icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली जिमखाना क्लब पर eviction आदेश, Defence प्रोजेक्ट के लिए Centre भूमि माँग रहा

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SHEHZAD POONAWALLA (BJP) ON EVICTION ORDER TO GYMKHANA CLUB AS CENTRE SEEKS LAND FOR DEFENCE PROJECTS IN DELHI/ CONGRESS HIGH COMMAND SUMMONS KARNATAKA CM SIDDARAMAIAH TO NEW DELHI/ ASSAM GOVERNMENT INTRODUCES UNIFORM CIVIL CODE (UCC) BILL IN ASSAM LEGISLATIVE ASSEMBLY दिल्ली: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली जिमखाना क्लब पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने लगातार औपनिवेशिक दबाव, VVIP मानसिकता के खिलाफ कदम उठाने का काम किया है। इसी श्रृंखला में एक इंपीरियल क्लब अंग्रेज अफसरों के लिए दिल्ली के प्राइम लोकेशन पर प्रधानमंत्री आवास के नज़दीक बनता है, 27 एकड़ दिए जाते हैं... वहाँ सदस्यता भी आपको सिर्फ आपकी जन्म पत्रिका के आधार पर मिलती है। क्या इस प्रकार की व्यवस्था हो सकती है? इस प्रकार की अभिजात्य, लुटियन, VVIP व्यवस्था के लिए कांग्रेस हाय-तौबा कर रही है... मुझे बहुत गर्व है? कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले औपनिवेशिक कानूनों को बदलने का काम किया... और अब इसी कड़ी में यह कदम उठाया गया है।"
0
0
Report

गाजियाबाद NH-24 के LN इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकलें राहत नहीं पा सकीं

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के एनएच-24 से सटी एलएन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में भीषण आग लग गई। कंपनी की सीएनसी मशीन में ओवरहीटिंग होने के कारण आग लगना बताया जा रहा है, जिसने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। कंपनी में पंखे और लाइट बनाने का काम होता है। आग इतनी भयावह है कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां लगातार आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन अब तक पूरी तरह आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। एहतियात के तौर पर एलएन इलेक्ट्रॉनिक से सटी आसपास की कंपनियों को भी खाली कराया जा रहा है और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। आग लगने के कारण धुआं दूर दूर तक दिखाई दे रहा है।
0
0
Report
Advertisement

लद्दाख के उपराज्यपाल ने Ease of Doing Business पोर्टल लॉन्च किया

Noida, Uttar Pradesh:LEH (LADAKH): VINAI KUMAR SAXENA (LADAKH LG) ON LAUNCHING INTEGRATED EASE OF DOING BUSINESS PORTAL TO TRANSFORM CITIZEN SERVICES लेह | लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना कहते हैं, "आज हमने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' (Ease of Doing Business) पोर्टल लॉन्च किया है। लद्दाख प्रशासन के सभी विभागों को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर इकट्ठा कर दिया गया है; अब, जिस किसी को भी किसी सेवा की ज़रूरत हो, वह बस इस एक पोर्टल पर जाकर समय-सीमा के अंदर वह सेवा पा सकता है... इस पोर्टल को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि अगर आप लद्दाख से जुड़े किसी भी नियम, क़ानून या अधिनियम के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं, तो वह सारी जानकारी आपको इसी एक पोर्टल पर मिल जाएगी।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बकरीद को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक सम्पन्न

ASAmit SinghFollow3m ago
Deoria, Uttar Pradesh:आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में धर्मगुरुओं एवं प्रबुद्धजनों ने सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। नमाज निर्धारित स्थानों पर एवं आवश्यकता पड़ने पर शिफ्टवार कराई जाए, ताकि यातायात प्रभावित न हो। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने, अफवाहों से दूर रहने तथा कुर्बानी के बाद अवशेषों का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को तैनाती स्थलों का निरीक्षण कर पर्व के दौरान मौजूद रहने, तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा टीम, दवाएं, ओआरएस, जर्जर विद्युत तारों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढों की भराई और पेड़ों की शाखाओं की छंटाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिक कुर्बानी वाले स्थानों पर जेसीबी लगाने को भी कहा गया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि नमाज की टाइमिंग और शिफ्ट व्यवस्था थाना प्रभारी सुनिश्चित करेंगे। कुर्बानी के बाद मांस ले जाते समय उसे ढककर रखने और संबंधित पर्ची साथ रखने के निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

जालौन में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, 2 लोग गंभीर घायल, झांसी रेफर

AdityaAdityaFollow3m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, 2 लोग गंभीर घायल, झांसी रेफर प्लेस-जालौन यूपी डेट-25-05-2026 एंकर जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम भेड़ निवासी 17 वर्षीय समीर अपने साथियों के साथ बाइक से उरई से अपने गांव भेड़ वापस लौट रहा था। तभी कोंच-उरई रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान समीर ने दम तोड़ दिया। समीर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोंच कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है। बाइट:- अशोक कुमार--म्रतक का चाचा
0
0
Report
Advertisement

देवरिया में अवैध बसों पर प्रशासन का शिकंजा, तीन बसें सीज, नियम तोड़ने पर एक लाख रुपये का जुर्माना

ASAmit SinghFollow11m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में बिना परमिट एवं नियमों का उल्लंघन कर संचालित बसों के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सघन अभियान चलाया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न मार्गों पर बसों की जांच की। जांच के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर तीन बसों को सीज कर दिया गया, जबकि करीब एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। कार्रवाई से अवैध रूप से बस संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने बताया कि डग्गामार और अवैध रूप से संचालित बसों पर विभाग की लगातार नजर बनी हुई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि बिना परमिट बस संचालन एवं यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए अभियान लगातार चलाया जाएगा तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
0
0
Report

पश्चिम एशिया संकट से समुद्री व्यापार पर असर, समिति ने रणनीति की दिशा

Noida, Uttar Pradesh:परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय झा कहते हैं, 'जबकि संघर्ष कहीं और चल रहा है, हम पूरी तरह से नई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सरकार द्वारा की गई सभी पहलों के संबंध में, विशेष रूप से, शिपिंग मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने आज होर्मुज जलडमरूमध्य से संबंधित नाविकों के मुद्दों को सुलझाने के लिए दौरा किया, और सभी प्रासंगिक तथ्य प्रस्तुत किए गए। अन्य मंत्रालयों, जैसे पेट्रोलियम और उर्वरक, के अधिकारी भी आने वाले बुवाई के मौसम पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा करने के लिए उपस्थित थे...चूंकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह स्थिति कब तक बनी रहेगी, इसलिए ध्यान इस बात पर है कि प्रभावी दीर्घकालिक योजना कैसे बनाई जाए...मेरा मानना ​​है कि सरकार बहुत ही सराहनीय काम कर रही है...'
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top