110043
राजौरी गार्डन में शातिर महिला चोर गिरफ्तार, 5 मोबाइल बरामद
New Delhi, Delhi:राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने रघुबीर नगर से एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से चोरी किए 5 मोबाइल, एक पर्स और कुछ नकदी बरामद की गई है। महिला पर पहले से 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस गिरफ्तारी से 6 मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर: रेस्क्यू वाहन में तेल नहीं, घायल वन्यजीव समय पर उपचार से वंचित
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। वन्यजीव संरक्षण के दावों के बीच जोधपुर वन्यजीव रेस्क्यू कंट्रोल रूम की एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। घायल वन्यजीव को रेस्क्यू कर उपचार केंद्र तक पहुंचाने के लिए विभागीय वाहन में तेल उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई है। ऐसी स्थिति में घायल वन्यजीव समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण तड़पने को मजबूर हैं। वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी रामनिवास बुधनगर ने इस संबंध में वन्यजीव रेस्क्यू कंट्रोल रूम से संपर्क किया। कंट्रोल रूम की ओर से बताया गया कि वाहन में तेल नहीं होने के कारण घायल वन्यजीव को लाने के लिए गाड़ी नहीं भेजी जा सकती। इस गंभीर मामले को लेकर रामनिवास बुधनगर ने उपवन संरक्षक श्री उदयराम सियोल से भी बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पास अतिरिक्त कार्यभार है तथा कुछ व्यवस्थागत समस्याएं हैं, जिन्हें शीघ्र ठीक करने का प्रयास किया जाएगा。 रामनिवास बुधनगर ने कहा कि मानसून के दौरान घायल वन्यजीवों को तत्काल रेस्क्यू एवं उपचार उपलब्ध करवाना वन विभाग की जिम्मेदारी है। लेकिन रेस्क्यू वाहन में तेल जैसी बुनियादी व्यवस्था का अभाव विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि आपातकालीन स्थिति में वाहन ही उपलब्ध नहीं होगा, तो घायल वन्यजीवों को समय पर उपचार कैसे मिल पाएगा? उन्होंने आरोप लगाया कि इस मानसून सत्र में वन विभाग की लापरवाही और उदासीनता के कारण सैकड़ों वन्यजीवों की मौत हुई है। इस संबंध में विभाग को गंभीरता से समीक्षा कर वास्तविक स्थिति की जांच करनी चाहिए तथा वन्यजीवों की जान बचाने के लिए समय रहते हुए उचित कदम उठाया नेता वन्य जीव प्रेमियों द्वारा आंदोलन किया जाएगा!0
0
Report
धौलपुर में तेज बारिश से शहर जलमग्न, सड़कों- कॉलोनियों में जलभराव
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में दो घंटे तक हुई तेज मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर का नक्शा ही बदल दिया। झमाझम बारिश से लोगों को लंबे समय से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली लेकिन शहर की मुख्य सड़कें, बाजार और कॉलोनियों की गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। जगह-जगह जलभराव होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कें पर घुटने भर पानी, वाहन हुए बंद: शहर की मुख्य सड़कों पर घुटने भर तक पानी भर गया। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगह बाइक और स्कूटी पानी में बंद हो गईं, जिन्हें धक्का मारकर निकालना पड़ा। पैदल निकल रहे लोगों के कपड़े भीग गए और घंटों जाम जैसी स्थिति बनी रही। संतोषी माता मंदिर में घुसा गंदा पानी: संतोषी माता मंदिर परिसर में बरसाती पानी के साथ नाले का गंदा पानी भर गया। मंदिर के गर्भगृह तक कीचड़ और बदबूदार पानी पहुंच गया। इससे श्रद्धालुओं को पूजा करने में काफी दिक्कत हो रही है। गंदगी के कारण अधिकांश श्रद्धालु लौट रहे हैं, कुछ लोग ही मुश्किल से पूजा कर पा रहे हैं। कॉलोनियां जलमग्न, घरों में घुसा पानी: निचले इलाकों की बस्तियों में हालात ज्यादा खराब रहे। कई कॉलोनियों में घरों के अंदर तक पानी घुस गया। रसोई और कमरों में पानी भरने से लोगों का घरेलू सामान खराब हो गया। महिलाओं को बाल्टियों से पानी निकालना पड़ा। बच्चे घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। नालों की सफाई नहीं, यही है बड़ी वजह: स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की समय पर सफाई नहीं हुई है। कचरे से नाले चौक पड़े हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। हर साल बारिश में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल रहा है।0
0
Report
सवा लाख दीप से बिलासपुर ने मोदी के जन्मदिन पर इतिहास रचा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर सवा लाख दीए जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए बिलासपुरवासियों के प्रति आभार जताया, वहीं विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वंचित वर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए राजनीतिक विरोधियों पर तंज कसा।बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सवा लाख दीपों से भव्य आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाया गया। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि बिलासपुरवासियों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आशीर्वाद स्वरूप सवा लाख दीए जलाकर नया इतिहास रचा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र और स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट का वितरण भी किया गया.... बाइट – अरुण साव, उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्षों के कार्यकाल का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है और प्रधानमंत्री का यह कार्यकाल लगातार जनसेवा तथा जनकल्याण को समर्पित रहा है। इस अवसर पर उन्होंने देश की 140 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्वकर्मा जयंती की भी बधाई दी गई। बिलासपुर में हुए इस आयोजन में दीपों की रोशनी के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को विशेष रूप से मनाया गया। बाइट – सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा वहीं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी सवा लाख दीप जलाए जाने के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने का काम किया है और बिलासपुर के लोगों ने सवा लाख दीए जलाकर उस दीपक को प्रज्वलित किया है, जो भ्रष्टाचारियों और वंचित समाज को मुख्यधारा में आने से रोकने वालों के खिलाफ है। विधायक ने उन राजनीतिक लोगों पर भी तंज कसा, जो आज बेरोजगारी दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और वंचितों को छत, भोजन, पानी तथा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को मजबूत करने का यह अवसर है.....0
0
Report
Advertisement
जयपुर में मोदी जन्मदिन पर गोविंददेवजी मंदिर में दीप प्रज्वलन, आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
Jaipur, Rajasthan:पीएम मोदी के जन्मदिन पर जयपुर में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने गोविंददेवजी मंदिर में किया दीप प्रज्वलन जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जयपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को प्रसिद्ध गोविंददेवजी मंदिर पहुंचकर भगवान गोविंददेवजी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। दिया कुमारी ने मंदिर में दीप प्रज्वलित कर आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई। मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन के दौरान श्रद्धा और आस्था का माहौल नजर आया। कार्यक्रम में विधायक बालमुकुंद आचार्य सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को धार्मिक और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाया गया। गोविंददेवजी मंदिर में दीप प्रज्वलन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।0
0
Report
हरिपुर कालसी में यमुना घाटों का उद्घाटन, आरती से पर्यटन को नया आयाम
Dehradun, Uttarakhand:एंकर देहरादून के हरिपुर कालसी में यमुना घाटों का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया। कार्यक्रम में Parmarth Niketan के स्वामी चिदानंद मुनि भी मौजूद रहे। यमुना घाट निर्माण का कार्य मसूरी देहरादून प्राधिकरण को दिया गया था। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए मसूरी देहरादून प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया की यमुना के घाटों के निर्माण में लगभग 2 साल का वक्त लगा है। घाटों की खूबसूरत पर विशेष ध्यान दिया गया है मां यमुना की आरती के लिए हजारों श्रद्धालु एक वक्त में प्रतिभाग कर सकते हैं। यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालु मां यमुना की आरती हरिपुर कालसी के इन घाटों में कर सकते हैं। इसके साथ ही पर्यटन और आर्थिक के लिहाज से भी हरिपुर कालसी एक नया डेस्टिनेशन बनने जा रहा है0
0
Report
अमरोहा में 5 लाख 65 हजार दीप जलाकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर 5 लाख 65 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाया अमरोहा, प्रभारी मंत्री गुलाबो देवी, सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों और डीएम नितिन गौड की मौजूदगी ने सेवा संकल्प के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान ‘जन सेवा से देश सेवा’ के तहत अमरोहा जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक साथ 5 लाख 65 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गुलाबो देवी, सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, धनोरा विधायक राजीव तरारा, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन सहित जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। जिलाधिकारी नितिन गौड के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी विभिन्न स्थानों पर दीपों प्रज्ज्वलित किये。 जिले के नौ नगरीय निकायों में 95 स्थानों पर 1,65,200 दीप जलाए गए, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में चार लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित हुए। श्री वासुदेव मंदिर, पुलिस लाइन, तिगरी गंगा घाट, मंदिरों, पंचायत सचिवालयों, अमृत सरोवरों, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और प्रमुख परियोजना स्थलों पर दीपों की रोशनी से अमरोहा जगमगा उठा। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना के साथ सेवा, सुशासन और विकसित भारत-2047 के संकल्प का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में सेवा संकल्प अभियान: रवि किशन ने दीप प्रज्वलन कर विकास संदेश दिया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में गुरुवार शाम 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद रवि किशन शुक्ला ने इसमें हिस्सा लिया और दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन और हर घर जल जैसी योजनाओं को गरीब, किसान, महिला और वंचित वर्गों तक पहुंचाने की पहल बताई गई। गोरखपुर की बदलती तस्वीरों में एम्स, बेहतर सड़क और रेल कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी, औद्योगिक क्षेत्र में गीडा का विस्तार और शिक्षा के बढ़ते अवसरों को क्षेत्र के विकास से जोड़ा गया। गीडा में बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों और निवेश की संभावनाओं को रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से जोड़ा गया। एम्स गोरखपुर को क्षेत्र में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की महत्वपूर्ण कड़ी बताया गया।0
0
Report
खतड़ुवा पर्व ने कुमाऊं के पहाड़ों में बरसात की विदाई और ठंड स्वागत किया
Bageshwar, Uttarakhand:कुमाऊं के पहाड़ों में खतड़ुवा पर्व धूमधाम से मनाया गया. बरसात की विदाई और ठंड के आगमन के प्रतीक इस पर्व में लोकपरंपरा और सामुदायिक जीवन की झलक देखने को मिली। गांवों में सूखी घास, चीड़ की पत्तियों और लकड़ियों से खतड़ुवा तैयार किया गया। बच्चों ने पारंपरिक गीत गाए और शाम को सामूहिक रूप से खतड़ुवा जलाया। कई गांवों में खीरे को प्रसाद के रूप में बांटा गया। ग्रामीणों ने गोठ की सफाई कर पशुओं को हरा चारा दिया और चीड़ की मशालें गोठ में ले गए। खतड़ुवा ऋतु, पशुधन, कृषि और सामुदायिक जीवन से जुड़ी लोकपरंपरा है। पलायन और बदली जीवनशैली के बावजूद बच्चों की भागीदारी इसे जीवित रखे हुए है。0
0
Report
जयवीर सिंह ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर निशाना, परिवार राजनीति पर हमला
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री झांसी के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर एक बार फिर से निशाना साधा है। लखनऊ स्थित लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष पद को शिवपाल यादव से लेकर अखिलेश यादव को अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा कि यह परिवार का मामला है। कहीं छीनाछपटी करो, क्या फर्क पड़ता है। उनकी पार्टी ही परिवार है। सपा की परिभाषा तो अब जानते हैं। जितना बड़ा अपराधी, उतना बड़ा सपाई। देख सपाई बिटिया घबराई, सबको पता है। बाइट-जयवीर सिंह....कैबिनेट मंत्री, यूपी सरकार0
0
Report
Advertisement
मोदी जन्मदिन पर त्रिवेणी संगम के कुलेश्वरनाथ मंदिर में 50001 दीप प्रज्ज्वलित
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग ...देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ जी के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित किया गया....प्रधानमंत्री के चाहने वालों ने 50001 दीप प्रज्ज्वलित कर नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया....इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भाजपा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
मंदसौर हत्या मामला: संपत्ति के लालच में पत्नी-भाई की गिरफ्तारी, साला फरार
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में संपत्ति के लालच में पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मृतक का साला फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के भाई ने हत्या के बाद खुद ही फरियादी बन थाने में शिकायत कराई और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही हत्यारी पत्नी और उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि संपत्ति के लालच में इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। मृतक शराब का आदि था। उधर मृतक का साला फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में CSP जितेन्द्र भास्कर ने जानकारी दी कि दिनांक 15.09.2026 को सूचना देने वाले मोहम्मद ईशाक निवासी मदारपुरा ने बताया कि उसका भाई ईस्माईल उर्फ भुरा (32) खिलचीपुरा से नालछा माता मन्दिर रोड पर अचेत अवस्था में पड़ा है, जिसे डायल 112 की मदद से जिला चिकित्सालय मंदसौर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रकरण में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई। परिजनों और शव विवरण के आधार पर घटनाक्रम स्पष्ट हुआ कि आरोपी भाई मकान बेचकर मोटी रकम पाना चाहता था, लेकिन मृतक सहमति नहीं दे रहा था और झगड़ा बढ़ रहा था। हत्या के दौरान मृतक के सिर पर डंडे से वार किया गया, फिर गला घोंटकर हत्या की गई और शव को स्थान से हटाकर एक शांत जगह पर फेंक दिया गया। इसके बाद आरोपी ने फरियादी बनकर थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके।警方 ने तकनीकी आधार पर आरोपी भाई और मृतक की पत्नी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया, जबकि परिवार के फरार सदस्य साले की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी: 01. मोहम्मद ईशाक (30) मदारपुरा, 02. मुस्कान (24) पत्नी ईस्माईल मेवाती; फरार: शाकिर खान मेवारी।0
0
Report
दरभंगा में मोदी जन्मदिन पर 55 हजार और 25 हजार दीपों से दीपोत्सव
Darbhanga, Bihar:मोदी के जन्मदिन पर दरभंगा में भव्य दीपोत्सव, नेहरू स्टेडियम में जले 55 हजार दीप,वहीं राज परिसर में 25 हजार दीपों से जगमगाया राज परिसर के चौरंगी दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत दरभंगा में भव्य दीपोत्सव manaya गया। नेहरू स्टेडियम में 55 हजार दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीरों में दीपों से जगमगाता पूरा स्टेडियम बेहद आकर्षक नजर आया। वहीं, दरभंगा राज परिसर के चौरंगी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 25 हजार दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद और शुभकामनाओं के रूप में दीप समर्पित किए। इस दौरन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर और राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लाभुक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किए गए विभिन्न कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभुक भी दीपोत्सव में शामिल हुए और पूरे आयोजन को लेकर उत्साहित नजर आए। दीपोत्सव के दौरान पूरे राज परिसर में नारा गूंजता रहा, जुग-जुग जिबू मोदी जी” जैसे मैथिली नारों की गूंज सुनाई दी। दीपों की रोशनी और नारों से पूरा राज परिसर उत्सव के माहौल में नजर आया। बाइट 1,संजय सरावगी,प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष,सह विधायक 2,गोपाल जी ठाकुर,सांसद दरभंगा 3, धर्मशीला गुप्ता,राज्यसभा सांसद0
0
Report
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर 76 फुट का केक, चंद्रपूर में आनंदोत्सव
Chandrapur, Maharashtra:पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या ७६ व्या वाढदिवसानिमित्त भारतीय जनता पक्षाच्या चंद्रपूर जिल्हा आयोजन समितीच्या वतीने ‘आनंदोत्सव’ या विशेष कार्यक्रमाचे आयोजन करण्यात आले. आमदार सुधीर मुनगंटीवार यांच्या संकल्पनेतून स्थानिक गांधी चौकात हा कार्यक्रम पार पडला. पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या वाढदिवसानिमित्त ‘आशीर्वादाचा दिवा’ प्रज्वलित करून शुभेच्छा व्यक्त करण्यात आल्या. पंतप्रधानांच्या कार्यकाळातील विविध लोककल्याणकारी उपक्रम व योजनांची माहिती नागरिकांपर्यंत पोहोचविण्याचा उपक्रम राबविण्यात आला. विशेष आकर्षण म्हणून ७६ फूटांचा भव्य विशेष केक कापण्यात आला. पंतप्रधानांच्या ७६ व्या वाढदिवसाचे औचित्य साधत ७६ या संख्येला केंद्रस्थानी ठेवून कार्यक्रमाची संकल्पना करण्यात आली .‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ या विचारातून ‘विकसित भारताचा संकल्प’ अधिक व्यापक करण्याचा संदेश या उपक्रमातून देण्यात आला. गणेश विसर्जनानंतर पुढील एक महिना शेवटच्या माणसापर्यंत शासकीय योजना पोहोचवण्यासाठीच्या अभियानाला प्रारंभ करण्यात येणार आहे.0
0
Report
लखीमपुर-खीरी सीएचसी मितौली में मनाया गया भारत के प्रधानमंत्री का जन्म दिवस,लिया देश सेवा का संकल्प।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में राष्ट्र निर्माण के संकल्प देश की प्रगति के पद पर निरंतर अग्रसर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार भार्गव उर्फ पप्पू, मंडल अध्यक्ष मन्नालाल राठौर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीजों को फल वितरण किया गया मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों ने नरेंद्र मोदी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित केक काटकर उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ धूमधाम से मनाया गया और मरीजों को फल वितरित किए गए सी एस सी प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया मुख्य अतिथि ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा सुशासन संकल्प की चर्चा करते हुए कहा जब से मोदी देश के प्रधानमंत्री हुए तबसे अन्य देशों में भारत का गौरव बढ़ा है उन्होंने गरीबों दलितों महिलाओं के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं को पहुचाने का कार्य किया है मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विस्वास और सबका सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने सरकार द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी अस्पताल में 24 घंटे सेवा गंभीर मरीजों के लिए हर समय एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहती है कोई असुविधा हो मुझे तुरंत कॉल कर सूचित करें।अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार उर्फ पप्पू, मंडल अध्यक्ष मितौली मन्नालाल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर मंडल मितौली के समस्त भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी क्षेत्र के सम्मानित नागरिक अस्पताल के समस्त डाक्टर, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे0
0
Report
52 हजार दीपों से भारत के नक्शे की रूपरेखा, कांकेर में मोदी जन्मोत्सव समारोह
Kurustikur, Chhattisgarh:भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आज कांकेर के नरहर देव मैदान में 52 हजार दीप प्रज्वलित किए गए. सभी दीप भारत के नक्शे की थीम के ऊपर जलाए गए. इस अप्रतिम क्षण को देखने के लिए कांकेर के नरहरदेव स्कूल मैदान में लोगों की जबरदस्त भीड़ रही. दीप जलाने में कांकेर की नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम के अवसर पर कांकेर के विधायक आसाराम नेताम अंतागढ़ के विधायक विक्रम उसेंडी नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक समेत बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों के साथ नागरिक गणों ने हिस्सा लिया. इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई.0
0
Report
Advertisement
