नाबालिग समेत 4 लुटेरों को कीर्ति नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक मोबाइल व कैश बरामद
New Delhi, Delhi:कीर्ति नगर थाना पुलिस ने नाबालिग समेत 4 लुटेरों को जवाहर कैंप से पकड़ा है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम मोहन, हिमांशु और दीपक है जबकि चौथा आरोपी नाबालिग है। ये सभी कीर्ति नगर के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से लूटा हुआ एक मोबाइल और 7500 रूपए नकद बरामद किये है। इनके ऊपर पहले से ही 10 आपराधिक मामले दर्ज है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
