110043
दिल्ली पुलिस ने द्वारका में फरार अपराधी को पकड़ा
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका के ककरोला क्षेत्र से एक नामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लूटपाट, हत्या, हत्या का प्रयास और बलात्कार समेत कई मामलों का आरोप है। उसे 2016 में हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी लेकिन 2020 में कोविड-19 के कारण उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया और फरार हो गया था। हाल ही में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेतरिया खाड़ कोलियरी में हाईवा से कोयला ढुलाई पर ग्रामीण-प्रशासन के बीच तनाव बढ़ा
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित सीसीएल संचालित तेतरियाखांड कोलियरी में हाईवा से कोयला ठुलाई को लेकर ग्रामीणों ने बैठक कर सीसीएल संचालित तेतरियाखांड कोलियरी प्रबंधन पर कई आरोप लगाए हैं। बढ़ते विवाद ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि पीएनएमएल कंपनी द्वारा हाईवा परिचालन शुरू करने का प्रयास पूर्व में बनी सहमति का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यह कदम स्थानीय लोगों के रोजगार और अधिकारों पर सीधा प्रहार है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी दबाव और प्रलोभन के माध्यम से क्षेत्र का माहौल प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, जिससे तनाव और टकराव की स्थिति बन रही है। कोलियरी में कोयला ढुलाई और स्टॉक प्रबंधन को लेकर भी उन्होंने गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई है। उनके अनुसार, कोयले के स्टॉक में हेरफेर, बेहतर गुणवत्ता वाले कोयले की बाहरी निकासी और खराब कोयले को स्थानीय स्तर पर खपाने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं, जो बेहद गंभीर हैं। उन्होंने इन मामलों की उच्च स्तरीय और पारदर्शी जांच कराने की मांग की। जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने जिला प्रशासन से अपील की कि वह तत्काल हस्तक्षेप कर पूर्व सहमति का पालन सुनिश्चित कराए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में स्थिति और गंभीर हो सकती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सौरव श्रीवास्तव ने कहा कि इस परियोजना में सबसे बड़ी बात यह है कि यहाँ 20 से ज्यादा हाईवा खड़े हैं। पहला सवाल यही है कि ये हाईवा यहाँ क्यों हैं? पीएनएम कंपनी के निदेशक कहते हैं कि वे ट्रांसपोर्टिंग में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हैं और ट्रांसपोर्टिंग नहीं करते। लेकिन सभी हाईवा पर साफ-साफ 'PNM' यानी प्रणम नमन मिनरल्स लिखा हुआ है। अगर कंपनी साफ-सुथरे तरीके से कहेगी कि इन हाईवा में लदा कोयला ओबी है या जला हुआ कोयला है जिसे हटाया जा रहा है, तो आप मीडिया के लोग खुद देखें। आपके कैमरे झूठ नहीं बोलते, दृश्य झूठ नहीं बोलते। अगर आप इस कोयले पर नजर डालेंगे, कैमरे को केंद्रित करेंगे, तो पता चलेगा कि यह ग्रेड-1 का वही कोयला है जो पावर प्लांट्स में भेजा जाता है। अगर परिचालन ट्रकों से करना है और सिर्फ ओवरबर्डन हटाया जा रहा है, तो यहां 20 से ज्यादा हाईवा क्या कर रहे हैं? इनमें लदा कोयला उच्च गुणवत्ता वाला कैसे है? इसमें तो जला हुआ कोयला होना चाहिए था। कंपनी जो कह रही है, काम उससे बिल्कुल अलग हो रहा है। यह बेहद चिंता का विषय है। इसी सम्बन्ध में तेतरिया खाड़ के सीसीएल के जीएम से पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा मैं अभी ऑफिस से बाहर हूँ और रहता तो भी बाइट नहीं देता; उच्च अधिकारी बता सकते हैं। कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए यह सब कर रहे हैं।0
0
Report
हस्की ने मालिक के साथ नाव पर यात्रा के लिए सीढ़ी चढ़ना सीखा
Noida, Uttar Pradesh:This smart husky learned to climb a semi-vertical ladder onto the boat in order to travel with his owner.0
0
Report
सरना धर्मकोड को लेकर झारखंड में JMएम का आंदोलन जारी, बीजेपी पर हमला
Ranchi, Jharkhand:एक लंबे वक्त के बाद शुरू हुए जनगणना के साथ शुरू हुई सियासत भी। जेएमएम का सीधा आरोप, सरना धर्मकोड को समाहित नहीं कर एक बड़ी आबादी को नजरअंदाज किया गया है ,खामियाजा बीजेपी को भुगतना होगा। सड़क से सदन पर जेएमएम का आंदोलन रहेगा जारी जनगणना की गिनती शुरू होने के साथ ही झारखंड में सियासी पारा भी चढ़ गया है। लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई जनगणना अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गई है। जेएमएम ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि सरना धर्मकोड को शामिल नहीं कर आदिवासी समाज की बड़ी आबादी की पहचान को नजरअंदाज किया गया है।यह सिर्फ धार्मिक पहचान का सवाल नहीं बल्कि अस्तित्व और अधिकार की भी लड़ाई है। जेएमएम ने साफ कर दिया है कि सरना धर्मकोड को लेकर शुरू हुआ उनका आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। और देश भर के आदिवासी समाज की भावनाओं की अनदेखी का राजनीतिक खामियाजा तानाशाह और हठधर्मी बीजेपी को भुगतना पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में युवक की हत्या, शव सड़क किनारे गड्ढे में फेंका—खौफनाक वारदात
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी पवन महतो के 26 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार अपने दोस्त को छोड़ने उसके ससुराल गया था।वापसी के दौरान जब वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, उसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी।हत्या के बाद अपराधियों ने शव को सड़क किनारे एक गड्ढे में फेंक दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।वहीं जैसे ही परिजनों को इस घटना की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है।कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।फिलहाल, इस हत्या के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। अब देखना होगा कि इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा कब तक हो पाता है।0
0
Report
चौमूं में बदला मौसम: तेज हवाओं के साथ बारिश ने गर्मी से राहत दी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं में बदला मौसम का मिजाज तेज -हवाओं के साथ बारिश हुई शुरू तापमान में दर्ज की गई गिरावट लोगों को गर्मी से मिली राहत जयपुर के चौमूं में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह सुबह ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरे इलाके का मौसम सुहावना हो गया। अचानक आए इस बदलाव से जहां एक ओर जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ, वहीं दूसरी ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के कारण कई जगह धूल उड़ती नजर आई, लेकिन बारिश ने वातावरण को ठंडा कर दिया। मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी से परेशान लोग राहत महसूस कर रहे हैं।0
0
Report
ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय 18 वर्षीय युवक डूबा, SDRF तलाश जारी
Noida, Uttar Pradesh:सलग : ऋषिकेश में गंगा में ड्रबा 18 साल का युवक, दिल्ली से परिवार के साथ घमने आया था, नहाते समय पैर फिसला एंकर : ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय दिल्ली के एक युवक क पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। हादसा मालकंठी प़ल के पास हआ। हादसे की सरचना लक्ष्मणझूल थाना पूलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहंची, लेकिन बहाव तेज होने के कारण SDRF से मदद मांगी गर्ड। वी.ओ : SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन देर रात तक यूवक का कोई सूराग नहीं मिल पाया। मतक की पहचान दिल्ली के निजामपर निवासी 18 वर्षीय वंश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घमने आया था। घटना सुबह करीब 1 1 बजे की बताई जा रही है। सरचना मिलते ही SDRF और स्थानीय पूलिस मौके पर पहंची। SDRE निरीक्षक कवींद्र सजवान के अनसार, डीप डाइविंग रीम और ब्यासी टीम ने तरंत सर्च अभियान शुरू कर दिया फिलहाल युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस और SDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं0
0
Report
Advertisement
क्रूज़ हादसे के बाद उच्चस्तरीय जांच, कठोर कार्रवाई और SOP निर्माण का निर्णय
Noida, Uttar Pradesh:क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड एवं टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच संस्थित की गई है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुर्घटना की जांच करेगी उच्च स्तरीय जांच समिति : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव महानिदेशक होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, सचिव मध्यप्रदेश शासन, आयुक्त जबलपुर संभाग की उच्च स्तरीय समिति जांच करेगी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समिति दुर्घटना के कारण, क्रूज संचालन के नियम सहित अन्य तथ्यों की जांच करेगी :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, जिससे कि भविष्य में इस तरह की दु:खद घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके :मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पर्यटन विभाग के माध्यम से क्रूज संचालन से जुड़ी एसओपी तैयार की जाएगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव रेस्क्यू ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है :मुख्यमंत्री डॉ. यादव जो लापता है ,उनकी हरसंभव तरीकों से तलाश की जा रही है , जल्द ही सभी को रेस्क्यू करेंगे :मुख्यमंत्री डॉ. यादव उप-मुख्यमंत्री और जबलपुर जिले के प्रभारी श्री जगदीश देवड़ा लगातार स्थिति पर नजर रखे रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारों के निवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की.0
0
Report
यावल में केले की बाग में आग, किसान लाखों के नुकसान से परेशान
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, यावल तालुका Ancr जळगाव जिल्ह्यातील यावल येथे भुसावळ रस्त्यावरील शिवारात केळीच्या बागेला आग लागल्याची घटना घडली असून यामुळे केळी उत्पादक शेतकऱ्याचे लाखो रुपयांची नुकसान झाले आहे. केळीच्या बागेत असलेल्या विद्युत रोहित्रामध्ये शॉर्ट सर्किट होऊन केळीच्या बागेला आग लागल्याचा अंदाज वर्तवण्यात येत असून काढलेला केळीच्या बागेला आग लागल्याने केळी उत्पादक शेतकरी आर्थिक संकटात सापडला आहे.0
0
Report
सीवान पुलिस ने जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी राजेश सिंह को गिरफ्तार किया
Siwan, Bihar:एंकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सख्त निर्देशों के बाद सीवान पुलिस एक्शन मोड में है। फरार अभियुक्तों के खिलाफ तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है और इसी अभियान में पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता। सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र से जुड़े 2022 के चर्चित जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राजेश सिंह को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह वही मामला है, जिसमें ब्रह्मस्थान बाजार में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही कई आरोपी फरार थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी कड़ी में सीवान पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और भगवानपुर हाट थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के साथ टीम ने सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नून नगर गांव में आरोपी राजेश सिंह के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की।चौकीदारों और मजदूरों की मदद से पुलिस टीम घर की संपत्ति जब्त कर रही थी ,तभी इस पूरे ऑपरेशन में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया।कुर्की के दौरान ही पुलिस को आरोपी के मोबाइल की लोकेशन मिल गई। बस फिर क्या था, पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और लोकेशन के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।कुछ ही देर में फरार चल रहा आरोपी राजेश सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कुर्की अभियान को रोक दिया और जब्त की गई संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया।महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने कहा कि विशेष अभियान के तहत फरार अभियुक्त के घर कुर्तकी की जा रही थी, तभी उसकी लोकेशन मिली और तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।ऐसे में साफ है अब बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। पुलिस की नजर से बचना अब मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन होता जा रहा है। बाइट - अमन, एसडीपीओ महाराजगंज।0
0
Report
Advertisement
नाग आगे स्टील सायलो में गेहूं तौल विवाद, मारपीट और वीडियो वायरल
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के नागौद थाना क्षेत्र के मौहारी स्थित स्टील सायलो में गेहूं की बिक्री करने आए दो किसानों के बीच पहले तौल कराने की बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार की देर शाम लगभग 8.30 बजे मौहारी निवासी विकास पुत्र सुनीत तिवारी 26 वर्ष और सुदीप सिंह बघेल, निवासी बचवई, अपने-अपने वाहनों में गेहूं लोड कर तौल कराने के लिए स्टील सायलो पहुंचे थे, जहां पहले नंबर लगाने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई और दोनों तरफ से कई लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए, जिसमें एक पक्ष से विकास के सिर पर चोट आ गई तो वहीं दूसरे पक्ष से सुदीप और उनके भाई कुलदीप सिंह को चोट आई है। इस झगड़े की सूचना अन्य किसानों ने डायल 112 के जरिए पुलिस तक पहुंचाई तो थाना प्रभारी दलबल के साथ फौरन मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराते हुए दोनों तरफ के घायलों को अलग-अलग अस्पताल भेजकर उपचार कराया। इसके बाद उनके बयान लेकर अपराध पंजीबद्ध कर लिया। इस विवाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग गाली-गलौज और मारपीट करते नजर आ रहे है0
0
Report
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज पर लापरवाही से युवक की मौत, परिजनों का हंगामा
Kusu, Chhattisgarh:अंबिकापुर मेडिकल College में इलाज पर लापरवाही से युवक की मौत, परिजनों का हंगामा शुरू कर दिया गया। दअरसल सरगुजा संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगा है। जहाँ ग्राम जमड़ी से 26 वर्षीय युवक की पथरी (किडनी स्टोन) का इलाज कराने के लिए 30 अप्रैल गुरुवार शाम 4 बजे भर्ती कराया गया था। जहाँ भर्ती के दौरान से ही डॉक्टरों के द्वारा लेटलतीफी की जा रही थी। मरीज को डॉक्टरों ने भर्ती के बाद शाम 6 तक इलाज शुरू किया गया। लेकिन परिजन जब भी ज्यादा तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की जरूरत पड़ी तो समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। बीती शाम को ज्यादा हालत खराब होने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इधर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा किसी भी लापरवाही से इनकार किया गया है। बहरहाल संभाग इस बड़े अस्पताल में इलाज में लापरवाही का यह कोई नया मामला नहीं है। इस तरह की लापरवाही के आरोप हमेशा लगाते रहते हैं, बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन अपनी व्यवस्था सुधारने में नाकाम नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में और क्या बेहतर अस्पताल प्रबंधन करता है।0
0
Report
बलरामपुर गैसड़ी खराब ट्रांसफार्मर, 1000 की आबादी अंधेरे में रमईपुर में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट
Gainsari, Uttar Pradesh:विद्युत सब केंद्र गैसड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चैपुरवा के मजरा रमईपुर में पिछले 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इससे करीब 1000 की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों का हाल बेहाल है। *गर्मी में बढ़ी मुसीबत:* ग्रामीणों के अनुसार 10 दिन पहले ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे मजरे की विद्युत आपूर्ति ठप है। मई की चिलचिलाती गर्मी में दिन में पंखे-कूलर बंद हैं और रात में अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू का खतरा बना रहता है। बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। *सूचना के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई:* पूर्व प्रधान अफजल ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना 10 दिन पहले ही बिजली विभाग को दे दी गई थी। लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते आज तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। इस वजह से ग्रामीणों में भारी रोष है। *ग्रामीणों का अल्टीमेटम:* शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने एकजुट होकर बिजली विभाग को चेतावनी दी। उन्होंने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। इस दौरान अजीज, रहीम, करीमुल्लाह, नसीम, इस्माइल, सफीउल्लाह, राम प्रसाद, याहया समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने कहा कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। *विभाग ने दिया आश्वासन:* इस संबंध में जेई अजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिली है। इसे ठीक कराकर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जा रही है0
0
Report
Advertisement
Ajmer में गर्मी बढ़ने से कूलर-AC की डिमांड तेज
Noida, Uttar Pradesh:AJMER SURGE IN DEMAND AJMER (RAJASTHAN): SURGE IN DEMAND FOR COOLERS & ACS AS TEMPERATURE RISES / VISUALS / SHOPKEEPER’S REAX0
0
Report
झालावाड़ में तालाब भूमि पर अतिक्रमण के कब्जे को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ तालाब भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने today बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया है। प्रशासन ने इस मौके पर तालाब पेटे भूमि से लगभग 3000 स्क्वायर फीट जमीन को मुक्त कराया। मामले की जानकारी देते हुए तहसीलदार नरेंद्र मीणा ने कहा कि विभिन्न जल स्रोतों तथा तालाब भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन निरंतर कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि रोडवेज बसों से अवैध वसूली करने वाली गैंग के सरगना नरेंद्र सिंह राजावत ने झालावाड़ के हरीनगर इलाके में तालाब भूमि पर बड़ा अतिक्रमण किया हुआ है। ऐसी स्थिति में आज डीएसपी हर्षराज सिंह सहित भारी पुलिस बल की मौजूदगी में भूमाफिया द्वारा तालाब भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण और निर्माण को जमीदोज किया गया है। बुलडोजर क्रिया से करीब 3000 स्क्वायर फीट तालाब भूमि अतिक्रमण मुक्त हो गई है। इस कार्रवाई के जरिए जिला प्रशासन ने राजस्व भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वाले भू माफियाओं को भी कड़ा संदेश देने का प्रयास किया है। तहसीलदार नरेंद्र मीणा ने कहा कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।0
0
Report
आदिवासी शाहाबाद में विकास के दावे, दूषित पानी बना जीवन चुनौती
Baran, Rajasthan:आदिवासी क्षेत्र में विकास के दावों को मुंह चिढ़ाती प्यास आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीण नदी का दूषित पानी पीने को मजबूर बारां जिलें के आदिवासी क्षेत्र शाहाबाद के देवरी क्षेत्र एक तरफ तकनीकी प्रगति और डिजिटल इंडिया के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शाहाबाद उपखंड क्षेत्र का ढूंढावर गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर बसे इस गांव के भाग्य में आज भी नदियों का दूषित पानी ही लिखा है। गांव की लगभग 180 मतदाताओं वाली आबादी वर्षों से कुन्नू और तिलपसी नदियों के भरोसे है। भीषण गर्मी शुरू होते ही यहां की महिलाओं का संघर्ष दोगुना हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन एक किलोमीटर का दुर्गम रास्ता तय कर नदी तक जाना पड़ता है। वहां कंकड़-पत्थर हटाकर छोटी-छोटी झिरियां ,गड्ढे खोदी जाती हैं। घंटों इंतजार के बाद जब मिट्टी नीचे बैठती है, तब उस मटमैले पानी को साड़ी या कपड़े से छानकर बर्तनों में भरा जाता है। विभागीय संवेदनहीनता का आलम यह है कि गांव के प्राथमिक विद्यालय और मां-बाड़ी केंद्र के मासूम बच्चे भी यही दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। स्कूल की टंकियों में भी नदी का ही मटमैला पानी भरा जाता है। गांव में एकमात्र हैंडपंप है, लेकिन उससे निकलने वाला पानी इतना खारा और गंदा है कि वह पीने योग्य नहीं है। बरसात के दिनों में जब नदियां उफान पर होती हैं, तब संकट और गहरा जाता है। फिसलन भरे रास्तों और उफनती नदी के बीच पानी लाना जान जोखिम में डालने जैसा होता है। ऐसे समय में ग्रामीण खेतों में बने कुओं का सहारा लेते हैं, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित नहीं हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी रोष व्यक्त करते हुए कहा चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करके वोट ले जाते हैं, लेकिन जीतने के बाद कोई सुध لینے नहीं आता। हम वर्षों से नारकीय जीवन जी रहे हैं। शाहाबाद बीडीओ हर्ष कुमार महावर का कहना है की मामला फिलहाल मेरे संज्ञान में नहीं था। यदि यह आबादी क्षेत्र में आता है, तो इसकी तुरंत जांच कराई जाएगी और ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
