110043
बाधक बनी पत्नी के हत्यारोपी पति का गिरफ्तारी का खुलासा!
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अवैध संबंध में बाधक बनी पत्नी के हत्यारोपी पति को 6 साल बाद द्वारका सेक्टर-3 से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी यूपी के बस्ती जिले का निवासी है। आरोपी ने 2018 में दिल्ली के संगम विहार में अपनी पत्नी की जान ले ली थी और फरार हो गया था। 2020 में उसे कोर्ट द्वारा भगौड़ा घोषित किया गया था। क्राइम ब्रांच के डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए एसीपी पंकज अरोड़ा की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील कुमार और उनकी टीम ने छानबीन की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ASAP ने DUSU चुनाव के लिए बदलाव का मैनिफेस्टो जारी किया; दृष्टिबाधित पंकज कुमार
Noida, Uttar Pradesh:"आप" छात्र विंग एसैप ने डुसु चुनाव के लिए "बदलाव का मैनिफेस्टो" जारी के कहा, "अब वादे नहीं, काम चाहिए" *- पहली बार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव लड़ने जा रही एसैप ने उतारे उमीदवार* *- एसैप ने एक दृष्टिबाधित दलित छात्र को सचिव पद पर मैदान में उतारा* *- सालों से छात्रों को सिर्फ खोखले वादे ही मिले, काम किसी ने नहीं किया- एसैप* *-छात्र पुरानी राजनीति के बजाय बदलाव, जवाबदेही और अपनी असली आवाज को चुनें - एसैप* आदाम आदमी पार्टी की छात्र इकाई एसैप ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डुसु) चुनावों के लिए अपना ‘बदलाव का मैनिफेस्टो’ लॉन्च किया। पहली बार डुसु का चुनाव लड़ने जा रही एसैप ने मैनिफेस्टो में छात्रों की शिक्षा, हॉस्टल, फीस, छात्र सुविधाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। एसैप ने एक दृष्टिबाधित दलित छात्र को सचिव पद पर मैदान में उतारा है। एसैप का कहना है कि अब सिर्फ खोखले वादे नहीं, बल्कि धरातल पर काम चाहिए। मैनिफेस्टो लॉन्च के दौरान एसैप ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में वर्षों से छात्र राजनीति के नाम पर वही पुराने वादे दोहराए जा रहे हैं। चुनाव आते हैं, घोषणाएं होती हैं और चुनाव खत्म होते ही छात्रों के मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। अब छात्रों को वादों की नहीं, जवाबदेही और ठोस काम की जरूरत है। एसैप के प्रभारी धर्मेंद्र रावत ने कहा कि हम छात्र राजनीति को सिर्फ चुनाव और पोस्टर तक सीमित नहीं रखना चाहते। हम एक आम छात्र को नेतृत्व का मौका देना चाहते हैं—ऐसे छात्र को, जो खुद छात्रों के बीच रहा है और उनकी समस्याओं को करीब से समझता है।” एसैप ने अध्यक्ष पद के लिए अश्मित कुमार (गुर्जर) को अपना प्रेजीडेंशियल कंडीडेट घोषित किया है। संगठन ने कहा कि अश्मित कुमार छात्रों के मुद्दों को मजबूती से उठाने और विश्वविद्यालय में जवाबदेह छात्र राजनीति को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में हैं। इसी सोच का प्रतिनिधित्व एसैप के सचिव पद के उम्मीदवार पंकज कुमार करते हैं। पंकज कुमार दृष्टिबाधित छात्र हैं और दलित समाज से आते हैं। एसैप ने कहा कि पंकज का चुनाव लड़ना सिर्फ एक उम्मीदवार को मैदान में उतारना नहीं, बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में उन आवाज़ों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश है, जिन्हें लंबे समय तक मुख्य धारा से दूर रखा गया है। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी ने ईशना गुप्ता ने कहा कि पंकज कुमार जैसे छात्र को नेतृत्व का अवसर देना हमारे लिए प्रतीकात्मक कदम नहीं है। यह उस राजनीति की शुरुआत है जिसमें आम छात्र, वंचित छात्र और हर वह युवा नेतृत्व कर सके जो अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाता रहा है।” एसैप ने छात्रों से अपील की कि वे आगामी डुसु चुनाव में पुरानी राजनीति और खोखले वादों के बजाय बदलाव, जवाबदेही और छात्रों की वास्तविक आवाज़ को चुनें। एसैप का संदेश स्पष्ट है कि डुसु में सिर्फ चेहरे बदलने की नहीं, बल्कि छात्र राजनीति की दिशा और कार्यशैली बदलने की जरूरत है।0
0
Report
पीलीभीत में बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चैन छीनी, आरोपी फरार
Pilibhit, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग पीलीभीत-बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से चैन छीनी, घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार, महिला बाजार से घर लौट रही थी। बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की कर रही तलाश, मौके पर पहुंचे सीओ अमरनाथ वर्मा ने बताया बदमाशों की लोकेशन मिल गई है जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोहानिया चौराहे के पास की घटना0
0
Report
अखिलेश यादव के सरकार बनाने के बयान पर बीजेपी ने कहा—मुंगेरी लाल के सपने जैसी हकीकत
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव का सरकार बनाने का बयान मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने जैसा है: पंकज चौधरी, यूपी बीजेपी अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
युवक ने अपनी बाइक को डिलीवरी ट्रक बना दिया
Noida, Uttar Pradesh:Bro really turned his bike into a delivery truck0
0
Report
ब्राज़ील की ज्वेल टारेंटुला: उत्तरपूर्वी ब्राज़ील के अटलांटिक जंगल से
Noida, Uttar Pradesh:The Brazilian Jewel Tarantula, from the Atlantic Forest in northeastern Brazil0
0
Report
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक: चुनावों पर गहन चर्चा के लिए महत्वपूर्ण बैठक
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने कहा, "यह बहुत ज़रूरी मीटिंग थी। आदरणीय नेशनल जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गनाइज़ेशन) बी.एल. संतोष जी और हमारे उत्तर प्रदेश इंचार्ज, आदरणीय विनोद तावड़े जी ने आने वाले चुनावों के बारे में डिटेल में बातचीत की...."0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यालय में प्रचंड बहुमत के लक्ष्य पर चर्चा की
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के राज्य मुख्यालय में एक संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी इस दौरान मौजूद रहे। लखनऊ, उत्तर प्रदेश। BJP कोर कमेटी की बैठक को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "तीसरी बार उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने को लेकर विस्तार से चिंतन और मंथन हुआ है... कई योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कल तक बीएल संतोष जी का यहां प्रवास है तो बहुत सारी बैठकें अभी कल भी होंगी।" अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव जी बताने में कोई गलती कर रहे हैं। 100 दिन बाद समाजवादी पार्टी साइकिल पर बैठकर सैफई जाने वाली है..."0
0
Report
हैम्सटर आपकी सोच पढ़ लेता है, बिल्ली नहीं
Noida, Uttar Pradesh:The hamster knows what's on your mind. Billi doesn't.0
0
Report
गोलाघाट के हाथी से ट्रैक्टर टायर हटने पर राहत, जंगल में कचरे की सचेतना
Noida, Uttar Pradesh:The wild elephant in Assam’s Golaghat district is finally free from the heavy tractor tyre trapped around its neck. After hours of painstaking effort, the frontline team of the Assam Forest Department successfully removed it. What a relief, but the incident also spotlights how discarded waste and abandoned items in and around forest areas can turn deadly for wildlife0
0
Report
Advertisement
जयपुर नगर निगम चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, ईवीएम तकनीकी खामियाँ और फर्जी मतदान के आरोप
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर ने रिकॉर्ड वोटिंग की, लेकिन लोकतंत्र का यह दिन हंगामों से भरा रहा। जयपुर नगर निगम क्षेत्र के 150 वार्डों में 63.55 फीसदी मतदान के बीच EVM की खराबी ने कई बूथों पर रफ्तार रोकी। 151 कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट यूनिट बदली गईं। कहीं फर्जी मतदान के आरोप लगे तो कहीं प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आए। इसके बावजूद वोटर्स की कतार नहीं टूटी और 15.46 लाख मतदाताओं ने शहर की सरकार का फैसला EVM में लॉक कर दिया। वीओ-1- जयपुर नगर निगम चुनाव में शुक्रवार को एक तरफ वोटर्स ने मतदान का नया रिकॉर्ड बनाया.......दूसरी तरफ बूथों पर EVM की तकनीकी खराबी, फर्जी मतदान के आरोप, प्रत्याशियों-समर्थकों की तनातनी और पुलिस से बहस दिनभर चुनावी पारा चढ़ाती रही........सुबह मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल में ही मशीनें बदलने का सिलसिला शुरू हो गया। वोटिंग शुरू हुई तो भी कई जगह तकनीकी खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ........इसके बीच वार्ड 49, 62, 101 और 102 से फर्जी मतदान के आरोप सामने आए। वार्ड 114 में समर्थकों के बीच झड़प की स्थिति बनी तो वार्ड 26 में एजेंट नहीं बैठने को लेकर विवाद हुआ......इन तमाम व्यवधानों के बावजूद जयपुर के वोटर्स बूथों तक पहुंचे और 150 वार्डों में अंतिम मतदान 63.55% रहा........कुल 24 लाख 33 हजार 198 मतदाताओं में से 15 लाख 46 हजार 193 ने वोट डाला.........यानी 8 लाख 87 हजार 5 मतदाता मतदान से दूर रहे.............मतदान शुरू होने से पहले मMock पोल ने ही चुनाव अमले की परीक्षा ले ली। EVM रिप्लेसमेंट रिपोर्ट के मुताबिक मॉक पोल के दौरान 58 कंट्रोल यूनिट (CU) और 46 बैलेट यूनिट (BU), कुल 104 यूनिट बदली गईं। इसके बाद वास्तविक मतदान के दौरान कंट्रोल यूनिट (CU) और 24 बैलेट यूनिट (BU) यानी 47 यूनिट और बदली पड़ीं। इस तरह मॉक पोल से मतदान तक 81 कंट्रोल यूनिट (CU) और 70 बैलेट यूनिट (BU) मिलाकर कुल 151 मशीन यूनिट बदली गईं। मॉक पोल में सबसे ज्यादा बदलाव हवामहल क्षेत्र में हुआ। यहां 12 कंट्रोल यूनिट (CU) और 8 बैलेट यूनिट (BU) यानी 20 यूनिट बदली गईं। बगरू में 18, झोटवाड़ा में 14 और सांगानेर में 9 यूनिट बदली गईं। वोटिंग शुरू होने के बाद विद्याधर नगर में सर्वाधिक 14 यूनिट 7 सीयू और 7 बीयू बदली गईं। झोटवाड़ा में 8, किशनपोल में 6, सांगानेर, मालवीय नगर और हवामहल में 4-4 तथा आमेर में 3 यूनिट बदली गईं। सिविल लाइंस में मॉक पोल के समय 9 यूनिट बदली थीं, लेकिन वास्तविक मतदान के दौरान कोई सीयू-बीयू बदलने की जरूरत नहीं पड़ी。 1-वार्ड-49: वोटर पहुंचा तो पहले ही वोट पड़ने का आरोप सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-49 में कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए समर्थकों के साथ विरोध जताया। उनका आरोप था कि कुछ मतदाता जब वोट डालने पहुंचे तो उनके नाम पर पहले ही वोट डाले जाने की बात सामने आई। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की और कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी。 2-वार्ड-62- 150 ‘शिफ्टेड वोटर्स’ के नाम पर फर्जी वोट का आरोप जगतपुरा-टीलावाला के वार्ड-62 स्थित बूथ नंबर-23 पर फर्जी मतदान के आरोप को लेकर हंगामा हुआ। यहां चुनाव लड़ रहे तीन निर्दलीय प्रत्याशियों और कांग्रेस प्रत्याशी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को लिखित शिकायत दी। शिकायत में करीब 150 शिफ्टेड मतदाताओं के नाम पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया गया। आरोपों के चलते बूथ पर सियासी माहौल गरमा गया। 3-वार्ड-101 और 102: शिकायत पर चुनाव प्रभारी पहुंचीन सिविल लाइंस क्षेत्र के वार्ड-101 और 102 में भी फर्जी मतदान की शिकायतें सामने आईं। वार्ड-101 के पानीपेच वाटर वर्क्स बूथ पर निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु ब्याणी के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए। शिकायत के बाद चुनाव प्रभारी डॉ. सौम्या गुर्जर और समन्वयक अपूर्व सिंह मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली。 4-वार्ड-26:::: एजेंट नहीं बैठने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा झोटवाड़ा क्षेत्र के वार्ड-26 स्थित मंगलम सिटी गवर्नमेंट स्कूल में कांग्रेस प्रत्याशी अनीता देवी ने मतदान केंद्र पर पार्टी एजेंट नहीं बैठने देने को लेकर विरोध जताया। उन्होंने मतदान कर्मचारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए। 5-वार्ड-114: बूथ के अंदर मौजूदगी पर विवाद, समर्थक आमने-सामने वार्ड-114 की कसेरियों की धर्मशाला में बूथ के अंदर प्रत्याशी की मौजूदगी को लेकर विवाद हुआ। निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच मामला इतना बढ़ा कि झड़प जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसी तरह वार्ड-113 के कांवटिया का खुर्रा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में EVM खराब होने पर मतदाताओं ने विरोध जताया। वार्ड-27 में भाजपा प्रत्याशी द्वारा बुजुर्ग मतदाता के पैर पकड़ने का मामला भी दिनभर चर्चा में रहा। जगतपुरा के वार्ड-66 स्थित महात्मा गांधी स्कूल मतदान केंद्र के बाहर अलग तस्वीर नजर आई। यहां कुछ लोगों ने टेबल लगाकर मतदाताओं से NOTA के पक्ष में मतदान की अपील की। टेबल पर ‘यूजीसी हटाओ’ के समर्थन में संदेश दिया गया गया था। मौजूद लोगों का कहना था कि वे भाजपा से नाराज हैं, लेकिन दूसरे राजनीतिक दल को भी समर्थन नहीं देना चाहते। इसलिए NOTA के जरिए नाराजगी जाहिर करने की अपील कर रहे हैं। मतदान केंद्र के बाहर लगी यह टेबल दिनभर चर्चा में रही। बहरहाल, इस चुनाव की पहली तस्वीर 63.55% का रिकॉर्ड मतदान है। दूसरी तस्वीर बूथों पर सामने आई चुनौतियों की है। मतदान शुरू होने से पहले 104 और वोटिंग के दौरान 47 CU-BU यूनिट बदलनी पड़ीं। कई वार्डों में फर्जी मतदान के आरोप लगे, कहीं एजेंट को लेकर विवाद हुआ तो कहीं समर्थक आमने-सामने आए। इसके बावजूद वोटिंग की रफ्तार नहीं टूटी। सुबह 16.20% से शुरू हुआ आंकड़ा फाइनल में 63.55% तक पहुंचा। अब 14 सितंबर को मतगणना में पता चलेगा कि रिकॉर्ड मतदान के साथ बूथों पर दिखी इस अतिरिक्त चुनावी सक्रियता ने किसके पक्ष में जीत-हार का गणित बदला। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
नवागत बीईओ शीश पाल सिंह का शिक्षकों ने किया अभिनंदन
Baheri, Uttar Pradesh:रिछा। विकासखंड दमखोदा कार्यालय परिसर में शुक्रवार नवागत बीईओ शीश पाल सिंह का शिक्षकों ने किया अभिनंदन रिछा। विकासखंड दमखोदा कार्यालय परिसर में शुक्रवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शीश पाल सिंह के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ दमखोदा के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शीश पाल सिंह ने शिक्षकों एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि विकासखंड की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक संवाद, आपसी समन्वय और सहयोग को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम जिलामंत्री बलवीर सिंह के निर्देशन एवं जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष दमखोदा मनोज गंगवार की अध्यक्षता में हुआ। संचालन जिला संयुक्त मंत्री तपन सिंह मौर्य ने किया। इस दौरान जिला संयोजक टीएससीटी अनुज वीर गंगवार, मोर किशोर मौर्य, पंकज सिंह, प्रमोद गंगवार, सत्यपाल गंगवार, सौरभ गंगवार, जितेंद्र मोहन वर्मा, पुष्पेंद्र गंगवार, राजेश गंगवार, जगदीश गंगवार, हरीश गंगवार, सी.पी. गंगवार, योगेंद्र गंगवार ‘टिल्लू’, विनोद पटेल, जगमोहन, दीपक, संतोष गंगवार, गिरीश कुमार, रमेश गंगवार, चेतना गंगवार सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।0
0
Report
दिग्विजय सिंह दतिया पहुंचे: सनातन स्वाभिमान यात्रा एकता का संदेश
Datia, Madhya Pradesh:दतिया पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मां पीतांबरा के किए दर्शन सनातन स्वाभिमान यात्रा को बताया एकता और भाईचारे का संदेश दिग्विजय सिंह शुक्रवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध मां पीतांबरा देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना کی और मां पीतांबरा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता कर कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में सनातन धर्म को बदनाम कर धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों में शामिल संस्थानों में हिंदू, मुस्लिम और सिख सहित विभिन्न समुदायों के लोग हो सकते हैं। उन्होंने किसी संस्था का नाम लेने से इनकार करते हुए कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर नफरत फैलाते हैं, उनके खिलाफ आवाज उठाने और समाज में एकता कायम करने के उद्देश्य से सनातन स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। शराब कांड को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि शराबबंदी बाद में की जाएगी, लेकिन जहरीली शराब जैसे मामलों के आरोपियों को तत्काल सजा मिलनी चाहिए। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर पूछे गए सवाल पर दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति कर रही है।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के मांगलिया प्लांट में गैस ओवरफ्लो से विस्फोट, एक मौत, एक घायल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर सanchi दूध के मांगलिया प्लांट में हादसा एक की मौत एक घायल इंदौर दुग्ध संघ के मांगलिया प्लांट में पेड़े बनाने की यूनिट में प्रेशर से विस्फोट मिली जानकारी अनुसार गैस ओवर होने से प्रेशर पड़ने से कढ़ाई फूटी एक की मौत एक व्यक्ति घायल जिनका इलाज जारी0
0
Report
खजुराहो में जापानी यात्री खोकी ने सूर्या होटल के बाहर मुफ्त चाय पिलाकर दिल जीता
Chhatarpur, Madhya Pradesh:विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में एक विदेशी मेहमान का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बन गया. जापान से घूमने आए युवक खोकी ने खजुराहो के सूर्या होटल के बाहर निशुल्क चाय का स्टॉल लगाया और राहगीरों को अपने हाथों से चाय पिला रहे हैं. विदेशी पर्यटक खोकी ने बताया कि उन्हें खजुराहो बेहद पसंद है और भारत की चाय भी उन्हें काफी पसंद है. इसी खुशी को साझा करने के लिए उन्होंने लोगों को निशुल्क चाय पिलाने का निर्णय लिया. विदेशी पर्यटक द्वारा इस तरह चाय का स्टॉल लगाकर लोगों की सेवा करने का अंदाज स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लोग रुक-रुक कर चाय पी रहे हैं और जापानी युवक के इस प्यार भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. बाईट - खोकी-पर्यटक जापान0
0
Report
तिघरा बांध के तीन गेट खुले, डाउनस्ट्रीम गांवों के लिए सतर्कता जारी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर तिघरा बांध के तीन गेट खुले ग्वालियर की लाइफलाइन तिघरा बांध लबालब होने के बाद शुक्रवार शाम तीन गेट खोल दिए गए। जलस्तर 739.50 फीट के ऊपर पहुंचने पर जल संसाधन विभाग ने तीनों गेट करीब 9-9 इंच खोले और अतिरिक्त पानी सांक नदी में छोड़ा। डाउनस्ट्रीम के गांवों को अलर्ट किया गया है। ग्वालियर और मुरैना जिलों केRiver किनारे बसे ग्रामीणों से सांक नदी में न जाने और सतर्क रहने की अपील की गई है।0
0
Report
Advertisement
