icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चित्रकूट में एम्बुलेंस खराब के बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने नवजात को अस्पताल पहुँचाया

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में एम्बुलेंस खराब होने पर नवजात शिशु को ट्रैफिक पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया। मानिकपुर CHC से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में एम्बुलेंस खराब हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे धक्का देकर स्टार्ट कराने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुआ। मौके पर मौजूद एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने नैतिकता के आधार पर नवजात और परिजन को बाइक से जिला अस्पताल पहुँचाया, जिससे समय रहते उपचार संभव हुआ। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने पर सरकारी एम्बुलेंस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि गंभीर मरीजों के लिए नियमित जाँच और मेंटेनेंस जरूरी है।
0
0
Report

ग्वालियर-चंबल के ऐतिहासिक धरोहरों से खुलेंगे नए पर्यटन के दरवाजे

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर-चंबल की पहचान सिर्फ बीहड़ों और बागियों की कहानियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इलाका समृद्ध इतिहास और अद्भुत स्थापत्य कला का भी गवाह है। ग्वालियर का ऐतिहासिक किला हो या चंबल अंचल के मितावली, पड़ावली और बटेश्वर मंदिर समूह, यहां कदम-कदम पर इतिहास की झलक दिखाई देती है। सदियों पुराने ये स्मारक अपनी वास्तुकला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के चलते देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बन सकते हैं। जरूरत है तो इन ऐतिहासिक धरोहरों को बेहतर तरीके से संरक्षित करने, पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने और ग्वालियर-चंबल को एक बड़े हेरिटेज टूरिज्म सर्किट के रूप में विकसित करने की।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो SP के बड़े फेरबदल: 24 पुलिस अधिकारी एक साथ बदले गए

Bokaro Steel City, Jharkhand:BREAKING: बोकारो SP का बड़ा एक्शन, 14 दरोगा और 10 थाना प्रभारी इधर से उधर। बोकारो में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी ने बड़ा फेरबदल किया है। जिले के 24 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। सभी को 24 घंटे के अंदर नए पदस्थापन में योगदान देने का आदेश दिया गया है। इस लिस्ट में पु०नि० - पुलिस निरीक्षक और पु०अ०नि० - पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। पुलिस केन्द्र से फील्ड में भेजे गए इंस्पेक्टरों में नित्यानंद महतो को बेरमो सह थाना प्रभारी, ममता कुमारी को बीएस सिटी सह थाना प्रभारी और विक्रांत कुमार को सेक्टर-6 सह थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं संजय कुमार को सेक्टर-4 से माराफारी, सुदामा कुमार दास को बीएस सिटी से सेक्टर-12, सुभाष चंद्र सिंह को सेक्टर-12 से चास मुफस्सिल अंचल, अनिल कच्छप को साइबर थाना से गोमिया अंचल और संगीता को सेक्टर-06 से चन्दनकियारी अंचल भेजा गया है। साइबर थाने में दो नए अधिकारियों पिंकु कुमार यादव और मो० आजाद खाँ की पोस्टिंग की गई है। दरोगा स्तर पर भी बड़ा बदलाव है - मनीष कुमार-02 को दुगदा थाना प्रभारी से बोकारो झरिया OP प्रभारी, अमन कुमार को हरला थाना से दुगदा थाना प्रभारी, श्रीनिवास कुमार सिंह को बोकारो झरिया OP से चंद्रपुरा थाना प्रभारी, अनिल लिण्डा को बीएस सिटी थाना से नावाडीह थाना प्रभारी और मुकेश दयाल सिंह को चास थाना से पेंकनारायणपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सेवा संकल्प अभियान: 1.25 लाख दीपों से जनसेवा और भागीदारी का जश्न

समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित जिलेभर के चिन्हित स्थलों पर एक साथ 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से जिला सेवा, सुशासन, जनकल्याण और जनभागीदारी के सामूहिक संकल्प से जगमगा उठा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा से जुड़े इस आयोजन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जिला मुख्यालय मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में करीब 11 हजार दीपों से स्टेडियम जगमगा उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ के नक्शे की आकर्षक रंगोली बनाई गई, जो आयोजन का विशेष आकर्षण रही। रंगोली के माध्यम से प्रदेश की एकता और जनभागीदारी का संदेश प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।सांसद श्री संतोष पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की यात्रा है। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शासकीय जिम्मेदारी संभालने के बाद से वे निरंतर जनता की सेवा और देश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास की गति को बनाए रखते हुए गरीब, किसान, युवा और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है।
0
0
Report

खंडवा में सेवा संकल्प के दीपक से जगमगाए प्रमुख स्थल, 5 लाख दीप जलेंगे

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा ‘आशीर्वाद के दीपक’ से जगमगाया, महीने भर होंगे सेवा संकल्प के आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान 2026 की शुरुआत हुई है। मध्यप्रदेश में भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा. खंडवा जिले में अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम से हुई। जिले के चयनित प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए गए। इसमें सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव सहित अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। खंडवा में सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम के तहत जिले के चयनित स्थलों को दीपों से रोशन किया गया। इनमें कावेश्वर मंदिर, ब्रह्मगीर समाधि स्थल, जिला चिकित्सालय, नीलकंठेश्वर महाविद्यालय, रामेश्वर कुंड, सूरजकुंड, घंटाघर, पार्वती बाई धर्मशाला, नगर निगम परिसर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा सहित प्रमुख स्थल शामिल रहे। जिले में करीब 5 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया था। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने जिले में अलग-अलग सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले में सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जनकल्याण और जनभागीदारी से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

PM मोदी के 25 वर्ष सेवा काल पर सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ

Raipur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल के उपलक्ष्य में बुधवार को बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत एक लाख से अधिक दीये प्रज्वलित कर भारत का मनमोहक नक्शा तैयार किया गया, जिसने पूरे परिसर को आस्था और उल्लास से आलोकित कर दिया वहीं कांग्रेस ने इस पूरे आयोजन को महज एक आडंबर बताया, कांग्रेस ने कहा कि एक तरफ तेल की खपत कम करने की बात प्रधानमंत्री जी कहते हैं दूसरी तरफ इस तरह का आयोजन। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस माहव्यापी अभियान में जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर सांसद भोजराज नाग ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—पीएम आवास, उज्ज्वला, स्वच्छ भारत और अमृत भारत स्टेशन योजना—से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने सभी से ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जनभागीदारी से साकार करने का आह्वान किया। बाइट - यशवंत जैन, प्रदेश महामंत्री भाजपा बाइट - चंद्रेश हिरवानी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस बाइट - संगीता सिन्हा, विधायक बाइट - भक्तराज नाग, सांसद
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट ने तलाक पूर्व डिक्री रद्द कर दंपती के विवाह को बहाल कर दिया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में तलाक की पूर्व डिक्री को रद्द करते हुए पति-पत्नी का विवाह बहाल कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जब पति-पत्नी स्वयं अपने मतभेद समाप्त कर वैवाहिक जीवन फिर से शुरू करने के लिए सहमत हों, तो कानून के तहत जहां संभव हो, न्यायालय को उनके मेल-मिलाप का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। न्यायाधीश उमाशंकर व्यास और न्यायाधीश समीर जैन की खंडपीठ ने हनुमानगढ़ निवासी महिला की अपील पर आदेश सुनाया। मामले में फैमिली कोर्ट, हनुमानगढ़ ने 30 नवंबर 2024 को पति अमित की ओर से हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13(1)(ia) के तहत दायर तलाक याचिका स्वीकार करते हुए 23 अक्टूबर 2015 को हुए विवाह को समाप्त कर दिया था। Appell की सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष व्यक्तिगत रूप से हाईकोर्ट में उपस्थित हुए। मामले को 29 जनवरी 2026 को मध्यस्थता केंद्र भेजा गया था, लेकिन वहां समझौता नहीं हो सका। बाद में हाईकोर्ट की कार्यवाही के दौरान आपसी बातचीत और कोर्ट के प्रयासों से पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया। दोनों ने स्वेच्छा से अपने मतभेद खत्म कर फिर से साथ रहने की इच्छा जताई। खंडपीठ ने विशेष रूप से दंपती की नाबालिग बेटी के भविष्य और उसके माता-पिता दोनों का स्नेह, देखभाल और भावनात्मक सुरक्षा मिलने को महत्वपूर्ण माना। कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक विवाद को केवल कानूनी दावों तक सीमित नहीं देखा जा सकता, क्योंकि इससे परिवार और मानवीय संबंध भी जुड़े होते हैं। कोर्ट ने 30 नवंबर 2024 की तलाक डिक्री को रद्द करते हुए 23 अक्टूबर 2015 को हुआ विवाह बहाल कर दिया। आदेश में कहा गया कि विवाह ऐसे बहाल माना जाएगा, जैसे तलाक की डिक्री बीच में आई ही नहीं थी। दोनों पक्षों को भविष्य के मतभेद आपसी संवाद, धैर्य और समझदारी से सुलझाने की अपेक्षा जताई गई。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top