icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा: भ्रष्टाचार शिकायत अब एक क्लिक पर संभव, सतर्क-हरियाणा ऐप लॉन्च

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:- अब मोबाइल फोन से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज कराना हुआ और अधिक सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक - एक टच पर एसवी एंड एसीबी की हेल्पलाइन से जुड़ सकेंगे नागरिक, भ्रष्टाचार संबंधी सूचना एवं डिजिटल साक्ष्य साझा करने की सुविधा - कार्रवाई ना चाहते हुए भी साझा की जा सकेगी भ्रष्टाचार संबंधी सूचना, पूर्णतया गोपनीय रखी जाएगी जानकारी चंडीगढ़, 24 सितंबर 2026। हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को और अधिक प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा सचिवालय से ‘सतर्क – हरियाणा’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप के माध्यम से नागरिक भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत एवं सूचना सीधे राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी), हरियाणा तक पहुंचा सकेंगे। ऐप में हेल्पलाइन से सीधे जुड़ने, डिजिटल साक्ष्य अपलोड करने, संबंधित जिले के एसीबी अधिकारी की जानकारी एवं लोकेशन प्राप्त करने तथा एफआईआर की कॉपी डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। हेल्पलाइन नंबर याद रखने की आवश्यकता नहीं, एक टच पर एसवी एंड एसीबी से संपर्क इस मोबाइल ऐप की विशेषता यह है कि कई बार नागरिकों को भ्रष्टाचार संबंधी जानकारी तो होती है, लेकिन उन्हें एसवी एंड एसीबी की हेल्पलाइन का नंबर याद नहीं रहता। ‘सतर्क – हरियाणा’ ऐप के माध्यम से इस समस्या का समाधान किया गया है। ऐप में उपलब्ध हेल्पलाइन सुविधा पर केवल एक टच करने पर नागरिक सीधे एसवी एंड एसीबी की हेल्पलाइन से जुड़ सकेंगे। इससे उन्हें हेल्पलाइन नंबर याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी और वे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क कर सकेंगे। कार्रवाई ना चाहते हुए भी साझा की जा सकेगी भ्रष्टाचार संबंधी सूचना, पूर्णतया गोपनीय रखी जाएगी जानकारी यदि किसी नागरिक के पास भ्रष्टाचार से संबंधित कोई वीडियो, ऑडियो, फोटो अथवा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी है, लेकिन वह तत्काल किसी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करवाना चाहता, तो ऐसी सूचना भी ऐप के माध्यम से एसवी एंड एसीबी तक पहुंचाई जा सकेगी। इस दौरान गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इससे भ्रष्टाचार संबंधी प्राप्त सूचनाओं का एक व्यवस्थित डिजिटल डेटाबेस तैयार करने में सहायता मिलेगी। आवश्यकता के अनुसार भविष्य में इन सूचनाओं का विश्लेषण एवं उपयोग नियमानुसार किया जा सकेगा。 हर जिले की एसीबी टीम की जानकारी और लोकेशन एक क्लिक पर नागरिकों की सुविधा के लिए हरियाणा के सभी 23 जिलों को ऐप से जोड़ा गया है। यदि कोई व्यक्ति किसी दूसरे जिले में जाता है और उसे वहां भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत या सूचना देनी हो, तो ऐप में संबंधित जिले का चयन करने पर वहां के एसवी एंड एसीबी इंचार्ज का नाम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध होगा। साथ ही गूगल लोकेशन के माध्यम से संबंधित कार्यालय ka स्थान और वहां पहुंचने ka मार्ग देखा जा सकेगा। नागरिक आवश्यकता के अनुसार संबंधित अधिकारी से फोन पर संपर्क करने के साथ-साथ कार्यालय जाकर भी अपनी शिकायत या सूचना प्रस्तुत कर सकते हैं। एसवी एंड एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी भी उपलब्ध यदि एसवी एंड एसीबी के किसी अधिकारी या कर्मचारी के सही बर्ताव न करने के संबंध में कोई शिकायत दर्ज करनी हो, तो ऐप में संबंधित वरिष्ठ अधिकारी तक पहुंचने की सुविधा भी उपलब्ध है। अगले विकल्प के माध्यम से संबंधित पुलिस अधीक्षक ka नाम, मोबाइल नंबर, कार्यालय की लोकेशन और वहां पहुंचने ka मार्ग देखा जा सकता है। इससे नागरिक संबंधित वरिष्ठ अधिकारी से सीधे संपर्क कर अपनी शिकायत या सूचना प्रस्तुत कर सकेंगे。 एफआईआर की कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे नागरिक, गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है ‘सतर्क- हरियाणा’ ऐप उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से नियमानुसार उपलब्ध कराई गई एफआईआर की कॉपी भी नागरिक डाउनलोड कर सकेंगे। ‘सतर्क – हरियाणा’ मोबाइल ऐप वर्तमान में गूगल प्ले स्टोर पर ‘सतर्क हरियाणा’ नाम से उपलब्ध है। जल्द ही ऐप के उपयोग एवं परिणामों को देखते हुए इसे एप्पल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध किया जाएगा。 तथ्यात्मक एवं सही सूचना ही अपलोड करने की अपील एसवी एंड एसीबी प्रमुख डॉ अरशिन्दर सिंह चावला ने आमजन से अपील की कि ‘सतर्क – हरियाणा’ ऐप का उपयोग भ्रष्टाचार संबंधी सही, वास्तविक और तथ्य-आधारित सूचना उपलब्ध कराने के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना किसी तथ्य या आधार के किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी को बदनाम करने के उद्देश्य से अनावश्यक या भ्रामक सूचना अपलोड न की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत, भ्रामक या कृत्रिम रूप से तैयार की गई सामग्री, जिसमें एआई के माध्यम से तैयार की गई फर्जी सामग्री भी शामिल है, को वास्तविक सूचना के रूप में अपलोड करता है, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए नागरिकों से अनुरोध है कि वे ऐप का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और केवल सही जानकारी ही साझा करें। डॉ. चावला ने कहा कि ‘सतर्क- हरियाणा’ ऐप का उद्देश्य नागरिकों और एसवी एंड एसीबी के बीच सूचना के आदान-प्रदान को और अधिक प्रभावी बनाना है।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस डिजिटल पहल का हिस्सा बनें और हरियाणा को भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने के प्रयासों में सहयोग करें। ये रहे उपस्थित इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ अतिरिक्त प्रधान सचिव यशपाल यादव, एसवी एंड एसीबी प्रमुख अरशिन्दर सिंह चावला भी उपस्थित थे。
0
0
Report

गणेश विसर्जन के लिए अहमदाबाद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिसकर्मी तैनात

Ahmedabad, Gujarat:અમદાવાદ : શુક્રવારે અમદાવાદ શહેર માં ગણેશ વિસર્જન કરવા માં આવશે સવારે 8 વાગ્યા થી ગણેશ વિસર્જન શરૂ થશે અને મોડી રાત્રી સુધી ગણેશ વિસર્જન ચાલશે ગણેશ વિસર્જન માં કાયદો અને વ્યવસ્થા જળવાય રહે એ માટે અમદાવાદ માં લોખંડી બંદોબસ્ત ગોઠવશે 350 પોલીસ અધિકારી અને 10 હજાર પોલીસ કર્મીઓ سمیت હોમગાર્ડ ના જવાનો તહેનાત રહેશે ગણેશ વિસર્જન દરમિયાન સીસી ટીવી ડ્રોન અને બોડી ઓન કેમેરા નો પણ ઉપયોગ કરવા માં આવશે અમદાવાદ સાયબર ક્રાઈમ બ્રાંચ ખાસ સોશિયલ મીડિયા પર નજર રાખશે ગણેશ વિસર્જન ને લઇ ને કોઈ ખોટી અફવા ન ફેલાવવા પોલીસ કમિશનર ની ಅપીલ શાંતિપૂર્ણ માહોલ માં વિસર્જન ની પ્રક્રિયા થાય એ માટે અમદાવાદ શહેર પોલીસ સજ્જ રહેશે
0
0
Report
Advertisement

पाक्सो कोर्ट ने सौरभ कुमार साह को 20 साल सजा, 30 हजार अर्थदंड

Munger, Bihar:प्रशांत कुमार मुंगेर पत्नी को मायके में छोड़ नाबालिग साली को भगाने के मामले में सौरभ को बीस साल की सजा.तीस हजार का लगया अर्थदंड。 मुंगेर : पत्नी और आठ माह की बीमार बच्ची को ससुराल में छोड़कर नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर भगाने और अपने साथ रखने के मामले में पाक्सो विशेष न्यायालय ने दोषी सौरभ कुमार साह को 20 वर्ष सश्रम कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पाक्सो अधिनियम के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला व सत्र न्यायाधीश विमलेंदु कुमार के न्यायालय ले पाक्सो एक से जुड़े मामले में सौरभ कुमार को अभिलेख पर उपलब्ध साक्ष्य, गवाहों के बयान तथा अभियोजन और बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद 17 सितंबर को दोषी करार दिया था तथा गुरुवार को उसे सजा सुनाई गई। सौरभ कुमार दास झारखंड के गोड्डा का रहने वाला है। इस मामले में अभियोजन की ओर से पाक्सो अधिनियम के विशेष लोक अभियोजक प्रीतम कुमार वैश्य ने बहस में हिस्सा लिया。
0
0
Report
Advertisement

सीबीआई ने रायपुर में महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी केस आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया

Begun, Rajasthan:रायपुर से इस वक्त महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस से जुड़ी बड़ी खबर है.. केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल और वां छित आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.. अभिषेक कुमार को दुबई से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार किया गया। CBI की जांच के मुताबिक, अभिषेक कुमार महादेव बुक के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के संचालन, पैनल के समन्वय और धन संग्रह में सक्रिय भूमिका निभा रहा था.. जांच में यह भी सामने आया है कि सट्टेबाजी से अर्जित अवैध रकम से दुबई में अचल संपत्ति हासिल की गई.. गिरफ्तारी के बाद हुई तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है.. CBI के मुताबिक, आरोपी मुख्य प्रमोटर सौरभ चन्द्राकर और शुभम सोनी के साथ मिलकर काम करता था.. हैदाबाद की अदालत से आरोपी की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे रायपुर लाया गया, जहां अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.. महादेव ऐप केस में CBI अब तक करीब 100 आरोपियों के खिलाफ 8 आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है.. वहीं फरार आरोपियों की तलाश और मुख्य संचालकों को भारत लाने की कार्रवाई जारी है..
0
0
Report

पन्ना से चंदला बस पलटी: 10–12 घायल, ड्राइवर फरार; वजह स्पष्ट नहीं

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर जिले के चंदला में एक बड़ा हादसा हो गया। पन्ना से चंदला आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 से 12 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ये बस सिल्वर कंपनी की है, जो पन्ना से चंदला आ रही थी। चंदला रुकने से करीब 1 किलोमीटर पहले बस डिसबैलेंस होकर पलट गई। हादसे में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 3 से 4 बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, ड्राइवर के मिलने के बाद ही कारण का पता चल पाएगा। वहीं कुछ लोगों द्वारा ड्राइवर के शराब के नशे में होने की बात कही जा रही थी, जिस पर पुलिस ने कहा कि अभी ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report

यूपी के सीतापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रेउसा में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आय

RKRamendr KumarFollow6m ago
Khar Hara, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रेउसा में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पंजीकृत 159 जोड़ों में से 150 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जबकि 9 जोड़े किसी कारणवश समारोह में शामिल नहीं हो सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजन और अतिथि मौजूद रहे। रेउसा में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में अलग-अलग विकासखंडों से पहुंचे 150 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। इनमें रेउसा ब्लॉक के 59, सकरन के 22, रामपुर मथुरा के 35, बेहटा के 21, लहरपुर के 12 और बिसवां का एक जोड़ा शामिल रहा। समारोह में 140 हिंदू और 10 मुस्लिम जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। इस दौरान वर-वधू और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, बीडीओ रेउसा प्रवीण जीत, बीडीओ रामपुर मथुरा, बीडीओ लहरपुर प्रदीप चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लवकुश तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश चौहान, थाना अध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर सीकर में अंजू भिण्डा ने सभापति का कार्यभार संभाला: नया chapter शुरू

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नव निर्वाचित सभापति अंजू भिण्डा ने संम्भाला कार्यभार. फतेहपुर सीकर में गुरुवार को नगर परिषद की नव निर्वाचित सभापति अंजू भिण्डा ने पूजा अर्चना कर सभापति का कार्यभार संभाला। सभापति अंजू भिण्डा के कार्यभार ग्रहण के अवसर पर भाजपा नेता श्रवण चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसूदन भिण्डा, उप सभापति रामवतार रूथला सहित अनेक जन प्रतिनिधियों एवं नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड़ ने नगर परिषद की ओर से स्वागत-सम्मान किया। आयोजन समारोह में नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड़ ने सभापति अंजू भिण्डा को तथा उप सभापति रामवानर रुथला को श्री लक्ष्मी-nath भगवान का चित्र प्रदान कर पुष्प गुच्छ व माल्यापर्ण कर स्वागत- सम्मान किया। इस मौके पर भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने नगर परिषद चुनावों में भाजपा के प्रति आस्था और विश्वास के साथ सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब शहर के चहुंमुखी विकास को बल मिलेगा और दोनों साथ मिलकर कस्बे के विकास के आयाम स्थापित करेंगे। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष व सभापति प्रतिनिधि मधुसूदन भिण्डा ने कहा वे जनता में शहर की सेवा करने के लिए हमें जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को समर्पित भाव से निभायेंगे और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर को स्वच्छ एवं सौंदर्यकरण के साथ विकास करेंगे। भिण्डा ने कहा जनता ने जो जिम्मेदारी सोपी है वह कमाई का जरिया नहीं है बल्कि सेवा भाव से आए हैं, जनता की सेवा करेंगे। सभापति अंजू भिण्डा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

गढ़वा की बदहाल सड़कों पर डोली-खटोली से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया

Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। सड़क नहीं होने के कारण बीमार महिला को डोली-खटोली के सहारे करीब एक किलोमीटर तक उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा। इसके बाद वाहन मिला और महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामला भवनाथपुर प्रखंड के मकरी पंचायत के ढेकुलिया टोला का है। मामला भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के मकरी पंचायत अंतर्गत ढेकुलिया टोला का है, जहां सड़क सुविधा नहीं होने के कारण एक बीमार महिला को डोली-खटोली के सहारे करीब एक किलोमीटर तक उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा। ढेकुलिया टोला में करीब 600 की आबादी रहती है, लेकिन ग्रामीण वर्षों से बदहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। टोला निवासी इकबाल मियां की 64 वर्षीय पत्नी धनपतिया बीबी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए गढ़वा ले जाना चाहते थे, लेकिन सड़क की स्थिति ऐसी है कि एंबुलेंस या कोई अन्य वाहन टोला तक नहीं पहुंच सका। मजबूर होकर परिजनों ने महिला को डोली-खटोली पर लिटाया और करीब एक किलोमीटर तक पैदल उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद वाहन से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में उन्हें आए दिन परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। आपात स्थिति में एंबुलेंस के गांव तक नहीं पहुंच पाने के कारण मरीजों को समय पर अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक, ढेकुलिया टोला तक सड़क निर्माण की मांग कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मरीज को इस तरह डोली-खटोली के सहारे अस्पताल न ले जाना पड़े। वहीं, इस मामले में गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कनेडी ने कहा कि जहां तक रास्ता उपलब्ध होता है, वहां तक एंबुलेंस पहुंचती है। अगर किसी जगह एंबुलेंस का जाना संभव नहीं है, तो वहां पहुंचना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि ऐसे रास्तों पर भी अक्सर एंबुलेंस सेवा पहुंचती है।
0
0
Report
Advertisement

CBN ने प्रतापगढ़ में 9.6 किग्रा अफीम और ₹18 लाख नकद सहित दबिश दी

Kota, Rajasthan:केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN की राजस्थान यूनिट ने प्रतापगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक मकान पर छापा मारकर 9 किलो 617 ग्राम अवैध अफीम और 18 लाख 42 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। कार्रवाई 22 सितंबर को बालापुरा पीपल खेड़ी गांव में की गई। CBN को यहां अवैध अफीम रखे जाने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद कोटा CBN और जिला अफीम अधिकारी प्रतापगढ़ डिविजन-2 की टीम ने संदिग्ध मकान पर निगरानी रखी। जैसा ही टीम ने मकान पर छापा मारा, घर के अंदर से अफीम बरामद हुई। तलाशी के दौरान 9 किलो 617 ग्राम अवैध अफीम और 18 लाख 42 हजार रुपए नकद मिले। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अफीम और नकदी जब्त कर ली गई। NDPS एक्ट 1985 की संबंधित धाराओं के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
0
0
Report

प्रतापगढ़ में घर पर CBN की छापेमारी: 9.617 किलोग्राम अफीम बरामद

Pratapgarh, Rajasthan:घर पर CBN की बड़ी कार्रवाई, 9.617 किलो अफीम और 18.42 लाख रुपये नकद बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ केंद्रीय नार्कोटिक्स ब्यूरो की राजस्थान यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत CBN कोटा और जिला अफीम अधिकारी प्रतापगढ़ डिवीजन-2 की संयुक्त टीम ने लालपुरा पीपल खेड़ी गांव में एक मकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मकान में छिपाकर रखी गई 9.617 किलोग्राम अवैध अफीम और 18 लाख 42 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। CBN के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि लालपुरा पीपल खेड़ी गांव का एक व्यक्ति अपने घर में अवैध अफीम छिपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर अधिकारियों की टीम गठित कर मौके पर पहुंची और संदिग्ध मकान की निगरानी के बाद तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर से 9.617 किलोग्राम अफीम और 18,42,000 रुपये नकद मिले। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अफीम और नकदी को जब्त कर लिया गया। CBN ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और जांच के दौरान मादक पदार्थ की सप्लाई और इससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। केंद्रीय नार्कोटिक्स ब्यूरो ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ब्यूरो का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के साथ ही इससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है। CBN ने आमजन से भी अपील की है कि मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि या तस्करी की सूचना गोपनीय रूप से दी जा सकती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top