110043
दिल्ली में द्वारका साइबर पुलिस ने ठगी के आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:द्वारका साइबर थाना पुलिस ने एक महिला से 45 हजार रुपये की ठगी के आरोपी दान सिंह राजपूत को राजस्थान के दौसा जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी एक्सिस बैंक का पूर्व कर्मचारी था और उसने 153 फर्जी बैंक खाते खोलकर लगभग 18 खातों के जरिए एक करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस ने आरोपी से एक चेक बुक, डेबिट कार्ड और मोबाइल बरामद किया। यह मामला पिछले साल 14 सितंबर को विपिन गार्डन की एक महिला से हुई ठगी से संबंधित है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खड़का गांव में लगातार चोरी, ग्रामीण दहशत में; पुलिस जांच शुरू
Sitamarhi, Bihar:खड़का गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम है ।लगातार चोरी की वारदात की वजह से अब स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और उनकी गश्ति पर सवाल उठा रहे है । अज्ञात चोर बंद घरों को लगातार निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल के दिनों में थाना क्षेत्र में कई चोरी की घटनाए हुई जिसका अब तक उद्भेदन नहीं हो सका । एक बार फिर खड़का बसंत दक्षिणी पंचायत के वार्ड 06 में दो बंद घरों में चोरी की घटना सामने आई है।जानकारी के अनुसार, संजय ठाकुर के परिवार के सदस्य करीब दो महीने से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के चारों कमरे में रखी पेटी, बक्सा और अलमारी के ताले टूटे हुए हैं और कीमती सामान गायब है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
अलीगढ़ के जनकपुरी रामघाट रोड पर फ्लिपकार्ट कंटेनर में भीषण आग
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- फ्लिपकार्ट कम्पनी के माल से भरे कन्टेनर में लगी भीषण आग, कन्टेनर में भरा लाखों का सारा माल जलकर हुआ राख, गुड़गांव से माल से भरा कन्टेनर अलीगढ़ आया, नहीं पहुँच सका सेंटर तक, हो गया स्वाहा, सूचना पर पहुँची दमकल की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, क्वार्सी थाना इलाके के जनकपुरी रामघाट रोड की घटना.0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में पेयजल सुधार अभियान तेज, अधिकारियों ने निरीक्षण कर गुणवत्ता का जायजा लिया
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलक्टर ने सख्त रुख अपनाया है। दो दिवसीय विशेष पाइपलाइन लीकेज और हैंडपंप सुधार अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर, सीईओ जिला परिषद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन और अमृत 2.0 योजना की भी समीक्षा की गई। सेगवा हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में अनियमितता मिलने पर सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को चार्जशीट देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
सरायकेला अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा, नगर अध्यक्ष धरने पर
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ. इलाज में लापरवाही और डॉक्टरों के व्यवहार को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि नगर पंचायत अध्यक्ष को धरने पर बैठना पड़ा. घटना सरसावा थाना क्षेत्र के दिहुरीडिह के पास की है. जानकारी के अनुसार सरायकेला निवासी 18 वर्षीय विकास जामुदा अपने साथी विष्णु सोए के साथ खरसावां से लौट रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में विकास जामुदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. आरोप है कि खरसांा सीएससी में तैनात डॉक्टर कन्हैयालाल उरांव मौके पर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण घायल को करीब दो घंटे तक इलाज नहीं मिल Sका. घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी सदर अस्पताल पहुंचे. यहाँ उनकी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर चंदन कुमार से तीखी बहस हो गई, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंच गई. इसके बाद आक्रोशित अध्यक्ष Emergency वार्ड के बाहर ही धरने पर बैठ गए. नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह बेहद दुखद और शर्मनाक घटना है. एक युवक की मौत हो गई और दूसरा इलाज के अभाव में तड़पता रहा. ऐसे में जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई जरूरी है. उन्होंने डॉक्टर कन्हैयालाल उरांव और डॉक्टर चंदन कुमार को तत्काल हटाने की मांग की है. फिलहाल अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है.0
0
Report
हेमंत सोरेन बंगाल के प्रचार में टीएमसी के पक्ष में, भाजपा पर तीखा हमला
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन इन दिनों पश्चिम बंगाल में टीएमसी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सीएम हेमंत सोरन ने बंगाल की धरती से भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला। सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा बीजेपी आदिवासियों को हितैषी नहीं, ये फुट डालो और राज करो की नीति पर चलती है। तो बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा सीएम के मुंह से इस तरह का वक्तव्य शोभा नहीं देता, उन्हें झारखंड की और झारखण्ड के लोगो की चिंता करनी चाहिए।0
0
Report
गंगरार में परशुराम जयंती के अवसर पर आरती और ध्वजारोहण
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में परशुराम जयंती के पावन अवसर पर परशुराम सर्किल पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आरती और ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम के दिव्य निशान परशु (फरसा) का माल्यार्पण कर श्रद्धा व्यक्त की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल चतुर्वेदी, रतन पुर्बिया, लक्ष्मीलाल नोग्या, गोपाल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजजन मौजूद रहे। सभी ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हुए समाज में धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
रामभद्राचार्य के बयान पर नेपाल में हिंदू राष्ट्र की चर्चा तेज
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण जगतगुरु रामभद्राचार्य ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के बारे में कहा कि उनकी सोच भारत के प्रति सकारात्मक नहीं है और उनका रुख भारत विरोधी प्रतीत होता है। जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर में पूजा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा नेपाल में हिंदू राष्ट्र के पक्ष में मजबूत माहौल था, पर मौजूदा नेतृत्व के कारण नुकसान हो रहा है। जनता हिंदू राष्ट्र की स्थापना के पक्ष में है, लेकिन नीतियों से बाधाएं। नेपाल की सांस्कृतिक-धार्मिक पहचान मजबूत करने की जरूरत। विदेश नीति पर टिप्पणी में कहा नेपाल को चीन और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों से सतर्क रहना चाहिए। आरोप लगाया कि नेपाल में बड़े पैमाने पर हिंदुओं का धर्मांतरण कराया जा रहा है।0
0
Report
सागर में दो समुदायों के बीच हिंसक बवाल, पुलिस ने मोर्चा संभाला
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में मामूली बात पर बवाल:युवक से मारपीट के बाद दो समुदाय भिड़े, 5 थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा एंकर / सागर में रविवार देर रात शहर के केंट थाना क्षेत्र के सदर 12 मुहाल इलाके में दो समुदायों के बीच हुआ विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह मामला हिंसा में बदल गया,जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत सदर इलाके के संकट मोचन मंदिर के पास हुई,जहाँ सौरभ अठ्या नाम के एक युवक के साथ कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा मारपीट की गई। पीड़ित युवक के परिजनों ने जब मुस्लिम युवकों के घर जाकर मारपीट की बात का विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया। जहां इस घटना के बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। विवाद के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चले,जिसमे 2 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वही,स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और केंट,कोतवाली,मोतीनगर, सिविल लाइन,मकरोनिया थाना की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। मौके पहुँचे पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए हालात को काबू में किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। घटना के बाद नाराज हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने सौरभ अठ्या की शिकायत पर हसीब मकरानी,अज्जू मकरानी सहित चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बहरहाल इलाके में अब माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है,पुलिस बल स्थिति पर नजर बनाए हुए है,ताकि किसी भी तरह की अफवाह या दोबारा तनाव की स्थिति न बने.0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन पर हाईवे 61 दुर्घटना, स्कार्पियो चालक घायल
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन स्टेट हाईवे 61 मालियों की ढाणी के निकट सड़क दुर्घटना, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा विद्युत पोल तोड़ स्कार्पियो ने खाई तीन पलटी, गनीमत रही कि हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि, हादसे में स्कार्पियो चालक हुआ घायल, राहगीरों ने घायल को पहुंचाया तुरंत राजकीय अस्पताल, इसाली मारवाड़ जंक्शन जा रहा था स्कार्पियो चालक, सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस पहुंची मौके पर0
0
Report
Advertisement
बेगूं में अक्षय तृतीया पर परशुराम जयंती के साथ गौसेवा समाजिक कार्यक्रम का आयोजन
Begun, Rajasthan:बेगूं नगर में अक्षय तृतीय के अवसर पर सकल ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान लालबाई फूलबाई चौक और जुनी बेगूं स्थित गौशाला में गौ माता को हरा चारा खिलाया गया। साथ ही उप जिला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल व बिस्किट वितरित कर सेवा कार्य किए गए। कार्यक्रम के तहत शहीद भगत सिंह बस स्टैंड के पास परशुराम सर्किल पर दीप प्रज्वलित कर महाआरती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्यजन व युवा उपस्थित रहे और धार्मिक माहौल में भागीदारी निभाई।0
0
Report
निम्बाहेड़ा में ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्याज के ट्रक से अफीम व हेरोइन बरामद
Begun, Rajasthan:#निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां सदर थाना पुलिस ने प्याज से भरे ट्रक की आड़ में हो रही मादक पदार्थ तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रुकवाया गया, जिसमें तलाशी के दौरान प्याज के कट्टों के नीचे 3 किलो अवैध अफीम और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मौके से पंजाब निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से तस्करी में लिप्त बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बीजेपी-टीएमसी के बीच भिड़ंत, 2 जख्मी
Noida, Uttar Pradesh:बंगाल: दक्षिण 24 परगना में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी वर्कर्स पर अटैक, 2 जख्मी मोइपित कोस्टल पुलिस स्टेशन के अंबिका नगर इलाके में BJP उम्मीदवार माधवी महालदार दूसरी पार्टी के घर पर डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रही थीं, तभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हो गया। BJP कार्यकर्ताओं ने जय बांग्ला के नारे लगाए और BJP कार्यकर्ताओं ने भी जय श्री राम के नारे लगाए, जिससे दोनों पार्टियों के बीच तनाव हो गया। मोइपित कोस्टल पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर आई और तनाव को काबू में किया। हमले की कोशिश की गई, कोई घायल नहीं हुआ।0
0
Report
Advertisement
चिरमिरी डोमन हिल हादसा: 2 मौत, 4 घायल, लौट रही स्कॉर्पियो पलटी
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेक。 चिरमिरी के डोमन हिल के युवकों के साथ दर्दनाक सड़क हादसा... बैकुंठपुर के चेर इलाके में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी.. वाहन में सवार थे 6 युवक — सभी चिरमिरी के डोमन हिल निवासी.. 2 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत.. 4 युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी.. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल... पुलिस मौके पर पहुंची, हादसे के कारणों की जांच जारी.. “खुशियों से लौट रहे थे… रास्ते में मौत ने घेरा!”0
0
Report
17 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप का मामला: आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच जारी
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के मिशन थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसला कर उसके साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां के द्वारा स्थानीय महिला थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शेखपुरा जेल भेज दी है। पीड़ित किशोरी इंटर की छात्रा बताई गई है। एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दुष्कर का केस दर्ज कराया गया। दर्ज प्राथमिकी में आरोपी युवक पर पीड़िता को पटना घुमाने के नाम पर बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया, जहाँ उसके साथ बलपूर्वक रेप किया गया। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि पीड़िता के मेडिकल जांच कराए जा रहे हैं। एसडीपीओ ने कहा कि पूरे मामले की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है।0
0
Report
गुवाहाटी में भारी जलभराव के कारण खतरे, मालीगांव में युवती डूबने की खबर
Guwahati, Assam:गुवाहाटी महानगर में जल भराव के कारण भयंकर बार जैसी हालत है; सिर्फ जल भराव नहीं, लेंसलाइड से भी कुछ गुवाहाटी के इलाकों में खतरा मंडरा रहा है। देखा जाए तो लगातार बारिश के कारण कल रात से ही गुवाहाटी महानगर में जल भराव बढ़ गया है; असम के कुछ जिलों के साथ-साथ हाथी महानगर में भी बारिश जारी है। पूरे रात बारिश होने के कारण जल भराव में भयंकर रूप ले लिया। मालीगांव इलाके में एक युवती जिसका नाम पायल नाथ है पानी में डूबने की खबर है; एसडीआरएफ की टीम लड़की को ढूंढ़ रही है। देखा जाए तो लगातार बारिश होने का अलर्ट वेदर डिपार्टमेंट से जारी हो रहा है; आज भी भारी बारिश होने की संभावना वेदर डिपार्टमेंट ने दी。0
0
Report
Advertisement
