने लखनऊ से हर घर तिरंगा यात्रा शुरू की; करोड़ों परियोजनाओं का लोकार्पण

Noida, Uttar Pradesh:हृदय में राष्ट्रभक्ति हो तो हर व्यक्ति के जीवन में समृद्धि लाना और विकास की नई ऊंचाइयों को छूना ही मुख्य ध्येय बन जाता है。 आज लखनऊ से 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत 'तिरंगा यात्रा- युवाओं के साथ' का शुभारंभ एवं 'काकोरी ट्रेन एक्शन' के शताब्दी समारोह में सहभाग कर अपने गौरवशाली इतिहास और वीर क्रांतिकारियों की स्मृतियों को नमन करूंगा。 इसके उपरांत 'विकास भी, विरासत भी' के भाव के साथ भगवान गौतम बुद्ध की पावन धरा जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज एवं बांसी विधान सभा क्षेत्रों में ₹311 करोड़ से अधिक लागत की 107 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित होगा。 Nation First के मंत्र को आत्मसात करते हुए विरासत के संरक्षण, सर्वांगीण विकास और हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए डबल इंजन सरकार पूर्ण रूप से संकल्पित है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बुलंदशहर: नाबालिग के दुष्कर्म-हत्या के आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर। मुठभेड़ में स्वाट टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल। गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। 1 अगस्त को ककोड़ हुए नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में था वांछित था मुठभेड़ में मारा जाने वाला मोनू । मुठभेड़ के दौरान मोनी का एक साथी फरार, तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी। मौके से पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद। गुलावठी थाना क्षेत्र में गांव छपरावत के पास स्वाट टीम व पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़। बाइट-
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top