icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर शिक्षक संघ ने भवन बनाम नामांकन बढ़ाने के लिए दिवसीय सम्मेलन शुरू किया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला शाखा जयपुर की ओर से दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन आदर्शनगर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शुरू हुआ। संगठन के मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में जिलेभर से शिक्षकों ने भाग लिया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती के साथ वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य, शिक्षकों की समस्याओं और विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने सहित शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दे उठाए। वक्ताओं ने निजी विद्यालयों को आरटीई के तहत सरकार की ओर से दी जाने वाली पुनर्भरण राशि को सरकारी विद्यालयों में नामांकन में कमी का एक कारण बताया। वहीं, जर्जर भवनों को जमींदोज किए जाने के बाद संबंधित विद्यालयों के लिए अस्थायी भवनों की शीघ्र व्यवस्था करने की मांग की गई। शिक्षकों ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण और लंबित पदोन्नतियां जल्द करने, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग रखी। इसके अलावा अवकाश के दिनों में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में वीक्षक ड्यूटी का मानदेय बढ़ाने और परीक्षा केंद्र से ही नकद भुगतान करने की मांग भी उठाई गई। शैक्षिक सम्मेलन को लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा विभाग ने प्रदेश की हजारों स्कूलों को जो जर्जर थी उन्हें जमीन दोज कर दिया गया लेकिन अब कई स्कूलों में भवन की समस्या है उसके लिए कोई बजट भी नहीं दिया जा रहा है,,,,, ऐसे में शिक्षक अपने स्तर पर बच्चों के लिए कैसे भवन की व्यवस्था करें,, इसलिए विभाग से मांग की जाएगी की कोई स्थाई बजट की व्यवस्था करें जिससे कि किराए पर भवन लेकर बच्चों की व्यवस्था की सके,,, थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों सहित संगठनात्मक विषयों के साथ शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आगामी रणनीति तय की गई। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी और शिक्षक नेता मौजूद रहे।
0
0
Report
0
0
Report

मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने के आरोप, भाजपा ने BLO-कार्यकर्ताओं पर सवाल उठाए

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ नगर परिषद चुनाव के बाद अब मतदाता सूचियों में नाम जोड़े जाने को लेकर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी एवं जिला महामंत्री रवि जोशी और वरिष्ठ भाजपा नेता डीडी सिंह राणावत की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। वार्ड 26 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी रहे शूरवीर सिंह देवल ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में नियमों को दरकिनार कर कई ऐसे नाम जोड़े गए, जिनको लेकर पहले भी आपत्तियां और शिकायतें सामने रखी गई थीं। शूरवीर सिंह देवल ने आरोप लगाया कि बीएलओ और निर्वाचन विभाग से जुड़े कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से मतदाता सूचियों में बड़ी संख्या में नाम जोड़े गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र और नगर परिषद क्षेत्र की मतदाता सूचियों की जांच में करीब 98 ऐसे नाम सामने आए हैं, जिनकी प्रविष्टियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। देवल का आरोप है कि इन नामों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को पहले ही लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन शिकायत के बावजूद मतदाता सूचियों में आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जांच करने की मांग की। पत्रकार वार्ता में कहा गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ना चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, ऐसे में यदि नियमों के विपरीत नाम जोड़े गए हैं तो इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। शूरवीर सिंह देवल ने कहा कि मामले में निर्वाचन विभाग की ओर से उचित कार्रवाई नहीं होने पर वह न्यायालय की Sharan लेंगे। भाजपा नेताओं ने भी मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने की प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग उठाई। पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री रवि जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता डीडी सिंह राणावत, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई और भाजपा नेता प्रदीप शर्मा मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

टोंक नगर परिषद सभापति प्रत्याशी पर कांग्रेस-समुदाय में विरोध, गोयल के पक्ष में असहमति

Tonk, Rajasthan:टोंक एंकर—टोंक नगर परिषद के सभापति प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस के भीतर विरोध के स्वर तेज होते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस द्वारा मयंक गोयल को सभापति पद का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मोइनुद्दीन निजाम के समर्थकों और मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की। टोंक के घंटाघर क्षेत्र में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस और टोंक विधायक सचिन पायलट के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सभापति पद के लिए अल्पसंख्यक समाज से किसी चेहरे को मौका नहीं दिया गया। इस दौरान मोइनुद्दीन निजाम के समर्थन में भी नारे लगाए गए और उन्हें सभापति बनाए जाने की मांग उठी। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, मोइनुद्दीन निजाम ने समर्थकों से सचिन पायलट के खिलाफ नारेबाजी नहीं करने की अपील की, जिसके बाद समर्थक शांत हुए। नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है और पार्टी ने सभापति पद के लिए मयंक गोयल को प्रत्याशी बनाया है। चुनाव परिणामों में मोइनुद्दीन कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में वार्ड 17 से निर्वाचित हुए थे, अब इस विरोध के बाद स्थानीय कांग्रेस की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस नाराजगी पर क्या प्रतिक्रिया देता है。
0
0
Report

जयपुर महापौर चुनाव: कांग्रेस की घेराबंदी से सियासी घमसान शुरू

Jaipur, Rajasthan:जयपुर मेयर चुनाव में कांग्रेस की घेराबंदी पार्षदों की सुरक्षा पर पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत 57 पार्षदों के दम पर मैदान में उतरेगी कांग्रेस! कल प्रत्याशी भरेंगे नामांकन नतीजे चौंकाने वाले होंगे का दावा जयपुर में महापौर चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है। पार्टी का कहना है कि उसके प्रत्याशी कल नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस ने दावा किया है कि बड़ी संख्या में पार्षद उसके संपर्क में हैं और महापौर चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं। वहीं, चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने निर्वाचित पार्षदों की सुरक्षा और स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित कराने की मांग उठाकर पुलिस प्रशासन को भी घेरा है। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर महापौर चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्षदों की सुरक्षा और निर्बाध भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ अन्याय, धक्का-मुक्की और पुलिस दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं।
0
0
Report

मैनपुरी-करहल-घिरोर मार्ग पर गड्ढों का मुद्दा PDA सम्मेलन में उठा ।

Ajay KumarAjay KumarFollow9m ago
Redhapur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल ग्राम भिड़ाहार में आयोजित समाजवादी PDA कार्यकर्ता सम्मेलन में करहल विधायक तेज प्रताप सिंह यादव ने करहल-घिरोर मार्ग की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने विशेष रूप से कंचनपुर और नवाटेड़ा-कोसमा क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढों का उल्लेख करते हुए सड़क की स्थिति पर सवाल उठाए। तेज प्रताप सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों पर गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क की स्थिति में सुधार कराने की आवश्यकता पर जोर दिया और क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्याओं को सम्मेलन के मंच से उठाया। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के बीच सड़क की बदहाली का मुद्दा चर्चा का विषय रहा।
0
0
Report
Advertisement

मंडला पंचायत सचिवों ने 16 सूत्री मांगों के लिए रैली निकाली; वेतन, पेंशन सहित अन्य मुद्दे

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला — 16 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सचिवों का आंदोलन । मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के बैनर तले पंचायत सचिवों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकालकर विरोध जताया। पंचायत सचिवों ने कहा कि लंबे समय से लंबित सेवा संबंधी मांगों का निराकरण नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। संगठन की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति का निराकरण, 50 प्रतिशत विभागीय कोटा, अर्जित अवकाश नगदीकरण, स्वास्थ्य बीमा-आयुष्मान योजना, सेवानिवृत्ति पर न्यूनतम 10 लाख रुपये, NPS राशि का भुगतान और पेंशन योजना का लाभ शामिल है। इसके साथ ही गैर-पंचायती कार्यों पर रोक, सेवा एवं सामाजिक सुरक्षा और लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के निराकरण की मांग भी उठाई गई। रैली के जरिए पंचायत सचिवों ने शासन-प्रशासन से 16 सूत्रीय मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report

NEMSU की बैठक: असम में मुसलमानों पर बुलडोजर रोक और मुआवजे पर जोर

Guwahati, Assam:NEMSU North East minority student union का खास बैठक गुवाहाटी में आज हुआ. इस बैठक के बाद हमने नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन NEMSU के कार्यकारी अध्यक्ष नुरुल इस्लाम से बातचीत की. बातचीत के दौरान असम में हो रहे मुसलमान पर तरह-तरह के जो जुल्म हो रहे हैं उसको लेकर कुछ खास फैसले लिए गए हैं. उसमें खास तौर से देखा जाए तो असम में जो मुसलमान के मस्जिद और घर में बुलडोजर चल रहा था उसको जल्द से जल्द सरकार बंद करने की अपील. और उसके साथ-साथ जिन लोगों के घर में बुलडोजर चल चुका है उनको सरकार मुआवजा देने की मांग. और साथ ही साथ असम में मुसलमान को अवैध नागरिक कहकर बांग्लादेश हो या अन्य देश में पुशबैक जो किया जा रहा है उसको जल्द से जल्द सरकार बन करें. और उसी के साथ Lafiqul Islam की जो दिनदहाड़े गोली मार कर किया जो हत्या किया था उसका फर्स्ट track अदालत में फैसला और सीबीआई जांच को जल्द से जल्द करने के लिए मांग कर रहे हैं. इन्हें दाबो को लेकर आज खास बैठक हुई हमने यह संपूर्ण जानकारी नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष नुरुल इस्लाम से बातचीत के दौरान हमे दि।
0
0
Report

भागवत के अनुसार धर्म जीवन का सत्य, युवाओं से नई दिशा

Ujjain, Madhya Pradesh:धर्म बुढ़ापे की बात नहीं, जीवन के प्रारंभ से अंत तक का सत्य है: मोहन भागवत धर्म ‘रिलिजन’ से ऊपर है - मोहन भागवत धर्म को समझने के लिए पूर्वाग्रहों से बाहर निकलना होगा, युवाओं से बोले संघ प्रमुख भारत का युवा केवल यशस्वी नहीं, सार्थक जीवन जीने वाला बने: मोहन भागवत त्याग, करुणा और सबके कल्याण में ही अपनी जीत की सार्थकता है, उज्जैन में बोले भागवत उज्जैन में इन दिनों देशभर से आए युवाओं का बड़ा समागम चल रहा है। 17 से 19 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय ‘युवा धर्म संसद–2026 अवन्तिका’ में 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1600 से ज्यादा युवा, विद्यार्थी, शिक्षक और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं। गीता भवन में चल रहे इस आयोजन में धर्म, भारतीय संस्कृति, चरित्र निर्माण, नागरिक कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है। उज्जैन में चल रही तीन दिवसीय ‘युवा धर्म संसद–2026 अवन्तिका’ में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने युवाओं से संवाद किया। गीता भवन में आयोजित सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। डॉ. भागवत ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन में डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि धर्म को केवल बुढ़ापे या किसी खास उम्र से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। धर्म अस्तित्व के प्रारंभ से अंत तक का परम सत्य है। उन्होंने कहा कि धर्म को समझने के लिए मन में मौजूद विकारों और पूर्वाग्रहों से बाहर निकलना जरूरी है। धर्म और ‘रिलिजन’ को अलग बताया डॉ. भागवत ने धर्म और ‘रिलिजन’ के बीच अंतर समझाते हुए कहा कि पश्चिमी सभ्यताओं ने भारत की धार्मिक परंपराओं को देखकर धर्म को ‘रिलिजन’ कहा, लेकिन धर्म केवल किसी एक पंथ या पूजा पद्धति तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म पूरे विश्व को धारण करने वाली व्यवस्था है और जिस नियम से विश्व चलता है, वही धर्म है। उन्होंने कहा कि धर्म बंधन नहीं, बल्कि मुक्ति देता है। धर्म व्यक्ति के स्वभाव और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उसके कर्तव्य का निर्धारण करता है। उनके अनुसार धर्म के माध्यम से भौतिक और आध्यात्मिक, दोनों तरह की उन्नति संभव है। ‘अपने जीतने की सार्थकता सबके जीतने में’ युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. भागवत ने कहा कि मनुष्य को अपनी बुद्धि के कारण खुद को सर्वश्रेष्ठ समझने की प्रवृत्ति होती है, लेकिन उसके पास केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का कर्तव्य प्रकृति और दूसरे जीवों को नष्ट करना नहीं, बल्कि उनके साथ संतुलन बनाकर चलना है। उन्होंने मधुमक्खी का उदाहरण देते हुए कहा कि मधुमक्खी फूल से रस लेती है, लेकिन फूल को नष्ट नहीं करती। इसी तरह मनुष्य को भी अपने चित्त का शुद्धिकरण करते हुए ऐसे काम करने चाहिए, जिनसे सभी का भला हो। डॉ. भागवत ने कहा कि मनुष्य के भीतर संवेदना और करुणा के रूप में ईश्वर का वास है। उन्होंने कहा कि अपनी जीत तभी सार्थक है, जब उसमें दूसरों की जीत भी शामिल हो। सुख और शांति वाली दुनिया को उन्होंने मानव जीवन का परम उद्देश्य बताया। युवाओं से बोले- केवल यशस्वी नहीं, सार्थक बनें डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत के युवाओं का जीवन भारत बनाने वाला ‘धर्म’ है। उन्होंने युवाओं से केवल यश और सफलता के पीछे भागने के बजाय अपने जीवन को सार्थक बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये कमाने के बाद भी व्यक्ति अस्वस्थ हो सकता है, जबकि धार्मिक और सेवा भाव से जीवन जीने वाला व्यक्ति अपनी परिस्थितियों से ऊपर उठकर दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकता है। युवा धर्म संसद में धर्म, चरित्र निर्माण, नागरिक कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर भी अलग-अलग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। तीन दिवसीय आयोजन में देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1600 से ज्यादा युवा शामिल हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

रायपुर कांग्रेस अनुशासन समिति: 36 आवेदनों पर चर्चा, निष्कासन हटे, अमित जोगी मामला लंबित

Begun, Rajasthan:रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस की अनुशासन समिति की अहम बैठक हुई. बैठक में पार्टी से निष्कासित नेताओं की वापसी के लिए मिले आवेदनों पर चर्चा की गई. समिति के पास कुल 36 आवेदन पहुंचे थे. इनमें से कुछ मामलों में निष्कासन समाप्त करने का फैसला लिया गया, जबकि कुछ प्रकरणों को फिलहाल लंबित रखने का निर्णय हुआ. अमित जोगी के प्रकरण पर भी अनुशासन समिति में चर्चा हुई, लेकिन इसे फिलहाल लंबित रखा गया है. बैठक में साफ किया गया कि पार्टी विरोधी बयान और गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी. मीडिया में दिए गए पार्टी विरोधी बयान भी अनुशासनहीनता के दायरे में आएंगे.
0
0
Report

देवबंद HAV इंटर कॉलेज में भूकंप मॉक ड्रिल, SDM विजय प्रताप मौजूद

Saharanpur, Uttar Pradesh:देवबंद के HAV इंटर कॉलेज में भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल आयोजित, SDM विजय प्रताप रहे मौजूद प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और प्रशासनिक तैयारियों को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद स्थिति HAV इंटर कॉलेज में एक वृहद आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल भूकंप की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता जांचने के लिए आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी विजय प्रताप ने की। मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम, फायर ब्रिगेड, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉलेज परिसर से छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने और काल्पनिक रूप से मलबे में दबे व घायल लोगों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा देने तथा एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का पूर्वाभ्यास (ड्रिल) किया। उपजिलाधिकारी विजय प्रताप ने कहा कि आपदाएं बिन बुलाए आती हैं, लेकिन सतर्कता और सही प्रशिक्षण से जन-धन के नुकसान को न्यूनतम किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को भूकंप के समय "झुको, ढको और पकड़ो" का सिद्धांत अपनाने की सलाह दी और विभिन्न विभागों के आपसी तालमेल की सराहना की। इस अवसर पर तहसील प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और कॉलेज का समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

राजनांदगांव में नकली शराब गिरोह का पर्दाफाश: तीन गिरफ्तार

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राजनांदगांव में नकली शराब के कारोबार से जुड़े एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अवैध शराब की बॉटलिंग के साथ नकली लेबल, होलोग्राम स्टीकर और पैकेजिंग सामग्री तैयार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली शराब पैकेजिंग सामग्री और बोतलें बरामद की गई हैं। आरोपियों के पास से छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड निर्मित शराब की बोतले बरामद हुईं। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र की मोहारा पुलिस चौकी से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध शराब तैयार करने के बाद उसकी री-बॉटलिंग करते थे और उस पर नकली लेबल, स्टीकर और होलोग्राम चिपकाकर उसे असली शराब के रूप में बाजार में खपाने की तैयारी में थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब दो हजार 180 एमएल की बोतलें बरामद की हैं। इसके अलावा जम्मू व्हिस्की के करीब तीन हजार नकली लेबल और तीन हजार स्टीकर भी पुलिस के हाथ लगे हैं। मामले में पुलिस ने मोहारा स्थित डायमंड कलेक्शन के संचालक तेजेश्वर साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तेजेश्वर साहू नकली होलोग्राम स्टीकर तैयार करने का काम करता था। उसके साथ देवव्रत वर्मा और आनंद अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया है। राजनांदगांव पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान नकली शराब के इस नेटवर्क से जुड़े और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
0
0
Report

भद्रकाली मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो पेड़ से टकरा गया, मौत

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : भद्रकाली मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो शुक्रवार को चतरा के गंधरिया मोड़ के समीप सड़क किनारे गिरे बरगद के पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में राकेश कुमार यादव नाम के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गायत्री देवी, शिवानी कुमारी, रूपनी देवी, पुनिया देवी और विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल चतरा पहुंचाया गया। बता दें कि मृतक और सभी घायल राजपुर थाना क्षेत्र के कोल्हैया गांव के रहने वाले है। बताया गया कि सभी लोग भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद टेम्पो से अपने गांव कोल्हैया लौट रहे थे। इसी दौरान गंधरिया मोड़ के पास सड़क किनारे गिरा बरगद का पेड़ टेम्पो की चपेट में आ गया और वाहन उससे टकरा गया। हादसे में राकेश यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top