110043
साउथ वेस्ट ATS पुलिस की गिरफ्त में आए 2 शराब तस्कर, 20 कार्टन अवैध शराब बरामद
Delhi, Delhi:साउथ वेस्ट की ATS पुलिस ने 2 शराब तस्करो को नसीरपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्करो के नाम अनिल कुमार और राजकुमार है ये दोनों महिपालपुर के रहने वाले। पुलिस ने इनके पास से 20 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई 2 स्कूटी को बरामद किया है। इनके ऊपर पहले से ही अवैध शराब तस्करी के कई मामले दर्ज़ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद में तेज रफ्तार थार ने युवक की मौत, पांच बच्चे अनाथ
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के चंदावली मोड़ के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जहां सड़क पार कर रहे एक 35 वर्षीय व्यक्ति की थार कार की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान जयप्रकाश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बुलंदशहर, यूपी के रहने वाले थे और पिछले 5-6 साल से फरीदाबाद में जड़ी-बूटी बेचने का काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को अनाथ छोड़ गया जिसका जिम्मेदार तेज रफ्तार कार चालक था। हादसे के समय जयप्रकाश चंदावली मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी एक थार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जयप्रकाश का इलाज चल रहा था, लेकिन लगभग दो घंटे के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। जयप्रकाश की पत्नी राजेंद्री ने बताया कि उनके पति कल शाम किसी काम से मार्केट गए थे और वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ये भयानक हादसा हुआ। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जयप्रकाश अपने सास-ससुर, पत्नी और पांच छोटे बच्चों के साथ चंदावली मोड़ के पास ही एक झोपड़ी में रहते थे। इस हादसे से पूरा परिवार बहुत परेशान है और थार चालक के खिलाफ कड़ी कारवाही और न्याय की मांग कर रहे हैं.0
0
Report
सSingरौली में सड़क नहीं, शव चारपाई पर ले जाना पड़ा; प्रशासन पर सवाल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... सिंगरौली में सिस्टम शर्मसार, सड़क न होने से चारपाई पर शव ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण, वीडियो वायरल.... जनपद पंचायत देवसर के ग्राम महुआ में विकास के दावों की खुली पोल..... पक्की सड़क के अभाव में अंतिम संस्कार के लिए शव को चारपाई पर उठाकर ले गए ग्रामीण..... घटना का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल..... कागजों में विकास, धरातल पर आज भी पगडंडी और कीचड़ भरा रास्ता..... ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शासन से गांव में तत्काल पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की.....0
0
Report
कौशांबी में अवैध पटाखा भंडारण: पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार, भारी मात्रा में बारूद बरामद
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सराय अकिल पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में पटाखे और बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण करने वाले मोहम्मद सलमान उर्फ फारुख और मोहम्मद तालिब को गिरफ्तार किया है। सलमान के कब्जे से 18 कार्टून पटाखे और 8 किलो बारूद बरामद हुआ। वहीं, तालिब के ठिकाने से 26 प्लास्टिक की बोरियों में अवैध पटाखे और 11 किलो बारूद बरामद किया गया। सराय अकिल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद पुलिस अवैध पटाखा भंडारण और कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
नीतीश संवाद: फरक्का जलसंधि मुद्दे पर जदयू ने विपक्ष पर भारी आरोप लगाए
Buxar, Bihar:बक्सर में फरक्का जलसंधि को लेकर जनता दल यूनाइटेड की ओर से ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा पहुंचे और विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने फरक्का जलसंधि को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। संजय झा ने कहा कि करीब 30 वर्ष पहले बिहार के हितों और अधिकारों के साथ समझौता किया गया। इसका खामियाजा आज भी बिहार को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में नदियां सूख जाती हैं, जबकि बरसात के दिनों में बिहार को बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उनके द्वारा सदन में सवाल उठाया गया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय की ओर से सकारात्मक पहल की गई है। संजय झा ने आरोप लगाया कि उस समय की सरकार ने सत्ता में बने रहने और जेल जाने से बचने के लिए बिहार के हितों से समझौता करते हुए जलसंधि की थी। संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा बिहार के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। इसी मुद्दे को जनता तक पहुंचाने और लोगों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जदयू की ओर से ‘नीतियों संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।0
0
Report
LNJP अस्पताल से कैदी फरार, कुरुक्षेत्र जेल से भागकर अस्पताल पहुँचा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :- हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है. जेल में सुसाइड की कोशिश की थी. जिला जेल में सुसाइड की कोशिश करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया आरोपी पुलिस गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी के अस्पताल से फरार होते ही पुलिस हरकत में आ गई. फरार आरोपी की पहचान सतिंद्र उर्फ सतेंद्र उर्फ कांति निवासी मंडोखरा के रूप में हुई. कांति सुबह करीब 6 बजे बाथरूम जाने के बहाने एक कर्मी के साथ गया था. आरोपी ने कर्मी को बाथरूम में ही छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया. पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल के आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू कर दी. चोरी के केस में पकड़ा था. पुलिस के मुताबिक, कांति को 1 सितंबर को बुजुर्ग महिला की बालियां झपटने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. कांति ईशरगढ़ गांव में बुजुर्ग सुंदर देवी के कान से बालियां झपटने के बाद भाग गया था. पीछा कर ग्रामीण संदीप ने उसे शाहाबाद बाजार में पकड़ लिया था. आरोपी ने बचने के लिए उस पर ईंट से हमला किया था. 6 बजे बाथरूम जाने निकला. आज सुबह करीब 6 बजे कांति बाथरूम जाने के लिए उठा. बाथरूम जाने के लिए उसके एक कर्मी गया था. कुछ देर बाद बाथरूम से कांति अकेले बाहर आया और अस्पताल के इमरजेंसी के साथ वाली बिल्डिंग के गेट से भाग गया. कुछ देर बाद कर्मी वार्ड में पहुंचा तो कांति वहां नहीं था. उसे लगा कि कांति बाथरूम में ही रह गया. दोबारा तलाश करने गया. इसलिए कांति दोबारा उसकी तलाश करने बाथरूम की ओर गया, लेकिन कांति वहां भी नहीं था. शक होने पर उस कर्मी ने साथी gaurd और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने अस्पताल की CCTV फुटेज खंगाली तो उसके भागने की बात साफ हो गई. पुलिस कर रही आरोपी की तलाश. उधर,फ़ोन पर जानकारी देते हुए पुलिस PRO नरेश कुमार का कहना है कि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है. सीआईए के साथ जिले के अन्य थाने की टीमें भी काम कर रही है. कांति पर जिला करनाल व कुरुक्षेत्र में चोरी, छीनाझपटी, लड़ाई-झगडे व मारपीट सहित 11 केस दर्ज हैं.0
0
Report
नगर निकाय चुनाव 2026 में स्वीप अभियान: छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत स्वीप अभियान में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में सुबह 8 बजे नगरपालिका से SDM ऑफिस तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली और मतदान के नारे लगाए। वहीं शुभम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने संस्था प्रधान सविता के मार्गदर्शन में सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक रंगोली बनाकर निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया。0
0
Report
Advertisement
मानसिक रोगी ने साढू के पेट में चाकू घोंपा, 15 दिन बंधे थे
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के करणी विहार थाना इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे एक युवक ने अपने साढू भाई के पेट में चाकू घोंप दिया. घायल युवक को गंभीर हालत में SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहां शुक्रवार शाम उसका ऑपरेशन किया गया. पुलिस ने घायल के पर्चा बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2) और 126(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार आरोपी युवक को पिछले काफी समय से मानसिक बीमारी की शिकायत थी और परिवार का कहना है कि उसे दौरे पड़ते थे. इसी वजह से पिछले करीब 15 दिन से उसे कथित तौर पर रस्सी से हाथ-पैर बांधकर रखा जा रहा था. रात में उसे एक दुकान के अंदर सुलाया जाता था. घायल साढू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 2 सितंबर की रात वह आरोपी के घर पर सोया हुआ था. रात करीब 3 बजे आरोपी ने किसी तरह हाथ-पैर में बंधी रस्सी खोल ली और दुकान से बाहर निकल गया. घायल के अनुसार आरोपी को कहीं से शराब मिल गई और उसने शराब पी ली. इसके बाद वह दोबारा दुकान में घुस गया. शटर से टकराने की आवाज सुनकर घरवाले जाग गए. बाहर आकर देखा तो आरोपी दुकान के बाहर खड़ा था. परिजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की. इसी दौरान आरोपी दुकान के अंदर गया और वहां से चाकू निकाल लाया. करीब 50 मीटर दूर जाकर उसने परिजनों से कहा कि उसे बांधकर रखा जाता है और खाना भी नहीं दिया जाता. उसने धमकी दी कि दोबारा बांधने की कोशिश की तो चाकू मार देगा. घायल ने बताया कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने अचानक धारदार चाकू से हमला कर दिया. चाकू सीधे उसके पेट में घोंप दिया. हमले में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. परिजन घबरा गए और गंभीर हालत में उसे SMS हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. करणी विहार थाने के ASI सुनील कुमार सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। सुनील कुमार ने बताया कि गोокुलपुरा फाटक के पास रहने वाले एक युवक पर अपने साढू भाई पर चाकू से हमला करने का आरोप है. घायल का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. पुलिस की प्रारम्भिक जांच में परिवार ने आरोपी के मानसिक रूप से बीमार होने की बात बताई है. परिवार के मुताबिक आरोपी का डीडवाना में एक भोपा से इलाज चल रहा था. करीब 15 दिन पहले उसे इलाज के लिए डीडवाना ले जाया गया था. परिवार का दावा है कि भोपा ने आरोपी के शरीर में 4 भूत होने की बात कही थी. परिवार के अनुसार इलाज के दौरान 2 भूतों को भगाने का दावा किया गया, जबकि 2 भूतों को अभी भगाना बाकी था. मेडिकल सूचना मिलने पर करणी विहार थाना पुलिस SMS हॉस्पिटल पहुंची और घायल के पर्चा बयान दर्ज किए. बयान के आधार पर आरोपी साडू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. धारा 115 (2) और 126(2) के तहत मारपीट और चोट पहुंचाने का आरोप है। इसके तहत एक वर्ष की सजा से 10 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है।0
0
Report
Ajmer शरीफ में कौमी एकता से मिलादुन्नबी का उल्लास, हिंदू-मुस्लिम साथ
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के शहर अजमेर शरीफ में उस वक्त एक बार फिर कौमी यकजहती का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला जब हिन्दू मुस्लिम ने मिलकर मिलादे हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मनाया। अजमेर के रेलवे कैरीज वर्कशॉप हॉल में मुनाकिदा इस महफिल में रेलवे के आला अफसरान समेत दरगाह कमेटी के नाजिम मोहम्मद बिलाल खान ने भी शिरक्त की। जहां रहमतुललिल आलमीन की सीरत पाक से इंसानियत और मोहब्बत का बड़ा पैग़ाम दिया गया। सिरते पाक जुमा कमेटी के अब्दुल हफीज खान ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी जश्ने मिलादुन्नबी का प्रोग्राम किया गया,जहां हिन्दू मुस्लिम अफसरान और शहर के दानिश्वरान ने खुसूसी खिताब किया। ग़ुजिश्ता पचास साल से ज़्यादा वक़्त से रेलवे केरीज एकता हॉल में रेलवे के तमाम मुलाजिमों और अफसरान की जानिब से कौमी यकजहती,मोहब्बत और मुल्क की तहज़ीब बरकरार रखी हुई है। इस मिलाद की महफिल में भीलवाड़ा से आए खुसूसी मेहमान मुफ्ती मुजम्मिल रज़ा कादरी और मौलाना मोहम्मद मोइनुद्दीन रजवी ने मौजूदा हालत के मद्देनजर कुरआन पाक और हदीसे पाक की रौशनी में खिताब फ़रमाया। इसी तरह नबी पाक की नसीहतों और उनके पैगाम पर अमल कर के जिंदगी को कामयाब बनाने की बात भी कही। सिरते पाक जुमा कमेटी के अब्दुल हफीज और रेलवे हॉस्पिटल के सीनियर डीएमओ डॉ इमरान मोहम्मद समेत दरगाह कमेटी नाजिम बिलाल खान और असिस्टेंट नाजिम अलहाज मोहम्मद आदिल ने मिलाद की महफिल में अपने नबी पाक की शान बयान की। जश्ने मिलादुन्नबी के इख़्तेताम पर सलातो सलाम पेश किया गया और अकीदत मंदो में लंगर भी तकसीम किया गया। इस खास मौके पर रेलवे के आला अफसरान विकास आनंद,विश्वेंद्र हुडा अशोक कुमार,विकास अग्रवाल समेत दीगर अकीदत मंदान ने शिरकत की। बाइट, अब्दुल हफीज खान, प्रोग्राम कन्वीनर, सिरते पाक जुमा कमेटी, रेलवे, अजमेर ( सफेद टोपी,सफेद कुर्ता ) बाइट, मोहम्मद बिलाल खान,नाजिम , दरगाह दफ़्तर,अजमेर ( काली टोपी, नीली शर्ट ) बाइट, डॉक्टर मोहम्मद इमरान, सीनियर डीएमओ,रेलवे हॉस्पिटल, अजमेर ( चश्मा लगाए ) बाइट, अलहाज मोहम्मद आदिल, असिस्टेंट नाजिम,दरगाह शरीफ,अजमेर ( सफेद शर्ट)0
0
Report
CM साय का शिक्षक दिवस पर गुरुजनों के नाम भावुक पत्र
Begun, Rajasthan:रायपुर शिक्षक दिवस पर CM साय का गुरुजनों के नाम भावुक पत्र.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सभी गुरुजनों को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं.. अपने विद्यार्थी जीवन और संघर्षों की यादें साझा कीं.. लिखा- शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण आधार शिक्षक ही है.. तकनीक जानकारी दे सकती है, लेकिन बच्चे में आत्मविश्वास और संस्कार शिक्षक ही गढ़ता है.. 10 साल की उम्र में पिता का साया उठ गया था, परिवार और छोटे भाइयों की जिम्मेदारी संभाली.. गांव में पांचवीं तक पढ़ाई के बाद कुनकुरी के लोयोला स्कूल में पढ़े.. आर्थिक परिस्थितियों के कारण पढ़ाई छोड़कर खेती संभाली और भाइयों की शिक्षा आगे बढ़ाई.. आगे लिखा- आज छत्तीसगढ़ के बच्चे स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जुड़ रहे हैं.. सरकार का संकल्प है किसी बच्चे की परिस्थितियां उसके सपनों की सीमा तय न करें.. सीएम की शिक्षकों से आग्रह- अभाव और संकोच में पीछे छूट रहे बच्चों का हाथ थामें.. आपके ज्ञान से हमारे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो, आपके संस्कारों से समाज समृद्ध हो.. शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजनों को सादर नमन और हार्दिक शुभकामनाएं दीं..0
0
Report
Advertisement
झीरम मामला: NIA अदालत ने 10 दोषियों को दोषी करार, सजा 16 सितंबर तक सुरक्षित
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में NIA की विशेष अदालत ने झीरम मामले अपना फैसला सुनाते हुए सभी 10 आरोपियों को दोषी माना, अभियोजन पक्ष बचाव पक्ष एवं आरोपियों की मौजूदगी में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और सभी आरोपियों को दोषी माना हालांकि अदालत ने दोषियों को सजा नहीं सुनाई बल्कि 16 सितंबर की तारीख देते हुए सजा को सुरक्षित रखा, अब 16 सितंबर को अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के द्वारा सजा के सम्बंध में अपनी दलीलें दी जा सकती है, दलीलों के आधार पर कोर्ट सजा सुनाएगा, बता दें कि 25 मई 2013 को माओवादियों ने झिरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया था इस घटना में 27 लोगों की मौत हुई थी जबकि 35 लोग घायल हुए थे , कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए माना कि सभी 10 आरोपी 27 लोगों की हत्या और 15 लोगों के हत्या के प्रयास के दोषी है , मामले में कोर्ट ने IPC की 302 और 307 जैसी धारों का दोषी माना है ऐसे में माना जा रहा है कि कोर्ट आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा सुना सकता है। कोर्ट के फैसले के बाद अभियोजन पक्ष ने फैसला का स्वागत किया जबकि बचाव पक्ष के वकील ने NIA की विशेष अदालत के फैसले को आगे उच्च कोर्ट में चुनौती देने की बात कही वहीं आरोपियों के परिजनों ने भी कोर्ट के फैसले से असंतोष जताया और अपने परिजनों को निर्दोष बताया । वहीं कांग्रेस ने भी कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि NIA ने राजनीतिक षडयंत्र के तहत मामले की जांच नहीं की और ना ही मामले के मुख्य आरोपियों तक NIA पहुंच पाई।0
0
Report
धौलपुर हादसे में चार की मौत, 8 घायल; पोखर में वैन डूबी, रेस्क्यू चालू
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: तीन मासूम व महिला सहित 4 की मौत, 8 घायल, पोखर में और भी डेड बॉडी होने की संभावना कलेक्टर बोले जिसको लेकर किया जा रहा रेस्क्यू धौलपुर। मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव रोड پر शनिवार کو बड़ा हादसा हो गया। संतुलन बिगड़ने से बच्चों-महिलाओं से भरी ईको वैन पानी से भरे पोखरनुमा गड्ढे में पलट गई। हादसे में तीन मासूमों और एक महिला सहित 4 की मौत हो गई, जबकि 7 से 8 लोग घायल हो गए। इनमें गांव इच्छापुर व सैंपऊ उपखंड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो मंदिर दर्शन के लिए फूलपुर गांव जा रहे थे। जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया था। उसी पानी से गुजरते समय चालक वैन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वैन गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बगैर राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद वैन में फंसे बच्चों और महिलाओं को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस व निजी वाहनों से अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
मुख्य सचिव ने उच्च न्यायालय भवन जीर्णोद्धार की समय पर पूर्णता के निर्देश दिए
Jodhpur, Rajasthan:म्यूजियम, डोम क्षेत्र एवं जीर्णोद्धार कार्यों का लिया जायजा, निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश जोधपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को राजस्थान उच्च न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च न्यायालय भवन परिसर में स्थित म्यूजियम, डोम क्षेत्र तथा भवन के विभिन्न भागों में प्रगतिरत जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने इन कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन कार्यों में निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने तथा इनकी नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव, पीडब्ल्यूडी राजस्थान प्रवीण गुप्ता, संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, राजस्थान उच्च न्यायालय की रजिस्ट्रार (प्रशासन) शिवानी सिंह सहित प्रशासनिक एवं न्यायालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
देहरादून विकासनगर में अवैध अतिक्रमण पर 13 मकानों को बुलडोजर से जमींदोज
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट - मो मुजम्मिल (विकासनगर) स्लग - बुलडोजर कार्यवाही के दौरान प्रशासन को झेलना पड़ा भारी विरोध...! एंकर - अवैध अतिक्रमण पर एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजना शुरू हो गया है... जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर विकासनगर तहसील के अंतर्गत खुशहालपुर गाँव में 7 अवैध मकान पर जेसीबी का पीलापंजा गरज रहा है... इन सभी मकानों को नोटिस प्रक्रिया के बाद आज बुलडोजर कार्यवाही के जरिए जमीदोज कर दिया गया... बरसात के मौसम में बेघर हुए इन परिवारों के लोग रोते बिलखते नजर आए... खुशहालपुर के बाद प्रशासन की टीम अपने लो लश्कर के साथ बंगला बस्ती जस्सोवाल में पहुँची... यहाँ प्रशासन ने 6 मकान चयनित किया हुआ था... भारी पुलिस फोर्स और बुलडोजर के पहुँचते ही महिलाएं और बच्चे बिलखते नजर आए... प्रशासन की टीम को इस दौरान भारी विरोध भी झेलना पड़ा... बावजूद भारी विरोध के बुलडोजर कार्यवाही के जरिए इन सभी चयनित घरों को जमीनदोज कर दिया गया... दो इलाकों में हुई इस कार्यवाही में कुल 13 घरों को जमीदोज कर दिया गया... जानकारी के मुताबिक ये सभी घर उन अपराधियों के हैं जो पूर्व में गोकशी और नशे के कारोबार में लिप्त रहे हैं... कार्यवाही के दौरान तहसील प्रशासन के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही ... बाईट - अनुज कुमार ( CO सहसपुर )0
0
Report
उधम सिंह नगर में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग– भाजपा का प्रदर्शन स्थान– उधम सिंह नगर ऐंकर– दलितों के नाम पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान धरना भी दिया।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास भी किया लेकिन प्रशासन ने भाजपाइयों को कलेक्ट्रेट में नहीं जाने दिया。 भाजपा मेयर विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शुद्धिकरण मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर समाज को भ्रमित करके उत्तराखंड का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है。0
0
Report
सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने 48 शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, समाधान दिवस में पहुँची करीब 48 शिकायतें, बिजली,पानी सड़क और राजस्व से संबंधित थी ज्यादातर शिकायतें, डीएम अभिषेक गोयल और एसपी मृगांक शेखर पाठक ने फरियादियों की समस्याओ को सुनकर संबंधित अधिकारियो को त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश, जमीनी विवादों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण करने के दिये निर्देश, डीएम ने पिछले समाधान दिवस में आये शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर समस्या निस्तारण के संबंध में लिया फीडबैक, समाधान दिवस में सीएमओ एसडीएम और सीओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद, सरीला तहसील परिसर मे किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।0
0
Report
Advertisement
