110043
साउथ वेस्ट ATS पुलिस की गिरफ्त में आए 2 शराब तस्कर, 20 कार्टन अवैध शराब बरामद
Delhi, Delhi:साउथ वेस्ट की ATS पुलिस ने 2 शराब तस्करो को नसीरपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्करो के नाम अनिल कुमार और राजकुमार है ये दोनों महिपालपुर के रहने वाले। पुलिस ने इनके पास से 20 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई 2 स्कूटी को बरामद किया है। इनके ऊपर पहले से ही अवैध शराब तस्करी के कई मामले दर्ज़ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर में आबादी के बीच घुसा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जनपद के थाना खुदागंज क्षेत्र अंतर्गत सैदूपुर गांव में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। आबादी के बीच मगरमच्छ को रेंगता देख ग्रामीणों में भारी अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास बहने वाली नदी से निकलकर यह मगरमच्छ भटकते हुए सीधे बस्ती की ओर आ गया था। आबादी में मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ साहसी ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और रस्सियों के सहारे उसे काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उसके विशाल आकार को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। मगरमच्छ के काबू में आते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ है और उसे आबादी क्षेत्र से दूर ले जाकर सुरक्षित प्राकृतिक जलस्रोत (नदी) में छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि नदी किनारे या आसपास वन्यजीव दिखने पर खुद जोखिम न उठाएं और तत्काल प्रशासन को सूचना दें।0
0
Report
बस्तर पुलिस का बड़ा एक्शन: ज्वेलरी शॉप से चोरी करने वाला महाराष्ट्र का अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार
Kudkanar, Chhattisgarh:जगदलपुर की कोतवाली पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से सोने के आभूषण चुराने वाले महाराष्ट्र के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 23 अगस्त को आरोपियों ने भीड़ का फायदा उठाकर दुकान से 11.500 ग्राम सोने का ‘सुई धागा’ पार कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज व साइबर सेल की तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने सोलापुर, पुणे और मुंबई निवासी सभी आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने आभूषण बेचकर रकम आपस में बांटना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से बिक्री के शेष ₹20,000 और 5 मोबाइल फोन (कुल मशरूका ₹50,000) जब्त कर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।0
0
Report
दिनदहाड़े गोलीकांड: मधुबनी के कॉलेज कर्मी को गोली, हालत गंभीर
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े कॉलेज कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर। बारदात लदनियां थाना क्षेत्र के चिकानोटवा गांव की है। जख्मी युवक की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के तौर पर हुई है, यूवक कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। यूवक केशवर सिंह स्कूटी से बाजार गए थे तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछा कर कई राउंड फायरिंग किया। गोली युवक के पीठ में लगी जिससे युवक गिर पड़े। आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है।0
0
Report
Advertisement
PM मोदी के 25 वर्ष पूरे: विकसित भारत संकल्प सभा और ज्योति यात्रा
Jaipur, Rajasthan:PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर कल ‘विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा प्रदेशभर में आयोजित होंगी ‘विकसित भारत संकल्प सभा’, बीजेपी ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी जयपुर में CM भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रहेंगे मौजूद झालावाड़ में पूर्व CM वसुंधरा राजे करेंगी शिरकत बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रहेंगे मौजूद अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे शिरकत जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहेंगे मौजूद हनुमानगढ़ में बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया करेंगे शिरकत0
0
Report
कांग्रेस विधायक अरोड़ा: वोट चोरी का सवाल चुनाव आयोग से; भाजपा पर सवालिया निशान
Chandigarh, Chandigarh:एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर बात करते हुए कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि जब हम वोट चोरी की मुद्दे पर चुनाव आयोग से सवाल पूछते हैं तो उसका जवाब भाजपा क्यों देती है यानी चोर की दाढ़ी में तिनका। वोट चोरी का सारा काम बीजेपी के इशारे पर किया गया है। हम हरियाणा में 8 मार्च को एक बार फिर इस मुद्दे को उठाएंगे ए और प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। उधर खींच के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसने की धान का उठान नहीं हो रहा है और ना ही उनका भुगतान किया जा रहा है। मैं और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा कुरुक्षेत्र की मंडी में गए थे जहां पर एक लाख 84 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है लेकिन उत्थान सिर्फ 13000 क्विंटल का ही हुआ है मंडियों में हालत बहुत खराब है मंडियों में आने वाले किसान परेशान है। 121- अशोक अरोड़ा , कांग्रेस विधायक0
0
Report
नसबंदी के बाद महिला की संदिग्ध मौत, पारिवारिक आरोप जांच की मांग
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिला अस्पताल में नसबंदी के बाद एक 31 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि नसबंदी के कुछ घंटे बाद पेट में दर्द होने पर महिला को लगातार तीन इंजेक्शन लगाए गए। तीसरा इंजेक्शन लगने के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और पल्स बंद हो गई। इसके बाद महिला को ICU में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतका की पहचान बंटी नगर निवासी 31 वर्षीय संगीता लोधी, पत्नी त्रिलोक लोधी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक संगीता की यह तीसरी डिलीवरी थी। प्रसव पीड़ा होने पर घर पर ही उसकी सामान्य डिलीवरी हुई और बेटी का जन्म हुआ। नाल नहीं कटने के कारण परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने के समय मां और बच्ची दोनों स्वस्थ थे। इसके बाद संगीता की सहमति से नसबंदी की गई। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद कई घंटे तक उसकी हालत सामान्य रही, लेकिन बाद में पेट में दर्द होने पर नर्स से इंजेक्शन देने के लिए कहा गया। आरोप है कि एक के बाद एक तीन इंजेक्शन लगाए गए। तीसरा इंजेक्शन लगने के बाद संगीता की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी पल्स बंद हो गई। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने महिला को ICU में भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इंजेक्शन, इलाज की प्रक्रिया और महिला की मौत के कारण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है。0
0
Report
Advertisement
सिरसा में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप: 2026 में 15 डेंगू और 4 मलेरिया मरीज
Sirsa, Haryana:सिरसा जिला में डेंगू और मलेरिया का डंक जारी। अब तक 2026 में डेंगू के 15 मरीज मिले। मलेरिया के 4 मरीज मिले। डेंगू मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी डॉ अभिजीत गर्ग ने जानकारी दी। हरियाणा में डेंगू-मलेरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं, मानसून के दस्तक के बाद भी मामलों में वृद्धि होती दिखी है। सिरसा जिले में मानसून सक्रिय होने के बाद भी डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़े দেখা गया है। 2026 के 9 महीनों में अब तक 15 डेंगू और 4 मलेरिया के मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सामने एक बड़ी परेशानी यह है कि सिरसा जिला में डेंगू और मलेरिया एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मानसून के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। सिरसा में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले के नागरिक अस्पताल समेत सभी PHC और CHC में विशेष डेंगू वार्ड बना दिए गए हैं, जिनमें मरीजों के लिए मच्छर दानियों का प्रबंध किया गया है ताकि संक्रमण को रोक सकें। Health विभाग द्वारा 52 टीमें शहर और ग्रामीण इलाकों में डोर-टू-डोर सर्वे कर रही हैं, जहां भी पानी जमा मिलता है या मच्छर का लारवा दिखे उसे एंटी-लारवा दवाई डालकर नष्ट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा रोडवेज को नोटिस जारी किया है ताकि वर्कशॉप और डिपो में पानी इकट्ठा न हो सके, क्योंकि ये स्थान मच्छरों के पनपने के केंद्र बनते हैं। सिरसा नागरिक अस्पताल के डेंगू मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी डॉ अभिजीत गर्ग ने कहा कि जिले में 15 डेंगू और 4 मलेरिया के पॉज़िटिव केस सामने आये हैं। स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। हमने सभी अस्पताल स्तर पर स्पेशल डेंगू वार्ड बना दिए हैं, जहां आइसोलेशन और मच्छरदानी के पुख्ता इंतजाम हैं। लोग अपने घर और आसपास की सफाई रखें; तेज बुखार, सिरदर्द या तेज दर्द होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल जाकर जाँच कराएं।0
0
Report
फरीदाबाद में 72 फीट ऊंचाई से युवक की हत्या, नाबालिग आरोपी पर सवाल
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद- सिरोही पहाड़ से 72 फीट नीचे मिला युवक का शव, हत्या के आरोपों ने खड़े किए गंभीर सवाल फरीदाबाद के सिरोही इलाके में 19 वर्षीय युवक राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ गई है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत से जुड़े मामले में नाबालिग आरोपी को मंगलवार को क्राइम सीन पर ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल की निशानदेही कराई, जहां से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को राजकुमार के सिरोही झील में डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने झील में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन युवक का शव पानी में नहीं मिला। पूरे दिन तलाश के बाद रात करीब 8:30 बजे राजकुमार का शव सिरोही पहाड़ के अंदर सूखे इलाके में पत्थरों के बीच मिला था। शव के मुंह और शरीर पर चोट के निशान थे और मुंह से खून भी निकल रहा था। मृतक के पिता गौरलाल ने एक नाबालिग समेत उसके पिता जमशेद और अन्य साथियों पर राजकुमार को पहाड़ से नीचे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक को करीब 72 फीट ऊंचाई से नीचे गिराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 103 और 3(5) BNS के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब पुलिस मोबाइल फोन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। थाना धौज पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
सिरसा में चोर गिरोह सक्रिय; CCTV में चोरी का प्रयास कैद—पुलिस कार्रवाई की मांग
Sirsa, Haryana:सिरसा। सिरसा में चोर मस्त , पुलिस हुई सुस्त। देर रात को गाड़ियां चुराने वाला गिरोह हुआ सक्रिय। सिरसा के ए ब्लॉक की घटना। चोर ने गाड़ी का शीशा तोड़कर चुराने का प्रयास किया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। गाड़ी मालिक मनीष खुराना ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एंकर रीड सिरसा में एक बार फिर चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। शहर में देर रात वाहनों को निशाना बनाने वाला गिरोह सक्रिय होने से लोगों में दहशत वाला माहौल है। ताजा मामला सिरसा के ए ब्लॉक से सामने आया है, जहां देर रात एक चोर ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका, लेकिन उसकी पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि देर रात एक व्यक्ति गाड़ी के पास पहुंचता है और आसपास का जायजा लेने के बाद वाहन को निशाना बनाता है। चोर ने गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर घुसने और वाहन को चोरी करने का प्रयास किया। काफी देर तक चोर गाड़ी के आसपास घूमता रहा और चोरी की कोशिश करता रहा। लेकिन किसी वजह से वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाया और मौके से फरार हो गया。 वारदात का पता उस समय चला जब गाड़ी मालिक ने सुबह अपनी गाड़ी को देखा। गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और वाहन को नुकसान पहुंचाया गया था। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज देखने पर पूरी घटना सामने आई और पता चला कि देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति ने गाड़ी चोरी करने की कोशिश की थी। वाहन मालिक मनीष खुराना ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए और शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाई जाए। इस घटना के बाद ए ब्लॉक सहित आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों बंटी मदान का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है, ताकि चोरों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ऐसे मामलों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में वाहन चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। सिरसा में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों की मांग है कि रात के समय संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाए और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए। फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी जांच का अहम आधार बन सकती है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्द कार्रवाई करती है और वाहन चोरी की कोशिश करने वाले आरोपी तक कब पहुंच पाती है। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं—चोर बेखौफ हैं, लेकिन पुलिस कब सख्त होगी, यह बड़ा सवाल है। वार्ड के नगर पार्षद राजेंद्र सरदाना ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।0
0
Report
Advertisement
स्टेट लाइब्रेरी में आग की अफवाह से छात्रों में अफरा-तफरी
Ranchi, Jharkhand:स्टेट लाइब्रेरी में अचानक आग लगने की अफवाह से छात्र-छात्राओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एमसीबी ट्रिप होने के बाद कुछ छात्रों ने फायर एक्सटिंग्विशर चालू कर दिया, जिससे लाइब्रेरी में मौजूद विद्यार्थियों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना के बाद दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाइब्रेरी में आग लगने की बात अफवाह निकली। वहीँ, काफी देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेट लाइब्रेरियन ज्योति कुमारी ने बताया कि लाइब्रेरी में आग नहीं लगी थी, बल्कि एमसीबी ट्रिप होने के कारण छात्र डर गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।0
0
Report
मंडला की सौम्या खरे ने मालवा नृत्य महोत्सव में इतिहास रचा
Mandla, Madhya Pradesh:सौम्या ने रोशन किया मंडला एंकर- मंडला की बेटी सौम्या खरे ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इंदौर में आयोजित मालवा नृत्य महोत्सव 2026 में सौम्या ने सेमी-क्लासिकल नृत्य वर्ग में न केवल प्रथम स्थान हासिल किया है बल्कि समय ने यंहा सबसे कम उम्र की गुरु अवार्ड भी हासिल किया है । वीओ - प्रदेश के इंदौर शहर में 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित चार दिवसीय महोत्सव में देशभर से करीब 2000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सेमी-क्लासिकल श्रेणी में करीब 500 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मण्डला की 20 वर्षीय सौम्या खरे ने बाजी मारी। शानदार प्रदर्शन के लिए सौम्या को ‘मालवा नृत्य महोत्सव अवार्ड’ के साथ ‘सबसे कम उम्र की गुरु अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया। महज 20 साल की उम्र में दो बड़े सम्मान हासिल करना उनकी नृत्य साधना और प्रतिभा को दर्शाता है। सौम्या इससे पहले ‘मंडला गॉट टैलेंट’ की विजेता भी रह चुकी हैं। राष्ट्रीय मंच पर मिली इस सफलता से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी है, वहीं सौम्या की उपलब्धि मंडला की युवा नृत्य प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनी है।0
0
Report
बीकानेर में कांग्रेस ने वोटर लिस्टिंग पर चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठाए
Bikaner, Rajasthan:वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला बीकानेर में कांग्रेस की ओर से आयोजित की गई प्रेसवार्ता मतदाता सूचियों में गड़बड़ी और नाम गलत तरीके से काटे जाने के लगाए आरोप मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया पर कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल मामले की निष्पक्ष जांच और शिकायतों के समाधान की मांग प्रेसवार्ता में INDIA गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता रहे मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, बिशनाराम मेघवाल सहित नेता रहे मौजूद CPM के बजरंग छिपा और CPI के अविनाश व्यास ने भी रखी अपनी बात हर पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में सुनिश्चित करने की मांग चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की कांग्रेस ने उठाई मांग0
0
Report
Advertisement
कौसानी टैंकर फंसने के बाद कांडा में ईंधन बहाली की उम्मीद बढ़ी
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में पिछले करीब एक सप्ताह से पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, फिलिंग सेंटरों के लिए पेट्रोल-डीजल लेकर आ रहा टैंकर कौसानी में सड़क पर मलबा आने के कारण रास्ते में फंस गया था। सड़क खुलने के बाद अब टैंकर को कांडा की ओर रवाना किया जा रहा है। ऐसे में आज फिलिंग सेंटरों पर ईंधन की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते स्थानीय लोगों को वाहनों के संचालन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं।0
0
Report
महराजगंज के आकांक्षी ब्लॉकों में विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारी निरीक्षण शुरू
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज आकांक्षी ब्लॉकों की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारी एंकर उत्तर प्रदेश शासन के नियोजन विभाग द्वारा सीमांत जनपद महराजगंज में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। जिले के छह आकांक्षी विकास खंडों में 5 से 8 अक्टूबर तक विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारियों की टीम गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं का भौतिक सत्यापन कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पोषण और आधारभूत सुविधाओं समेत करीब 60 निर्धारित इंडीकेटरों पर विकास कार्यों की प्रगति को परखा जा रहा है। अधिकारियों की निरीक्षण रिपोर्ट 9 अक्टूबर तक शासन के नियोजन विभाग के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। वीओ-1 महराजगंज जिले के छह आकांक्षी विकास खंडों में शासन की विशेष निगरानी शुरू हो गई है। 5 से 8 अक्टूबर तक विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारी अलग-अलग ब्लॉकों का दौरा कर विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। मकसद है सरकारी योजनाओं की फाइलों में दर्ज प्रगति और जमीन पर उनकी वास्तविक स्थिति के बीच की तस्वीर को सामने लाना। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा,कृषि और संबद्ध सेवाओं, आधारभूत ढांचे तथा सामाजिक विकास से जुड़े करीब 50 से 60 निर्धारित इंडिकेटर पर योजनाओं की स्थिति जांची जा रही है। स्कूलों में पेयजल,बिजली,फर्नीचर और शौचालय जैसी सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था का भी स्थलीय सत्यापन किया जा रहा है आकांक्षी ब्लॉक रतनपुर नौतनवा के बड़हरा में विशेष सचिव SAD गौरव वर्मा ने पहुंच कर सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र का स्थल निरीक्षण किए हैं मीडिया के साथ बातचीत के दौरान विशेष सचिव गौरव वर्मा ने बताया शासन के नियोजन विभाग के द्वारा प्रदेश के जितने भी आकांक्षी ब्लॉकों हैं उनकी जांच करने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं इसी के तहत ब्लॉक स्तर पर शिक्षा विभाग स्वास्थ्य बाल विकास समेत आईसीडीएस विभाग कुल पांच तरह की इंडिकेटर पर ब्लॉक किस तरह से परफॉर्म कर रहा है उसकी जांच और स्थल निरीक्षण के लिए शासन की ओर से निर्देश प्राप्त हुए हैं बाइट गौरव वर्मा, विशेष सचिव (SAD) यूपी सरकार0
0
Report
निगम कमिश्नर ने सड़क निर्माण लागत और गुणवत्ता की जांच की बात कही
Muju, Jeonbuk State:मामले में निगम कमिश्नर ने बताया कि करीब 1 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान बनाई जा रही रिटर्निंग वॉल की गुणवत्ता को लेकर सामने आए सवालों पर उन्होंने अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच कराने की बात कही है। जांच के बाद गुणवत्ता संबंधी स्थिति स्पष्ट होने की बात कही गई है。0
0
Report
Advertisement
