icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुरादाबाद के कोचिंग सेंटरों में आग, फायर विभाग ने एनओसी और सुरक्षा चेक शुरू कर दिए

Moradabad, Uttar Pradesh:लखनऊ में कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद फायर विभाग की टीमें एक्शन में हैं। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी खुद फोर्स के साथ कोचिंग सेंटरों में जाँच कर रहे हैं। Zee मीडिया ने मुरादाबाद के बड़े आकाश इंस्टिट्यूट में फायर विभाग की टीम के साथ वास्तविकता जाँच की, जहाँ जहाँ आग प्रकरण हुए वहाँ वही समस्या मौज़ूद मिली; पूरी तरह से शीशे से बंद मिला कोचिंग इंस्टिट्यूट। अगर ऐसी स्थिति में आग लगती है तो घुटन की समस्या होने का खतरा है। Zee मीडिया के कैमरे के सामने कोचिंग इंस्टिट्यूट में लगे फायर उपकरणों को छात्रों और कर्मचारियों से फायर ब्रिगेड के अधिकारीों ने चलवाकर देखा। फायर उपकरण सही मिले लेकिन कोचिंग इंस्टिट्यूट पूरी तरह से शीशों से बंद मिले। Zee मीडिया के संवाददाता ने कर्मचारियों और फायर विभाग के अधिकारी से बात की तो उन्होंने कमी मानी और सुधार के लिए उचित इंतजाम की बात कही। संचालक बोले एसी के कारण पूरे कोचिंग को शीशे से कवर किया गया। वहीं मुख्य अग्नि शमन अधिकारी राजीव कुमार पांडेय ने कहा मुरादाबाद में 4 मुख्य कोचिंग सेंटरों को फायर की एनओसी नहीं होने पर नोटिस दिया गया है, बाकी चिन्हित कर कार्यवाही होगी। CFO ने कहा मुरादाबाद में सिर्फ 14 कोचिंग सेंटरों को फायर एनओसी प्राप्त है, बाकी की जाँच जारी।
0
0
Report

कोटा में सर्व समाज का प्रदर्शन: प्रशासन के ढीले रवैये के खिलाफ व्यापक नाराजगी

Kota, Rajasthan:प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ सर्व समाज में नाराजगी 25 जून को संभागीय आयुक्त कार्यालय पर सर्व समाज करेगा प्रदर्शन पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने केडीए और पुलिस पर लगाया सौतेला व्यवहार का आरोप कोटा में गुर्जर, भील सहित अन्य सर्व समाजों ने केडीए, वन विभाग और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। आगामी 25 जून को कोटा की धरती पर सर्व समाज की ओर से प्रशासन की लचिली व्यवस्था के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर कोटा उत्तर से पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने आज प्रेसवर्ता कर प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। गुंजल ने कहा कि गुर्जर सहित अन्य जातियों के खिलाफ बहुत बड़ा षडयंत्र किया जा रहा है इन लोगो को जीने नहीं दिया जा रहा है। कोटा विकास प्राधिकरण और वन विभाग ने लोगों को काफी परेशान कर दिया है। जिन गांवो में 400 से लोग रह रहे है उन गांवो के साथ ये सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। गांव के लोग जिन जंगलों में जानवरों को चारा और पत्तियां खिलाने ले जाते थे वहां पर अब उनसे हजारो रूपए का जुर्माना वसूला जा रहा है। इसलिए प्रशासन के इस र्दुव्यवहार के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बाइट: प्रहलाद गुंजल, पूर्व विधायक
0
0
Report

नालंदा में मॉब लिंचिंग के विरोध में प्रदर्शन, दोषियों की कड़ी सजा की मांग

Pariaunna, Bihar:ऐंकर: राजगीर के मलमास मेला के दौरान झुनकिया बाबा मंदिर के समीप हुई कथित मॉब लिंचिंग की घटना में दो दलित युवकों की मौत के बाद जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में मंगलवार को बिहारशरीफ में एक विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जिसमें कांग्रेस नेता शकील खान अमर आजाद और सांसद पप्पू यादव समेत हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। श्रम कल्याण केंद्र मैदान से शुरू हुआ यह विशाल जुलूस शहर के कागजी मोहल्ले में ही पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इस दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर दलितों पर हो रहे अत्याचार और मॉब लिंचिंग की घटनाओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह केवल दो व्यक्तियों की हत्या का मामला नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल है। इस विरोध मार्च में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज में मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन को लेकर कई जगह बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो में प्रेमी रिहाई के लिए युवती टावर पर चढ़ी, पुलिस मिन्नतें कर रही

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में फिर टावर पर इश्क का ड्रामा, प्रेमी को जेल से छुड़ाने के लिए युवती टावर पर चढ़ी, कूदने की धमकी. टावर के नीचे लोगो की भीड़। थाना प्रभारी करते रहे मिन्नत। बताते चले बोकारो में प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ने का सिलसिला थम नहीं रहा। चंद्रपुरा में होमगार्ड जवान का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गोमिया में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती की मांग है कि रांची के उसके प्रेमी को तेनुघाट जेल से रिहा किया जाए, तभी वो नीचे उतरेगी। पुलिस और ग्रामीणों के समझाने पर भी वो कूदने की धमकी दे रही है। मौके पर नेट बिछाया गया है। बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के ढेंढे गांव में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब ललपनिया थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की रहनेवाली एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने गिरने का हवाला देकर नीचे उतरने को कहा, लेकिन युवती जिद पर अड़ी रही। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। युवती का कहना है कि रांची के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और वो उसी से शादी करना चाहती है। लेकिन पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है। युवती की जिद है कि जब तक प्रेमी को रिहा नहीं किया जाता, वो टावर से नीचे नहीं उतरेगी। उसने कूद जाने की धमकी भी दी है। सूचना पर ललपनिया थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं। गोमिया थाना पुलिस भी पहुंच गई है। एहतियातन टावर के चारों ओर नेट बिछाया गया है। पुलिस युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी है। सुबह से चढ़ी है। हम लोग चिल्ला रहे हैं बेटी उतर जाओ, पर मान नहीं रही। बोल रही है बॉयफ्रेंड को जेल से निकालो तभी उतरूंगी। पुलिस भी समझा रही है। युवती को समझाने का प्रयास जारी है। ये वही युवती है जिसके अपहरण का केस परिजनों ने दिया था। रांची से बरामदगी के बाद आरोपी युवक को जेल भेजा गया है। नियमानुसार कार्रवाई हुई है। युवती को सुरक्षित उतारना पहली प्राथमिकता है.
0
0
Report

Beebiram Ji Scheme to be Implemented from July 1; Training Held in Dongarpur

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर जिला परिषद डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर इसके बाद एंकर इंट्रो आगामी 1 जुलाई से प्रभावी होने जा रही Government की महत्वाकांक्षी योजना Beebiram Ji को लेकर डूंगरपुर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज योजना से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों और तकनीकी स्टाफ के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें कार्मिकों को योजना को धरातल पर सुचारू रूप से लागू करने और संबंधित कार्मिकों को इसके तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया। जिला परिषद सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, एसीईओ अनिल पहाड़िया सहित सभी विकास अधिकारी, एमआईएस मैनेजर, सहायक इंजीनियर और प्रत्येक पंचायत समिति से दो-दो जेटीए ने भाग लिया। जयपुर से ट्रेनिंग लेकर आए मास्टर ट्रेनर्स ने योजना को धरातल पर सुचारू रूप से लागू करने और संबंधित कार्मिकों को इसके तकनीकी पहलुओं के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़ ने बताया कि 1 जुलाई को योजना का क्रियान्वयन शुरू होना है। इसलिए सभी तकनीकी स्टाफ और योजना को धरातल पर क्रियान्वित करने वाले अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने इस मौके पर योजना के तहत मिलने वाले मुख्य लाभ को गिनाया। उन्होंने बताया कि योजना में श्रमिकों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए भुगतान की अवधि को 15 दिनों से घटाकर 7 दिन कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत श्रमिकों के कार्य दिवसों की संख्या बढ़ाकर 125 दिन की गई है। इस योजना के तहत जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। योजना को सीधे आजीविका से जोड़ा गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। महानरेगा से इतर, इस योजना में पहली बार बागवानी और मेडिकल जैसे अन्य महत्वपूर्ण विभागों की योजनाओं का भी सीधा कन्वर्जेंस (विलय) किया जा सकेगा, जिससे सीधा लाभ श्रमिकों को मिलेगा। प्रशिक्ष प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि शुरुआत में कुछ व्यवहारिक चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन योजना में कई बेहतरीन प्रावधान हैं जो भविष्य में श्रमिकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
0
0
Report

चाकसू नगरपालिका शिविर: 47 पट्टे वितरित, पांच लाख ऋण स्वीकृति और पौधारोपण संदेश

Dudu, Rajasthan:जिला :जयपुर विधानसभा:चाकसू लोकेशन:चाकसू चाकसू नगरपालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का विधायक रामावतार बैरवा ने निरीक्षण किया। पट्टे वितरित कर सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश। शिविर में पात्र लाभार्थियों को 47 पट्टों का वितरण किया गया। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को पांच लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए। शिविर में आमजन को मिल रही है राहत, 13 नामांतरण प्रकरणों सहित विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विधायक रामावतार बैरवा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी डॉ. बनवारी लाल मीणा ने शिविर में संचालित कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की। बाइट- रामावतार बैरवा, विधायक चाकसू बाइट - डॉ. बनवारी लाल मीणा, अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका चाकसू
0
0
Report
Advertisement

चुनौतीपूर्ण समय के बाद एक्सपीरियशनल टूरिज्म से भारत में पर्यटन की नई धारा

Bharatpur, Rajasthan:एंकर कोविड के बाद दुनिया भर में पर्यटन की प्रवृत्ति बदली है. अब पर्यटक केवल ऐतिहासिक स्मारकों को देखने के बजाय अनुभव आधारित (एक्सपीरियंसियल) पर्यटन को प्राथमिकता दे रहे हैं. इसी कारण मॉन्यूमेंटल टूरिज्म में कुछ गिरावट आई है, जबकि देश का समग्र पर्यटन लगातार बढ़ रहा है. भरतपुर आए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा. भरतपुर, धौलपुर और डीग के जाटों को केंद्रीय ओबीसी आरक्षण देने के मुद्दे पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि मामला आयोग के विचाराधीन है. ऐसे विषयों पर मंत्री के तौर पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भरतपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विदेशी पर्यटकों की संख्या में आई कमी को टिकट दरों से जोड़ने की धारणा को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट शुल्क निर्धारित करने की व्यवस्था नई नहीं है. यह लंबे समय से डॉलर की विनिमय दर के आधार पर तय होती रही है. अधिकांश देशों में भी ऐसी व्यवस्था है. ऐसे में केवल टिकट की कीमतों को विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी का कारण मानना सही नहीं होगा. उन्होंने कहा कि कोविड के बाद वैश्विक परिस्थितियों और भू-राजनीतिक बदलावों ने लोगों की सोच और यात्रा के तौर-तरीकों को प्रभावित किया. पहले पर्यटक एक स्मारक या ऐतिहासिक धरोहर को देखने के उद्देश्य से यात्रा करते थे, लेकिन अब वे स्थानीय संस्कृति, खानपान, जीवनशैली और नए अनुभवों को जानने-समझने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं. इसी कारण एक्सपीरियंसियल टूरिज्म तेजी से लोकप्रिय हुआ. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत सरकार इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक स्मारकों और धरोहर स्थलों पर पर्यटकों के लिए नए अनुभव विकसित करने की दिशा में काम कर रही है. उनका मानना है कि इन प्रयासों के बाद स्मारक आधारित पर्यटन में आई कमी भी धीरे-धीरे दूर होगी और पर्यटकों की संख्या फिर से बढ़ेगी.
0
0
Report

VIP मूवमेंट के दौरान मोमोज के ठेले पर खौलता पानी गिरा, युवती झुलसी

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड पर मोमोज का ठेला लगाने वाली एक युवती ने पुलिसकर्मी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि VIP मूवमेंट के दौरान सड़क खाली कराने के लिए पुलिस द्वारा ठेला हटाए जाने के दौरान खौलता पानी उस पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।पीड़िता की बड़ी बहन ने रामनगरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 जून की शाम वह अपनी छोटी बहन के साथ जगतपुरा महल रोड पर मोमोज का ठेला लगा रही थीं। इसी दौरान VIP काफिले की सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी सड़क खाली कराने पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने ठेला तुरंत हटाने का दबाव बनाया। बहनों ने पुलिसकर्मियों से कुछ समय देने का अनुरोध किया क्योंकि मोमोज के लिए बर्तन में पानी खौल रहा था। शिकायत के अनुसार, पुलिसकर्मी ने जबरन ठेला पीछे की ओर धक्का दे दिया, जिससे खौलता पानी रेशु गुप्ता पर गिर गया। घटना में उसके हाथ, छाती, पेट और जांघ झुलस गईं। खुशबू गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मां और दोनों बहनों पर आ गई। वर्ष 2022 में फिजियोथैरेपी की पढ़ाई के लिए जयपुर आने के बाद परिवार प्रतापनगर क्षेत्र में किराये से रहने लगा। आजीविका चलाने के लिए दोनों बहनों ने जगतपुरा में मोमोस का ठेला शुरू किया, जिसकी कमाई से परिवार का खर्च चलता है।पुलिस द्वारा घटना से जुड़े CCTV फुटेज की जांच करवाई जा रही है। पूरे मामले की जांच एसआई गोवर्धन प्रसाद को सौंपी गई है।
0
0
Report

बिहार: एनकाउंटर की न्यायिक जांच और मंत्री दिलीप जायसवाल का ईमानदारी का अभियान

Patna, Bihar:भरत तिवारी एनकाउंटर पर राजनीति घमासान के बीच बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने बहुत ही संवेदनशीलता के साथ न्यायिक जांच की घोषणा की है घटना की अब न्यायिक जांच होगी कि आखिर भरत तिवारी के पास अवैध हथियार कहां से आया और पुलिस ने उनका किस तरह से एनकाउंटर किया है मंत्री ने कहा कि जब जांच होगी तो यह पता चलेगा कि भरत तिवारी कैसे अपने पास अवैध हथियार रखता था अवैध हथियार से कैसे लोगों को डराने का काम वह करता था और एनकाउंटर के समय पुलिस से क्या गलती हुई, इस सभी चीजों की जांच होगी डिलीप जायसवाल ने कहा की मंत्रियों की ईमानदारी होना जरूरी है उन्होंने कहा कि मेरा दो अभियान है. पहला यह कि मंत्री ईमानदार बने. मिनिस्टर ईमानदार होगा, तभी नीचे कार्रवाई संभव है इसलिए पहला काम है कि मंत्री को ईमानदार होना होगा मेरा दूसरा अभियान है भ्रष्टाचारियों पर प्रहार करना मंत्री अगर इमानदार है तो उनके कलम में ताकत होगी तब मंत्री कलम की ताकत से भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करेगा. मेरा अभियान जारी है और जारी रहेगा
0
0
Report
Advertisement

जुए-शराब के कारण छतरपुर के कितपुरा में पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला

Chhatarpur, Madhya Pradesh:यह छतरपुर के कितपुरा गांव में देखने को मिला जहाँ जुआं में रूपये हारकर शराब पीकर आये पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. कितपुरा निवासी महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति रोज जुआ खेलकर और शराब पीकर आता है, जिसका विरोध उसकी माँ ने किया तो रात के अंधेरे में शराब में धुत्त पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. पति रात में जुआ में रूपये हार गया था और हार की वजह से उसने जमकर शराब पी और फिर शराब के नशे में घर आकर अपनी पत्नी से रूपये की मांग की. पत्नी ने उससे रूपये नहीं दिये तो पति ने उससे लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई कर दी और फिर लोहे की राड सिर पर मारकर फरार हो गया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति पर मामला दर्ज कर लिया है。
0
0
Report

ज्येष्ठ माह के मंगलवार पर ब्राह्मणी टोला में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। ज्येष्ठ माह के पावन मंगलवार के अवसर पर नगर के ब्राह्मणी टोला स्थित महिला जागरण समिति द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भजनों की मनमोहक श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। संगीतबद्ध भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर प्रभु भक्ति में लीन नजर आए। आयोजन के दौरान महिलाओं ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। कार्यक्रम के अंत में आरती संपन्न हुई तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया ।
0
0
Report

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में बिसवां के युवक आदित्य श्रीवास्तव की मौत, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। लखनऊ के पुरनिया क्षेत्र स्थित एक निजी एनीमेशन ट्रेनिंग सेंटर सोमवार की शाम लगी भीषण आग की घटना में बिसवां के मोहल्ला कैथी टोला निवासी 23 वर्षीय आदित्य श्रीवास्तव की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, आदित्य ने उक्त संस्थान से 3डी एनीमेशन का कोर्स किया था और बाद में वहीं कार्यरत हो गए थे। उनके पिता आलोक श्रीवास्तव अधिवक्ता हैं, जबकि माता कल्पना श्रीवास्तव शिक्षामित्र हैं। परिवार में छोटा भाई धैर्य और बहन निष्ठा हैं, जो वर्तमान में अध्ययनरत हैं। सोमवार को ट्रेनिंग सेंटर में आग लगने की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य स्तब्ध रह गए। हादसे की पुष्टि होने पर घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार, मित्र और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने उनके आवास पहुंचने लगे। आदित्य की असामयिक मृत्यु से पूरे नगर में शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से हादसे की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को शीतला माता मंदिर मुक्ति धाम में आदित्य का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक होनहार और प्रतिभाशाली युवा को खो दिया है।
0
0
Report
Advertisement

बाल विकास परियोजना अधिकारी पर उत्पीड़न और अवैध वसूली का आरोप

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजना झा पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्पीड़न और अवैध धन वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं।इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने बताया, कि उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।शिकायत में कहा कि अंजना झा पिछले कुछ महीनों से इटियाथोक विकासखंड में बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है, कि उनके द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अवैध रूप से धन की मांग की जाती है। धनराशि न देने पर कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की कार्रवाई की धमकी दी जाती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं दुर्गा रानी, मंजू देवी, साधना मिश्रा, रेनू शुक्ला, मंजू दूबे, किरण, फूलमती, शिवा, सीमा तिवारी, नीलम वर्मा आदि का आरोप है, कि सीडीपीओ द्वारा कथित वसूली के लिए कुछ कर्मचारियों को लगाया गया है, जो कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें मिलने वाला मानदेय सीमित है और उस पर भी अवैध वसूली का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वह और उनके परिवार मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। मामले को लेकर सीडीपीओ अंजना झा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार है।
0
0
Report

शेखावाटी में 220 KV चैनपुरा छोटा ग्रिड स्टेशन चालू, लाखों उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली

Jaipur, Rajasthan:शेखावाटी क्षेत्र के लिए बड़ी राहत: चूरू जिले के राजगढ़ क्षेत्र स्थित 220 KV GSS चैनपुरा छोटा का कमीशन सक्रिय कर दिया गया है। 220 KV GSS चैनपुरा छोटा और 220 KV भादरा-चैनपुरा छोटा तथा 220 KV चिड़ावा-चैनपुरा छोटा EHV लाइनों को चार्ज कर दिया गया है। सब-स्टेशन में लगे 160 MVA पावर ट्रांसफार्मर को चालू कर दिया गया है। इस परियोजना पर लगभग 248 करोड़ रुपये की लागत आई है। चैनपुरा छोटा GSS के शुरू होने से चैनपुरा छोटा, तारानगर, भादरा, सादुलपुर, रतनगढ़, चिड़ावा, राजगढ़ और आसपास के क्षेत्रो की बिजली व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे लोड बढ़ने पर वोल्टेज स्थिर रहेगा और ट्रिपिंग की शिकायतें कम होंगी। उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय और निर्बाध बिजली मिलेगी। इस सब-स्टेशन के संचालन से हर साल लगभग 175 लाख यूनिट विद्युत छीजत कम होने की संभावना है और राजस्व बचत करीब 16 करोड़ रुपये होगी, जिसका सकारात्मक असर बिजली दरों और आपूर्ति की गुणवत्ता पर पड़ेगा। क्षेत्र की मांग बढ़ने के कारण 220 KV चैनपुरा छोटा GSS यह आपूर्ति बढ़ाने के लिए बनाया गया है, ताकि गर्मियों में भी लोड शेडिंग की नौबत कम हो।
0
0
Report

कोटा के आयुक्त ने नगर निगम सेवा शिविर का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए

Kota, Rajasthan:संभागीय आयुक्त अनिल कुमार ने नगर निगम में चल रहे शहरी सेवा शिविरों का किया निरीक्षण आमजन से की बातचीत दिए आवश्यक दिशा निर्देश कोटा कोटा संभागीय आयुक्त अनिल कुमार ने मंगलवार दोपहर नगर निगम में चल रहे सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण कर वहाँ किये जा रहे कार्यो के निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त हर टेबल पर पहुँचे ओर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों को लेकर उनसे सवाल जवाब भी किये। अनिल कुमार ने शिविर के दौरान आये आमजन से मुलाकात कर उनकी कार्य प्रगति की जानकारी ली। जिन कर्मचारियों द्वारा कार्य सही प्रकार नहीं किया जा रहा था उन्हें मौके पर फटकार लगाकर कार्यों में तेजी लाने व सभी कार्यों को ठीक प्रकार करने को कहा। बाद में संभागीय आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्या एक छत के नीचे हल करने को लेकर शिविरों का आयोजन हो रहा है। आमजन को इसका लाभ उठाना चाहिए। नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top