द्वारका AATS पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरी के मामले में फरार चल रहा बदमाश
New Delhi, Delhi:द्वारका ज़िले की AATS पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को द्वारका सेक्टर 10 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम रोहित है जो विपिन गार्डन का रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से ही हत्या, चोरी व सेंधमारी सहित 7 मामले दर्ज़ है। आरोपी के खिलाफ साल 2017 में डाबड़ी थाने में एक चोरी करने का मामला दर्ज़ हुआ था जिसके चलते यह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था। द्वारका कोर्ट के जज हर्षल नेगी द्वारा इसे इसी साल भगौड़ा भी घोषित किया गया था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
