द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस के हत्थे चढ़ा एक शराब तस्कर, 40 कार्टन अवैध शराब बरामद
New Delhi, Delhi:द्वारका की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने एक शराब तस्कर को नजफगढ़ में दिचाऊं कलां डिपो के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम उदय कुमार है जो उत्तम नगर के विकास नगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 40 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही एक्साइज एक्ट के 7 मामले दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: भारी बारिश से राहत का प्रयास, मंत्री असीम अरुण ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा
Mohammad, Uttar Pradesh:Kannuj, Uttar Pradesh: कन्नौज जिले में यूपी के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने अतिवृष्टि एवं भारी बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि, अतिवृष्टि के कारण हुई किसी भी प्रकार की क्षति—जैसे पशु हानि, कृषि/फसल हानि या मकान गिरने/क्षतिग्रस्त होने पर—उसकी सूचना टोल-फ्री नंबर 1077 एवं अन्य आधिकारिक नंबरों पर तत्काल दर्ज कराएं। दर्ज शिकायतों एवं सूचनाओं पर राजस्व विभाग द्वारा त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
*कमांड सेंटर से फॉलो-अप*
संबंधित राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कमांड सेंटर के साथ समन्वय बनाकर एक सीमित और निर्धारित समयावधि में सर्वे का कार्य पूरा करें। जिन प्रभावितों परिवारों का नुकसान हुआ है, वे अपनी क्षति (मकान, फसल, पशु आदि) की फोटो खींचकर अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि सर्वे के समय प्रस्तुत की जा सके।
*संयुक्त टीमों का गठन*
जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस, राजस्व कर्मियों, डॉक्टरों एवं पशु डॉक्टरों की संयुक्त टीमें गठित कर प्रभावित क्षेत्रों में तैनात की गई हैं। कमांड सेंटर से प्राप्त सूचनाओं तथा जमीनी रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित स्थलों पर राहत सामग्री व सहायता पहुंचाई जाएगी।
*1077 का पावर बैकअप होगा मजबूत*
1070 को पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी 112 लखनऊ की तरह मल्टीपल कनेक्टिविटी दी जाएगी ताकि आपदा में यह मजबूती से कार्य करे। 1070 में बिजली, इनवर्टर और जनरेटर को मजबूत किया जाएगा ताकि पावर बैकअप बना रहे।
