110075
द्वारका की एंटी नारकोटिक्स सेल ने विदेशी ड्रग पेडलर को किया गिरफ्तार
Delhi, Delhi:द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने ककरोला से एक विदेशी ड्रग पेडलर बरनार्ड मिंटाह को गिरफ्तार किया है। मिंटाह पश्चिमी अफ्रीका के घाना का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 1237 ग्राम उच्च गुणवत्ता की एम्फेटामीन ड्रग्स बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपए के आसपास है। आरोपी तस्कर 2022 में बांग्लादेश के रास्ते भारत आया था और यहां छिपकर ड्रग्स का व्यापार कर रहा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी के शैलपुत्री मंदिर में नवरात्र के दिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए जुटे
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु देर रात से ही मंदिरों के बाहर लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पिछले सालों की तुलना में सुरक्षा के कहीं अधिक चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। असामाजिक तत्वों और भीड़ पर कड़ी नजर रखने के लिए पूरे परिसर में विशेष सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स, महिला पुलिसकर्मी और पीएसी बल तैनात हैं। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर पूरी व्यवस्था की पल-पल निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने बैरिकेडिंग की पुख्ता व्यवस्था की है ताकि बुजुर्गों और महिलाओं को दर्शन करने में कोई परेशानी न हो। भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, और वे अनुशासन के साथ माता शैलपुत्री के चरणों में शीश नवा रहे हैं। मंदिर मार्ग और उसके आसपास के इलाकों में सुचारू यातायात के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने, कतार में चलने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।0
0
Report
सीतापुर के नैमिषारण्य धाम में शारदीय नवरात्रि की आराधना, माँ ललिता देवी के दर्शन भीड़
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर यूपी के सीटापुर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन नैमिषारण्य धाम में शक्तिपीठ मां ललिता देवी की पूजा अर्चना की जा रही है मां ललिता देवी मंदिर में देश-विदेश से लोग नवरात्र में पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं और माता रानी की आराधना करते हैं मान्यता है कि नवरात्र में के दर्शन करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जा रही है0
0
Report
दमोह के बड़े देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भक्तों का सैलाब
Damoh, Madhya Pradesh:सुबह 3 बजे से उमड़ा भक्तों का सैलाब, बड़ी देवी मंदिर में आस्था का मेला.. एंकर/ शारदेय नवरात्र के आज पहले दिन दमोह में अलसुबह से भक्ति और आस्था का सैलाब देखने को मिला जब शहर के सबसे बड़े शक्ति केंद्र बड़ी देवी जी मदिर में सुबह 3 बजे से ही लोगों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। मंदिर प्रांगण में जमा भक्तों की भीड़ के बीच जैसे ही मंगला आरती के बाद कपाट खुले लोगों की श्रद्धा देखते ही बन रही थी। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने जगतजननी की आराधना शुरू कर दी। इस प्रसिद्ध देवी मंदिर में जल अर्पण का विशेष महत्व है और लोगों को बिना भेदभाव के प्रमुख प्रतिमा पर जल अर्पण करने का सौभाग्य मिलता है लिहाजा लोग यहां जल लेकर आते है और बड़ी देवी जी का जलाभिषेक करते है। मान्यता है कि इस मंदिर में देवी प्रतिमा पर जल अर्पण करने से तमाम बाधाएं दूर होती है और मातारानी यश वैभव प्रदान करती है। यहां आस्था रखने वाले लोग बताते है कि उन्होंने कई चमत्कार यहां देखे है और लाखों लोगों को असाध्य रोगों से मुक्ति भी मिली है। मंदिर में आने वाले नौ दिनों तक हर दिन हजारों भक्तों के आने को लेकर पुलिस ने खास इंतजाम किए है तो सुबह 3 बजे से आने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा रहती है लिहाजा महिला पुलिस बल के साथ महिलाओं की सुरक्षा और उनकी सहूलियत के लिए अलग से पुलिस के इंतजाम है。 बाइट/ निशा अहिरवाल ( श्रद्धालु दमोह) बाइट/ बालमुकुंद राठौर ( श्रद्धालु दमोह) बाइट/ ब्रजेश घारू ( प्लेबैक सिंगर श्रद्धालु दमोह) बाइट/ प्रियंका शर्मा ( प्रभारी बड़ी देवी चौकी दमोह) बाइट/ एच आर पांडे ( सीएसपी दमोह)0
0
Report
Advertisement
50,000 के इनामी वाहन चोर फरमान गिरफ्तार; मुठभेड़ में घायल
Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad (Uttar Pradesh): Joint team of Crime branch and Police arrested the 50,000 के इनामी बदमाश who is accused in interstate vehicle theft after an encounter. पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के दौरान मौके पर फरमान पुत्र मेहरबान, जिसे नागिन के नाम से भी जाना जाता है, के ऊपर लूट के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे, स्नैचिंग के तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे, चोरी के करीब तीन दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। उनके पास से एक आधा दबे तमंचा, 315 बोर, जिंदा कारतूस और हाई-एंड कार चोरी उपकरण बरामद हुए हैं। अभियुक्त को चिकित्सीय उपचार हेतु भेजा गया है। मौके पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
सुजल बरेट और मां की हत्या सूरजपुर के महावीरपुर में सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड की ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है, जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे जमीन से बाहर निकला एक पैर देखा, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची जयनगर पुलिस ने जब मिट्टी हटाकर शव बाहर निकाला तो हर कोई सन्न रह गया, युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान थे, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि बेरहमी से हत्या करने के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शव को जमीन में दफन करने की कोशिश की गई थी, चुकी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी इसलिए शव को मर्चुरी में रखवा कर मृतक की शिनाख्त और मामलों की जांच शुरू की गई, आखिरकार मृतक की शिनाख्त कार्बेट स्कूल में 12वीं के छात्र सुजल बरेट के रूप में हुई, सुजल की पहचान होते ही पुलिस को एक और सुराग मिला कि उसकी स्कूटी घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी थी, इसके बाद जब पुलिस सुजल के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे पर ताला लटका मिला और उसकी मां का कोई अता-पता नहीं था, अनहोनी की आशंका गहराने पर पुलिस ने फौरन रिश्तेदारों को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा, घर के अंदर घुसने के बाद वहां की स्थिति देखकर पुलिस के होश उड़ गए, क्योंकि घर के बाथरूम में सुजल की मां रजनी बरेट का भी शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला, रजनी एक सरकारी शिक्षिका थीं और पति की पहले ही मौत हो जाने के कारण वह अपने बेटे सुजल के साथ इसी घर में अकेले रहती थीं, एक ही झटके में मां और बेटे की इस नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई, काफी रात होने की वजह से शव को घर में ही छोड़कर घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया गया है, सुबह फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर घर का ताला फिर से खोलेगी और बारीकी से साक्ष्य जुटाएगी, घर के भीतर मां और सड़क किनारे जमीन में दफन बेटे के इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं हत्या की असली वजह और कातिलों की पहचान अब भी पुलिस के लिए एक बड़ी और पेचीदा चुनौती बनी हुई है,0
0
Report
शारदीय नवरात्र शुरू, लखनऊ के बड़ी काली जी मंदिर में भक्तों की कतार
Lucknow, Uttar Pradesh:शारदीय नवरात्र की आज से शुरुआत हो रही है और पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है लखनऊ के सबसे प्राचीन भव्य दिव्य 2500 साल पुराना बड़ी काली जी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की कतार लगी है लोगों का कहना है यहां जो भी मनोकामना मांगी जाती है वह जरूर पूरी होती है।0
0
Report
Advertisement
पोयनाड पुलिस टीम ने सागर सुरक्षा रक्षक कबड्डी स्पर्धा में दुहरी मुकुट जीता
Chendhare, Maharashtra:रायगढ़ पुलिस दल द्वारा सागर सुरक्षा रक्षक कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया गया। पोयनाड संघ ने दुहरी मुकुट जीते। अलिबाग समुद्र तट पर हुए फाइनल में पोयनाड पुलिस की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने विजेता पदक जीते। पोयनाड के ऋषिकेश पाटिल और रश्मी पाटिल उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे। मछुआरों के समुदाय, सागर रक्षक दल और रायगढ़ पुलिस के बीच समन्वय, संवाद और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से यह स्पर्धा आयोजित की गई थी।0
0
Report
देहरादून: आदतन अपराधी आशीष रांगड़ को 6 महीने के लिए जिला बदर
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: एसएसपी दून के निर्देश पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी आशीष रांगड़ को 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। माता मंदिर रोड, मोथारावाला निवासी आरोपी के खिलाफ मारपीट और लड़ाई-झगड़ों के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जनहित और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर और लाउडस्पीकर से मुनादी करते हुए जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया। इसके बाद आरोपी को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) बॉर्डर तक ले जाकर जनपद की सीमा से बाहर छोड़ दिया गया। पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि वह निर्धारित 6 महीने की अवधि में देहरादून सीमा में घुसा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
नागौर के भटनोंखा में किराना दुकान में आग, लाखों का नुकसान, कारण अज्ञात
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिले के भटनोखा गांव में किराणा की दूकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से दूकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया । वहीं सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पानी के टैंकर लेकर आग बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन सफलता नहीं मिली । आग की सूचना मिलते ही भावंडा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थाना प्रभारी विमला चौधरी , कांस्टेबल रिछपाल ने ग्रामीण की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया । इसके बाद दूकान का एक हिस्सा जेसीबी से तोड़कर फायर ब्रिगेड व ग्रामीण की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिल्हाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।0
0
Report
Advertisement
नाशिक के येवला में बिबटों का आतंक, पालतू कुत्तों पर हमले चिंता का कारण
Yeola, Maharashtra:अँकर:-नाशिकचा येवला तालुक्यातील पारेगाव, चिचोंडी, बदापूर या परिसरामध्ये गेल्या महिन्याभरापासून बिबट्याने दहशत केली असून पाळीव कुत्र्यांवर बिबट्या हल्ला करत असल्याच्या घटना वारंवार घडत आहेत. चिचोंडी एमआयडीसी परिसरात योगेश चव्हाणके यांच्या घरासमोरून बिबट्याने कुत्र्याच्या एका पिलाला उचलून नेल्याचा व्हिडिओ सीसीटीव्ही मध्ये कैद झाला है वन विभागाकडे अपूर्ण मनुष्यबळ असल्यामुळे बिबट्यांचा बंदोबस्त करण्यास वन विभागाला अपयश येत असल्याने वन विभागाच्या कर्मचाऱ्यांची संख्या वाढवावी अशी मागणी होत आहे0
0
Report
Sangli District Central Bank elections: BJP releases shortlist of 21 candidates
Sangli, Maharashtra:जिल्हा बँकेसाठी भाजपाच्या उमेदवारांची शॉर्टलिस्ट यादी तयार. सांगली जिल्हा मध्यवर्ती बँकच्या निवडणुकीसाठी भाजपाच्या हालचाली आता गतिमान झाल्या आहेत. भाजपाकडून संभाव्य उमेदवारांची शॉर्टलिस्ट यादी तयार करण्यात आली आहे. भाजपाच्या पार पडलेल्या कोअर कमिटीच्या बैठकीत 21 जागांसाठी उमेदवारांची शॉर्ट लिस्ट तयार करण्यात आली असून यामध्ये आजी-माजी आमदार, संचालकांसह नेत्यांचा समावेश आहे. प्रदेशाध्यक्षांकडे उमेदवार यादी पाठवण्यात आल्याची माहिती भाजपा जिल्हाध्यक्ष सम्राट महाडीकांच्याकडून देण्यात आली आहे. तसेच महायुती म्हणून जिल्हा बँकेची निवडणूक लढवणार असून वरिष्ठ पातळीवर जागा वाटपाबाबतचा निर्णय होईल, असे देखील सम्राट महाडकांनी यावेळी स्पष्ट केला आहे.0
0
Report
10 दिन अनशन के बीच किसान नेता नरेश मीणा की तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन पर भर्ती
Baran, Rajasthan:10वें दिन भी जारी है किसान नेता नरेश मीणा का अनशन, तबीयत बिगड़ी - ऑक्सीजन सपोर्ट पर जिला अस्पताल में भर्ती बारां जिलें के अपने गांव नयागांव में आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता नरेश मीणा की तबीयत शनिवार शाम अचानक बिगड़ गई। लगातार अनशन के चलते उन्हें जिला प्रशासन ने बारां जिला अस्पताल के कॉटेज वार्ड में भर्ती कराया है, जहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बारां जिले के नयागांव में किसानों की मांगों को लेकर 10 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे युवा किसान नेता नरेश मीणा की तबीयत शनिवार को बिगड़ गई। अनशन के कारण उनका शुगर लेवल 70 से नीचे आ गया, बीपी लो हो गया और पानी की उल्टियां शुरू हो गईं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सूचना मिलते ही ADM रामावतार मीणा, SDM और प्रशासनिक अमले के साथ मेडिकल टीम अनशन स्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने उन्हें अनशन खत्म करने के लिए समझाया, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद एहतियातन उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में डॉ. हंसराज सुमन और डॉ. सतीश अग्रवाल की निगरानी में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार नरेश मीणा का शुगर लेवल 67 mg/dL और ब्लड प्रेशर 100/66 mmHg तक गिर गया है। उन्हें ग्लूकोज मॉनिटरिंग पर रखा गया है और सभी वाइटल्स पर लगातार नजर रखी जा रही है। लगातार अनशन से उनके वजन में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि नरेश मीणा ने 2 अक्टूबर को अपने पैतृक गांव नयागांव में किसानों की 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन शुरू किया था। उनकी मुख्य मांगों में DAP-यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता, सही कीमत पर बिक्री, खाद के साथ अन्य सामान की टैगिंग बंद करना, नहरों में पानी और बिजली-सिंचाई का समाधान शामिल है। प्रशासन से बात नहीं बनने पर 3 अक्टूबर को वे समर्थकों के साथ जयपुर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन 7 अक्टूबर को जयपुर से 30 किमी पहले शिवदासपुरा टोल पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। वहां अधिकारियों से मांगों पर सहमति बनी और वे गांव लौट आए, लेकिन अनशन जारी रखा। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद नरेश मीणा ने अनशन जारी रखने की बात कही है। उनका कहना है कि जब तक मांगें धरातल पर पूरी नहीं होंगी, अनशन जारी रहेगा। वहीं तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद अनशन स्थल और अस्पताल में समर्थकों की भीड़ जुट गई। परिजन और ग्रामीण लगातार उनसे अनशन समाप्त करने की अपील कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री को नमन
Noida, Uttar Pradesh:वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्。 वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्。 शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आदिशक्ति माँ शैलपुत्री के चरणों में नमन。 माँ की असीम कृपा से सभी के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, समस्त जगत में शांति, सद्भाव व समृद्धि का विस्तार हो और हर घर सुख-मंगल से आलोकित रहे。 जय माँ शैलपुत्री।0
0
Report
NH-31 फोरलेन पर सीएनजी टेंपो में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चकिया में एनटीपीसी रेलवे गुमटी के समीप एक मालवाहक सीएनजी टेंपो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि आग लगते ही चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस और एनटीपीसी से पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक टेंपो पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। इस घटना के कारण फोरलेन की दोनों लेन पर लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। आपको बताते चले कि बेगूसराय के NH-31 फोरलेन की हैं, जहां शनिवार की रात चकिया स्थित एनटीपीसी रेलवे गुमटी के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाथीदह की ओर से आ रहा एक मालवाहक सीएनजी टेंपो जैसे ही एनटीपीसी के सामने चकिया रेलवे गुमटी के पास पहुंचा, तभी अचानक उसमें आग लग गई।आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन छोड़ दिया और मौके से दूर भागकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा टेंपो आग के गोले में तब्दील हो गया। आसमान में उठते धुएं के गुबार और सड़क पर जलते वाहन को देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।इसी दौरान वहां से गुजर रहे बीहट नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए एनटीपीसी से दो दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 40 मिनट तक कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक मालवाहक टेंपो पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।इस घटना और आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान NH-31 फोरलेन की दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। आग बुझने के बाद पुलिस प्रशासन ने यातायात को सामान्य कराया।फिलहाल, टेंपो किसका था और आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या सीएनजी रिसाव की जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी。0
0
Report
इंदौर के बिजासन माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि की तैयारी पूरी, भक्तों की आस्था चरम पर
Indore, Madhya Pradesh:शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई हैं और इसके साथ ही देवी मंदिरों में भक्तों की आस्था और उत्साह का माहौल नजर आने लगा है। इंदौर के प्राचीन बिजासन माता मंदिर में भी नवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। इंदौर के प्राचीन बिजासन माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के चलते श्रद्धालु पहुंच रहे हे । मंदिर परिसर को भी विशेष रूप से सजाया गया है। वही श्रद्धालुओं को देखते हुए मंदिर में दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि भक्तों को सुगमता से माता के दर्शन हो सकें। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। बिजासन माता के प्रति भक्तों की गहरी आस्था है। यही वजह है कि नवरात्रि के दौरान सिर्फ इंदौर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज के स्थानों से भी श्रद्धालु माता के दर्शन और आराधना के लिए यहां पहुंचते हैं। नवरात्रि को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों तक बिजासन माता मंदिर में धार्मिक आयोजनों की भी धूम रहेगी इस दौरान नौ दिनों तक चंडी यज्ञ के साथ ही अलग अलग अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। भक्तजन इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर माता की आराधना करेंगे。0
0
Report
Advertisement
