icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जगदलपुर में स्मार्ट मीटर के मिलान के बाद 118 घरों में चेक मीटर से खपत जाँच

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर में अब तक करीब 35 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, लेकिन बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर लोगों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है, बढ़ती शिकायतों के बीच बिजली विभाग ने अपनी व्यवस्था की जांच शुरू की है, विभाग ने शिकायत करने वाले 118 घरों में स्मार्ट मीटर के समानांतर चेक मीटर लगाकर बिजली खपत का मिलान किया, अब तक 45 घरों की जांच पूरी हो चुकी है, कार्यपालन अभियंता नंदराम भगत का दावा है कि स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की रीडिंग में कोई अंतर नहीं मिला, इसलिए मीटर की कार्यप्रणाली सही पाई गई है, विभाग का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं को संदेह है, उनके यहां भी चेक मीटर लगाकर जांच की जाएगी और पूरी जानकारी साझा की जाएगी, फिलहाल इस मुद्दे पर विभाग और आम जनता के दावों के बीच मतभेद बना हुआ है।
0
0
Report

मुरैना में अवैध शराब बिक्री का VIDEO वायरल, कार्रवाई का सवाल बना

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले में अवैध शराब बिक्री पर सवाल एक बार फिर खड़े हो गए हैं। सराय छोला थाना क्षेत्र के जारह गांव में एक किराना दुकान पर खुलेआम शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जबकि हम इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं। वीओ: वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक किराना दुकान से शराब की बिक्री होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले के कई गांवों और कस्बों में इसी तरह सामान्य दुकानों से भी शराब बेची जा रही है। लोगों का यह भी कहना है कि आबकारी विभाग की कार्रवाई प्रभावी नहीं होने के कारण अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। अब इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि यदि बिना लाइसेंस शराब की बिक्री हो रही है तो जिम्मेदार विभाग अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर पाया।
0
0
Report
Advertisement

अंबाला में गड्ढों ने युवक की जान ली, प्रशासन पर लोगों का गुस्सा

Ambala, Haryana:अंबाला शहर के दुर्गा नगर मुख्य सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे ने 23 वर्षीय युवक की जान ले ली। सड़क की बदहाल हालत के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रहे एक भारी वाहन की Chपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अजय के रूप में हुई है, जिसकी करीब छह महीने पहले ही शादी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजय अपनी बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रहे मिल्क प्लांट के ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला भी घायल हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद करीब एक घंटे तक कोई प्रशासनिक अधिकारी या राहत टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया। लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से गहरे गड्ढे बने हुए हैं और कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी मरम्मत नहीं करवाई गई। उनका आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। जांच अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे मिल्क प्लांट के ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक तरफ प्रशासन सड़क सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करता है, वहीं दूसरी ओर सड़क पर बने गहरे गड्ढे लोगों की जान ले रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर इस हादसे की जिम्मेदारी कौन लेगा और क्या इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन सड़क की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा?
0
0
Report

सिद्धार्थनगर में नकली अंग्रेजी शराब गैंग का भंडाफोड़; दो गिरफ्तार

Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले की बाँसी पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मिलावटी अंग्रेजी शराब बनाने और बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस और आबकारी विभाग ने उनके पास से बड़ी मात्रा में नकली ढक्कन, बारकोड, विभिन्न मिश्रित अंग्रेजी शराब एवं अन्य सामग्री भी बरामद की है. पुलिस की पकड़ में आए दोनों अभियुक्त बलराम जयसवाल बांसी थाना क्षेत्र के नरकटहा दिबियापुर जबकि प्रदीप कुमार हरदोई जिले के थाना पाली अंगदपुर गांव के निवासी हैं. वरिष्ठ पुलिस कप्तान अभिषेक महाजन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मुखबिर की सूचना पर बाँसी पुलिस एसओजी, सर्विलांस और आबकारी विभाग की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बांसी थाना क्षेत्र के सुभाष नगर कोईलिहवा स्थित किराए के एक मकान की तलाशी ली गई तो वहां से विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब के भारी मात्रा में नकली ढक्कन, बारकोड, मिश्रित शराब तैयार करने में प्रयुक्त उपकरण और अन्य इस्तेमाल में आने वाली सामग्रियों को बरामद किया गया. एक अन्य दुकान से विभिन्न ब्रांडों की 16 मिश्रित अंग्रेजी शराब की बोतल भी बरामद की गई. पुलिस कप्तान ने बताया कि मौके से पकड़े गए दो अभियुक्त बलराम जयसवाल और प्रदीप कुमार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर इन्हे जेल भेजा जा रहा है. इनके साथ जुड़े हुए अन्य व्यक्तियों की तलाश और गिरफ्तारी का प्रयास जारी है. यह लोग पिछले कई महीनों से नकली अंग्रेजी शराब बनाकर बेचते थे; यह लोग एक संगठित गिरोह के रूप में यह काम कर रहे थे. गिरफ्तार टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन द्वारा ₹20000 का नगद पुरस्कार भी दिया गया है.
0
0
Report
Advertisement

कैलास विजयवर्गीय का दतिया उपचुनाव पर बड़ा बयान: मास्टर प्लान पर सरकार की नजर

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दतिया उपचुनाव की पर बड़ा बयान हमारी पार्टी कैडर बेस पार्टी है अनुशंसा वाली पार्टी है जो अनुशंसा तोड़ता है उसपर पार्टी कारवाही करती है जिन्होंने अनुशासन हीनता की है उनपर कारवाही होगी संगठन समीक्षा कर रहा है मेरा कुछ भी कहना उचित नहीं होगा मैं सरकार का आदमी संगठन पर कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता मास्टर प्लान को लेकर कहां भोपाल का मास्टर प्लान हमारा विभाग 2 साल पहले ही बना कर मुख्यमंत्री जी को दे चुका है अब उसे मुख्यमंत्री जी देखेंगे बाइट : कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय प्रशासन मंत्री
0
0
Report

मंजू शर्मा मौत मामला: आमरण अनशन पर बंटी सराजी, सरकार-प्रशासन से जवाब मांग

Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर अस्पताल में प्रसूता महिला मंजू शर्मा की मौत मामले को लेकर अब समाजसेवी बंटी सराजी ने अपना आमरण अनशन शुरू कर दिया है। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कोई अधिकारी उनकी सुध लेने के लिए नहीं पहुंचे है। वहीं बीते दिनों एक अनशन पर बैठे एक युवक संजय चौहान की तबीयत भी खराब हुई थी और डॉक्टर के द्वारा अनशन स्थल पर पहुंचकर उसका चेकअप भी किया गया। इसके अलावा तहसीलदार नितेश ठाकुर ने भी अनशन पर बैठे युवाओं के साथ वार्ता की। लेकिन उसका अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया। आमरण अनशन पर बैठे बलदेव ठाकुर और बंटी सराजी ने इस मामले में सरकार और प्रशासन पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। अनशन पर बैठे समाजसेवी बलदेव ठाकुर का कहना है कि मंजू शर्मा को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने ढालपुर में आंदोलन किया। लेकिन उसके बाद भी प्रशासन और सरकार का कोई सहयोग नहीं मिल पाया है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए वह लगातार प्रशासन और सरकार से भी मांग कर रहे हैं। ऐसे में नेताओं को चाहिए कि वह इस मामले में राजनीति को छोड़े और आम जनता के हितों की बात करें। बलदेव ठाकुर ने कहा कि उन्हें आमरण अनशन करते हुए आज 4 दिन का समय हुआ है। लेकिन यहां पर उन्हें बिजली और पानी जैसी सुविधाओं के लिए भी इनकार किया गया। ऐसे में जब तक उनकी मांगे सरकार के द्वारा पूरी नहीं की जाती है। तब तक वह आमरण अनशन पर अपने साथियों के साथ डटे रहेंगे। बाइट - बलदेव ठाकुर
0
0
Report

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: चार दिन में 204 आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस की बड़ी सफलता

Chandigarh, Chandigarh:आगेाम स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनज़र हरियाणा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ लगातार प्रभावी परिणाम दे रहा है। महज चार दिनों (1 से 4 अगस्त) में हरियाणा पुलिस ने 1253 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर अपराध जगत में बड़ा संदेश दिया है। इस अवधि में 1196 आपराधिक मामले दर्ज किए गए, 204 गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया, जबकि 143 हिस्ट्रीशीट अपडेट और 18 नए आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गईं। स्वतंत्रता दिवस से पहले अपराधियों पर की गई यह व्यापक कार्रवाई प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि है।हरियाणा पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, फिरौती, स्नैचिंग, अपहरण, अवैध हथियारों और अन्य संगठित अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जिला पुलिस, अपराध शाखाओं, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) तथा अन्य विशेष इकाइयों द्वारा लगातार संयुक्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। - *अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है हरियाणा पुलिस: डीजीपी अजय सिंघल* पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री अजय सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों के मन में कानून का भय स्थापित करना तथा प्रदेशवासियों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी गंभीर अपराध में संलिप्त व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सभी पुलिस आयुक्तों, जिला पुलिस अधीक्षकों तथा विशेष इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वांछित, फरार और आदतन अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई करते हुए उनके आपराधिक नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। श्री सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस संगठित अपराध, फरार अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के सुरक्षित, अपराधमुक्त और कानून के राज वाले हरियाणा के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ साकार कर रही है। प्रदेशवासियों की सुरक्षा हरियाणा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है。 - *गंभीर अपराधों में अपराधियों पर कसी नकेल, चार दिनों में 204 आरोपी गिरफ्तार* पुलिस महानिरीक्षक, राज्य अपराध शाखा राकेश आर्य ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत गंभीर प्रकृति के अपराधों पर विशेष फोकस रखते हुए पुलिस ने चार दिनों में 151 गंभीर मामलों में 204 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें आर्म्स एक्ट के 55 मामलों में 59 आरोपी, हत्या के प्रयास के 34 मामलों में 63 आरोपी, हत्या के 23 मामलों में 26 आरोपी, लूट के 14 मामलों में 20 आरोपी, स्नैचिंग के 9 मामलों में 17 आरोपी, फिरौती के 6 मामलों में 6 आरोपी, अपहरण के 6 मामलों में 5 आरोपी तथा डकैती के 3 मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य श्रेणी के 1045 मामलों में 1049 अपराधियों को भी गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया गया। - *हिस्ट्रीशीटरों पर भी सख्त निगरानी* अभियान के दौरान पुलिस ने 18 नए आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली, जबकि 143 हिस्ट्रीशीटों को अपडेट कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड को और अधिक मजबूत बनाया गया। इससे ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने और भविष्य में उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी。 - *अभियान रहेगा लगातार जारी* श्री सिंघल ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन आने वाले दिनों में भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। सभी जिला पुलिस इकाइयों, अपराध शाखाओं, एसटीएफ तथा अन्य विशेष इकाइयों को फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, अवैध हथियारों की बरामदगी तथा संगठित अपराध के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए निरंतर छापेमारी और विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य प्रदेश में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए नागरिकों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है.
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र: नाबालिग के दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी हिरासत में

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और घटना का वीडियो बनाए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है. मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को तत्काल चिकित्सीय सहायता दी गयी और पूरे मामले में विधिक कार्रवाई तेज़ी से पूरी की गयी. जानकारी मिलते ही पीड़िता को आवश्यक सहायता दी गयी, मेडिकल परीक्षण कराया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गयी. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-09 चौराहे के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. अभियुक्त के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 2200 रुपये नकद और एक गेट पास बरामद हुए. दोनों मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि मामले से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके. मिशन शक्ति के तहत ऐसी घटनाओं में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है, बाल अपचारी के मामले में किशोर न्याय अधिनियम के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

चार दिन से लापता AVVNL कर्मचारी गोपाल शर्मा, तलाश तेज करने की मांग

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी कस्बे में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तकनीकी कर्मचारी गोपाल कृष्ण शर्मा के चार दिन से लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों ने उपखंड अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गोपाल कृष्ण शर्मा की शीघ्र तलाश और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि रंभावली निवासी गोपाल कृष्ण शर्मा एवीवीएनएल में तकनीकी कर्मचारी हैं और पिछले चार दिनों से लापता हैं। इस संबंध में छोटी सादड़ी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर लापता कर्मचारी की जल्द से जल्द तलाश कराई जाए, ताकि उनके परिजनों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में तेजी लाकर हर संभावित पहलू की जांच की जाए। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि आगामी तीन दिनों के भीतर गोपाल कृष्ण शर्मा का पता नहीं चलता और जांच में अपेक्षित प्रगति नहीं होती है तो एवीवीएनएल के अधिकारी और कर्मचारी जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान निगम के अधिकारी, कर्मचारी और गोपाल कृष्ण शर्मा के परिजन मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्रवाई कर लापता कर्मचारी का पता लगाने की मांग की।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र की बाइक दूकान में आग: 3 R15 और KTM जलकर खाक

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :- हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर के सेक्टर-17 में गुरुवार सुबह एक बाइक रिपेयर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान के अंदर खड़ी महंगी बाइकों तक पहुंच गई। रिपेयर के लिए आई 3 यामाहा R15 और एक KTM बाइक अग की चपेट में आकर जल गईं। इस घटना में दुकानदार को लाखों रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि आग दुकान के साथ लगती फर्नीचर की दुकान तक नहीं पहुंची। अगर आग आगे फैल जाती तो नुकसान कई गुना बढ़ सकता था। आग पर काबू पाने के बाद मार्केट के लोगों ने राहत की सांस ली。 सुबह फोन आया- दुकान में आग लगी है दुकानदार अजय ने बताया कि सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। दुकान से धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई。 20 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बाद आग को पूरी तरह बुझाकर आसपास के हिस्से को सुरक्षित किया गया। लेकिन तब तक आग से अंदर का सामान जल चुका था। पहले पंखे में लगी आग, फिर बाइकों तक पहुंची अजय ने बताया कि उसने अपने पिता के साथ इस दुकान को शुरू किया था। शॉर्ट सर्किट से पहले छत पर लगे पंखे में आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने आसपास रखा सामान पकड़ लिया और फिर रिपेयर के लिए खड़ी बाइकों तक पहुंच गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे चारों बाइक बुरी तरह जल गईं。 पास की फर्नीचर दुकान बची, टला बड़ा नुकसान आग जिस दुकान में लगी, उसके साथ ही फर्नीचर की दुकान भी है। आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। इससे आग दूसरी दुकान तक नहीं पहुंची और एक बड़ा हादसा टल गया। दुकानदार अजय के मुताबिक आग से रिपेयर के लिए खड़ी 3 R15 और एक KTM बाइक समेत दुकान का अन्य सामान भी जल गया।
0
0
Report

बिजयनगर में पार्किंग विवाद के बाद स्वैच्छिक बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन

Noida, Uttar Pradesh:06/08/26 विवाद के बाद बिजयनगर आज स्वैच्छिक बंद एसपी और विधायक बिजयनगर पहुंचे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन बिजयनगर (ब्यावर ) गुरु पन्ना टावर जामोला फैक्ट्री पर रविवार 2 अगस्त की देर रात पार्किंग को लेकर एक बड़ा विवाद हो गया। इस घटना के विरोध में आज बिजयनगर के व्यापारियों और आमजन ने स्वैच्छिक बंद रखकर अपना विरोध जताया है बाजार पूरी तरह बंद रहे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ब्यावर SP रतनसिंह और क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्रसिंह कानावत बिजयनगर पहुंचे ओर नगरपालिका परिसर में शहर के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की विधायक कानावत और एसपी रतनसिंह ने शहर के प्रबुद्ध और गणमान्य नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नागरिकों ने घटना को लेकर अपनी चिंताएं जताईं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की एसपी रतनसिंह ने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले के सभी आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है और उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा , शहर के नागरिकों द्वारा चार बत्ती चौराहे पर शांति पूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है वही सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए डिप्टी शिवराजसिंह थानाधिकारी राजवीरसिंह मय टीम धरना स्थल पर बाजार में मौजूद थे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top