110043
35 झपटमारी मामलों में शामिल बदमाश द्वारका जेलबेल सेल के हत्थे चढ़ा
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की जेलबेल सेल ने झपटमारी के मामलों में फरार चल रहे बदमाश रोहित पाल उर्फ मेंटल को ककरोला से गिरफ्तार कर लिया। रोहित पाल, जो उत्तम नगर के विश्वास पार्क का निवासी है, पर पहले से ही झपटमारी के 35 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ 2017 में द्वारका नॉर्थ थाने में झपटमारी का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह लगातार पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहा। इस गिरफ्तारी से अब उसके खिलाफ चल रहे मामलों में न्याय की राह खुली है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विदिशा में 501 मीटर चुनरी यात्रा भक्तों में भारी आस्था की झलक
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में नवरात्र के अवसर पर माता रानी के प्रति श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। करैयाखेड़ा रोड स्थित हनुमान मंदिर से 501 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। चुनरी यात्रा दुर्गा नगर स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल नजर आया। करैयाखेड़ा रोड स्थित हनुमान मंदिर से निकली 501 मीटर लंबी चुनरी यात्रा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी की चुनरी लेकर भक्त दुर्गा नगर स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की गई और चुनरी यात्रा का समापन हुआ। नवरात्र के दौरान आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान माता रानी के जयकारे गूंजते रहे।0
0
Report
विदिशा के मुक्तिधाम में दो अज्ञात संदिग्धों ने मोटरसाइकिल चुराने की कोशिश कैमरे में कैद
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के मुक्तिधाम में दो अज्ञात संदिग्धों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है. दोनों संदिग्ध अपने साथ अलग-अलग चाबियाँ लेकर पहुंचे थे और अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की मोटरसाइकिलों में चाबियाँ लगाकर उन्हें खोलने का प्रयास कर रहे थे. एक संदिग्ध ने मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया. हालांकि, उनकी गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं. मुक्तिधाम सेवा समिति के कर्मचारियों की सतर्कता के चलते दोनों संदिग्ध मौके से फरार हो गए. समिति के सचिव मनोज पांडे ने मामले की लिखित शिकायत शहर कोतवाली पुलिस को सौंपते हुए पुलिस से निगरानी बढ़ाने की मांग की है. मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब अंतिम संस्कार में शामिल होने आये लोगों की मोटरसाइकिलें परिसर में खड़ी थीं. इसी दौरान दो अज्ञात संदिग्ध मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर आए और अपने साथ लाई गई चाबियों से मोटरसाइकिलों को खोलने की कोशिश करने लगे. एक संदिग्ध की नजर गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी, जिसके बाद उसने दरवाजे के सहारे ऊपर चढ़कर कैमरा तोड़ दिया. घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. कार्यालय में लगे मॉनिटर पर गतिविधियां देखते ही कर्मचारी बाहर पहुंचे, जिन्हें आता देख दोनों संदिग्ध भाग निकले. समिति के अनुसार, परिसर में पहले भी मंदिरों से तांबे के नाग और त्रिशूल चोरी होने, पेट्रोल निकालने और मोटरसाइकिल चोरी जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. समिति ने पुलिस से नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है. मनोज पांडे, सचिव, मुक्तिधाम सेवा समिति, विदिशा. मुक्तिधाम सेवा समिति ने शहर कोतवाली में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है. अब पुलिस जांच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आगे क्या कदम उठाती है, इस पर नजर रहेगी.0
0
Report
विदिशा के निजी होटल में बैंक प्यून की मौत: पोस्टमार्टम आज
Vidisha, Madhya Pradesh:- मोती श्री होटल के कमरे में मिला निजी बैंक के प्यून का शव, - परिजन शनिवार शाम पहुचे विदिशा, - शाम होने के कारण नही हो पाया पीएम, मामले की जांच मे जुटी पुलिस....0
0
Report
Advertisement
राजस्थान HC ने बारमेर जिला परिषद चुनाव से जुड़ी याचिका खारिज की; चुनाव प्रक्रिया जारी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाइकोर्ट ने रविवार को एक विशेष अवकाशकालीन सुनवाई करते हुए बाड़मेर जिला परिषद चुनाव से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रिट याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद न्यायिक हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। याचिकाकर्ता आवड़ दान ने बाड़मेर जिला परिषद के वार्ड संख्या 35 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनका आरोप था कि रिटर्निंग अधिकारी ने बिना किसी ठोस कारण और उचित सुनवाई का अवसर दिए उनका नामांकन पत्र अवैध रूप से खारिज कर दिया। उन्हें इस बात की जानकारी 15 अक्टूबर को अखबार के माध्यम से मिली थी। मामले में राज्य सरकार और चुनाव आयोग के वकीलों ने दलील दी कि राजस्थान पंचायती राज (चुनाव) नियम, 1994 के नियम 80(c) के तहत, नामांकन पत्र के अनुचित अस्वीकरण के खिलाफ जिला न्यायाधीश के समक्ष चुनाव याचिका दायर करने का वैधानिक प्रावधान मौजूद है। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश डॉ. नूपुर भाटी ने सर्वोच्च न्यायालय के कई ऐतिहासिक फैसलों का हवाला दिया। कोर्ट ने कहा कि जब चुनाव प्रक्रिया अपनी पूरी गति पर हो, तब उच्च न्यायालय को अनुच्छेद 226 के तहत ऐसा कोई आदेश पारित करने से बचना चाहिए जिससे चुनाव प्रक्रिया में रुकावट या देरी आए। चूंकि याचिकाकर्ता के पास चुनाव परिणाम आने के बाद तीस दिनों के भीतर चुनाव याचिका दायर करने का प्रभावी वैकल्पिक कानूनी विकल्प उपलब्ध है, इसलिए अदालत ने इस स्तर पर हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।0
0
Report
राजस्थान हाई कोर्ट: विवाहित महिला के लिव-इन एग्रीमेंट से दावेदारी खारिज; 25,000 का जुर्माना
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि पहले से विवाहित महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप के समझौते (एग्रीमेंट) के आधार पर दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पोषणीय नहीं है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर तथ्य छिपाने और अदालत का समय बर्बाद करने के लिए 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। न्यायाधीश मुन्नुरी लक्ष्मण और न्यायाधीष आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने एक युवक द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए अहम आदेश पारित किया है। याचिकाकर्ता ने बीकानेर निवासी महिला एक्स को अपनी पत्नी बताते हुए उसे निजी प्रत्यर्थियों के अवैध कब्जे से मुक्त कराने और कोर्ट में पेश करने की मांग की थी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा है, उसका पति जीवित है और दोनों की तीन महीने की एक संतान भी है। याचिकाकर्ता ने एक लिव-इन एग्रीमेंट के आधार पर कोर्ट से राहत मांगी थी। खंडपीठ ने कहा कि जब तक पहला विवाह कानूनी रूप से समाप्त न हो जाए, तब तक किसी अन्य व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप को विवाह जैसी स्थिति का दर्जा नहीं दिया जा सकता। भारतीय अनुबंध अधिनियम की धारा 23 के तहत ऐसा लिव-इन एग्रीमेंट शुरू से ही शून्य और लोक नीति के खिलाफ है। कोर्ट ने यह भी पाया कि महिला अपने परिजनों के पास रह रही है और उसके अवैध निरोध के कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए गए। तथ्यों को छिपाने के कारण कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए 25,000 रुपये चाइल्ड सेक्रेटेरिएट्स के खातें में चार हफ्ते के भीतर जमा कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
फलोदी में ट्रक के पीछे घुसी पिकअप; 8 यात्री घायल, अस्पताल पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:फलोदी के खीचन गांव में ट्रक के पीछे घुसी पिकअप गाडी। पिकअप गाडी में सवार महिला पुरुष सहित 8 यात्री घायल। सभी घायलो को निजी वाहन की मदद से लाया गया फलोदी जिला अस्पताल। सुचना पर फलोदी पुलिस पहुंची मौके पर। अजमेर जिले के निवासी सभी घायल यात्री जा रहे थे रामदेवरा। हादसे मे पिकअप गाडी का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में दुर्गा पूजा के मौके पर सुरक्षा अलर्ट, CCTV से चप्पे-चप्पे पर नजर
Delhi, Delhi:कोलकाता हादसे के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पश्चिमी जिला पुलिस अलर्ट. चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम. कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद देशभर में बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस हादसे में 19 लोगों की मौत और 25 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। दिल्ली में भी दुर्गा पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के नेतृत्व में राजौरी गार्डन पंजाबी बाग तिलकनगर जनकपुरी हरीनगर आदि ऐसी जगह पर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर दिखाई दी और जहां रामलीला चल रही हो या मेले का आयोजन चल रहा हो वहां पश्चिमी जिला पुलिस अलर्ट मोड पर दिखाई दी और सीसीटीवी के माध्यम से भी चप्पे चप्पे पर नजर बनाई हुई है। इस अवसर पर डीसीपी से लेकर एसीपी रैंक के अधिकारियों के अलावा थानों के एसएचओ अपनी टीम के साथ नजर आए। यहाँ तक कि दिल्ली में कोलकता जैसा हादसा ना हो इसके लिए भी दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है।0
0
Report
सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने अग्रसेन कॉलोनी की समस्या पर फोन कर क्लास ली
Noida, Uttar Pradesh:सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने xen की लगाई क्लास। अग्रसेन कॉलोनी की समस्या को लेकर xen को विधायक गोकुल सेतिया ने लगाया फ़ोन0
0
Report
चंद्रपुर के मंच पर प्रतिभा धानोरकर और विजय वडेट्टीवार पहली बार एक साथ दिखे
Chandrapur, Chhattisgarh:पक्षात एकीने लढण्याच्या मुंबईतील संवादानंतर खा. प्रतिभा धानोरकर आणि ज्येष्ठ काँग्रेस नेते आ. विजय वडेट्टीवार प्रथमच एकत्र दिसले जाहीर मंचावर, चंद्रपुरात खा. धानोरकर यांनी आयोजित केलेल्या दांडिया महोत्सवाला वडेट्टीवार यांची हजेरी0
0
Report
Advertisement
551 मीटर लंबी चुनरी यात्रा सिंगरौली में भक्तिमय माहौल का नजारा
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में 551 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, जय माता दी के जयकारों से गूंजा गनियारी केशव नगर में नौ दुर्गा उत्सव समिति ने निकाली भव्य चुनरी यात्रा काली मंदिर से शुरू हुई यात्रा, कई प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची दुर्गा पंडाल चुनरी यात्रा में महिलाओं और बच्चों समेत सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत वर्ष 2016 से लगातार आयोजित हो रही है चुनरी यात्रा महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित की गई चुनरी सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग पर पुलिस बल रहा तैनात0
0
Report
मां कालिका की आरती में शामिल हुए राजेश अग्रहरि, परिवार संग की पूजा-अर्चना
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी। शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर रविवार को संग्रामपुर स्थित प्रसिद्ध मां कालिकन धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने अपने परिवार के साथ मां कालिका के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सायंकालीन आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पूजा-अर्चना जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ उनके पुत्र विशाल अग्रहरि और पुत्रवधू भी मौजूद रहीं। मंदिर के पीठाधीश्वर श्री महाराज एवं पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद राजेश अग्रहरि ने परिवार सहित मां कालिका की भव्य आरती उतारी। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित भगवान शिव और मां गायत्री की भी पूजा-अर्चना की। जयकारों से गूंजा मां कालिकन धाम महाअष्टमी पर मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना के बीच मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के बीच मां कालिका के जयकारे गूंजते रहे। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का पहुंचना जारी रहा। श्रद्धालुओं में वितरित किया प्रसाद आरती के समापन के बाद राजेश मसाला परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के बीच फल, फलाहार और प्रसाद का वितरण किया गया। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में देर शाम तक श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने मां कालिका से जिले में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।0
0
Report
हमीरपुर में दूसरी बार फायरिंग से दहला जनपद,मुस्करा कस्बे में शराब पी रहे युवक पर झोंका फायर
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर में दूसरी बार फायरिंग से दहला जनपद, मुस्करा कस्बे में शराब पी रहे युवक पर झोंका फायर, फायरिंग में बाल बाल बचा युवक, फायरिंग के बाद मौके पर मचा हड़कंप, कई राउंड फायरिंग की सूचना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस, मौदहा के बाद अब मुस्करा में फायरिंग से सनसनी, लगातार फायरिंग की घटनाओं से दहशत का माहौल, हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे का पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
पांढुरना: विनय ज्वेलर्स डकैती का खुलासा, 6 आरोपियों के कब्जे में 45 लाख के आभूषण
Chhindwara, Madhya Pradesh:पांढुरना शहर के गुजरी चौक स्थित विनय ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने महज आठ दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है. जिला पुलिस अधीक्षक विदिता धनकड़ के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डकैती में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर करीब 45 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 2 लाख 20 हजार रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं. आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी सबूतों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची. शुक्रवार को जिला पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी विदिता धनकड़ ने मामले का खुलासा करते हुए कार्रवाई की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2:30 बजे के बीच बदमाशों ने गुजरी चौक स्थित विनय ज्वेलर्स को निशाना बनाया था. वारदात के दौरान आरोपियों ने दुकान संचалक राजेश खरवड़े के साथ मारपीट कर उन्हें चोट पहुंचाई और दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए थे. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में पांढुर्णा थाना क्षेत्र के ग्राम खापरखेड़ा निवासी ऋतिक सूर्यवंशी (21 वर्ष) शामिल है. उसके साथ बैतूल जिले और आसपास के क्षेत्र के पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. इनमें नितिन उइके (18 वर्ष), पियुष बारपेटे (19 वर्ष), गोविंद विश्वकर्मा (21 वर्ष) और तरुण खाकरे (42 वर्ष) के नाम सामने आए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर लूटे गए आभूषण बरामद किए गए. वारदात से जुड़े कुछ आभूषण एक व्यक्ति के पास गिरवी रखे जाने की जानकारी भी सामने आई जिसके संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 लाख 20 हजार रुपये की राशि बरामद की है.0
0
Report
चोरबागान पूजा मंडप में दुर्घटना: मृतकों की आत्मा के लिए एक मिनट का मौन
Chinsurah, West Bengal:চোরবাগানের পূজা মণ্ডপে দুর্ঘটনায় মৃত দের আত্মার শান্তি কামনায় মণ্ডপের সমস্ত আলো নিভিয়ে মোমবাতি জ্বালিয়ে এক মিনিট নীরবতা পালন করলো তারকеш্বর বাস স্ট্যান্ড পূজা কমিটি।মণ্ডপে আগত দর্শনার্থীরাও পূজা কমিটির সাথে নীরবতা পালন করেন।0
0
Report
चोरबागान दुर्घटना पर शोक, पांडुआ में दुर्गा पूजा समिति ने एक मिनट मौन रखा
Chinsurah, West Bengal:চোরবাগানের দুর্ঘটনায় শোকপ্রকাশ, নীরবতা পালন মহিলা দুর্গাপুজো কমিটির। বাতিল বিধায়কের একদিনের কর্মসূচি। চোরবাগানের মর্মান্তিক দুর্ঘটনায় শোকের ছায়া পাণ্ডুয়াতেও। মৃতদের প্রতি শ্রদ্ধা জানিয়ে মোমবাতি জ্বালিয়ে এক মিনিট নীরবতা পালন করলেন পাণ্ডুয়ার সিমলাগড় গোয়ারা গ্রামের মাতৃশক্তি দুর্গাপুজো কমিটির মহিলারা ও গ্রামবাসীরা। উপস্থিত ছিলেন পাণ্ডুয়ার বিধায়ক তুষার মজুমদার। এই ঘটনার জেরে একদিনের সমস্ত কর্মসূচি বাতিল করেছেন বিধায়ক。 এ বছর অন্নপূর্ণা যোজনার টাকায় ৬০ জন মহিলা একত্রিত হয়ে দুর্গাপুজোর আয়োজন করেছেন। উৎসবের আবহের মধ্যেও চোরবাগনের মর্মান্তিক দুর্ঘটনার খবর তাঁদের শোকস্তব্ধ করে। তাই মৃতদের আত্মার শান্তি কামনা করে মোমবাতি জ্বালিয়ে নীরবতা পালন করেন তাঁরা। বিধায়ক তুষার মজুমদার বলেন, চোরবাগানে যে ঘটনা ঘটেছে, তা অত্যন্ত দুঃখজনক। পাণ্ডয়া ব্লকের সমস্ত পুজো কমিটির কাছে আবেদন জানাব, তারা যেন মৃতদের প্রতি শ্রদ্ধা জানিয়ে নীরবতা পালন করে। আমরাও এক মিনিট নীরবতা পালন করেছি এবং মোমবাতি জ্বালিয়ে শ্রদ্ধা জানিয়েছি। আমি তোদের আত্মার শান্তি হোক।মা দুর্গার কাছে প্রার্থনা করেছি, ভবিষ্যতে যেন এমন বিপর্যয় আর না ঘটে। যাঁরা অসুস্থ অবস্থায় রয়েছেন, তাঁরা যেন দ্রুত সুস্থ হয়ে বাড়ি ফেরে।0
0
Report
Advertisement
