110043
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने लूटपाट के मामले में फरार चल रहे बदमाश को किया गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लूटपाट के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को सागरपुर के गीतांजलि पार्क से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम गणेश है जो दिल्ली के भलस्वा डेयरी का रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से ही लूटपाट के कई मामले दर्ज है। आरोपी ने दिल्ली के महेन्द्रा पार्क इलाके में 15 अगस्त की रात को अपने 4 साथियो के साथ मिलकर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था और उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटावा में मिलावटखोरों का काला धंधा दीपावली के बाद भी जारी
Etawah, Uttar Pradesh:स्लग:- मिलावट खोर सक्रिय बने प्लेस:- इटावा दिनांक:-17-11-2026 एंकरइंट्रो:-इटावा में मिलावट खोर दीपावली का त्यौहार बीत जाने के बाद भी मिलावट करने से बाज नहीं आ रहे है,इटावा में खाद्य विभाग ने दुकानों पर सेम्पल लिए तो बड़े ही चौंकाने वाले मामले सामने आया है। घरों में इस्तेमाल होने वाली काली मिर्च की जगह पपीते के बीज मिले,हल्दी को पॉलिश कर ज्यादा चमकदार बनाया गया बेसन के लड्डू में कलर की मात्रा अधिक पाई गई है विभाग आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। वी. ओ.:- इटावा जनपद में दीपावली का त्यौहार बीत जाने के बावजूद भी मिलावट खोर अभी भी लगातार सक्रिय बने हुए हैं जिसके चलते फूड विभाग के द्वारा जसवंत नगर इलाके में मिठाइयों और किराने की दुकानों पर सैंपल लेने के लिए पहुंचे सैंपल में चौंकाने वाले खुलासा सामने आए हैं बताया जा रहा है कि मिठाई की दुकान पर मौजूद लड्डू और बर्फी के सैंपल लिए जिसमें लड्डू में कलर की मात्रा ज्यादा थी जबकि बर्फी में स्टार्च की मात्रा अधिका पाई गई है फूड विभाग की हैरान तो तब हो गई जब कस्बे की एक किराना स्टोर पर पहुंचे किराना स्टोर पर जब काली मिर्च को सैंपल के तौर पर लेकर उसको चेक किया तो वह काली मिर्च के दाने नहीं बल्कि पपीते के बीज थे जो कि ग्राहकों के साथ धोखा किया जा रहा था वही हल्दी को भी चेक किया गया हल्दी में पीले रंग की पॉलिश अत्यधिक मात्रा में पाई गई है जो की चमकदार बना हुआ था अब ऐसे में विभाग सैंपल लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है。 बाइट:- रविभान सिंह - खाद्य सुरक्षा अधिकारी इटावा0
0
Report
दिग्विजय चौटाला का बड़ा ऐलान: महेंद्रगढ़ में जजपा स्थापना दिवस रैली से बदलाव की उम्मीद
Sirsa, Haryana:एंकर रीड जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि आगामी 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में जजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है। दिग्विजय चौटाला ने दावा किया कि इस रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और दक्षिण हरियाणा में यह जजपा की पहली बड़ी रैली होगी। दिग्विजय सिंह चौटाला ने 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली स्थापना दिवस रैली को जजपा के लिए बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन बताते हुए दावा किया कि यह रैली हरियाणा की राजनीति में नए बदलाव का संकेत देगी। वोल 1 दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज अपने सिरसा आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत भी की। युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा की राजनीति के लिहाज से दक्षिण हरियाणा में होने वाली यह रैली ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि अब तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने इस तरह दक्षिण हरियाणा में रैली आयोजित नहीं की है। 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ से हरियाणा की राजनीति में परिवर्तन की आहट सुनाई देगी। उन्होंने कहा कि जजपा प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरकर सामने आएगी। वोल 2 वहीं, दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने नायब सिंह सैनी सरकार के दो साल के कार्यकाल को पूरी तरह विफल करार दिया है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ये दो साल सरकार की असफलताओं के रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दो साल के कार्यकाल में नायब सिंह सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते हुए नहीं देखा गया। वोल 3 प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में गुंडागर्दी लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार के दो साल के कामकाज को लेकर उन्होंने भाजपा को माइनस 10 नंबर देने की बात कही। वोल 4 इसके अलावा दिग्विजय सिंह चौटाला ने डबवाली के विधायक और अपने चाचा आदित्य चौटाला पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि डबवाली के विधायक अपने हलके से नदारद हैं। दिग्विजय ने दावा किया कि विधायक आदित्य चौटाला एक दिन भी जनता के बीच नहीं गए और न ही डबवाली हलके के किसी गांव का दौरा किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विधायक जनता के बीच ही नहीं पहुंच रहे तो क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा? वोल 5 वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि हुड्डा सीबीआई के डर से भाजपा का साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में विपक्ष की भूमिका को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
संभल । DM अंकित खण्डेलवाल की बड़ी कार्यवाही .. भू माफियाओं म मचा हड़कंप.
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । भू माफियाओ को प्रशासन का बड़ा झटका ... सरकारी तालाब..सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों पर रोक के लिए DM अंकित खण्डेलवाल की बड़ी कार्रवाई... तहसील संभल के 7 गांवों में 28 करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य की सरकारी / ग्राम समाज की भूमि की गलत राजस्व प्रविष्टियां निरस्त। तालाब, खलिहान, बंजर भूमि को मूल श्रेणी में दर्ज करने के आदेश। डीएम की बड़ी कार्यवाही से भू माफियाओं में मचा हड़कंप0
0
Report
Advertisement
चमोली के पीपलकोटी में मातृ शक्ति सम्मेलन, धामी ने महिलाओं के आत्मनिर्भरता पर जोर
Karnaprayag, Uttarakhand:जनपद चमोली के पीपलकोटी में मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सेमलडाला मैदान पहुंचे, जहां उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री का रोड शो आयोजित हुआ। मंच पर पहुंचने के बाद उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद मातृ शक्ति का अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पहाड़ की महिलाओं के कठिन जीवन और उनकी चुनौतियों का जिक्र करते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के संघर्ष को कम करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं。 मातृ शक्ति सम्मेलन में पहुंची महिलाओं ने भी सरकार की योजनाओं को स्वरोजगार और आजीविका का मजबूत माध्यम बताया। महिलाओं का कहना है कि स्वयं सहायता समूहों के जरिए उन्हें ऋण और आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जिससे वे स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पशुपालन, मत्स्य पालन, सिलाई, कटाई और बुनाई जैसे कार्यों में सरकारी सहयोग मिलने से उनकी आजीविका में वृद्धि हो रही है: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के लिए उज्ज्वला गैस योजना, घर-घर शौचालय निर्माण और हर घर नल जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी काम हो रहा है। जनपद चमोली में करीब 6,200 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 44 हजार महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
हथेरा गांव में मां कटहिया भवानी की मूर्ति खंडित, आरोपियों की पहचान की मांग
Jaunpur, Uttar Pradesh:हथेरा गांव में मां कटहिया भवानी की मूर्ति खंडित, 10 टुकड़ों में तोड़ने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश जौनपुर। जनपद के हथेरा गांव में धार्मिक आस्था से जुड़ी एक घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और नाराजगी का माहौल है। राम-जानकी मंदिर के समीप जमालपुर–बाबतपुर लिंक रोड के किनारे स्थापित मां कटहिया भवानी की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने बीती रात क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि मूर्ति को तोड़कर करीब 10 टुकड़ों में बिखेर दिया गया। जब ग्रामीणों की नजर खंडित मूर्ति पर पड़ी तो इसकी खबर पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वाले अज्ञात लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले आरोपियों को जल्द चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही मां कटहिया भवानी की मूर्ति को दोबारा स्थापित कराने की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों ने मामले का शीघ्र खुलासा कर गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की है।0
0
Report
खगड़िया गौशाला मेले उद्घाटन कार्ड जारी; सभी जनप्रतिनिधि आमंत्रित
Khagaria, Bihar:KHAGARIA के गौशाला मेला उद्घाटन को लेकर गौशाला मेला कमिटी की ओर से आमंत्रण पत्र जारी किया गया जिसमें उद्घाटनकर्ता के रूप में डीएम और एसपी को बनाया गया। आमंत्रण कार्ड में सांसद से लेकर किसी भी विधायक का नाम नहीं होने के कारण खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिसमें किसी भी जनप्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं करने को लेकर रोष जताया। उन्होंने लिखा कि वाह रे अफसरशाही तेरी क्या कहना, पूरे मामले पर सांसद राजेश बर्मा ने बताया कि उनके पोस्ट के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संज्ञान लिया और फिर गौशाला कमिटी की ओर से सांसद के साथ साथ सभी जनप्रतिनिधि को उद्घाटन के लिए जारी कार्ड पर नाम दिया। सांसद राजेश बर्मा ने इसके लिए मुख्यमंत्री चौधरी को धन्यावाद दिया।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ के बेगूं उप कारागृह में जिला एवं सेशन न्यायधीश का निरीक्षण
Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं स्थित उप कारागृह का जिला एवं सेशन न्यायाधीश मानसिंह चुंडावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद बंदियों से मुलाकात कर उनके रहने, खाने-पीने और परिजनों से मुलाकात की व्यवस्था की जानकारी ली। न्यायाधीश ने बैरकों की साफ-सफाई, शौचालयों की स्वच्छता और बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। जेलर प्रहलाद गुर्जर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई, जो संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई गई।0
0
Report
आबूराज में दीपावली बंपर पर्यटन सीजन, पर्यटकों की भारी भीड़
Sirohi, Rajasthan:पर्यटन नगरी आबूराज में दीपावली बंपर पर्यटन सीजन के चलते पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है. महज पांच दिनों में दो लाख से अधिक पर्यटक और श्रद्धालु आबूराज पहुंचे. वहीं 35 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई है. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद पर्यटकों का उत्साह चरम पर है. होटल, बाजार और प्रमुख पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हैं. गुजरात में दीपावली के दूसरे दिन से ही परिवारों के साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन और पर्यटन पर निकलने की परंपरा है. इसी के चलते हर साल दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक आबूराज में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है. इस बार भी पर्यटन नगरी के सभी होटल पर्यटकों से खचाखच भरे हुए हैं. नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई है. पर्यटक नौकायन, खरीदारी और लजीज व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं. खास बात यह है कि 8 डिग्री तापमान में भी लोग आइसक्रीम का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. लाभ पंचमी के साथ कुछ पर्यटकों ने गुजरात लौटना शुरू कर दिया है, लेकिन आने वाले दिनों में सूरत सहित गुजरात के विभिन्न शहरों से पर्यटकों के नए जत्थे आबू पहुँचेंगे. कार्तिक पूर्णिमा तक पर्यटन सीजन जारी रहने की संभावना है. भारी पर्यटन आवक के बीच पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की व्यवस्थाएं भी महत्वपूर्ण बनी हुई हैं. यातायात नियंत्रण, सुरक्षा और पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. पोलो ग्राउंड और अरणा पार्किंग में बड़ी संख्या में वाहन पहुंच रहे हैं. पर्यटक वाहनों से नगर पालिका को भी लाखों रुपये की आय हो रही है. भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं. कुल मिलाकर दीपावली के इस बंपर पर्यटन सीजन ने आबूराज के पर्यटन कारोबार को नई रफ्तार दी है. दो लाख से अधिक पर्यटकों की आवक से होटल व्यवसायियों, व्यापारियों और स्थानीय कारोबारियों में उत्साह है. अब सभी की नजरें कार्तिक पूर्णिमा तक जारी रहने वाली पर्यटकों की इस रौनक पर टिकी हैं.0
0
Report
फतेहपुर मतगणना धांधली के आरोप, कलेक्ट्रेट के बाहर भारी प्रदर्शन
Baran, Rajasthan:फतेहपुर मतगणना में धांधली का आरोप, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन बारां। फतेहपुर ग्राम पंचायत में सरपंच पद की मतगणना में कथित धांधली के विरोध में मंगलवार को करीब 150 से 200 महिला-पुरुष जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मतगणना के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए जिला कलेक्टर से निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और री-काउंटिंग की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच पद के लिए कुल 3824 मतपत्र डाले गए थे, जबकि मतगणना में केवल 3792 वोट ही गिने गए। ऐसे में शेष 32 वोट कहां गए, इसका जवाब नहीं मिल रहा। जब कुल वोटों में 32 का अंतर है तो हार-जीत का अंतर महज 14 कैसे रहा, इस पर भी सवाल उठाए गए。 प्रदर्शनकारियों ने एक ही व्यक्ति का नाम दो जगह मतदाता सूची में होने और दोनों स्थानों पर वोट डालने का आरोप भी लगाया。 प्रत्याशी पक्ष के राकेश ने कहा कि उनके पोलिंग एजेंट के अनुसार 3824 मतपत्र डाले गए थे, लेकिन उन्हें मिले पत्र में 3792 वोट ही दर्शाए गए। 31 से 32 वोट गायब दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले वे आगे चल रहे थे, बाद में 14 वोटों से पिछड़ गए。 इस मामले में जांच और री-काउंटिंग की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की。0
0
Report
Advertisement
आजम खान को सुप्रीम राहत: भाजपा के उत्पीड़न पर 2027 में जनता बदला लेगी
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- आजम खान को सुप्रीम राहत पर बोले गोप, उत्पीड़न में भाजपा ने अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ा, जनता 2027 में लेगी अपमान का बदला समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत पर सपा नेताओं ने खुशी जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को मिली राहत को चुनौती देने वाली उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका खारिज कर दी है। साथ ही उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान की सजा पर भी रोक लगा दी है। इस फैसले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने आजम खान का जितना उत्पीड़न किया है, उसकी याद अंग्रेजों के शासन की याद दिलाती है। गोप ने कहा कि आजम खान देश के बड़े नेता हैं और गरीबों, किसानों व नौजवानों की आवाज हैं। उन्होंने कहा कि आजम खान के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उससे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल खड़े होते हैं। हम शुरू से कहते आए हैं कि कोई साथ दे या न दे, ऊपरवाला सब देख रहा है। उसी के आशीर्वाद से आजम खान जल्द जेल से रिहा होंगे। भाजपा चाहे जितना दबाने का प्रयास कर ले, अब बदलाव का समय आने वाला है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता आजम खान के उत्पीड़न और उनके अपमान का जवाब वोट की ताकत से देगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। बता दें कि फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में ट्रायल कोर्ट ने आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सात-सात साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद आजम खान को मिली राहत के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया। वहीं, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की ओर से ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी किए जाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाताओं की संख्या में 18 लाख 84 हजार 113 की बढ़ोतरी के मुद्दे पर भी अरविंद सिंह गोप ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पीडीए प्रहरी और पार्टी के नेता मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन की पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं। गोप ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्पष्ट निर्देश है कि एसआईआर और एसएसआर के दौरान कोई भी सपा नेता लापरवाही न बरते। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए और किसी का गलत तरीके से नाम न काटा जाए। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर चुनाव आयोग के सहारे चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आखिर कब तक ऐसे हथकंडों के सहारे चुनाव लड़ेगी? यह लोकतंत्र है और इसे बचाने के साथ संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी। गोप ने दावा किया कि भाजपा चाहे जितने हथकंडे अपना ले, उसकी विदाई तय है और पीडीए की सरकार आना तय है। वर्ष 2027 में अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है。 बाइट- अरविंद सिंह गोप, राष्ट्रीय सचिव सपा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री।0
0
Report
राजस्थान कांग्रेस की अहम बैठक में नेता प्रतिपक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान कांग्रेस की आज अहम बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा PCC में ले रहे बैठक नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बैठक में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी पदाधिकारियों की विशेष बैठक 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान और पंचायत चुनाव के फीडबैक को लेकर हो रही बैठक पूर्व मंत्री प्रताप सिंह, रघु शर्मा, परसादीलाल मीणा और शकुंतला रावत सहित कई नेता मौजूद गोविंद राम मेघवाल, विधायक रफीक खान और अमीन कागजी भी बैठक में शामिल कई विधायक, पदाधिकारी और जिला पर्यवेक्षक बैठक में मौजूद0
0
Report
मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन में मिट्टी धंस, सड़क ध्वस्त, NHI पर सवाल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर हाजीपुर मधौल बाईपास फोरलेन सड़क का उद्घाटन लगभग एक वर्ष पूर्व पूर्व मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के हाथों किया गया था, लेकिन एक वर्ष पूरे होने के साथ ही फोर लेन सड़क की स्थिति जर्जर होने लगी है और ऐसी खबरें आ रही हैं कि माधौल अंडरपास के समीप फोर लेन सड़क के अंदर की मिट्टी पूरी धस गई है, जिससे भारी या बड़ी वाहन गुजरने पर बड़ा हादसा हो सकता है और पूरी सड़क ध्वस्त हो सकती है। जिला प्रशासन की नजर इस पर नहीं है और NHI के अधिकारी भी चुप रहते दिखते हैं; टोल टैक्स वाले रोड पर भी बड़े गड्ढे बनते जा रहे हैं, पर सरकार टैक्स से जुड़े फंड से सड़क दुरुस्त करने का दावा करती है, जबकि जिम्मेदारी NHI पर है। पुल के पास दरारें पहले भी दिखी थीं, खबर के बाद अधिकारियों ने दरारों को दुरुस्त किया, फिर भी फोर लेन के नीचे मिट्टी धंसना और गड्ढे बनना चिंता बढ़ा रहा है। हमारे संवाददाता मणितोष कुमार मौके से पूरी जानकारी दे रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
ऋषिकेष सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात, डॉक्टरों इलाज निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:ऋषिकेष सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अश्पताल जाकर घायलों से की मुलाकात डॉक्टोंर से घायलों का उचित इलाज करने का दिया निर्देश0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में गोपाष्टमी महोत्सव: गौसेवा और प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में चित्तौड़गढ़ आठम महोत्सव समिति की ओर से 19वें वर्ष गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गांधी नगर स्थित गोपाल गौशाला में गो-पुष्टि यज्ञ, गौ पूजन और गौसेवा के कार्यक्रम आयोजित हुए। संत विनोद यति महाराज के सानिध्य में गौमाता को चुनरी ओढ़ाकर तिलक लगाया गया और गुड़-चारा खिलाकर आरती की गई। समिति अध्यक्ष मुकेश नाहटा सहित कार्यकर्ताओं ने गौशाला की गायों को चारा खिलाया और श्रमदान कर गौसेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर गौशाला के सेवादारों और ग्वालों का भगवा उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गौ संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश दिया।0
0
Report
फतेवाड़ी लैब से ड्रग्स बनाने वाले मास्टरमाइंड मुदस्सर पठान गिरफ्तार—NCB-SARkiye
Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद के फतेवाड़ी इलाके में लब्बैक सोसायटी के एक रिहायशी मकान के बेसमेंट से एम.डी. ड्रग्स बनाने वाली मिनी लैब पकड़ी गई। NCB गुजरात और सरखेज पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन से आरोपी मुदस्सर पठान को दबोच लिया गया है और आगे की जांच शुरू हो चुकी है। मुख्य आरोपी मुदस्सर पठान पिछले 6 साल से ड्रग्स एडिक्ट था और गूगल तथा राजस्थान से ट्रेनिंग लेकर एम.डी. ड्रग्स बनाने का कारोबार चला रहा था। आरोपी ने लैब बनाकर ड्रग्स बनाने का काला रैकेट चलाया था और अंकलेश्वर, अहमदाबाद और रतलाम से ब्रॉमीन समेत 20 प्रकार के केमिकल्स लाकर बड़े पैमाने पर ड्रग्स बनाने की तैयारी कर रहा था। नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) की टीम ने मौके पर पहुंचकर केमिकल्स के नमूने लिए। आरोपी पर पहले से अन्य मामले भी दर्ज हैं और अब पुलिस यह भी जानना चाहती है कि उसकी पत्नी और अन्य कौन-कौन लोग इस रैकेट से जुड़े थे।0
0
Report
Advertisement
