icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अम्बेडकरनगर में मुस्लिम महिलाओं की तिरंगा पदयात्रा, देशभक्ति का संदेश

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर हजारों की संख्या में मुस्लिम महिला व बालिकाओं ने नकाब लगाकर हाथ में तिरंगा झंडा लेकर पद यात्रा करते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूक किया, और अपनी देशभक्ति का सबूत दिया। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर बासित अली मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर जनपद अम्बेडकरनगर में नकाब लगाकर हजारों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं व बालिकाओं ने तिरंगा झंडा लेकर पद यात्रा की ताकि लोगों को हर घर तिरंगा के लिए जागरूक किया जा सके। दिनेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्र को एक करने का आवाहन यह तिरंगा यात्रा है, जिसमें हर धर्म के लोग हिस्सा ले रहे हैं। अभी हम अयोध्या में साधु संतों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और अब यहाँ हजारों की संख्या में महिलाएं और बालिकाएं तिरंगा यात्रा में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जो काम करते हैं वह ऐतिहासिक होते हैं और आज उनको पूरी दुनिया में 35 से ज्यादा देशों द्वारा अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। कुछ विपक्ष के लोग चुनाव के पहले मतभेद पैदा करके अफवाहों के आधार पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी नहीं होने वाली। जो भी राष्ट्र प्रेम करता है, हम उसे मोदी जी का अभिन्न अंग मानते हैं और उनका सम्मान करते हैं। इस मौके पर कुँवर बासित अली ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर हजारों की संख्या में माताएं बहनें तिरंगा लेकर निकली हैं; यह बदलता हुआ भारत है जो सिर्फ दिखता नहीं बल्कि उसका असर पूरी दुनिया में दिखता है।
0
0
Report

झारखंड में परीक्षाओं की अनियमितता के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका

Sultanpur, Uttar Pradesh:झारखंड सरकार द्वारा छात्रों के आंदोलन को नजरअंदाज करने के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने झारखंड सरकार का सांकेतिक पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया प्रदर्शनकरियो का कहना है कि वहां पर परीक्षाओं में की गई अनियमियता के बाद छात्रों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है लेकिन वहां की सरकार उनके आंदोलन को नजरअंदाज कर रही है इसके विरोध में आज उन लोगों ने एक सांकेतिक पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया है बाइट आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता
0
0
Report

कार बचाने की कोशिश में रेती से भरा कैंटर नहर में गिरा; चालक-परिचालक घायल

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर-कोसी बैराज पर गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में रेते से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित सिंचाई नहर में जा गिरा, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई. जानकारी के मुताबिक कैंटर वाहन संख्या UK04CC-607 चौखुटिया निवासी लक्ष्मण सिंह के नाम बताया जा रहा है, कैंटर कोटाबाग क्षेत्र के ओखलढुंगा निवासी महेन्द्र सिंह चला रहा था, ऐसा बताया जा रहा है कि कैंटर बैराज से होकर गुजर रहा था, इसी دوران सामने से एक कार आ गई। कार को बचाने के प्रयास में चालक ने कैंटर को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित सिंचाई नहर में जा गिरा. कैंटर के नहर में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, हादसे में कैंटर चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं, स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को नहर से बाहर निकालने में मदद की, राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई. हादसे में कैंटर को काफी नुकसान पहुंचा है, वहीं नहर में कैंटर गिरने के बाद उसे बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई, मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक अगर कैंटर चालक समय रहते वाहन को संभालने में सफल नहीं होता, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था. फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग की टीम हादसे की जानकारी जुटाने में लगी है, हादसा किस वजह से हुआ और इसमें किसी अन्य वाहन की भूमिका थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरुआती तौर पर सामने आ रही कार को बचाने के दौरान कैंटर के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। मामले की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

बिहार की वित्तीय स्थिति पर विपक्ष-सरकार के बीच तीखी बहस जारी

Patna, Bihar:बिहार की सियासत में इन दिनों विकास के दावों के बीच एक नया और गंभीर सवाल उठा है और यह सजल है राज्य की आर्थिक स्थिति का.. विपक्ष खज़ाना खाली है का आरोप मढ़ते हुए राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति पर गंभीर आरोप मध्य रही है वही सत्तापक्ष इसे विपक्ष का खोखला आरोप करार देते हुए राज्य की मजबूत स्थिति के पक्ष तर्क दे रहे हैं। विपक्ष गिना रही है कि ठेकेदारों के बकाये भुगतान से लेकर आकस्मिक निधि से पैसे निकालने तक और यहां तक कि विधायकों,विधान पार्षदों तक को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है।लेकिन दूसरी तरफ सत्ता पक्ष का कहना है कि सिर्फ तेजस्वी यादव को समस्या है.. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि वे भी एक विधायक है लेकिन उन्हें कोई समस्या नहीं है, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष अपना खाता चेक करें कि कहां समस्या है बाइट 2 संजय सरावगी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाइट संजय बाइट स्लग में हैं एनडीए का साफ कहना है कि बिहार में पैसों की कोई कमी नहीं है, सरकार का खजाना भरा हुआ है और विपक्ष सिर्फ झूठा भ्रम फैला रहा है। मुख्य विपक्षी दल आरजेडी के साथ सहयोगी कांग्रेस भी वित्तीय स्थिति पर सवाल खड़ा कर रहा है और पूछ रहा है कि राज्य की वित्तीय स्थिति ठीक है तो राज्य में पेंशन, वजीफे और ठेकेदारों के हजारों करोड़ रुपये के भुगतान लटके पड़े हैं और सरकार को पेंशन-वेतन बांटने के लिए इमरजेंसी फंड का सहारा लेना पड़ रहा है ऐसा क्यों है बाइट 3 ऋषि मिश्रा,कांग्रेस नेता जेडीयू भी राज्य की बेहतर स्थिति के पक्ष में तर्क देकर विपक्ष को गलत साबित करने में लगी है..जेडीयू का कहना है कि केंद्रीय करों का पैसा प्राप्त होते ही स्थिति पूरी तरह सामान्य बात है 3.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक का विशाल राज्य बजट है सात निश्चय और इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं में रिकॉर्ड विकास कार्य हो रहा है,विपक्ष की बात सरासर गलत है बाइट 4 नीरज कुमार जेडीयू एमएलसी व राज्य में वित्तीय स्थिति को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने सामने है
0
0
Report

सिद्धार्थनगर जिले में संयुक्त टीम को मिली सफलता

VKVikas KumarFollow4m ago
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले की एसओजी व थाना भवानीगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट के ₹25,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार में सफलता मिली है। इस अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। जिले में संयुक्त टीम द्वारा इस इनामिया वांछित अभियुक्त को थानाक्षेत्र भवानीगंज के गाँव बिथरिया तिराहे से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया । इस मामले को लेकर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन ने पूरे घटना क्रम को लेकर जानकारी दी है।
0
0
Report

उत्तराखंड: आपदा सचिव ने भारी बरसात के लिए अलर्ट और सावधानी की अपील जारी

Noida, Uttar Pradesh:DEHRADUN (UTTARAKHAND): VINOD KUMAR SUMAN (SECRETARY, DISASTER MANAGEMENT AND REHABILITATION, UTTARAKHAND) ON PRECAUTIONARY MEASURES AHEAD OF HEAVY RAINFALL AND LIGHTNING ALERT/ WEATHER DEPARTMENT WARNING FROM AUGUST 14 TO 17/ STATE GOVERNMENT'S PREPAREDNESS FOR WEATHER CONDITIONS देहरादून, उत्तराखंड: आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन का कहना है, "आज पूरे राज्य में मौसम साफ़ है। कल 14 तारीख है। कल से चार ज़िलों—देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़—के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जबकि बाकी नौ ज़िलों के लिए 'येलो अलर्ट' है। 15 तारीख को सभी ज़िलों के लिए 'येलो अलर्ट' रहेगा। 16 तारीख को बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है और 17 तारीख को देहरादून और टिहरी के लिए। सभी ज़िलों को विस्तृत एडवाइज़री जारी की गई है और उनसे कहा गया है कि वे लोगों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग माध्यमों से यह जानकारी बड़े पैमाने पर फैलाएं। मैं लोगों से यह भी अपील करूंगा कि बारिश के दौरान यात्रा करने से बचें, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा, मैं मोबाइल फ़ोन पर 'सचेत' (Sachet) ऐप डाउनलोड करने की पुरज़ोर सलाह देता हूं; इस ऐप से मौसम की लगातार जानकारी मिलती रहती है, जिससे लोग अपनी यात्रा की योजना उसी हिसाब से बना सकते हैं। जो लोग जलाशयों के पास या पानी के तेज़ बहाव और बाढ़ की आशंका वाले इलाकों—खासकर नदी के किनारों और जलभराव वाले निचालों—में रहते हैं, उन्हें खास सावधानी बरतने की ज़ूरत है। SDRF और NDRF के जवानों को सभी ज़रूरी जगहों पर तैनात किया गया है और वे हाई अलर्ट पर हैं। जिन इलाकों में सड़क जाम होने की संभावना है, वहां JCB समेत ज़रूरी मशीनरी तैनात की गई है। हम पूरी तरह तैयार हैं।
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम में 200 मीटर तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा, बारिश में देशभक्ति

Gurugram, Haryana:गुरूग्राम में तिरंगा यात्रा 200 मीटर लम्बे तिरंगा के साथ निकाली यात्रा विधायक मुकेश शर्मा कि अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा गौशाला मैदान से शुरू होकर स्वतंत्रता सेनानी भवन में समाप्त हुई यात्रा बारिश के बीच लोगों ने दिखाया देश भक्ति के प्रति अटूट प्रेम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर घर तिरंगा अपील के बीच आज देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई इसी कड़ी में गुरुग्राम में 200 मीटर लम्बाई के तिरंगा के साथ सैकड़ो लोगों ने इस यात्रा में हिस्सा लिया और भारी बारिश के बीच भी लोगों के जोश में कोई कमी नहीं आई कई किलोमीटर पैदल यात्रा में शामिल हुए विधायक मुकेश शर्मा भी लोगों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते हुए इस यात्रा में पैदल चले और लोगों में जोश भरते हुए नजर आए... यात्रा के दौरान तमाम लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल होते गए और विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि बारिश के बीच लोगों के जोश में कोई कमी नहीं आई यही देशभक्ति है और आज लोगों के हाथों में जो तिरंगा है उसकी शक्ति और सम्मान इसी बात से ही जाहिर होती है कि आज इस यात्रा में शामिल हुए लोग भारत माता की जय घोष के नारे लगाते हुए उन जवानों को भी सलाम किया जों सरहद पर हमारी रक्षा में पहरी बनकर खडे हैं....
0
0
Report

पलवल की 5 किमी लंबी तिरंगा यात्रा देशभक्ति का नया इतिहास लिखा

Palwal, Haryana:पलवल में गुरुवार को देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हरियाणा के खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए。 पलवल पुलिस लाइन से शुरू हुई इस यात्रा में 5 किलोमीटर लंबा और 10 फीट चौड़ा विशाल तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा。 यात्रा जैसे-जैसे शहर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, वैसे-वैसे लोगों का उत्साह भी बढ़ता गया। करीब 20 स्थानों पर पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे शहर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष गूंजते रहे। इस दौरान गौरव गौतम ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, और पलवल की जनता ने इसके सम्मान में एकजुट होकर राष्ट्रप्रेम की मिसाल पेश की है। पलवल की यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि एक तिरंगा, एक भावना और एक भारत की विराट तस्वीर बन गई। बाइट:-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
0
0
Report
Advertisement

पटना से सहरसा: सरकारी जमीन के अवैध अतिक्रमण पर विभाग ने जाँच के आदेश दिए

Patna, Bihar:पटना सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर अंचल में सरकारी जमीन की अवैध जमाबंदी और अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर बिहार विधानसभा के सदस्य श्री संजय कुमार सिंह ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। विभाग की ओर से सहरसा के समाहर्ता को पत्र भेजकर मामले की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। विभाग को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि सिमरी बख्तियारपुर अंचल के खाता संख्या 391 और 392 की करीब 300 एकड़ जमीन गैरमजरूआ खास है। आरोप है कि जमीन की रजिस्ट्री पर रोक के बावजूद वर्ष 2017 से पहले से ही इस जमीन की जमाबंदी चल रही है। इतना ही नहीं, सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किए जाने की भी बात पत्र में कही गई है। पूरा मामला सरकारी भूमि के अवैध अतिक्रमण और अवैध जमाबंदी से जुड़ा हुआ है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सहरसा के समाहकर्त्ता से पत्र में दर्ज तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और कार्रवाई की जानकारी विभाग के साथ-साथ विधानसभा सदस्य संजय कुमार सिंह को भी उपलब्ध कराने को कहा है। अब देखना होगा कि जांच के बाद सरकारी जमीन की अवैध जमाबंदी और अतिक्रमण के मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report

सादुलपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा: राष्ट्रध्वज से एकता का संदेश

Churu, Rajasthan:भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर सादुलपुर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राष्ट्रीय पर्व पर शहर में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता देवेंद्र झाझड़िया, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा भाजपा प्रवक्ता विमल पूनिया डॉ कौशल पूनिया भाजपा विधानसभा पर भारी सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। शहर के शीतल बाजार से प्रारंभ हुई रैली में डीजे पर देशभक्ति गीतों पर नाचते गाते कार्यकर्ता तथा हाथों में तिरंगा लेते हुए भारत जिंदाबाद के नारों के साथ गांधी पार्क पहुचे।वहीं दुपहिया वाहनों पर तिरंगा लहराते हुए की बड़ी संख्या में युवाओं ने तिरंगा यात्रा रैली में भागीदारी निभाई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई भारत माता की जय, वंदे मातरम् नारो के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।तिरंगा यात्रा के गांधी पार्क पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान महात्मा गांधी के बताए सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मार्ग को याद किया गया। तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर भाजपा नेता दवेंद्र झाझडिया उपप्रधान प्रतिनिधि रामफल लम्बोरिया, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खीचड़, जोगेन्द्र झाझडिया, सांखू मंडल अध्यक्ष कृष्ण जांगिड़, सिद्धमुख मंडल अध्यक्ष नथु राम प्रजापत,जितेंद्र सैनी,सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

Jaipur में 30 हजार रुपए की सुपारी से कैदी की हत्या: तीन गिरफ्तार, खुली जेल से बस 24 घंटे में आरोपी

Jaipur, Rajasthan:पूरी फिल्मी स्टाइल में हत्या ! बदले की आग, 30 हजार में दी हत्या की सुपारी, सरेराह गोलियां चलाकर उतारा मौत के घाट, 3 तीन गिरफ्तार शहर के करणी विहार थाना इलाके में गोलियां चलाकर की गई कैदी की हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है...हत्या पूरी फिल्मी स्टाइल में की गई... हत्या कोई अचानक आवेश में नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश और बदले की आग को लेकर करवाई गई थी। जिस शख्स की हत्या की गई, वो साल 2018 में हुई एक हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था और सांगानेर खुली जेल में बंद था। 12 अगस्त को जब वो खुली जेल वापस जा रहा था तब स्कूटी सवार दो युवकों ने फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महज 30 हजार रुपए की सुपारी देकर हत्या करवाई गई । पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पर हत्या करने और तीसरे पर हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। जयपुर के करणी विहार इलाके में 12 अगस्त को दिन दहाड़े हुई हत्या की वारदात ने पुलिस को भी चौंका दिया...मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की स्कूटी सवार दो युवकों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पीड़ित दम तोड़ चुका था। स्कूटी सवार आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाई और महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हत्या के आरोप में खुली जेल में सजा काट रहे गंगासहाय कुमावत रूप में हुई। पुलिस ने वारदात की कड़ी से कड़ी जोड़ी तो उसकी हत्या के पीछे कोई तात्कालिक विवाद नहीं, बल्कि करीब 8 साल पुरानी रंजिश सामने आई है। एक ऐसी रंजिश... जिसमें पहले हत्या हुई... फिर अदालत का फैसला आया... जेल हुई... और इसके बाद बदले की साजिश रची गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि गंगासहाय कुमावत वर्ष 2018 में हुई महेन्द्र गुर्जर की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। वो सांगानेर खुली जेल में सजा काट रहा था। इस दौरान 12 अगस्त 2026 को गंगा सहाय खुली जेल से अपने घर शांति नगर गिरधारीपुरा आया था। शाम को करीब पांच बजे वह खुली जेल जाने के लिए रवाना हुआ। जानकी विहा मिश्रा मार्केट पहुंचने पर स्कूटी सवार दो युवकों ने गंगा सहाय पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली गंगा सहाय के सिर में लगी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एफएसएल को बुलाकर मौके का परीक्षण करवाया। इधर वारदात की सूचना मिलते ही करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर खून फैला हुआ था...मौके से गोली के खाली खोखे और मैगजीन भी बरामद हुई। पुलिस और FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस की जांच शुरू हुई। पुलिस टीमों ने CCTV फुटेज की जांच की। पुलिस ने घटना स्थल के साथ-साथ आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई...तो स्कूटी का नम्बर सामने आया। स्कूटी नम्बरों की जांच की गई तो अमित राणा के नाम रजिस्टर्ड मिली। मृतक गंगा सहाय के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में इस हत्या के पीछे महेन्द्र गुर्जर के परिवार से जुड़ी पुरानी रंजिश का शक जताया था। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को इसी एंगल में अहम सुराग मिलने लगे। इसके बाद पुलिस आधी रात बाद मोती डूंगरी पहुंची और 22 वर्षीय अमित Rाणा को पकड़ा। अमित से पूछताछ पर 19 वर्षीय सोनू रजक को दबोचा। पूछताछ के बाद उनको हथियार उपलब्ध कराने वाले चौगान स्टेडियम गोविंददेव कॉलोनी निवासी कन्हैया लाल गुर्जर को भी पकड़ लिया। प through धी बाइट प्रशांत किरण डीसीपी वेस्ट जयपुर पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि मृतक गंगा सहाय के भाई के महेंद्र गुर्जर के बेटे पर शक के आधार पर पूछताछ की गई। तो पता चला कि महेन्द्र गुर्जर के बेटे आयुष गुर्जर ने गंगासहाय की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि आयुष ने अपने दोस्तों सोनू रजक और अमित राणा को 30 हजार रुपए में गंगासहाय की हत्या की सुपारी दी। इतना ही नहीं, पुलिस के मुताबिक साजिश रचने के बाद आयुष खुद नेपाल चला गया। हत्या से पहले रैकी की, मौका मिला तो साजिश को अंजाम दिया ..... पुलिस के अनुसार साजिश को अंजाम देने की जिम्मेदारी सोनू रजक और अमित राणा ने ली। 12 अगस्त को दोनों ने गंगासहाय की रेकी की...वो कब कितने बजे कहां से गुजरेगा। पूरे रास्ते को देखा गया और मौके का इंतजार किया। जैसे ही गंगासहाय जानकी विहार कॉलोनी के पास पहुंचा, दोनों ने उसे रोक लिया। इसके बाद सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। सोनू और अमित दोनों का आयुष से पुरानी जानकारी है। उसने ही दोनों को हत्या के लिए तैयार किया और इसके बाद वो खुद नेपाल चला गया तथा मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस ने अनुसार गोलियां देशी पिस्टल से चलाई गई। वहीं उनके पास देशी कट्टा भी था। पूछताछ में पता चला कि कन्हैया ने दोनों को हथियार उपलब्ध कराए। कन्हैया रिश्ते में पूर्व में हत्या में मारे गए महेंद्र गुर्जर का भानजा लगता है। कन्हैया पर हत्या के तीन मामले चल रहे हैं। हत्या के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग टीमें गठित कीं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता के निर्देशन में...सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर अनिल शर्मा के सुपरविजन में...और थाना करणी विहार के थानाधिकारी हवा सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमों ने जांच शुरू की। जांच में तकनीकी शाखा और CST टीम की भी मदद ली गई। इस केस में गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल हथियार और हत्या की साजिश से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

मकराना में वंदे मातरम् 150 वर्ष के उत्सव पर भाजपा की तिरंगा यात्रा

मकराना के बोरावड में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। निवर्तमान प्रधान एवं भाजपा प्रत्याशी सुमिता भींचर के नेतृत्व में बोरावड़ रोड स्थित भाजपा कार्यालय से यात्रा का शुभारंभ हुआ। तिरंगा यात्रा बोरावड़ हाथी गेट तक निकली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। भाजपा प्रत्याशी सुमिता भींचर ने भी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया। इस दौरान आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि वंदे मातरम् देश के स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना का प्रतीक रहा है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होना देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। तिरंगा यात्रा में विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कौशिक, کپिल توषनीवाल, नितेश जैन, सुभाष रैगर, विनीत मुछाल, गुलाब प्रजापत, मोहन सिंह चौहान, अशोक सहराव, इकबाल खत्री, अनवर जनाब, विमल सोनी, जीतमल सिंगोदिया, राजेश डारा, रामस्वरूप गोरा, भवानी सिंह, मितेश शर्मा, दिलीप चौधरी, विष्णु सिंह, राजेंद्र चौधरी, महेश खेतान, पवन सोनी, घूमना राम कुड़ी, मालचंद स्वामी, बाबू भींचर, तिलोक भाकर और आलम शेख सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top