द्वारका पुलिस ने हथियार के साथ घूम रहे बदमाश को किया गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की जेलबेल सेल ने विपिन गार्डन इलाके से एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम अजय शर्मा है, जो दिल्ली के करावल नगर का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहन गार्डन के विपिन गार्डन इलाके में एक बदमाश हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
