दिल्ली में ख्याला पुलिस ने दो संदिग्ध बदमाशों को किया गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली के ख्याला थाना पुलिस ने रघुबीर नगर से लूटपाट की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्नी और सूरज, जेजे कॉलोनी के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से दो बटनदार चाकू बरामद किए। पश्चिम जिले के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई थी। रघुबीर नगर में ट्रैप लगाने के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
