110043
द्वारका ATS ने नजफगढ़ से पकड़ा फरार चोर, चार मामले दर्ज
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की ATS पुलिस ने नजफगढ़ से एक फरार बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि उर्फ कालिया, मंगोलपुरी का निवासी है, जिस पर पहले से ही चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2019 में नजफगढ़ थाने में दर्ज चोरी के मामले में फरार था। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इसी वर्ष द्वारका कोर्ट के जज रजत गोयल ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी की सभी 403 सीटों पर कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारी शुरू
Azamgarh, Uttar Pradesh:यूपी की सभी 403 सीटों पर कांग्रेस की तैयारी, इसी माह से होगा संगठन विस्तार- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सदर तहसील क्षेत्र के जमालपुर में आयोजित राजभर समाज और मूल निवासी समाज पार्टी की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मीडिया से बातचीत में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चला रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में भ्रमण कर संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 134 जिलों और शहरों में जिलाध्यक्षों के चयन के लिए AICC ऑब्जर्वर और स्टेट ऑब्जर्वरों ने करीब एक महीने तक जमीनी स्तर पर काम किया है। अब संगठन सृजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसी माह उत्तर प्रदेश कांग्रेस का संगठन ऊपर से लेकर नीचे तक घोषित कर दिया जाएगा。 उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारों ने जनता के साथ धोखा किया है। उनका आरोप है कि सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है और निजी स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा महंगी होने से गरीब, मजदूर, किसान, दलित, वंचित और सामान्य वर्ग के बड़ी संख्या में लोगों के लिए शिक्षा मुश्किल होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आस्था का इस्तेमाल सत्ता हासिल करने के लिए किया, लेकिन धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे और व्यवस्थाओं में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दलितों और महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि सरकार के संरक्षण में एक खास वर्ग का वर्चस्व बढ़ रहा है और दूसरे वर्गों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मूल निवासी और दलित-वंचित समाज के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस शासन में इन वर्गों को शिक्षा, छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरियों और विभिन्न अधिकारों का लाभ मिला। गठबंधन के सवाल पर कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि फिलहाल संगठन सृजन का काम चल रहा है, जो इसी महीने के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले महीने सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा होगी और गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में जिन सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे, वहां भी कांग्रेस उनके प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेगी। इसलिए पार्टी की तैयारी केवल कांग्रेस के हिस्से में आने वाली सीटों तक सीमित नहीं है।0
0
Report
लखनऊ मॉडिफाइड साइलेंसर पर यातायात पुलिस की सख्ती: 2–14 सितम्बर चेकिंग
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊमॉडिफाइड साइलेंसर पर यातायात पुलिस की सख्ती 2 से 14 सितंबर तक चला विशेष चेकिंग अभियान अभियान में 5883 वाहनों की चेकिंग की गई मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर हुई कार्रवाई 808 वाहनों के पुलिस ने चालान किए 22 वाहनों को पुलिस ने सीज किया 601 मॉडिफाइड साइलेंसर पुलिस लाइन में जमा कराए गए ध्वनि प्रदूषण और तेज कर्कश आवाज पर पुलिस सख्त0
0
Report
Advertisement
पलवल में मंत्री गौतम की बैठक: एक महीने चलेगा सेवा संकल्प अभियान
Palwal, Haryana:पहलवल में आज हरियाणा के राज्य खेल मंत्री गौरव गौतम ने जिले के सभी अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और सेवा संकल्प अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खेल मंत्री ने कहा कि यह अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा और संकल्प को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समाज का हर वर्ग उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए तैयार है। गौरव गौतम ने कहा कि इस एक महीने के दौरान ऐसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा, जो केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ लोगों का आशीर्वाद भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान युवाओं के इनोवेशन, उनकी प्रतिभा और नए विचारों को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही युवाओं को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ने के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खेल मंत्री ने बताया कि आने वाले एक महीने में अलग-अलग क्षेत्रों में कई कार्यक्रम होंगे, जिनका उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना तथा समाज के हर वर्ग को विकास के संकल्प के साथ जोड़ना है। कुल मिलाकर, पलवल में आज हुई बैठक के साथ ही सेवा संकल्प अभियान को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है, और आने वाले दिनों में जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। वही कल्याण बैसला वाले मामले मैं मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जो भी दोषी है उसपे कार्यवाही की जाएगी0
0
Report
बेगमगंज में हरतालिका तीज पर 17 वर्षीय बालिका नदी में डूब कर मौत
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज में हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखने वाली 17 वर्षीय बालिका की दुधई नदी में फुलेरा विसर्जित समय पांव फिसने से डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बालिका को बचाने के प्रयास में उसकी मौसी भी पीछे से नदी में कूद गई लेकिन वो भी डूबने लगी जिसे उसकी माँ ने बमुश्किल बचाया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम प्रिंयका भलावी एवं तहसीलदार प्रमोद उइके भी सिविल अस्पताल पहुंचे और भर्ती प्रिंयका लोधी के स्वास्थ्य की जानकारी ली0
0
Report
चमोली के कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी में व्यक्ति ने दी छलांग; SDRF-पुलिस खोज में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:चमोली के कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी में एक व्यक्ति के छलांग लगाने से हड़कंप मच गया..चट्टान पर फंसे व्यक्ति को बचाने जब SDRF और पुलिस पहुंची तो वो नदीं में कूद गया नदी में बहे युवक की तलाश में SDRF-पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं... फिलहाल नदी का तेज बहाव रेस्क्यू टीमों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है0
0
Report
Advertisement
बालोद के कसही-टटेंगा विवाद में बहिष्कार से इलाके में तनाव
Raipur, Chhattisgarh:बालोद इक्कीसवीं सदी के डिजिटल दौर में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दे। ग्राम पंचायत टटेंगा और उसके आश्रित गांव कसही के बीच विवाद इतना गहरा गया कि टटेंगा के दबंगों ने बाकायदा गांव में मुनादी पिटवाकर कसही के ग्रामीणों का संपूर्ण सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार कर दिया है। राशन, गैस सिलेंडर, मजदूरी तो दूर, टटेंगा के दुकानदार कसही के मासूम बच्चों को कलम-कॉपी तक देने से इनकार कर रहे हैं। पंचायत अलग करने की पुरानी रंजिश ग्रामीणों ने बताया कि पूरे विवाद की शुरुआत पंचायत चुनाव के दौरान हुई थी। कसही के ग्रामीण लंबे समय से अपने गांव को टटेंगा से अलग कर स्वतंत्र पंचायत बनाने की मांग कर रहे थे, जिसको लेकर चुनाव बहिष्कार की स्थिति भी बनी थी। आरोप है कि इसी बात से खफा होकर टटेंगा के कुछ रसूखदारों ने पूरे गांव को सबक सिखाने की ठान ली। फरमान ऐसा कि सांस लेना भी दूभर कसही के मजदूरों का टटेंगा में काम करना बंद करा दिया गया है और पारंपरिक 'पौनी-पसारी' व्यवस्था पूरी तरह ठप कर दी गई है। टटेंगा के किराना और खाद-बीज व्यापारियों को फरमान सुनाया गया है कि वे कसही के किसी भी व्यक्ति को सामान न बेचें। आदेश का उल्लंघन करने वाले को सजा भुगतने की चेतावनी दी गई है। कसही के जो बच्चे पढ़ाई या कोचिंग के लिए टटेंगा जाते हैं, उनके रास्ते रोके जा रहे हैं और उन्हें स्टेशनरी तक नहीं दी जा रही। इंसाफ की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण इस अघोषित नाकेबंदी और प्रताड़ना से आजिज आकर कसही के सैकड़ों ग्रामीण आज बालोद कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए टटेंगा के कुछ प्रमुख व्यक्तियों—गैंदलाल देवांगन, कालीचरण सिन्हा, गोरेलाल सिन्हा, मूलचंद साहू, गब्बर सेन और गोपी रजक के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने समय रहते सख्त दखल नहीं दिया, तो दोनों गांवों के बीच का यह तनाव कभी भी बड़ी अप्रिय घटना में बदल सकता है।0
0
Report
हरदा में नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने पनडुब्बी पकड़ ली
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में नर्मदा नदी से उत्खनन कर रेत चोरी। तीन साल से बंद है खदान। नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का शिकंजा। छिपानेर घाट पर रेड, अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी पकड़ी गई। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टिमरनी एवं पुलिस चौकी करताना द्वारा छिपानेर घाट, नर्मदा नदी पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त एक पनडुब्बी पकड़ी गई। छिपानेर घाट, नर्मदा नदी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नदी में अवैध रेत उत्खनन के लिए प्रयुक्त एक पनडुब्बी पुलिस के हाथ लगी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त पनडुब्बी को जप्त किया0
0
Report
पटवारियों ने सरकार के फरमान के खिलाफ प्रदर्शन के साथ विरोध जताया
Damoh, Madhya Pradesh:पटवारियों ने कहा हम नहीं मानेंगे सरकार का फरमान.. एंकर/ एमपी के पटवारियों में सरकार के एक फरमान को मानने से साफ इंकार कर दिया है और इस मनाही को सामान्य तौर पर नहीं बल्कि रैली निकालकर अफसरों के दफ्तरों में पहुंचकर नारे लगाकर मना किया है और सरकार को चेताया है कि अगर फरमान को लेकर जबरदस्ती की गई तो मजबूरन उन्हें काम बंद करना पड़ेगा। सूबे के दमोह जिले में आज सैकड़ों पटवारियों में कुछ ऐसा ही किया जब उन्होंने रैली निकाली नारेबाजी की और ए डी एम को पत्र दिया और साफ कहा कि फरमान पर अमल हमसे नहीं होगा। दरअसल प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों स्वामित्व योजना के तहत गांव गांव में किसानों का जिस जमीन पर कब्जा था उस जमीन का इनको मालिकाना हक दिया और उन्हें मतलब किसानों को उसका मालिक बना दिया गया। प्रक्रिया पटवारियों ने पूरी की और किसान अब उस जमीन पर काम कर रहे है लेकिन अब सरकार ने फिर एक फरमान जारी किया है कि एकबार फिर उसी जमीनों की समीक्षा करके किसानों को जमीन की रजिस्ट्री करें और इसके लिए हर गांव में पटवारी को निष्पादक बनाया गया है, इस प्रकिया को लेकर पटवारियों का विरोध है उन्हें गांव गांव में विवाद की संभावना है और प्रक्रिया उन्होंने दोषपूर्ण माना है। इसके अलावा इसी योजना के तहत किए गए काम का मेहनताना भी पटवारियों को नहीं मिला है लिहाजा वो अब आंदोलन की राह पर है और सरकार को चेताया है कि ये फरमान वापस लें पटवारी काम नहीं कर पाएंगें और यदि जबरदस्ती हुई तो पटवारी काम बंद हड़ताल पर जायेंगे。0
0
Report
Advertisement
किशाऊ बांध परियोजना के एमओयू पर हस्ताक्षर, छह राज्यों में पेयजल और सिंचाई सुदृढ़
Jaipur, Rajasthan:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना पर एमओयू ऐतिहासिक समझौते से पेयजल, सिंचाई सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए मिलेगा पर्याप्त जल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दशकों से अटकी परियोजनाओं का हो रहा समाधान - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान सहित 6 राज्यों ने एमओयू पर हस्ताक्षर एंकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली में किशाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना के एमओयू पर दस्तखत हुए । केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना से राजस्थान की जल परियोजनाओं को पानी मिलेगा वीओ बरसों से लंबित किशाऊ बहु उद्धेशीय बांध परियोजना पर आज उत्तरी भारत के छह राज्य सहमत हो गये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में राजस्थान समेत दिल्ली हरियाणा यूपी हिमाचल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने समझौते के एमओयू पर हस्ताक्षर किये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस समझौते को राज्यों के बीच आपसी सहयोग की मिसाल बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘‘सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास-सबका विश्वास‘‘ के विजन को तेजी से आगे बढ़ाया है। जिससे राज्यों की सहमति से दशकों से अटकी परियोजनाओं का समाधान हो रहा है। बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री वीओ इस मल्टी परपज प्रोजेक्ट की 90 फीसदी लागत केंद्र उठाएगा बाकी 10 प्रतिशत लागत छह राज्यों के मिलकर वहन करेंगे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर परियोजना के जल घटक की लागत का बड़ा बोझ नहीं आएगा। दोनों राज्य परियोजना के बिजली घटक और अन्य लाभों से जुड़े प्रावधानों के तहत हिस्सेदारी रखेंगे। परियोजना की सबसे बड़ी बात ये है कि हिमाचल की हिस्सेदारी के बदले दिल्ली और राजस्थान को इस परियोजना में पानी मिलेगा परियोजना के विद्युत घटक की लागत में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी को लेकर भी महत्वपूर्ण व्यवस्था की गई। इसके बदले हिमाचल प्रदेश को आवंटित पानी के हिस्से में से दिल्ली और राजस्थान को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र सरकार इस व्यवस्था को यमुना में स्वच्छ जल प्रवाह बढ़ाने और यमुना पुनर्जीवन की कोशिशों के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रही है। परियोजना पूरी होने के बाद यमुना बेसिन में पानी की उपलब्धता और उसके नियोजित इस्तेमाल को बेहतर बनाने की उम्मीद है Kishau परियोजना के जरिए यमुना बेसिन के पानी को विभिन्न राज्यों के बीच बांटने की योजना है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत हरियाणा को 836 क्यूसेक, उत्तर प्रदेश को 543.2 क्यूसेक, राजस्थान को 163.52 क्यूसेक और दिल्ली को 105.28 क्यूसेक पानी मिलने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान सौभाग्यशाली प्रदेश है जिसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यमुना जल समझौता, रामजल सेतु लिंक परियोजना, नर्मदा जल समझौता और किशाऊ बांध परियोजना जिसे बड़ी सौगातें मिली हैं। ये जल समझौते जल सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और आने वाली पीढ़ियां इन्हें याद रखेगी। उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना से राजस्थान सहित 6 राज्यों में सिंचाई, पेयजल सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त जलापूर्ति हो सकेगी। इससे प्रदेशों का निरंतर विकास होगा। बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित संबंधित राज्यों के मंत्री एवं अधिकारी भी मौजूद रहे। आने वाले सालों में पानी के मामले में आत्मनिर्भर होने की राह पर तेजी से आगे बढ रहे राजस्थान के लिए किशाऊ परियोजना किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी0
0
Report
सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में, 7 नामांकन
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष के उपचुनाव को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन रहा। आखिरी दिन कुल 7 नामांकन फॉर्म दाखिल किए गए। वहीं बीजेपी और कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए ढोल-धमाकों के साथ रैली निकाली और अपने-अपने प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराया। वीओ- नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में रैली निकाली। बीजेपी ने प्रदीप सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार पर दांव खेला है। दोनों प्रत्याशी समर्थकों के साथ ढोल-धमाकों और नारेबाजी के बीच नामांकन दाखिल करने पहुंचे। नामांकन के अंतिम दिन कुल 7 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए। अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। इसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी के लिए बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वीओ- फिलहाल दोनों प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशियों के जरिए चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। अब देखना होगा कि नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर किसका कब्जा होता है।0
0
Report
गोंडा पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट पर शिकंजा कसा; 9 मुकदमे, 58 आरोपी
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में इन दिनों सोशल मीडिया पर विवादित भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करके माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे लोगों के खिलाफ गोंडा पुलिस और गोंडा साइबर सेल द्वारा एक के बाद एक लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विनोद साहनी हत्याकांड और देवी देवताओं के खिलाफ किए जा रहे भड़काऊ और विवादित पोस्ट को लेकर के अब तक जिले में कुल 9 मुकदमे 58 लोगों के खिलाफ दर्ज हुए हैं इनमें से सबसे अधिक मुकदमे विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर किए गए विवादित पोस्ट के हैं। इन 9 मुकदमों में 58 से अधिक लोग आरोपी हैं जिनके खिलाफ गोंडा जिले की साइबर थाने की पुलिस, तरबगंज, करनैलगंज, परसपुर, इटियाथोक, वजीरगंज, मोतीगंज, नवाबगंज थाना पूरे मामले को लेकर के जांच तेज कर दी है। कोई भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ और विवादित पोस्ट करके माहौल खराब ना कर पाए इसको लेकर की 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी गई है। साथ ही साथ गोंडा एसपी और पुलिस के अधिकारियों द्वारा बयान जारी करके लोगों से भड़काऊ और विवादित पोस्ट ना करने को लेकर अपील भी की जा रही है। गोंडा साइबर थाना में सत्येंद्र कुमार के खिलाफ, तरबगंज में रामकिशुन कोहली के खिलाफ, करनैलगंज में कृष्ण कुमार निषाद के खिलाफ, परसपुर में अशोक कुमार निषाद, जितेंद्र उर्फ नीलू के खिलाफ, इटियाथोक कोतवाली में काजल सिंह के खिलाफ, वजीरगंज में प्रशांत कुमार, मोतीगंज में स्वामीनाथ वर्मा के खिलाफ और नवाबगंज थाने में बिना अनुमति विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर कैंडल march निकालकर आपत्तिजनक नारा लगाने पर विकास निषाद समेत 8 नामजद औऱ 50 अज्ञात आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने मीडिया से बात करते बताया कि विगत कुछ दिनों से जनपद गोंडा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई लोगों द्वारा जातिगत वैमनस्यता तथा सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों के विरुद्ध जो ही संज्ञान में आ रहा है त्यों ही संबंधित थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस तरह जो भी सामाजिक सद्भाव तथा जातिगत सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करेगा या जातिगत वैमनस्यता बढ़ाने का प्रयास करेगा,उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ यह भी अवगत कराना है कि गोंडा में धारा 163 लगी हुई है। विधि विरुद्ध अगर जन जमाव होता है और उसकी अगर अग्रिम परमिशन नहीं ली गई है तो उनके विरुद्ध भी अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। जैसा कि थाना नवाबगंज में बिना परमिशन के एक कार्यक्रम किया गया था जिनके ऊपर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
मंडी धनौरा खंड विकास कार्यालय परिसर में गरजी भाकियू (शंकर), धरना शुरू
Gajraula, Uttar Pradesh:यहां किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि “सरकार किसान हित की बात तो करती है, लेकिन धरातल पर किसान आज भी तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। कहा कि धनौरा तहसील क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठा रहा है। यदि संबंधित विभागों द्वारा समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।0
0
Report
दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: गैंग हिस्ट्रीशीटरों पर सख्त निगरानी और रिकॉर्ड सत्यापन
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने और आदतन बदमाशों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है अभियान के तहत गैंग हिस्ट्रीशीटरों और आदतन अपराधियों की पहचान कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड, वर्तमान गतिविधियों एवं संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों पर लगातार निगरानी रखना और भविष्य में होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकना है. वहीं एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया इस दौरान लगभग 50 गैंग हिस्ट्रीशीटरों का बाउंड ओवर कराया गया तथा एमसीयू की कार्रवाई की गई पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान गतिविधियों से जुड़ी आवश्यक जानकारियों का सत्यापन कर अभिलेखों को अद्यतन किया जिले में सक्रिय एवं स्थाई गैंग हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की हिस्ट्रीशीट और संबंधित रिकॉर्ड अपडेट करने से पुलिस को उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी दुर्ग जिले में अब तक लगभग 2100 आदतन बदमाशों एवं गैंग हिस्ट्रीशीटरों का एमसीयू कराया जा चुका है पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा थाना प्रभारियों के नेतृत्व में चेकिंग, रिकॉर्ड सत्यापन और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल देने की अपील की है.0
0
Report
केदारनाथ में मौसम बदला; हवाई सेवाएं फिर शुरू, श्रद्धालुओं के लिए यात्रा आसान
Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ धाम की यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं के लिए हवाई रास्ता फिर खुल गया है, बरसात और खराब मौसम के चलते लंबे अंतराल के बाद हेली सेवाएं दोबारा शुरू हुई हैं श्रद्धालुओं की भीड़ बता रही है, यात्रा का दूसरा चरण भी पूरी रफ्तार पकड़ रहा है और केदारनाथ के लिए हेली सेवा की वापसी ने इस यात्रा को एक और रास्ता दे दिया है0
0
Report
Advertisement
