icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

विधायक उमाकांत शर्मा ने दीपावली से पहले सड़कों की सफाई की

Vidisha, Madhya Pradesh:देर शाम को झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे विधायक, खुद की शहर की सफाई सिरोंज में दीपावली से पहले विधायक उमाकांत शर्मा ने स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित है। सड़कों पर जगह-जाने कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। ऐसे में विधायक उमाकांत शर्मा अपने साथियों के साथ देर शाम को सफाई करने पहुंचे.. हाथों में झाड़ू लेकर उन्होंने सड़कों पर फैले कचरे की सफाई की。 इस दौरान उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने की अपील की。 विधायक ने कहा कि स्वच्छता की जिम्मेदारी हर नागरिक की है。 दीपावली से पहले इस अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया..
0
0
Report
Advertisement

रायसेन में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मांगें पूरी न होने पर जारी

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन में आज से सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू हो गई है कर्मचारियों ने अपने पीएफ,नियमितीकरण और ठेका प्रथा खत्म करने की मांग की है और इस हड़ताल को मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहने की बात कही है। आपको बता दे की सफाई कर्मी महामाया चौक पर धरने पर बैठे है और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने आज से काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। प्रदेशव्यापी हड़ताल के समर्थन में कर्मचारियों ने पहले नगर पालिका भवन के नीचे एकत्रित होकर नारेबाजी की और अपनी मांगें पूरी करने की मांग की। इसके बाद महामाया चौक पर धरने पर बैठ गए।कर्मचारियों ने आज सुबह शहर के कुछ हिस्सों में सफाई की, लेकिन दोपहर बाद पूरी तरह काम बंद कर दिया।इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी और कई जगह कचरे के ढेर नजर आए कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पीएफ की राशि जमा करना,नियमितीकरण और ठेका पद्धति समाप्त करना सहित अन्य मांगें शामिल हैं।कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।उन्होंने चेतावनी दी है कि शनिवार से शहर में पूरी तरह सफाई कार्य बंद रखा जाएगा। वहीं सफाई कर्मचारी अध्यक्ष मोहन कुमार ने कह की जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मुन्नी बाई ने कहा की ठेका प्रथा खत्म नहीं हो जाती हमारी हड़ताल जारी रहेगी। दादा भाई एडवोकेट ने कहा की यूनियन के अध्यक्ष की मांग पर ये हड़ताल की गई है और मांगे माने जाने तक जारी रहेगी।
0
0
Report

शहर को चमकाने वाले हाथों का सम्मान, उन्नाव में 735 सफाई कर्मचारियों को मिला सम्मान

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow4m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सफाई कर्मचारियों के सम्मान में आज नगर पालिका परिषद उन्नाव की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने लगभग 735 सफाई कर्मचारियों सहित पालिका के अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि भानू मिश्रा ने कहा कि जिस तरह देश की सीमाओं पर सैनिक हमारी रक्षा करते हैं, उसी तरह सफाई कर्मचारी शहर को बीमारियों से बचाने और स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं। ये कर्मचारी शहर के असली स्वच्छता सैनिक हैं, जिनकी मेहनत से शहर स्वस्थ और सुंदर बनता है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से सफाई कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि काम के दौरान उन्हें सुरक्षा मिल सके। वर्दी पहनकर काम करने के लिए दी जाती है, न कि घर पर रखने के लिए। उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में नगर पालिका की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और जो काम 20 वर्षों में नहीं हो सके, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया गया है। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि उनके कार्यकाल में सफाई कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की परंपरा शुरू हुई है। कर्मचारियों के पीएफ और ईसीएस जैसी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पालिका कर्मचारियों के हितों और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

कर्णप्रयाग के बाजारों में धनतेरस की रौनक: सोना-चांदी व बर्तनों की खरीदारी तेज

Karnaprayag, Uttarakhand:दीपावली पर्व से पहले धनतेरस के अवसर पर आज कर्णप्रयाग नगर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो चुकी थी, जो देर शाम तक जारी रही। धनतेरस के शुभ अवसर पर लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों, बर्तनों, मिठाइयों और अन्य घरेलू सामानों की जमकर खरीदारी की。 धनतेरस को लेकर नगर के मुख्य बाजार में दुकानदारों ने विशेष तैयारियां की थीं। बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिली। धनतेरस पर नए बर्तन और धातु की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है, जिसके चलते लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार स्टील, पीतल, तांबे और अन्य धातुओं के बर्तनों की खरीदारी की। वहीं सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। दीपावली के त्योहार को देखते हुए लोग घरों के लिए मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते नजर आए। वहीं बच्चों और युवाओं में पटाखों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बाजार में सजी पटाखों की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही。 बाजार में बढ़ती भीड़ और सड़क किनारे लगी अस्थाई दुकानों के चलते नगर की यातायात व्यवस्था भी काफी प्रभावित रही। मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई और कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के बाजार पहुंचने से पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा。 कुल मिलाकर धनतेरस के अवसर पर कर्णप्रयाग का बाजार पूरी तरह त्योहार के रंग में रंगा नजर आया। बाजार में उमड़ी भीड़ और दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे भी खिले रहे। दीपावली से पहले धनतेरस के इस अवसर ने नगर के बाजारों में उत्सव और उल्लास का माहौल बना दिया。
0
0
Report

धनतेरस पर महंगाई की मार: सोना-चांदी में कारोबार फीका

Singrauli, Madhya Pradesh:• धनतेरस पर बाजारों में रौनक, लेकिन सोने-चांदी की दुकानों से ग्राहक नदारद... • महंगाई ने बिगाड़ी धनतेरस की खरीदारी, सर्राफा कारोबारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी। • व्यापारियों का दावा—पिछले साल के मुकाबले इस बार 30 प्रतिशत भी नहीं हो रहा कारोबार। • पिछले साल हजारों चांदी के सिक्कों की हुई थी बिक्री, इस बार महज 40 से 50 सिक्कों तक सिमटा कारोबार। • सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के बजाय लोग केवल शगुन के लिए कर रहे छोटी-मोटी खरीदारी। • बाजार में झाड़ू, मिट्टी के बर्तन और मां लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी जारी, लेकिन सर्राफा बाजार में मायूसी। सिंगरौली। धनतेरस पर बाजारों में रौनक तो खूब दिखाई दे रही है, लेकिन सोने-चांदी के कारोबार की चमक इस बार फीकी पड़ गई है। जिस धनतेरस पर सर्राफा दुकानों में सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी, वहां इस बार खरीदारों की आवाजाही काफी कम नजर आ रही है। सोना-चांदी खरीदने की परंपरा पर महंगाई भारी पड़ती दिखाई दे रही है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार 20 प्रतिशत भी कारोबार नहीं हो पा रहा है। अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए बैठे व्यापारियों को इस बार निराशा हाथ लगती दिखाई दे रही है। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, पिछले साल धनतेरस पर दुकानों में सैकड़ों ग्राहक सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदने पहुंच रहे थे। इस बार ज्यादातर लोग केवल शगुन के तौर पर छोटी-मोटी खरीदारी कर रहे हैं। चांदी के सिक्कों की बिक्री में भी भारी गिरावट बताई जा रही है। व्यापारियों का दावा है कि पिछले साल जहां हजारों की संख्या में चांदी के सिक्के बिके थे, वहीं इस बार अब तक महज 40 से 50 सिक्कों की बिक्री हो पाई है। सर्राफा व्यापारी जितेंद्र शर्मा का कहना है कि पिछले साल दुकान में ग्राहकों की अच्छी भीड़ थी, लेकिन इस बार खरीदारी करने वालों की संख्या काफी कम है। वहीं, दुकानों पर खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों का भी कहना है कि महंगाई के चलते इस बार उनका बजट प्रभावित हुआ है। कई लोग सोने के आभूषण खरीदने के बजाय सिर्फ चांदी के सिक्के खरीदकर लौट रहे हैं। हालांकि, शहर के बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। लोग झाड़ू, मां लक्ष्मी की मूर्तियां और मिट्टी के बर्तन सहित अन्य पूजन सामग्री खरीद रहे हैं, लेकिन सर्राफा बाजार इस रौनक से अछूता नजर आ रहा है। कुल मिलाकर धनतेरस पर बाजार तो गुलजार है, लेकिन सोने-चांदी के कारोबार में मायूसी छाई हुई है। त्योहारों के इस बड़े अवसर पर अच्छी बिक्री की उम्मीद करने वाले सर्राफा व्यापारियों के सामने महंगाई बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है। इस बार धनतेरस पर परंपरा तो कायम है, लेकिन महंगाई के चलते खरीदारी का उत्साह और बाजार की चमक दोनों फीकी पड़ती दिखाई दे रही हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top